प्रत्याख्यान

 *

🅿️1️⃣ *गंठिसहियं का अर्थ?*

🅰️1️⃣ *गांठ सहित यानी जब तक गाँठ बंधी रखूँ तब तक*


🅿️2️⃣ *मुट्ठिसहियं का भावार्थ?*

🅰️2️⃣ *मुट्ठी सहित यानी मुट्ठी बंद रखूँ तब तक*


🅿️3️⃣ *नमुक्कारसिंय के पाठ का भाव फरमाये?*

🅰️3️⃣ *नमस्सकार मन्त्र बोलकर सूर्योदय से लेकर एक मुहूर्त तक त्याग*


🅿️4️⃣ *एक मुहूर्त की अवधि कितनी?*

🅰️4️⃣ *48 मिनट*


🅿️5️⃣ *पोरसियं का मतलब?*

🅰️5️⃣ *सूर्योदय से एक प्रहर तक का त्याग*


🅿️6️⃣ *प्रहर की काल मर्यादा कितनी?*

🅰️6️⃣ *सूर्योदय से सूर्यास्त के समय का चौथा भाग*


🅿️7️⃣ *साड्ढ पोरसियं की काल मर्यादा बताएँ?*

🅰️7️⃣ *डेढ़ प्रहर का त्याग*


🅿️8️⃣ *अन्नत्थणाभोगेणं  का तात्पर्य?*

🅰️8️⃣ *निम्न आगारों को छोड़कर बिना उपयोग के कोई वस्तु का त्याग*


🅿️9️⃣ *निम्न आगार कितने हैं?*

🅰️9️⃣ *तीन*


🅿️🔟 *तीन आगार के नाम बताएँ?*

🅰️🔟 *सहसागारेणं, महत्तरागारेणं और सव्वसमाहिवत्तियागारेणं*


*🅿️1️⃣1️⃣ *सहसागारेणं का अर्थ स्पष्ट कीजिए ?*

🅰️1️⃣1️⃣ *अकस्मात् जैसे पानी बरसता हो या छाछ बिलोते समय मुहँ मे छींटे पड़ जाये*


🅿️1️⃣2️⃣ *महत्तरागारेणं का भावार्थ बताएँ?*

🅰️1️⃣2️⃣ *महापुरुषों की आज्ञा से अर्थात गुरूजनों के निमित्त से त्याग भंग करना पडे़*


*🅿️1️⃣3️⃣सव्वसमाहिवत्तियागारेणं का स्पष्टीकरण करने की मेहरबानी करें?*

🅰️1️⃣3️⃣ *सब प्रकार की शारीरक, मानसिक निरोगता रहे तब तक अर्थात शरीर मे भयंकर रोग हो जाए तो दवाई आदि का आगार*


🅿️1️⃣4️⃣ *स्वंय प्रत्याख्यान लेवे या दूसरो को करावे तो अंत मै कौन से शब्द का उच्चारण करना चाहिए?*

🅰️1️⃣4️⃣ *स्वंय करे तो वोसिरामि और दूसरो को करावे तो वोसिरे शब्द का उच्चारण करना चाहिए*


🅿️1️⃣5️⃣ *वोसिरामि और वोसिरे शब्दों का उच्चारण कितने बार करना चाहिए?*

🅰️1️⃣5️⃣ *तीन बार*


🅿️1️⃣6️⃣ *नवकारसियं पोरसियं एवं डेढ़ पोरसियं के प्रत्याख्यान के समूह क्या कहलाता हैं?*

🅰️1️⃣6️⃣ *समुच्चय पच्चक्खाण का पाठ कहते हैं जिसमे अपनी अपनी धारणा प्रमाण पच्चक्खाण करते हुए साधक वोसिरामि शब्द के साथ त्याग करते हैं*


🅿️1️⃣7️⃣ *क्या नवकारसियं तिविहार होती हैं?*

🅰️1️⃣7️⃣ *नहीं, नवकारसियं तिविहार नहीं हमेशा चौविहार ही होती हैं*


🅿️1️⃣8️⃣ *नवकारसियं के कितने प्रकार  होते हैं?*

🅰️1️⃣8️⃣ *तीन, जघन्य, मध्यम और उत्कृष्ट*


🅿️1️⃣9️⃣ *जघन्य और मध्यम का क्या अभिप्राय है?*

🅰️1️⃣9️⃣ *सूर्योदय के साथ प्रातः कालिन पच्चक्खाण लेना जघन्य और पूर्व रात्रि सोते समय पच्चक्खाण लेना मध्यम कहलाती हैं*


🅿️2️⃣0️⃣ *उत्कृष्ट नवकारसियं को स्पष्ट करने की कृपा करें?*

🅰️2️⃣0️⃣ *पूर्व दिवस के संध्या काल यानी सूर्यास्त के कुछ पहले या सूर्यास्त के समय नमुक्कारसिंय का पच्चक्खाण लेना उत्कृष्ट नमुक्कारसिंय कहलाती हैं*




**

*विषय-प्रत्याख्यान के आगार*



1 भूल जाने पर प्रत्याख्यान में दोष लगना क्या कहलाता है?

*🅰️ अनाभोग, अणाभोगेणं* 


2 बारिश होने पर अचानक मुंह में पानी का चला जाना क्या कहलाता है?

*🅰️ सहसाकार, सहसागारेणं*


3बादल, आंधी आदि के कारण सूर्य के न दिखाई देने पर अधूरे समय में पोरसी पार लेना क्या कहलाता है ?

*🅰️ प्रच्छन्नकाल , पच्छण्ण कालेणं*


4 एकासन आदि करने बैठे और अचानक गुरु भगवँतों के विनय के लिए उठने के लिए कौनसा आगार होता है ?

*🅰️ गुरु अब्भुट्ठाणेणं, गुर्वभ्युत्थान*


5 लेवा लेवेंणं का मतलब क्या होता है ?

*🅰️ लेप आदि लगे हुए बर्तन आदि से दिया हुवा आहार ग्रहण करना*


6गुरु भगवँतों या बड़ों की आज्ञा पाकर प्रत्याख्यान के निश्चय के बाद भी वह वस्तु ग्रहण करना क्या कहलाता है ?

*🅰️ महत्तरागारेणम **


7 सागरिया गारेंणम का क्या मतलब है ?

*🅰️ सागारिकाकार -जिनके देखनेसे आहार करने की शास्त्र में मना ही है ' उनके उपस्थित हो जाने पर स्थान छोड कर दूसरी जगह चले जाना*


8 हाथ पैरो में शून्यता आ जाने के कारण उन्हें सिकोड़ना या फैलाना क्या कहलाता है 

*🅰️ आउंटणपसारणेणं आकुंचन प्रसारण*


9 बीमार होजाने पर प्रत्याख्यान का खंडन करना क्या कहलाता है ?

*🅰️ सव्वसमाहिवतियागारेणं*

 *सर्वसमाधि प्रत्यायाकार* 


10 प्रत्याख्यान के आगारों में द्रव्य के कितने आगार होते हैं ?

*🅰️ चार*



1  असणं का क्या मतलब है 

?

🅰️रोटी, डाल, चावल, दूध, दहीआदि 


2 पाणम् से क्या आशय है ?

🅰️ धोवन पानी, गर्म पानी आदि प्रासूक जल 


3 खाइमं का मतलब क्या है ?

🅰️बादाम, दाख, काजू आदि सूखा मेवा 


4 साईंमं का मतलब क्या है ?

🅰️मुखवास... सौफ, चूर्ण, सुपारी आदि 


5 लेवा लेवेणं का क्या आशय है ?

🅰️ लेप आदि लगे हुए बर्तन से आहार ग्रहण कर लेना 


6महत्तरागारेणं  से क्या आशय है ?

🅰️ बड़ों की आज्ञा से समय पूर्व

प्रत्याख्यान पार लेना 


7  सागरिया गारेणं से क्या तात् पर्य है ?

🅰️जिनको देखने से आहार करने की शास्त्र में मनाही की गई है.. उनके दिख जाने पर स्थान छोड़ दूसरी जगह चले जाना 


8    प्रत्याख्यान में द्रव्य के कितने आगार होते है ?

 

🅰️4


9  प्रत्याख्यान में क्षेत्र के कितने आगार होते है ?

🅰️4



10  प्रत्याख्यान में काल के कितने आगार होते है ?

 🅰️3

*जय जिनेन्द्र सा जय महावीर सम्यक अनुमोदना*



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16