ब की बारहखड़ी
*💧ब उत्तरावली💧*
*1. सोमप्रभ राजा के पिता का क्या नाम था ?*
▶️बाहुबली
*2. भगवान महावीर ने किस स्वप्न के द्वारा बताया कि आने वाले साधु शिथिलाचारी होंगे?*
▶️बंदर की चंचलता
*3. सम्मेतशिखर पर कितनी टूँकें विद्यमान हैं?*
▶️बीस
*4. वज्रायुध चक्रवर्ती ने कितने मास तक चौविहार उपवास किये ?*
▶️बारह
*5. पांडवों ने पालीताणा का कौनसा उद्धार करवाया ?*
▶️बारहवां
*6. चरवला कितने अंगुल प्रमाण कहा गया है?*
▶️बत्तीस
*7. अशकट पिता ने पूर्व भव में जो ज्ञानावरणीय कर्म निकाचित किया था, वह कितने वर्षों के अनवरत श्रम से नष्ट हुआ?*
▶️बारह
*8. वादिराज ने पार्श्वनाथ चरित्र में पार्श्व प्रभु की माता का क्या नाम लिखा है?*
▶️ब्रह्मदत्ता
*9. सुधर्मास्वामी बिना केवली अवस्था में कितने वर्षों तक संघ नायक के पद पर रहे?*
▶️बारह
*10. दीक्षा के कितने वर्षों के बाद जम्बू स्वामी केवली बने ?*
▶️बीस
*11. धन-परिजन में मूर्च्छित होकर मरना कौनसा मरण है?*
▶️बालमरण
*12. गणधर प्रवर कितने गुणों से शोभित होते हैं?*
▶️बावन
*13. मृगापुत्र का मूल नाम क्या था?*
▶️बलश्री
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 306*
*15. कितने वर्ष की संयम-साधना के पश्चात् नंदीषेण मुनि चारित्र से चलित हुए?*
▶️बारह वर्ष की
*16. पुरुष का आहार कितने कवल परिमाण कहा गया है?*
▶️बत्तीस
*17. सुदर्शन श्रावक के किस व्रत की दृढ़ता जन-जन में प्रशंसनीय बनी?*
▶️ब्रह्मचर्य व्रत की
*18. छोटे दोषों की आलोचना नहीं लेने से आलोचना का कौनसा दोष लगता है?*
▶️बादर दोष
*19. बहुत के पास आलोचना लेना आलोचना का कौनसा दोष लगता है?*
▶️बहुजन दोष
*20. आम राजा ने किसका उपदेश पाकर गोपर्वत पर जिनमंदिर बनाया?*
▶️बप्पभट्टसूरि का
*21. कलंकी राजा का जन्म किस करण में होगा?*
▶️बव
*22. कौनसे बलदेव आगामी चौबीसी में निष्पुलाक नामक तीर्थंकर बनेंगे?*
▶️बलभद्र
*23. छट्ठे आरे में मनुष्य को रहने के लिये कितने बिल होंगे?*
▶️बहत्तर
*24. सती अंजना की एक सखी का नाम ?*
▶️बसंततिलका
*25. आगामी शलाका पुरुष में होने वाले अपराजित प्रतिवासुदेव की मृत्यु किस वासुदेव के द्वारा होगी?*
▶️बल
*26. स्त्री को अप्राप्त एक लब्धि ?*
▶️बलदेव पद
*27. परमात्मा महावीर का प्रथम पारणा किस विप्र के द्वारा हुआ?*
▶️बहुल
*28. परिव्राजक के साथ रोहगुप्त का विवाद किस राजा की सभा में हुआ ?*
▶️बल
*29. अच्चंकारी भट्टा को चोरों ने किस नगर में बेचा?*
▶️बर्बरकुट में
*30. पद्मनाभ परमात्मा जो आगामी चौबीसी में होंगे, उनकी पूर्णायु कितनी होगी?*
▶️बहत्तर वर्ष की
*31. शिला पर लिखा हुआ नवकार मंत्र देखकर कौन जातिस्मरण ज्ञान का स्वामी बना?*
▶️बंदर
*32. एक महाविदेह में कितनी विजय होती हैं?*
▶️बत्तीस
*33. अवंति सुकुमाल का विवाह कितनी कन्याओं के साथ हुआ?*
▶️बत्तीस
*34. दीक्षा के पूर्व प्रतिदिन हजार श्लोक कंठस्थ करने वाले आचार्य का नाम बताओ ?*
▶️बप्पभ्भट्टसूरि
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 307*
*35. हरिणगमेषी देव ने सुलसा को पुत्रवती बनाने के लिये कितनी दिव्य गुटिकाएँ प्रदान की?*
▶️बत्तीस
*36. सिद्धसेनसूरि के पास जो सुरपाल कुमार दीक्षित हुआ, उसका नूतन नाम क्या रखा गया?*
▶️बप्पट्ट मुनि
*37. बप्पभट्टसूरि के पिता का क्या नाम था?*
▶️बप्प
*38. द्वारिका नगरी का वैतरणी वैद्य मरकर क्या बना?*
▶️बंदर
*39. आमल कल्पोद्यान में सूर्याभ देव ने गौतम गणधरादि को कौनसा नाटक दिखाया?*
▶️बत्तीसवद्ध
*40. कृष्ण वासुदेव की माता देवकी की आयु कितनी थी?*
▶️बयासी हजार वर्ष की
*41. किस इंद्र के चालीस लाख भुवन होते हैं?*
▶️बलींद्र
*42. श्रेयांस कुमार इत्यादि कुल कितने भाई थे?*
▶️बहत्तर हजार
*43. बाहुबली जिस तक्षशिला नगरी पर राज्य करते थे, वह किस देश में था?*
▶️बहली
*44. ब्रह्मदत्त चक्रवर्ती को पूर्व के पांच भवों की स्मृति किस भवन में हुई?*
▶️बसंत
*45. ऋषभदत्त और देवान्दा ने किस उद्यान में परमात्मा महावीर के दर्शन किये ?*
▶️बहुशाल उद्यान में
*46. भुवनतिलक मुनि ने कितने लाख वर्ष तक चारित्र का पालन किया?*
▶️बहत्तर
*47. प्रभु महावीर कितने वर्ष तक छद्मस्थावस्था में रहे?*
▶️बारह
*48. वंदन आवश्यक के कितने दोष कहे गये हैं?*
▶️बत्तीस
*49. रामचंद्र त्रिपष्ठि श्लाका पुरुषों में क्या थे?*
▶️बलदेव
*50. इरियावही के पदों की संख्या कितनी हैं?*
▶️बत्तीस
*51. नंदीश्वर द्वीप के सिद्धायतन की ऊँचाई कितने योजन प्रमाण है?*
▶️बहत्तर
*52. साठ हजार सामानिक देव किस इंद्र के हैं?*
▶️बलींद्र के
*53. युगमंधर स्वामी का लांछन कौनसा है?*
▶️बकरा
*54. पेथडशाह मंत्री ने किस उम्र में शील व्रत धारण किया ?*
▶️बत्तीस वर्ष में
*55. चार महास्वप्न किसकी माता देखती है?*
▶️बलदेव को
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 308*
*56. साधु कितने दोषों से रहित भिक्षा ग्रहण करते हैं?*
▶️बयालीस
*57. सामायिक के कितने दोष कहे गये हैं?*
▶️बत्तीस
*58. एक चक्रवर्ती का नाम, जो सातवीं नरक में गया?*
▶️ब्रह्मदत्त
*59. जिन जीवों को आँखों से अथवा किसी यंत्र की सहायता से देखा जा सकता है, वे कौनसे जीव कहलाते हैं?*
▶️बादर
*60. मुष्टि-प्रहार करते-करते किसने केश लोच किया?*
▶️बाहुबली ने
*61. बाहुबली को अभिमान के गज से नीचे उतारने वाली दो बहिनों में से एक?*
▶️ब्राह्मी-सुंदरी
*62. किस देवलोक में तीन सौ चैत्य हैं?*
▶️बारहवें
*63. किस महाव्रत के कठोर पालन के कारण स्थूलिभद्र का नाम चौरासी चौबीसी तक रहेगा?*
▶️ब्रह्मचर्य
*64. महावीर परमात्मा के निर्वाण के समय कौनसा तप था?*
▶️बेला
*65. छट्ठे आरे में अधिकतम आयुष्य कितना होगा?*
▶️बीस वर्ष का
*66. चौथे दादा जिनचंद्रसूरि का स्वर्गवास किस नगर में हुआ?*
▶️बिलाड़ा में
*67. जिनदत्तसूरि ने कितने वीरों को वश में किया ?*
▶️बावन
*68. बारह देवलोकों में से वह देवलोक जो सबसे बड़ा है, उस पांचवें देवलोक का नाम क्या है?*
▶️ब्रह्मदेवलोक
*69. गौतम स्वामी ने कितने वर्षों तक केवली पर्याय में विचरण किया?*
▶️बारह वर्ष तक
*70. पौषध के चार प्रकारों में से एक?*
▶️ब्रह्मचर्य पौषध
*71. नारद के पिता का नाम ?*
▶️ब्रह्मरुचि
*72. सुपार्श्वनाथ जी का जन्म कल्याणक कहाँ पर हुआ था?*
▶️बनारस में
*73. चौथे अभिनंदन स्वामी जी का लांछन कौनसा हैं?*
▶️बंदर
*74. अनंतनाथ परमात्मा का लांछन कौनसा है?*
▶️बाज
*75. पद्मप्रभु जी का प्रथम पारणा कहाँ पर हुआ था?*
▶️ब्रह्मस्थल
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 310*
*98. तप के दो प्रकारों में से एक, जिसके अनशन, उणोदरी, कायक्लेशादि छह भेद हैं?*
▶️बाह्य
*99. आर्द्रकुमार पूर्वभव में किस नगर का निवासी था?*
▶️बसंतपुर का
*100. किस आहार से प्रभु वीर का रक्त अतिसार एवं पित्तज्वर समाप्त हो गया था?*
▶️बिजोरा
*101. आर्द्रकुमार की पूर्वभव की पत्नी का क्या नाम था?*
▶️बंधुमति
*102. बलवान पुरुष के भय आदि के इच्छा बिना अन्यतीर्थिक को नमन करने पर भी सम्यक्त्व नष्ट नहीं होता है, उसका क्या कारण है?*
▶️बलाभियोग
*103. एक छेद सूत्र, जिसमें श्रमण-मर्यादा का प्रतिपादन है?*
▶️बृहत्कल्प
*104. शंख, सीप आदि कौनसे जीव हैं?*
▶️बेइन्द्रिय
*105. रजोहरण कितने अंगुल प्रमाण कहा गया है?*
▶️बत्तीस
*106. आदिनाथ जी ने किसे अठारह लिपियों का ज्ञान दिया ?*
▶️ब्राह्मी को
*107. पुंडरिक वासुदेव के समय कौन प्रतिवासुदेव हुए?*
▶️बलि
*108. प्रभु महावीर के चौथे मासक्षमण का पारणा किस ब्राह्मण के द्वारा संपन्न हुआ?*
▶️बहुल
*109. प्रभु महावीर की तीन प्रतिमाओं का पारणा किस दासी के द्वारा हुआ ?*
▶️बहुला दासी
*110. अपापा नगरी कितने योजन विस्तार वाली थी?*
▶️बारह योजन
*111. देवानंदा और ऋषभदत्त ने किस ग्राम के किस उद्यान में दीक्षा ली?*
▶️ब्राह्मण कुंड ग्राम के बहुशाल उद्यान में
*112. सुलसा के कितने पुत्र एक साथ स्वर्गवासी बने ?*
▶️बत्तीस
*113. चुल्लकशतक श्रावक की पत्नी का क्या नाम था?*
▶️बहुला
*114. दादा जिनदत्तसूरि ने जयतिहुअण स्तोत्र बोलने का विशेषाधिकार किस गोत्र वालों को दिया?*
▶️बोथरा
*115. नाट्य कितने प्रकार के कहे गये हैं?*
▶️बत्तीस
*116. आदिनाथ प्रभु ने प्राणी लक्षण का ज्ञान किसे दिया?*
▶️बाहुबली को
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें