छठा आरा प्रश्नोत्तरी
छठा आरा -दुषम-दुषमा काल १. पाँचवां आरा पूर्ण होने पर कौनसा आरा लगेगा? १. उत्तर:- छठा आरा । २. छठा आरा कौनसा है? २. उत्तर:-दुषम-दुषमा आरा । ३. छठा आरे का कालमान कितना है? ३. उत्तर:- इक्कीस हजार वर्ष प्रमाण। ४.संवतर्क वायु के चलने पर क्या सब नष्ट हो जायेगा? ४. उत्तर:-नहीं,बहुत से मनुष्य व् तिर्यच मर जायेंगे ,कुछ बचेंगे। ५. कौनसे मनुष्यादि बचेंगे? ५. उत्तर:-जिनका आयुष्य एवं पुण्य प्रबल होगा। ६.बचे हुये मनुष्यों का क्या होगा? ६.उत्तर:- भरत क्षेत्र का आधिष्ठाता देव उठाकर ले जायेगा। ७. भरत क्षेत्र के क्या बचे हुये सभी मनुष्यों को वह देव ले जायेगा? ७. उत्तर:-नहीं,बचे हुये मनुष्यों में से भी बीज रूप कुछ मनुष्यादि को ले जायेगा। ८. उन मनुष्यों को ले जाकर वह देव क्या करेगा? ८.उत्तर:-बिलों में रख देगा। ९. ये बिल कहाँ पर है? ९. उत्तर:-वैताढ़य पर्वत के दक्षिणी व् उत्तरी भाग पर जो गंगा और सिंधु महानदी है, उनके आठो किनरो में से प्रत्येक किनारे पर ९-९ बिल है। १०. कुल मिलकर कितने बिल है? १०. उत्तर ८×९=७२ बिल होते है। ११. वे बिल कैसे है? ११. उत्तर:-प्रत्येक बिल तीन-तीन मंजिले है। १२. छठा आरे के मनुष्...