ल की बारहखड़ी


 *🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*

•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•

*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 356*


*🪷ल उत्तरावली🪷*


*1. पार्श्व प्रभु के प्रथम गणधर शुभदत्त की माता का नाम क्या था?*

▶️लीलावती


*2. जहाँ धर्मस्तिकायादि छहों द्रव्य विद्यमान हैं, उसे क्या कहा जाता है?*

▶️लोक


*3. दर्भावती नगरी में प्रतिष्ठित पार्श्वनाथ प्रभु का नाम, जिसकी प्रतिष्ठा खरतरगच्छाचार्य द्वारा संपन्न हुई?*

▶️लोढण पार्श्वनाथ


*4. देवलोक में सीमा की सुरक्षा करने वाले देव क्या कहलाते हैं?*

▶️लोकपाल


*5. नदी में आधी जंघा से नाभि तक का भाग डूबे, इतनी गहराई वाला पानी क्या कहलाता है?*

▶️लेप


*6. चक्रवर्ती के मणि-चर्म-कांकिणी, ये तीन रत्न कहाँ उत्पन्न होते हैं?*

▶️लक्ष्मी भंडार में


*7. सम्पूर्ण जंबूद्वीप को डूबा दे, ऐसा भयंकर तूफान किस समुद्र में प्रतिदिन दो बार आता है?*

▶️लवण समुद्र में


*8. सात स्तोक का एक क्या होता है?*

▶️लव


*9. सुव्रत सेठ की पत्नी का क्या नाम था?*

▶️लक्ष्मी


*10. रोहिणी की माता का क्या नाम था?*

▶️लक्ष्मी रानी


*11. नीलगिरि पर्वत पर मासक्षमण के तपस्वी का घात करने वाले शिकारी का क्या नाम था?*

▶️लुब्धक


*12. किस सिद्धि के द्वारा शरीर को इतना भारी बनाया जा सकता है कि देव भी न उठा सके?*

▶️लघिमा


*13. नागपंचमी, शील सप्तमी आदि तप करने से कौन-सा मिथ्यात्व लगता है?*

▶️लौकिक


*14. संसार के कार्यों की सिद्धि के लिये धर्म कार्य करने से किस मिथ्यात्व का सेवन होता है?*

▶️लोकोत्तर


*15. अभीष्ट वस्तु की प्राप्ति होने पर अहंकार करना कौन-सा मद है?*

▶️लाभ मद


*16. दोष युक्त लक्षण को क्या कहते है?*

▶️लक्षणाभास


*17. एक वासुदेव का नाम, जिसने रावण का संहार किया ?*

▶️लक्ष्मण


*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*

•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•

*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 357*


*18. गणधर भगवंतों का एक गुण?*

▶️लब्धिधारी


*19. महाबल के भव के बाद ऋषभदेव ईशान देवलोक में किस नाम के देव बने?*

▶️ललितांग देव


*20. ऋषभदेव के वैद्य के भव में रुग्ण मुनि के रोगोपचार में काम आने वाली तीन वस्तुओं में से एक?*

▶️लक्षपाक तेल


*21. महाकाली रानी ने कौन-सा तप किया था?*

▶️लघुसिंह निष्क्रीत


*22. स्थूलिभद्र की माता का नाम क्या था?*

▶️लक्ष्मी


*23. नेमिचंद्र सिद्धांत चक्रवर्ती द्वारा रचित एक ग्रंथ का नाम ?*

▶️लब्धिसार


*24. स्पर्शनेन्द्रिय के द्वार कौन-सा आहार होता है?*

▶️लोमाहार


*25. बासी भोजन में कौन-से जीवों की उत्पत्ति होती है?*

▶️लालयक


*26. आदिनाथ परमात्मा ने पुत्री सुंदरी को किसका ज्ञान दिया ?*

▶️लिपि का


*27. समाधि मरण की कामना किस सूत्र में की जाती है ?*

▶️लोगस्स सूत्र में


*28. आदिनाथ प्रभु को किस कर्म के उदय से चार सौ दिनों तक भिक्षा नहीं मिली ?*

▶️लाभांतराय


*29. किस नटी के कारण इलायची कुमार ने घर को छोड़ा?*

▶️लेखा


*30. कौन-से देव तीर्थंकर परमात्मा को संयम धारण करने का एवं केवलज्ञान प्राप्त करके धर्म तीर्थ की स्थापना करने का निवेदन करते हैं?*

▶️लोकान्तिक देव


*31. मुनिसुव्रत स्वामी के शासनकाल में कौन-से वासुदेव हुए?*

▶️लक्ष्मण


*32. श्रीकृष्ण महाराजा की एक पत्नी, जो मोक्ष में गयी?*

▶️लक्ष्मणा


*33. दक्षिण रुचक कूट पर निवास करने वाली आठ दिक्कुमारियों में से एक?*

▶️लक्ष्मीवती


*34. नारी का आभूषण क्या है?*

▶️लज्जा


*35. माया करके किसने अस्सी चौबीसी का संसार बढ़ाया ?*

▶️लक्ष्मणा साध्वी ने


*36. आचार्य श्री हेमचन्द्रसूरि के शिष्य श्रीचंद्रसूरि रचित एक ग्रंथ ?*

▶️लघुप्रवचन सारोद्धार


*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*

•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•

*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 360*


*76. किस देश में वीरप्रभु को अत्यधिक उपसर्ग आये थे?*

▶️लाढ देश में


*77. रोहिणेय चोर के पिता का क्या नाम था?*

▶️लोहखूर


*78. आदिनाथ प्रभु ने छट्ठे भव में किसकी कुक्षि से जन्म लिया था?*

▶️लक्ष्मीरानी की


*79. रावण प्रतिवासुदेव के काल में वासुदेव कौन थे?*

▶️लक्ष्मण


*80. दादा जिनदत्तसूरि ने अजित शांति स्तोत्र बोलने का विशेषाधिकार किन्हें प्रदान किया?*

▶️लूणिया गोत्रिय को



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16