बारहखड़ी ए

 *🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 186*


*🌞ए उत्तरावली🌞*


*1. छप्पन अन्तर्दीपों में से एक ?*

▶️एकोरुक


*2. प्रवर्त्तमान अवसर्पिणी में किस क्षेत्र के बीस तीर्थंकर सुप्रतिष्ठ पर्वत पर मोक्ष में गये ?*

▶️ऐरावत


*3. आहार में श्रमण एवं श्रावक, दोनों के द्वारा लगने वाले दोष क्या कहलाते हैं ?*

▶️एषणा दोष


*4. साधु के लिये आहार लेने योग्य बारह कुलों में से एक ?*

▶️एष्युकुल (गोपाला)


*5. इन्द्र की आज्ञा से कितने वेलंधर देव जंबूद्वीप को डूबने से बचाते हैं ?*

▶️एक लाख अस्सी हजार


*6. मृगापुत्र को कितने समय का संथारा आया ?*

▶️एक मास का


*7. अरिष्टनेमि जी के साथ कितने पुरुषों ने संयम लिया ?*

▶️एक हजार


*8. धर्म, अधर्म और आकाश, ये तीनों द्रव्य कितने-कितने हैं ?*

▶️एक-एक


*9. मेरु पर्वत धरती से कितने योजन गहरा (ऊंडा) है ?*

▶️एक हजार योजन


*10. समस्त स्थावर जीवों को अन्य एक शब्द में क्या कहा जा सकता है ?*

▶️एकेन्द्रिय


*11. प्रथम तीर्थंकर के काल में श्रेणी तप उत्कृष्ट रुप से कितने काल का कहा गया है ?*

▶️एक वर्ष का


*12. द्रौणाचार्य की प्रतिमा के सामने किसने धनुर्विद्या सिद्ध की ?*

▶️एकलव्य


*13. छ'री पालित संघ के छह नियमों में से कोई एक ?*

▶️एकासणा


*14. बारह प्रकार की भावनाओं में से कोई एक ?*

▶️एकत्व भावना


*15. आठ प्रकार के मदों में से एक ?*

▶️ऐश्वर्य मद


*16. ज्ञान प्रवाद पूर्व में कितने पद समाहित हैं ?*

▶️एक करोड़


*17. नवकार के एक-एक अक्षर पर कितनी विद्याएँ स्थापित हैं ?*

▶️एक हजार आठ


*18. श्रेणिक महाराजा का शासन कितने गाँवों पर था ?*

▶️एक करोड़ इकहत्तर लाख


*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 188*


*37. सुमेरु पर्वत कितने योजन विस्तृत है ?*

▶️एक लाख


*38. एक ही स्थान पर आहार-पानी लेना कौन-सा तप कहलाता है ?*

▶️एगलठाणा


*39. शक्रेन्द्र किस हाथी की सवारी करता है ?*

▶️ऐरावत


*40. उत्कृष्ट पांच सौ धनुष की अवगाहना वाले एक साथ एक सौ आठ जीव कितने समय में सिद्ध होते हैं तो आश्चर्य कहलाता है ?*

▶️एक समय में


*41. ऋषभदत्त ब्राह्मण का आयुष्य कितना था ?*

▶️एक सौ वर्ष


*42. कषायजय तप में प्रथम दिन क्या होता है ?*

▶️एकासना


*43. श्रावक की कितनी प्रतिमाएँ होती हैं ?*

▶️एकादश


*44. भगवान महावीर जी के श्रावक कितने थे ?*

▶️एक लाख उनसठ हजार


*45. तीस मुहूर्त का एक क्या होता है ?*

▶️एक अहोरात्र


*46. धन्ना जी अणगार ने कितने अंगसूत्रों का अध्ययन किया था ?*

▶️एकादश


*47. भगवान आदिनाथ जी के कितने पुत्र थे ?*

▶️एक सौ


*48. हाथियों में सर्वश्रेष्ठ हाथी कौन-सा है ?*

▶️ऐरावत


*49. सीता महानदी की उत्तर दिशा में स्थिर पांच वक्षस्कार पर्वतों में से एक ?*

▶️एकशैल


*50. ठाणांग सूत्र का प्रथम सूत्र कौन-सा है ?*

▶️एगे आया


*51. पार्श्वनाथ जी भगवान की कितनी उम्र थी ?*

▶️एक सौ वर्ष


*52. दो अयन का क्या होता है ?*

▶️एक वर्ष


*53. श्रेणिक राजा के कितने भाई थे ?*

▶️एक सौ


*54. क्रियावादियों के कितने भेद होते हैं ?*

▶️एक सौ अस्सी


*55. भगवती सूत्र के 33वें शतक का क्या नाम है ?*

▶️एकेन्द्रिय शतक


*56. देवानंदा ब्राह्मणी का आयुष्य कितना था ?*

▶️एक सौ पांच वर्ष


*57. श्रेणिक राजा के 36 पुत्रों में से कितने नरक में गये ?*

▶️एकादश


*58. जंबूद्वीप में कितने महाग्रह प्रकाश करते हैं ?*

▶️एक सौ छियत्तर


*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 189*


*59. सुषम-दुषम आरे के मनुष्यों की आयु कितनी होती है ?*

▶️एक पल्योपम


*60. शांतिनाथ जी भगवान ने पूर्व भव में कितने वर्षों तक चौविहार उपवास किये थे ?*

▶️एक वर्ष तक


*61. चुल्लहिमवंत पर्वत पर कितने शिखर हैं ?*

▶️एकादश


*62. नंदीश्वर द्वीप पर अवस्थित चार बावड़ियाँ कितने योजन की हैं ?*

▶️एक लाख


*63. दधिमुख पर्वत कितने योजन भूमि में अवस्थित है ?*

▶️एक हजार का


*64. मुँहपत्ति का प्रमाण कितना होता है ?*

▶️एक वेंत चार अंगुल


*65. भगवान महावीर जी का दूसरे भव में आयुष्य कितना था ?*

▶️एक पल्योपम


*66. परमात्मा महावीर जी सिद्ध के पंद्रह भेदों में से कौन से सिद्ध हुए ?*

▶️एक सिद्ध


*67. नंदन मुनि ने कितने वर्ष तक निरन्तर मासक्षमण तक किये थे ?*

▶️एक लाख वर्ष तक


*68. चौबीस तीर्थकरों के कुल कितने भव हुए ?*

▶️एक सौ इकतालीस


*69. सूर सेठ ने किस तप की आराधना की ?*

▶️एकादशी


*70. पोटिला साध्वी का संथारा काल कितना था ?*

▶️एक मास


*71. छठी नरक में नरकावास कितने हैं ?*

▶️एक लाख में पांच कम


*72. श्रेणिक राजा की पत्नी नंदा ने कितने अंग सूत्रों का अध्ययन किया था ?*

▶️एकादश


*73. बासठ भक्त से क्या तात्पर्य है ?*

▶️एक मास निराहार


*74. मेघरथ राजा ने कुल कितने व्यक्तियों के साथ दीक्षा ली ?*

▶️एकादश सौ


*75. शान्तिनाथ जी भगवान ने कितने राजाओं के साथ दीक्षा ली ?*

▶️एक हजार


*76. अरनाथ जी भगवान ने कितने व्यक्तियों के साथ दीक्षा ली ?*

▶️एक हजार


*77. सिद्ध भगवंत के पन्द्रह भेदों में से अकेले मोक्ष में जाने वाले क्या कहलाते हैं ?*

▶️एक सिद्ध


*78. मल्लिनाथ जी भगवान कुमार अवस्था में कितने वर्ष रहे ?*

▶️एक सौ वर्ष


*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 190*


*79. पेथड़शा झी ने प्रथम व्रत लेते समय कितनी स्वर्णमुद्रा युक्त लड्डू की प्रभावना की ?*

▶️एक


*80. नमुचि को शिक्षा देने के लिये विष्णुकुमार मुनि ने कितने योजन का शरीर बनाया ?*

▶️एक लाख


*81. विष्णुकुमार मुनि ने विराट् शरीर बनाकर समुद्र के पूर्व में कितने पाँव रखें ?*

▶️एक


*82. जिनपाल-जिनरक्षित ने समुद्र की कितनी बार निर्विघ्न यात्रा की ?*

▶️एकादश


*83. गव्यूत किसे कहते है ?*

▶️एक कोस को


*84. सास्वादन गुणस्थानक में कितनी प्रकृतियों का बंध होता है ?*

▶️एक सौ एक


*85. ज्ञान प्रवाद पूर्व में कितने पद हैं ?*

▶️एक करोड़


*86. भगवान महावीर जी को चंदनबाला जी ने कितने दिन का पारण करवाया ?*

▶️एक सौ पचहत्तर


*87. मरीचि ने कुल मद करके कितने काल का संसार बढाया ?*

▶️एक कोडाकोडी सागरोपम


*88. भगवान महावीर जी के जीव ने 22वें भव में कितने मास का अनशन किया ?*

▶️एक मास


*89. नवकार मंत्र का वह पद कौन-सा है जिसमें पंच परमेष्ठी को नमस्कार किया गया है ?*

▶️एसो पंच नमुक्कारो


*90. अनुत्तर विमान देवलोक के पांच जिनालयों के प्रत्येक जिनालय में कितनी जिन प्रतिमाएँ हैं ?*

▶️एक सौ बीस


*91. सौधर्म देवलोक के एक जिनालय में कुल कितनी प्रतिमाएँ हैं ?*

▶️एक सी अस्सी


*92. ढ़ाई सौ अभिषेक में प्रकीर्ण देवों में कितने कलश होते हैं ?*

▶️एक कलश


*93. गर्भकाल में माण्डलिक राजा की माता कितने महास्वप्न देखती है ?*

▶️एक


*94. सीतोदा महानदी अपने उद्गम स्थान पर कितने योजन गहरी है ?*

▶️एक


*95. कच्छ विजय में कच्छ नामक देव का कितना आयुष्य है ?*

▶️एक पल्योपम


*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 191*


*96. मन्दर पर्वत पर स्थिर देवों की आयु कितनी है ?*

▶️एक पल्योपम


*97. सुविधिनाथ जी भगवान के चौदह पूर्वधर मुनियों की संख्या कितनी थी ?*

▶️एक हजार पांच सौ


*98. नेमिनाथ जी भगवान के चौदह पूर्वधर मुनि कितने थे ?*

▶️एक हजार


*99. व्यन्तरेन्द्रों के विमान कितने योजन विस्तार के होते हैं ?*

▶️एक हजार


*100. जम्बूद्वीप के खण्ड कितने होते हैं ?*

▶️एक सौ नब्बे


*101. जम्बूद्वीप के अन्तर्गत मन्दर पर्वत कितने हैं ?*

▶️एक


*102. जम्बूद्वीप के अन्तर्गत विचित्रकूट पर्वत कितने हैं ?*

▶️एक


*103. इन्द्रभूति गौतम जी ने भगवान महावीर जी के समवसरण को जब पहली बार देखा, तब भगवान को कौन-सी उपमा दी ?*

▶️ऐन्द्रजालिक की


*104. अद्धा पच्चक्खाण का एक भेद बताओ ?*

▶️एकासना/एगलठाणा


*105. भगवान ऋषभदेव जी ने तेरह भवों में से नरक-तिर्यंच के कितने भव किये ?*

▶️एक भी नहीं


*106. ऋषभदेव जी भगवान ने तेरह भवों में से भरत क्षेत्र में कितने भव किये ?*

▶️एक


*107. मुनिसव्रत जी भगवान का छद्मस्थ पर्याय कितने मास का था ?*

▶️एकादश मास का


*108. शर्कराप्रभा पृथ्वी के नारकी जीवों की जघन्य स्थिति कितनी है ?*

▶️एक सागरोपम की


*109. आठ कर्म की बंध योग्य प्रकृतियाँ कितनी हैं ?*

▶️एक सौ बीस


*110. प्रसन्नचंद्र राजर्षि ने श्मशान में किस अवस्था में ध्यान किया ?*

▶️एक पाँव पर खड़े होकर


*111. महाराष्ट्र के प्रसिद्ध संत का नाम ?*

▶️एकनाथ जी


*112. धर्मध्यान की चार अनुप्रेक्षा में से एक ?*

▶️एकत्व अनुप्रेक्षा


*113. अकाल के समय जगडुशाह जी ने गाँव-गाँव में कितनी दानशालाएँ खोली ?*

▶️एक सौ बारह


*114. वररुचि नंदराजा को प्रतिदिन कितने नये श्लोक सुनाता था ?*

▶️एक सौ आठ


*115. कुमारपाल राजा ने संस्कृत का अध्ययन कितने समय में किया ?*

▶️एक वर्ष में


*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 192*


*116. नमि राजर्षि ने किस भावना का चिंतन किया ?*

▶️एकत्व


*117. किस मुनि ने पानी में पात्र तिराया ?*

▶️एवंता जी अणगार ने


*118. पृथ्वीकायिक जीवों में कितनी इन्द्रियाँ होती है ?*

▶️एक


*119. दशार्णभद्र राजा ने कौन-सा मद किया ?*

▶️ऐश्वर्य


*120. परमात्मा महावीर के स्कंध पर कितने वर्ष तक देवदुष्य वस्त्र रहा ?*

▶️एक वर्ष एक माह तक


*121. वासुदेव के शरीर पर कितने शुभ लक्षण होते हैं ?*

▶️एक सौ आठ


*122. तीर्थंकर और चक्रवर्ती के शरीर पर कितने शुभ लक्षण होते हैं ?*

▶️एक हजार आठ


*123. दादा जिनदत्तसूरि ने कितने परिवारों को नूतन जैन बनाया ?*

▶️एक लाख तीस हजार


*124. केवलज्ञानी के कितनी कर्म प्रकृतियों का बंध होता है ?*

▶️एक


*125. राजा परदेशी ने सूर्याभ देव के भव में परमात्मा महावीर जी के सम्मुख समवसरण में दोनों भुजाओं से कितने खेल प्रदर्शित किये थे ?*

▶️एक सौ आठ (प्रत्येक भुजा से)


*126. परमात्मा महावीर जी समकित प्राप्ति के पश्चात् कितनी बार तिर्यंच गति में गये ?*

▶️एक बार


*127. प्रवर्त्तमान अवसर्पिणी के दस आश्चर्यों में से कितने कितने आश्चर्य आदिनाथ जी, सुविधिनाथ जी, शीतलनाथ जी, अरिष्टनेमि जी के काल में हुए ?*

▶️एक-एक


*128. रात्रि के चतुर्थ प्रहर में देखे गये स्वप्न का फल कितने समय में प्राप्त होता है ?*

▶️एक मास में


*129. राजीमति जी की छद्मस्थ अवस्था कितने वर्षों की थी ?*

▶️एक


*🌞ऋ उत्तरावली🌞*


*1. प्रथम तीर्थंकर के साधु कैसे होते हैं ?*

▶️ऋजु-जड़


*2. दीक्षा के अयोग्य अठारह में से एक ?*

▶️ऋणार्त्त (कर्जदार)


*3. आर्य संभूतिविजय जी के बारह अंतवासी शिष्यों में से एक ?*

▶️ऋजुमति



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16