बारहखड़ी उ ऊ से


 *🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 179*


*38. गुजरात राज्य में स्थित आदिनाथ जी परमात्मा का एक तीर्थ अंकित करो ?*

▶️उपरियाला


*40. पार्श्वनाथ जी परमात्मा का एक तीर्थ, जिस नाम से एक स्तोत्र भी है ?*

▶️उवसग्गहरं


*41. किस दशा में शुक्ल ध्यान का प्रारंभ होता है ?*

▶️उजागर


*42. अंतिम समय में परमात्मा महावीर स्वामीजी द्वारा दी गयी देशना किस सूत्र में संकलित है ?*

▶️उत्तराध्ययन


*43. तीर्थंकर परमात्मा की वाणी के पैंतीस गुणों में से एक ?*

▶️उपनीतरागत्व/उपचारपरीतता


*44. शांतिनाथ जी भगवान का दूसरा भव कहाँ हुआ ?*

▶️उत्तरकुरु युगलिक


*45. मंदिर संबंधी सात प्रकार की शुद्धियों में से एक ?*

▶️उपकरण शुद्धि


*46. पैंतालीस लाख योजन विस्तृत कौन-सा विमान है ?*

▶️उड्डुक


*47. दशविध समाचारी में से एक समाचारी ?*

▶️उपसंपदा


*48. श्रावक की ग्यारह प्रतिमाओं में से एक ?*

▶️उद्दिष्ट आहार का त्याग


*49. अजितकेश कंबल किस मत के समर्थक थे ?*

▶️उच्छेदवाद के


*50. धन्ना जी अणगार पारणे में कौन-सा आहार ग्रहण करते थे ?*

▶️उज्झित


*51. नाम कर्म की एक प्रकृति, जिसके कारण स्वयं का अंग स्वयं को पीड़ा देता है ?*

▶️उपघात


*52. अष्ट प्रवचन माता का विस्तार से वर्णन किस सूत्र में है ?*

▶️उत्तराध्ययन सूत्र में


*53. उपाध्याय को प्राकृत में क्या कहा जाता है ?*

▶️उवज्झाय


*54. परमात्मा महावीर जी द्वारा प्ररुपित के त्रिपदी में से एक ?*

▶️उत्पाद


*55. राजा भोज किस नगरी के राजा थे ?*

▶️उज्जैन के


*56. वेदनीय कर्म के उदय से होने वाला एक परीषह ?*

▶️उष्ण


*57. सप्त सप्तति प्रतिमा में कितने दिन लगते हैं ?*

▶️उनपचास दिन


*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 180*


*58. जमीन को फोड़कर उत्पन्न होने वाले जीव क्या कहलाते हैं ?*

▶️उ‌द्भिज


*59. श्रावक को पक्ष दिवस में क्या करना चाहिये ?*

▶️उपवास


*60. भूख से थोड़ा कम खाना कौनसा तप कहलाता है ?*

▶️उणोदरी


*61. चिलाती पुत्र को मुनि द्वारा गयी त्रिपदी में से एक पद ?*

▶️उपशम


*62. तत्त्वार्थ सूत्र की रचना किसने की ?*

▶️उमास्वाति जी ने


*63. पंच परमेष्ठि के पांच पदों में से एक जिसके पच्चीस गुण होते हैं ?*

▶️उपाध्याय


*64. सुकृत कल्लोलिनी काव्य की रचना किसने की ?*

▶️उदयप्रभसूरि जी ने


*65. कुवलयमाता चरित्र के रचयिता का नाम क्या है ?*

▶️उद्योतनसूरि जी


*66. सिद्धर्षि गणि द्वारा रचित एक विशिष्ट ग्रंथ का नाम बताओ ?*

▶️उपमिति भवप्रपंच कथा


*67. पृथ्वीकाय का 22000 वर्ष का आयुष्य कौन-सा है ?*

▶️उत्कृष्ट


*68. परमात्मा महावीर जी का तेरह अभिग्रह वाला तप का पारणा किस वस्तु से हुआ था ?*

▶️उड़द के बाकुले से


*69. मेरुतुंगसूरि जी द्वारा रचित एक ग्रंथ का नाम बताओ ?*

▶️उपदेश शतक


*70. रत्नमंदिर गणि द्वारा रचित एक ग्रंथ का नाम ?*

▶️उपदेश तरंगिणी


*71. गोचरी के बयालीस दोष में से सोलह-सोलह दोष किसके होते हैं ?*

▶️उत्पाद और उद्गम के


*72. जीव का मूल लक्षण क्या है ?*

▶️उपयोग


*73. पुद्गल के दस लक्षणों में से एक लक्षण ?*

▶️उद्योत


*74. देव एवं नारकी का कौन-सा जन्म होता है ?*

▶️उपपात


*75. जिनदत्तसूरि जी द्वारा रचित एक महान् कृति का नाम बताओ ?*

▶️उपदेश रसायन


*76. किस राजा ने चंडप्रद्योत राजा को कारागृह से मुक्त करके संवत्सरी पर्वाराधना सार्थक की ?*

▶️उदायन राजा ने


*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 177*


*🌞उ उत्तरावली🌞*


*1. जम्बू नामक वृक्ष किस क्षेत्र में स्थित है ?*

▶️उत्तरकुरु क्षेत्र में


*2. औदारिक शरीर की तीन विशेषताओं में से एक विशेषता बताओ जिस कारण वह जीव को मुक्त करता है ?*

▶️उदारता


*3. सुमंगला रानी ने कितने युगलों को जन्म दिया ?*

▶️उनपचास


*4. संवर, निर्जरा एवं मोक्ष को कौन-सा तत्त्व कहा गया है ?*

▶️उपादेय


*5. आदिनाथ जी परमात्मा को किस नक्षत्र में केवलज्ञान हुआ था ?*

▶️उत्तराषाढा


*6. रविवार को प्रथम चौघड़िया कौन-सा होता है ?*

▶️उद्वेग का


*7. कोणिक राजा की पत्नी पद्मावती के पुत्र का क्या नाम था ?*

▶️उदायी


*8. किस विद्या के द्वारा वृक्ष की शाखाओं को ऊपर की ओर उठाया जाता है ?*

▶️उन्नामिनी


*9. आनंद श्रावक का वर्णन किस सूत्र में आता है ?*

▶️उपासकदशांग सूत्र


*10. कलंकी राजा को पांच वर्ष की उम्र में कौन-सा रोग होगा ?*

▶️उदर पीड़ा


*11. भगवान महावीर स्वामीजी का जिस दिन निर्वाण हुआ था, उस दिन का क्या नाम था ?*

▶️उपशम


*12. पांच प्रकार के समवायों में से एक ?*

▶️उद्यम


*13. भगवान महावीर स्वामीजी को किस आसन में केवलज्ञान हुआ था ?*

▶️उत्कटिकासन


*14. अनागत चौबीसी के किस तीर्थंकर के निर्वाण बाद प्रवर्त्तमान बीस विहरमानों का निर्वाण होगा ?*

▶️उदय


*15. आर्य संभूतिवजय जी के बारह अंतवासी शिष्यों में से एक ?*

▶️उपनन्दनभद्र जी


*16. अन्तकृत् दशा सूत्र में वर्णित नब्बे अन्तकृत् केवलियों में से कितने परमात्मा महावीर स्वामीजी के शासन में हुए ?*

▶️उनचालीस


*17. तोला, माशा आदि तोल को कौन-सा मान कहते है ?*

▶️उन्मान


*18. जो लोग चोर, लुटेरों को दण्ड देते थे, वे किस कुल के कहलाते थे ?*

▶️उग्रकुल


*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 178*


*19. जिन दो दिशाओं में मुख करवाकर दीक्षा दी जाती है, उनमें से एक ?*

▶️उत्तर


*20. दीक्षा के अयोग्य व्यक्तियों के अठारह भेदों में से एक ?*

▶️उन्मत्त


*21. मल विसर्जनोपरान्त इर्यापथिकी रुप किया जाने वाला प्रतिक्रमण क्या कहलाता है ?*

▶️उच्चार प्रतिक्रमण


*22. आहार बनाते समय गोचरी संबंधी जो सोलह दोष गृहस्थ द्वारा लगते हैं, उन्हें क्या कहते हैं ?*

▶️उद्गम दोष


*23. गृहस्थ के द्वारा बनाये गये पात्र में से पहली बार निकाला हुआ ही आहार लूंगा, ऐसा अभिग्रह स्थान क्या कहलाता है ?*

▶️उत्क्षिप्त चरक


*24. ताला आदि खोलकर वोहराने से कौन-सा दोष लगता है ?*

▶️उद्भिन्न


*25. बंधे हुए कर्मों की स्थिति और रस का बढ़ना क्या कहलाता है ?*

▶️उद्वर्तना


*26. राजीमति जी के पिता का क्या नाम था ?*

▶️उग्रसेन


*27. ज्ञानादि में वृद्धि के लिये अन्य गच्छ के आचार्य के पास जाना कौन-सी समाचारी है ?*

▶️उपसंपदा


*28. निमित्त बिना जीवादि पदार्थों में होने वाली रुचि को क्या कहते है ?*

▶️उपदेश रुचि


*29. ज्ञाताधर्मकथासूत्र के किस अध्ययन में मेघकुमार का वर्णन है ?*

▶️उत्क्षिप्त


*30. चौरासी शिष्यों को एक साथ आचार्य पद देने वाले सूरि का नाम क्या था ?*

▶️उद्योतनसूरि जी


*31. रात्रि भोजन करने से प्राप्त होने वाला एक भव बताओ ?*

▶️उल्लू


*32. सूत्रों की वाचना कौन देते हैं ?*

▶️उपाध्याय


*33. मोक्ष में जाने वाले अंतिम राजर्षि कौन थे ?*

▶️उदयन जी


*34. दूसरों के सद्गुणों की प्रशंसा करने से किस गोत्र का बंध होता है ?*

▶️उच्च गोत्र का


*35. समवसरण की किस दिशा में सिंह ध्वज होता है ?*

▶️उत्तर


*36. आदिनाथ जी भगवान का किस नक्षत्र में जन्म हुआ था ?*

▶️उत्तराषाढा


*37. बीस विहरमान में से महाभद्र स्वामी जी की माता का नाम क्या है ?*

▶️उमादेवी


*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 181*


*77. महावीर प्रभु जी के उपासकों का वर्णन किस सूत्र में आता है ?*

▶️उपासकदशांग सूत्र


*78. द्रव्य और पर्याय की उत्पत्ति का वर्णन किस पूर्व में है ?*

▶️उत्पाद पूर्व


*79. श्रावक जीवन की एक उत्कृष्ट आराधना, जिसके द्वारा नमस्कार आदि सूत्रों को पढ़ने-बोलने का विधिवत् अधिकार प्राप्त होता है ?*

▶️उपधान तप


*80. प्रार्थना सूत्र में कुल कितने अक्षर होते हैं ?*

▶️उणियासी


*81. शक्रस्तव की नौ सम्पदाओं में से एक ?*

▶️उपयोग सम्पदा


*82. पच्चक्खाण भाष्य के नौ द्वारों में से दूसरे द्वार में वर्णित चार प्रकार की विधियों में से प्रथम विधि ?*

▶️उच्चारविधि


*83. जहाँ तक 25, 50, 60 अमुक श्वासोच्छ्वास न हो, तब तक पच्चक्खाण नहीं पारुंगा, वह पच्चक्खाण क्या कहलाता है ?*

▶️उच्छ्वाससहित पच्चक्खाण


*84. आयंबिल, एकासनादि पच्चक्खाणों में पांच क्या हैं ?*

▶️उच्चारस्थान


*85. द्रव्य विगय नीवी में किस आगार के बिना आठ आगार होते हैं ?*

▶️उक्खित्तविवेगेणं


*86. प्रथम आरे में युगलिक पालन काल कितना होता है ?*

▶️उनपचास दिन का


*87. औपशमिक के दो भेद कौन से हैं ?*

▶️उपशम सम्यक्त्व, उपशम चारित्र


*88. अनुयोग द्वार में प्रमाण के चार प्रकारों में से चौथा प्रमाण कौन-सा है ?*

▶️उपमान


*89. आचार्य भद्रबाहु जी ने दस निर्युक्तियों की रचना की, उनमें से एक ?*

▶️उत्तराध्ययन निर्युक्ति


*90. वैमानिक देवता किस लोक में रहते हैं ?*

▶️उर्ध्वलोक में


*91. साकार और निराकार, ये दो क्या हैं ?*

▶️उपयोग


*92. आत्मा के समीप निवास करना क्या कहलाता है ?*

▶️उपवास


*93. अपने भाणजे को राज्य देने वाला राजा कौन था ?*

▶️उदायन राजा


*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 182*


*94. भोजन करते समय कौन-सा तप करना चाहिए ?*

▶️उणोदरी


*95. कर्म की दस अवस्थाओं में से एक ?*

▶️उदय


*96. देरी से उदय में आने वाले कर्म को विशेष प्रयत्न द्वारा वर्तमान में लाना और भोगकर नष्ट करना क्या कहलाता है ?*

▶️उदीरणा


97. सुगुरु-देवादि को वंदन करने से किस गोत्र का बंध होता है ?*

▶️उच्च गोत्र का


*98. सुख-सामग्री प्राप्त होने पर भी उपयोग नहीं कर पाना कौन-सा अन्तराय कर्म है ?*

▶️उपभोगान्तराय कर्म


*99. पठन-पाठन कराने वाले क्या कहलाते हैं ?*

▶️उपाध्याय


*100. किस कर्म के उदय से जीव का अनुष्ण शरीर शीतल प्रकाश करता है ?*

▶️उद्योत


*101. किस नाम कर्म के कारण जीव को श्वासोच्छ्वास की लब्धि प्राप्त होती है ?*

▶️उच्छ्वास


*102. अपूर्वकरण गुणस्थानक के दो भेदों में से एक ?*

▶️उपशामक


*103. औपपातिक सूत्र का अपर नाम क्या है ?*

▶️उववाई


*104. क्या सहते-सहते खंधक मुनि के पांच सौ शिष्य मोक्ष में गये ?*

▶️उपसर्ग


*105. लक्ष्मण वासुदेव की पत्नी का नाम क्या था ?*

▶️उर्मिला


*106. किस सूत्र के छत्तीस अध्ययन है ?*

▶️उत्तराध्ययन


*107. कल्याण मंदिर स्तोत्र की रचना किस नगर में हुई ?*

▶️उज्जयिनी नगरी


*108. नेमिनाथ जी भगवान के तीन कल्याणक किस पर्वत पर हुए ?*

▶️उज्जयंत पर्वत पर


*109. पांचवे आरे में जिन दस वस्तुओं का अभाव हैं, उनमें से एक ?*

▶️उपशम श्रेणी


*110. श्रावक की दसवीं प्रतिमा कौन-सी है ?*

▶️उद्दिष्टत्याग प्रतिमा


*111. महाविदेह की 26वीं विजय के निकट कौन-सी नदी बहती है ?*

▶️ऊमिमालिनी


*112. साधु के इक्कीस सबल दोषों में से एक ?*

▶️उपाध्याय


*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 183*


*113. दस प्रकार की वैयावृत्य में से एक ?*

▶️उपाध्याय


*114. गंधमादन वक्षस्कार पर्वत के सात कूटों में से एक ?*

▶️उत्तरकुरु कूट


*115. उदर के बल पर चलने वाला जीव क्या कहलाता है ?*

▶️उरपरिसर्प


*116. जीव का स्वभाव कैसा है ?*

▶️उर्ध्वगमन


*117. बाईस प्रकार के अभक्ष्यों में से एक ?*

▶️उंबर


*118. सम्यक्त्व की दस प्रकार की रुचियों में से एक ?*

▶️उपदेश रुचि


*119. दर्शनाचार के आठ अतिचारों में से एक ?*

▶️उपबृंहणा का अभाव


*120. कायोत्सर्ग के कितने दोष होते हैं ?*

▶️उन्नीस


*121. नव नारद में से एक ?*

▶️उर्ध्वमुख


*122. परमात्मा की वाणी के विपरीत बोलना और प्रचार करना क्या कहलाता है ?*

▶️उत्सूत्र प्ररुपणा


*123. असज्झाय के छत्तीस कारणों में से एक ?*

▶️उल्कापात


*124. संख्यात आवलिकाओं का एक क्या होता है ?*

▶️उच्छ्वास


*125. सामायिक अध्ययन के चार प्रकारों में से एक ?*

▶️उपक्रम


*126. ऋषभदेव जी भगवान द्वारा उत्पन्न एक कुल का नाम ?*

▶️उग्रकुल


*127, सम्मेतशिखर महातीर्थ का छठा उद्धार किसने करवाया ?*

▶️उद्योत राजा ने


*128, 'श, ष, स, ह' इन चार अक्षरों को व्याकरण में कौन सी संज्ञा दी गयी है ?*

▶️उष्मा अक्षर


*129. असुर कुमार नामक भवनपति देवों के तीस लाख भवन किस दिशा में स्थित हैं ?*

▶️उत्तर दिशा में


*130. अनुत्तरौपपातिक सूत्र में प्रथम वर्ग के दस अध्ययनों में से एक ?*

▶️उपजाति कुमार


*131. बकुश कुशील के दो भेदों में से एक ?*

▶️उपकरण बकुश


*132. भरत क्षेत्र की भावी चौबीसी में शंख श्रावक किस नाम से तीर्थंकर बनेंगे ?*

▶️उदय जी


*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 184*


*133. उपशम श्रेणी चढने वाला जीव कौन से गुणठाणे तक जाता है ?*

▶️उपशांत मोह


*134. प्रथम कालिकाचार्य के गुरु का नाम क्या था ?*

▶️उमास्वाति जी


*135. तीस अकर्मभूमियों में से पांच क्या है ?*

▶️उत्तरकुरु


*136. किस श्रेणी में आरुढ जीव अवश्यमेव गिरता है ?*

▶️उपशम श्रेणी


*137. विनयरत्नमुनि जी ने पौषध में किसका घात किया था ?*

▶️उदायी राजा का


*138. पांचवें निह्नव गर्गाचार्य किस नगरी के थे ?*

▶️उल्लूकातीर


*139. शत्रुंजय के इक्कीस नामों में से एक ?*

▶️उज्जवलगिरि


*140. नंदी सूत्र किस सूत्र की श्रेणी में आता है ?*

▶️उत्कालिक


*141. मातंगपति ने श्रेणिक राजा को जो दो विद्याएँ दी थी, उनमें से एक ?*

▶️उन्नामिनी


*142. प्रद्योतन एवं शिवा किस नगर के राजा-रानी थे ?*

▶️उज्जयिनी


*143. वीतभयपतन नगर के राजा का नाम, जिनका विवाह चेटक पुत्री प्रभावती से हुआ था ?*

▶️उदायन राजा


*144. मृगावती के पुत्र का क्या नाम था ?*

▶️उदयन


*145. गोशालक ने प्रभु वीर को अपना क्या नाम बताया था ?*

▶️उदायी मुनि


*146. अस्वाध्याय काल के सिवाय दिन-रात के किसी भी समय पढ़े जाने वाले सूत्र क्या कहलाते हैं ?*

▶️उत्कालिक सूत्र


*147. उपधान सूत्र, योगोद्वहन आदि से बाहर निकलने की विधि क्या कहलाती है ?*

▶️उत्क्षेपण विधि


*148. आहार प्राप्त करते समय जो दोष साधु द्वारा लगते हैं, वे क्या कहलाते हैं ?*

▶️उत्पादन दोष


*149. अमावस्या तिथि का अपर नाम क्या है ?*

▶️उद्दिष्टश


*150. व्रत आदि के समापन काल पर किया जाने वाला विशेष कार्य ?*

▶️उद्यापन (उजमणा)


*151. अध्ययन में नाम-निर्देशपूर्वक विषय को निरुपित करने वाला प्ररुपण विशेष क्या कहलाता है ?*

▶️उद्देशक


*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 185*


*152. गौचरी के बयालीस दोषों में से एषणा के सोलह दोषों में से एक ?*

▶️उ‌द्भिन्न दोष


*153. अन्य के तप, स्वाध्याय, सेवा आदि गुणों की अनुमोदना-प्रशंसा करके गुणों को उत्तरोत्तर बढ़ाना क्या कहलाता है ?*

▶️उपबृंहणा


*154. दस प्रकार की समाचारी का पालन करने में शिथिल साधु क्या कहलाते हैं ?*

▶️उवसन्न


*155. परमात्मा महावीर जी का च्यवन-गर्भापहार जन्म-दीक्षा-केवलज्ञान, ये पांचों कल्याणक किस नक्षत्र में हुए थे ?*

▶️उत्तराफाल्गुनी में


*156. वस्त्र, पात्र आदि की प्रतिलेखना किस आसन में की जाती है ?*

▶️उत्कटिकासन में


*157. आचार्य जिनवल्लभसूरि जी द्वारा रचित एक स्तोत्र जो मांगलिक प्रतिक्रमण में बोला जाता है ?*

▶️उल्लासि स्तोत्र


*158. किस कारण जीव मरकर किल्बिषिक देव बनते हैं ?*

▶️उत्सूत्र प्ररूपणा


*159. उपाध्याय उमास्वाति जी किस शाखा में हुए ?*

▶️उच्चानागरी


*160. ऋषभदेव झी के चार कल्याणक किस नक्षत्र में हुए ?*

▶️उत्तराषाढा


*161. कितने तीर्थंकरों ने एक-एक हजार व्यक्तियों के साथ दीक्षा ली थी ?*

▶️उन्नीस


*162. द्वितीय कालिकाचार्य ने कहाँ के राजा गर्दभिल्ल को युद्ध में पराजित किया था ?*

▶️उज्जयिनी


*163. बुलंद शहर का पूर्व में क्या नाम था ?*

▶️उच्चारनगरी


*164. आटे आदिक धोवल जल क्या कहलाता है ?*

▶️उत्स्वेदिम


*165. दादा जिनदत्तसूरि जी ने गणधर चौपड़ा गोत्रीय व्यक्तियों को क्या बोलने का विशेषाधिकार दिया ?*

▶️उवसग्ग्हरं स्तोत्र


*166, समय क्षेत्र में कुल कितने पर्वत हैं ?*

▶️उनचालीस


*167. नागेन्द्रगच्छ के एक प्रभावशाली आचार्य ?*

▶️उदयप्रभसूरि जी


*168. पल्य के तीन प्रकारों में से एक ?*

▶️उद्धार पल्य



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16