य की बारहखड़ी
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 342*
*6. सम्यक्त्व के 67 भेदों में से छह किसके भेद हैं?*
▶️यतना के
*7. कुमारपाल महाराजा के पूर्वभव में किस आचार्य भगवंत से अदत्तादान के असेवन का नियम स्वीकार किया था?*
▶️यशोभद्रसूरि से
*8. राजीमति का सातवें भव में क्या नाम था ?*
▶️यशोमति
*9. हरिवाहन राजा को अप्सराओं के द्वारा खड्गरत्न व दिव्यकंचुक कहाँ से प्राप्त हुआ?*
▶️यक्ष मंदिर से
*10. नागपुर के धनद सेठ की पत्नी का क्या नाम था ?*
▶️यशोदा
*11. गोपगिरि के आम राजा के पिता का नाम क्या था?*
▶️यशोवर्म राजा
*12. सीमंधर स्वामी ने किस साध्वी के साथ भरत क्षेत्र के संघ के लिये भावना, विमुक्ति, रतिवाक्य एवं विविक्तचूलिका नामक चार चूलिकाएँ भेजी ?*
▶️यक्षा साध्वी
*13. आदिनाथ प्रभु के केवलज्ञान कल्याणक की सूचना भरत चक्रवर्ती को किसने दी ?*
▶️यमक ने
*14. एक सुपारी ऊपर से नीचे आये, उतने समय में छह श्लोकों की रचना करने वाले उपाध्याय का नाम?*
▶️यशोविजयजी
*15. जयताक डाकू ने किनसे प्रतिबोध प्राप्त करके अपना जीवन परिवर्तित किया?*
▶️यशोभद्रसूरि से
*16. भगवान महावीर स्वामीजी की नानी का क्या नाम था?*
▶️यशोदया
*17. महावीर स्वामीजी की पत्नी का क्या नाम था?*
▶️यशोदा
*18. अरनाथ भगवान के शासन रक्षक देव का क्या नाम है?*
▶️यक्षराज
*19. किस पर्वत में बीस शाश्वत चैत्य स्थित हैं?*
▶️यमक
*20. मारणान्तिक संलेखना के समय किया जाने वाला प्रतिक्रमण क्या कहलाता है?*
▶️यावत्कथित प्रतिक्रमण
*21. सामान्य दोष लगने पर जो 'मिच्छामि दुक्कड्म' कहा जाता है, उसे कौन-सा प्रतिक्रमण कहते है ?*
▶️यत्किंचित् प्रतिक्रमण
*22. गुरु के द्वारा देखे गये दोषों की ही आलोचना से कौन-सा दोष लगता है?*
▶️यदृष्ट दोष
*23. प्रियंकर मुनि को खीर किसने वोहरायी?*
▶️यशोमती ने
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 346*
*87. विभिन्न अलंकारों में से एक?*
▶️यमक
*88. एक प्रसिद्ध चारित्र का नाम बताओ?*
▶️यशोधर
*89. श्रमण के विविध पर्यायवाची में से एक ?*
▶️यति
*90. श्रीयक को उपवास करवाने वाली कौन थी?*
▶️यक्षा
*91. हेमचन्द्राचार्य का शिष्य बालचन्द्र मरकर क्या बना?*
▶️यक्ष
*92. धोवन पानी के विविध प्रकारों में एक प्रकार का पानी?*
▶️यव का धोवन
*93. कर्म-आश्रव के पांच कारणों में से एक ?*
▶️योग
*94. अजितनाथ भगवान की चाची का नाम क्या था?*
▶️यशोमती
*95. शास्त्र के अनुसार 15 दिन के नामों में से एक?*
▶️यशोभद्र/यशोधर
*96. तीसरा परमाधामी देव नरक के जीवों को कैसी यातना देता है?*
▶️यष्टि मुष्टि प्रहार
*24. पार्श्वप्रभु ने प्रभावती के लिये किस राजा से युद्ध किया?*
▶️यवनराज से
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 345*
*66. खरतरगच्छीय परम्परा में मांगलिक प्रतिक्रमण में बोली जाने वाली स्तुति, जिसकी रचना दादा जिनदत्तसूरि ने की है?*
▶️यंदघ्रि नमना देव
*67. किस क्षेत्र में चन्द्रग्रहण एवं सूर्यग्रहण नहीं होता है?*
▶️युगलिक क्षेत्र में
*68. विकलेन्द्रिय की कुल छह लाख क्या हैं?*
▶️योनियाँ
*69. जम्बूस्वामी चौवालीस वर्ष तक किस पद पर रहे?*
▶️युगप्रधान पद पर
*70. नागदत्त के पिता कौन थे?*
▶️यज्ञदत्त
*71. जीवन भर के लिये भोजन का त्याग करना कौन-सा अनशन तप है?*
▶️यावत्कथित
*72. नवजात बच्चे की जन्म के समय जो मुद्रा होती है, उसे शास्त्रों में क्या कहा गया है?*
▶️यथाजात
*73. दक्षिण दिशा के स्वामी का नाम क्या है?*
▶️यमदेव
*74. वृक्ष पर बैठे-बैठे जातिस्मरण ज्ञान किसे हुआ?*
▶️यशोभद्र-देवभद्र को
*75. भद्रबाहुस्वामी के गुरु का नाम क्या था?*
▶️यशोभद्रसूरि
*76. विक्रमबाहु राजा के पुत्र का नाम क्या था?*
▶️युगबाहु
*77. याचना रुप बोलना कौन-सी भाषा है?*
▶️याचनी
*78. पुष्करार्ध पश्चिम महाविदेह के तीर्थंकरों में से एक?*
▶️यशोधर
*79. आगामी चौबीसी में द्वैपायन ऋषि किस नाम के तीर्थंकर बनेंगे?*
▶️यशोधर
*80. धातकी खण्ड पश्चिम भारत के वर्तमान चौबीसी के एक तीर्थंकर ?*
▶️योगनाथ
*81. हेमचन्द्राचार्य के शिष्यों में से एक?*
▶️यशचन्द्र
*82. चोलपट्टागारेणं का आगार किसे होता है?*
▶️यति (मुनि) को
*83. पुष्करवरद्वीप के पश्चिम भारत की वर्तमान चौबीसी के एक तीर्थंकर ?*
▶️योगेश्वर
*84. पन्द्रह कर्मादानों में से एक?*
▶️यंत्रपिलण कर्म
*85. छन्द शास्त्र में वर्णित गणों में से एक गण?*
▶️यगण
*86. भरणी नक्षत्र के स्वामी कौन है?*
▶️यम
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 344*
*46. चंपा निवासी सोमभूमि की पत्नी का नाम क्या था?*
▶️यक्षश्री
*47. शांतिनाथ जी की पत्नी का नाम क्या था?*
▶️यशोमती
*48. धारिणी माता ने नवजात शिशु की किस नदी मे बहा दिया?*
▶️यमुना
*49. एक पर्वत का नाम ?*
▶️यमकगिरि
*50. अज्ञातवास की स्थिति में किसका नाम कंक था?*
▶️युधिष्ठिर का
*51. प्रियंगमा किस विहरमान की पत्नी का नाम है?*
▶️युगमंधर स्वामी की
*52. हरिभद्रसूरि महाराज द्वारा रचित एक महान् ग्रंथ ?*
▶️योगदृष्टि समुच्चय/योगबिंदु
*53. हेमचंद्राचार्य महाराज द्वारा रचित एक विशिष्ट ग्रंथ ?*
▶️योगशास्त्र
*54. मुद्रा त्रिक में से एक, जिसका लोगस्स बोलते समय उपयोग किया जाता है?*
▶️योग मुद्रा
*55. पांच प्रकार के चारित्रों में से एक, जिसे उपशम श्रेणी चढ़ने वाला जीव भी प्राप्त करता है?*
▶️यथाख्यात चारित्र
*56. साध्वी राजीमती की गुरुवर्या का नाम क्या था?*
▶️यक्षिणी
*57. श्रावक की माता कौन है?*
▶️यतना
*58. महावीर स्वामी के निर्वाण के पश्चात् हुए श्रुतकेवली का नाम ?*
▶️यशोभद्रसूरि
*59. वप्राविजय में कौन-से विहरमान विचरण कर रहे हैं?*
▶️युगमंधर स्वामी
*60. स्थूलिभद्र की सात बहिनों में से एक बहिन, जिसे दो बार सुना हुआ याद हो जाता था?*
▶️यक्षदिन्ना
*61. चन्द्रप्रभु भगवान ने प्रथम भव में किसके पास दीक्षा ली?*
▶️युगंधर मुनि
*62. साकेत नगर के विनयन्धर राजा के राजकुमार का नाम क्या था?*
▶️यशोधर
*63. मृत्यु का एक पर्यायवाची ?*
▶️यम
*64. शान्तिनाथ जी भगवान का किस भव में श्रीषेण नाम था ?*
▶️युगलिक
*65. चक्रपुर नगर के राजा सुग्रीव की दो रानियों में से एक रानी का नाम?*
▶️यशस्विनी
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 343*
*25. पार्श्व प्रभु के गणधर वारिसेन की माता का नाम क्या था?*
▶️यशोधरा
*26. मणिरथ के लघुभ्राता का क्या नाम था?*
▶️युगबाहु
*27. जिनप्रभसूरि कृत एक स्तोत्र का नाम ?*
▶️यमकमय
*28. नाम कर्म के त्रस दशक में से एक पुण्य प्रकृति का नाम?*
▶️यश
*29. एक ऐसे तीर्थंकर का नाम बताओ जिन का नाम अतीत एवं अनागत, दोनों चौबीसी में है?*
▶️यशोधर
*30. मुनि के बावीस परीषहों में से एक?*
▶️याचना परीषह
*31. ईर्या समिति का एक भेद बताओ?*
▶️यतना
*32. पांच अवंदनीय साधुओं में से एक?*
▶️यथाछंदी
*33. श्रावस्ती में शक्रेन्द्र ने किसमें प्रविष्ट होकर प्रभु महावीर को वंदन किया ?*
▶️यक्ष प्रतिमा में
*34. काल द्रव्य के चार प्रकारों में से एक ?*
▶️यथायुनिवृत्ति काल
*35. श्रेयांसनाथ भगवान के शासन देव का नाम क्या है?*
▶️यक्षराज
*36. परमात्मा महावीर स्वामीजी के पिता सिद्धार्थ महाराजा के तीन नामों में से एक?*
▶️यशस्वी
*37. उज्जयिनी के अनिल राजा का पूर्व भव में क्या नाम था?*
▶️यवराज
*38. प्रवर्तमान अवसर्पिणी के सात कुलकरों में से एक कुलकर का नाम बताओ?*
▶️यशस्वी
*39. राजसभा में रानियों के लिये भीतर में बैठने का भाव क्या कहलाता है?*
▶️यवनिका
*40. हरिभद्रसूरि महाराज द्वारा रचित एक ग्रंथ का नाम?*
▶️यति दिनकृत्य
*41. सगर चक्रवर्ती की माता का नाम क्या था?*
▶️यशोमती
*42. किस राजा ने माता के आदेश से आटे से बने हुए मुर्गे का वध किया था?*
▶️यशोधर ने
*43. एक बार सुना हुआ याद रखने वाली सती?*
▶️यक्षा
*44. सुदर्शन सेठ ने अर्जुनमाली को किसके बंधन से मुक्त किया?*
▶️यक्ष के
*45. नारद के पिता क्या था?*
▶️यज्ञदत्त
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें