युगलिक

 Topic;युगलिक🌹🌹


1️⃣युगलिक में   कितनी दृष्टि होती हैं

🅰️दो-सम्यक और मिथ्या दृष्टि होती है l


2️⃣उत्तर कुरुक्षेत्र में युगलिक रुप में शांतिनाथ जी ने कितने भव किए 

🅰️1


3️⃣उत्तर कुरुक्षेत्र में युगलिक रुप में आदिनाथ जी ने कितने भव किए ?


🅰️दो -दूसरा और सातवां


4️⃣युगलिक मनुष्य मुझे राक्षस समझते थे।

🅰️अग्नि


5️⃣युगलिक का शॉपिंग मॉल कौन सा है?

🅰️कल्पवृक्ष


6️⃣योगलिक में कितनीलेश्या होती है l


🅰️योगलिक में चार-कृष्ण, नील, कापोत और तेजो

लेश्या होती है l


7️⃣युगलिक में कितने योग होते है l

🅰️युगलिक में ग्यारह योग होते है l


8️⃣एक काल चक्र में एकांत युगलिक काल के कितने आरे होते हैं ⁉️


🅰️एक कालचक्र में कुल 4 आरे।

*अवसर्पिणी के दो आरे 1,2*

*उत्सर्पिणी के भी दो आरे 6,5


9️⃣युगलिक में कौन सा संस्थान होता है l


🅰️युगलिक में समचतुरस्त्र  संस्थान होता है l


🔟563 भेद में युगलिक के कितनेभेद l


🅰️युगलिक के 172भेद l


1️⃣1️⃣युगलिक में कौन सा संहनन  होता हैंl


🅰️युगलिक में वज्ररुषभनाराच संहनन l


1️⃣2️⃣युगलिक कितने-वेदनीय, कषाय  होते हैं 


🅰️युगलिक तीन-वेदनीय, कषाय 

1️⃣3️⃣युगलिक कौन सी समुद्धघात  कर सकते हैं l


🅰️मरणान्तिक समुद्धघात  कर सकते हैं l


1️⃣4️⃣युगलिक में कौन सी समकित पाई जाती है l


🅰️क्षयोपशम, वेदक और क्षायिक


1️⃣5️⃣मनुष्य युगलिक से ज्यादा। होते है या  तिर्यंच युगलिक ज्यादा होते हैं


🅰️मनुष्य युगलिक से ज्यादा तिर्यंच युगलिक होते हैं l


l


1️⃣6️⃣कौन से युगलिक और खेचर युगलिक एकांत मिथ्यादृष्टि होते है


🅰️56 अन्तरद्वीप के युगलिक और खेचर युगलिक एकांत मिथ्यादृष्टि होते है


1️⃣7️⃣मिथ्यादृष्टि युगलिक में 8 में से कितनी आत्मा होती है


🅰️मिथ्यादृष्टि युगलिक में 8 में से छः(ज्ञान और चारित्र को छोड़ कर शेष)आत्मा होती है l


1️⃣8️⃣युगलिक में कौन से गुणस्थान  पाए जाते है


🅰️युगलिक में प्रथम व चौथा गुणस्थान  पाए जाते है l


1️⃣9️⃣सम्यकदृष्टि युगलिक में कितनी आत्मा होती है l


🅰️सम्यकदृष्टि युगलिक में सात (चारित्र आत्मा के अलावा शेष सात) आत्मा होती है l


2️⃣0️⃣तिर्यंच में कौन से जीव युगलिक हो सकते है 


🅰️तिर्यंच में संज्ञी खेचर और संज्ञी स्थलचर जीव युगलिक हो सकते है 


2️⃣1️⃣युगलिक का आयुष्य - कौन सा होती है 

🅰️अनपवर्तनिय आयु / निरूपक्रमी आयु होता हैं l


2️⃣2️⃣एक जीव पूरे भव चक्र में युगलिक  के कितने भव कर सकता है l


🅰️एक जीव पूरे भव चक्र में युगलिक  अनंत भव कर सकता है l


2️⃣3️⃣छप्पन अन्तरद्वीप के युगलिक  की अवगाहना  कितनी होती हैं

🅰️800 धनुष प्रणाम होती है l


2️⃣4️⃣ योगलिक में कल्प वृक्ष के अलावा कौन से वृक्ष होते थे?

🅰️- उद्धाल ,कद्धाल , कृतमाल, नृतमाल, दन्तमाल नागमाल आदि


,2️⃣5️⃣अपर्याप्त युगलिक दो- वेदनीय और कषाय समुदघात समुदघात कर क्या कर सकते है l


🅰️हाँ,अपर्याप्त युगलिक दो- वेदनीय और कषाय समुदघात समुदघात कर सकते है l


*📕आज की सामान्य जानकारी 📕*

---------------------------------------------

             *युगलिक*

            ------------------


*युगलिक कितने प्रकार के है और कितनी गति में पाए जाते हैं?*


*युगलिक के पांच भेद है -*


*पहला असंख्यात वर्षों की आयु वाले कर्मभूमि मनुष्य, अकर्मभूमि मनुष्य, 56 अंतरद्वीप के मनुष्य, खेचर तिर्यंच युगलिक और स्थलचर तिर्यंच युगलिक ( छोटी गति आगति से)।*


*303 मनुष्य के भेद से मनुष्य के 303 क्षेत्र है। (303 क्षेत्र में मनुष्य पाये जाते हैं।)*


*देवकुरु उत्तरकुरू में हमेशा पहले आरे जैसा भाव रहता है।*


*हरिवास रम्यक्वास में दूसरे आरे जैसा और*


*हेमवंत हेरण्यवत में तीसरे आरे जैसे भाव रहते हैं।*


*महविदेह में हमेशा चौथे आरे के भाव रहते है।*


*जिसकी उम्र एक करोड़ पूर्व से अधिक अर्थात एक करोड झाझेरी या एक समय अधिक भी होती है और उत्कृष्ट  तीन पल्योपम तक पाई जाती ।उसे हम युगलिक कहते हैं।*


*युगलिक तिर्यञ्च और मनुष्य  गति में पाये जाते हैं।*


*खेचर और स्थलचरर को युगलिक में इसलिए बताया गया क्योंकि खेचर की स्थिति जघन्य अन्तर्मुहर्त की है और सन्नी ही होंगे, असन्नी कभी नहीं होते है।*


*और उत्कृष्ट पल्योपम का असंख्यातवां भाग, ये जो पल्योपम का असंख्यातवां भाग है ना  वह करोड़ पूर्व से ज्यादा  और पल्योपम से कुछ कम होता है।*


*जो युगलिक होते हैं वो गर्भ से ही उत्पन्न होते है।*


*तिर्यञ्च और मनुष्य की स्थिति ज्यादा होने पर युगलिक कहलाएंगे।*


*युगलिक गर्भ से ही उत्पन्न होते हैं।*


*मनुष्य के 303 भेद के अन्दर 15 कर्मभूमि, 30 अकर्मभूमि और 56 अंतर दीप।*


*15 कर्मभूमि वाले मनुष्य भी युगलिक हो सकता है- 1, 2, 3  आरे में अवसर्पिणी काल में।*


*पहले आरे के प्रारम्भ में 3 पल्योपम, पहला उतरते, दूसरा लगते 2 पल्योपम  और दूसरा उतरते तीसरा लगते एक पल्योपम।*


*करोड़ पूर्व की स्थिति वाला जीव युगलिक नहीं होता है। अभी युगलिक वर्तमान में होते हैं।*


*अभी वर्तमान में भी 30 अकर्म भूमि और 56 अंतरद्वीप ये क्षेत्र पाये जाते है।*


*यहां पर भी कल्पवृक्ष पाये जाते है।*


*अकर्मभूमि में अभी वर्तमान में ) आरे नही चलते तो एक से लेकर छह आरों में से कोई भी आरा अकर्मभूमि में नहीं होता है - बस उस आरे ( 1,2,3) के समान भाव होते हैं।*


*जो तिर्यञ्च युगलिक पाये जाते है, वो भी खेचर और स्थलचर के युगलिक ही लेना, दूसरे नहीं आएंगे। तिर्यच युगलिक अढाईद्वीप के बाहर  नहीं पाये जाते है।*


*अढ़ाई द्वीप के बाहर जो तिर्यंच की स्थिति होती है, भले हो वो असंख्यात  वर्ष की होती है लेकिन वर्तमान में जो ढाई द्वीप के अन्दर 56 अंतर द्वीप और 30 अकर्म भूमि क्षेत्र बताये, वही  पर युगालिक और जहाँ युगलिक क्षेत्र बताया हैं,वहाँ पर ही तियञ्च युगलिक होगें। 15 कर्म भूमि "आदि में युगलिक नहीं रहेंगे।*


1⃣देवकुरु उत्तरकुरू में हमेशा किस आरे जैसा भाव रहता है।*

🅰️पहले आरे 


. 2⃣मेरु पर्वत कितना ऊँचा हैं? 

🅰️99,000 योजन का ऊँचा

3⃣हेमवंत और हैरण्यवत क्षेत्र के मनुष्यों की उम्र कितनी होती हैं

🅰️एक पल्योपम  की 


4⃣हेमवंत और हैरण्यवत क्षेत्र के मनुष्यों की अवगाहना कितनी होती हैं


🅰️एक गाउ की 


5⃣मेरु पर्वत  कितना गहरा हैं?*


🅰️1000 योजन का गहरा हैं।*

6⃣अकर्मभूमि में अभी वर्तमान में  क्याआरे  चलते है

🅰️नही


7⃣पहले आरे के प्रारम्भ में आयु कितनी होती हैं, 

🅰️3 पल्योपम


8⃣मेरुपर्वत पर कितने वन है?*

🅰️मेरुपर्वत पर चार वन हैं- भद्रशाल वन, नंदन वन, सौमनस वन और पंडक वन।*

9⃣युगलिक किस किस  गति में पाये जाते हैं

🅰️तिर्यञ्च और मनुष्य


1⃣0⃣जो युगलिक होते हैं वो किस से ही उत्पन्न होते है।

🅰️गर्भ


1⃣1⃣हेमवंत हेरण्यवत में किस आरे जैसे भाव रहते हैं।*


🅰️तीसरे


1⃣2⃣पहला आरा उतरते, दूसरा लगते आयु कितनी होती है 

🅰️2 पल्योपम


1⃣3⃣महविदेह में हमेशा किस आरे के भाव रहते है।*


🅰️चौथे आरे


1⃣4⃣*अभी वर्तमान में भी  कितनीअकर्म भूमि हैं

🅰️30

 1⃣5⃣अभी वर्तमान कितने अंतरद्वीप ये क्षेत्र पाये जाते है।*

🅰️56


 1⃣6⃣दूसरा आरा उतरते तीसरा लगते आयु कितनी होती हैं ।*

🅰️एक पल्योपम


1⃣7⃣मेरुपर्वत से कितने योजन ऊपर तारा ग्रह हैं?*


🅰️मेरुपर्वत से 790 योजन ऊपर तारा ग्रह हैं।*


1⃣8⃣अकर्मभूमि में देवकुरू क्षेत्र कितने है

🅰️5


1⃣9⃣युगलिक कितने प्रकार के है

🅰️5

2⃣0⃣क्या करोड़ पूर्व की स्थिति वाला जीव युगलिक होता है।

🅰️नहीं

2⃣1⃣56 अंतरद्वीप ये क्षेत्र में क्या कल्प वृक्ष पाये जाते है।*

🅰️हाँ






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16