शुभकामनाएं

 पलक हमारी दूसरी पीढ़ी की तुम पहली आंनद फुहार  हो

तुम्हारी हर नई हरकत,  हर नयी दन्त विहीन पहली मुस्कान हो 

(तुम्हारे रुप  में लिखा गया हमारे मन में एक वात्सल्य काव्य हो )

आज मायरे में तुम्हारे , अंगड़ाई ले रहे हमारे सुप्त से अरमान हैं

नाना मामा मामी  की यहीं शुभकामनाएं हैं

कोई अधूरी तुम्हारी चाह न हो,

व्यवधान  भरी तुम्हारी राह ना हो


जब भी तुम मांगों नभ का एक तारा तो रब दे दे आसमान सारा 

श्रेयांस के साथ हो रजत मय दिन औऱ नीलम सी  पगी रातें 

 जिंदगी का हर इक पल ले आये तुम्हारे लिये नित नई सौगाते 

इतनी सी  हमारी दुआ क़बूल हो जाये, की तुम्हारी हर दुआ क़बूल हो जाये,


🌷🌷🌷🌷

घणे हरख  स्यूँ हुए शादी रा नेग चार , चारों मेर सुगणा रा बधावाँ गुंज्या है

 पलक और श्रेयांस ने देख लागे गौर  परणीजण ने ईशर  घर आव्या है,

नाना मामा मामी  रे मन में भी तो हरख  घणो छायो

हैं

जद ही तो मायरे  की शुभ घड़ी में पलक ने आशिष देवण

आप सब ने  घणे 

मानस्यूँ बुलायो हैं


स्वीकारो

आज छोटो सो ओ भेंट स्वरूप बधावो    ललित , उज्ज्वल , प्रियंका   कोठारी ने बड़े  स्नेह से संजोयो है

🌷🌷🌷🌷

सात सुरों की सुंदर मधुर सप्तक सी,होती  हैं बेटियां 

घर की रंगोली  तीज त्यौहार होती है बेटियां

मायरे में तुम्हारे  , हमारे मन ने खुशी  की ली अंगड़ाई है

जश्न भरी चिर प्रतिक्षित मायरे की बेला आई है,

चप्पा चप्पा ,वीथि वीथि मुस्काई हैं

इस शुभबेला में

   पलक    को  दे रहे , यही  नाना मामी मामी शुभाशीष

*कायनात के सारे रंग, सारे रंगों के फूल ,फूलों की* सारी खुशबू ,खुशबू की सारी खुशी ,खुशी के हर* लम्हे और इन लम्हों से भरपूर जिंदगी की दुआ  पलक श्रेयांस के लिए रोज खिलो और मुस्कुराओ*

75 वर्ष

मामासा एक वक़्त वो भी था जब आपकी एक झलक से घबराकर भागती थी मैं ,


औऱ आज आपकी एक झलक पाने को  तरसती हूँ मैं


वो घंटों रात में जागकर बाते करना 


आज  सोचती हूँ, कि क्या भूलूँ क्या याद करूँ


स्मृति पटल पर  यादों के जमावड़े में उलझी हूँ कैसे पार करूँ


सब  बात अभीकल  ही तो बीती थी,  ऐसी हर बात लगती है


पर सोचो तो दशको ने गिरफ्त में ले लिया है ।सच जलधार सी जीवन की धार  बहती सी लगती है




आप हमेशा मेरे सामने दिल खोल कर रख देते हो 


और मैं उन बिखरे मोतीयो को संजो के रख लेती हूँ


सच मामासा आपका अपनापन,  परिवार को सँजो कर सब से निभाने की कला अभिभूत करती है 


आज आपके 75 वे जन्मदिन पर मांगू हाथ उठा कर  दुआ  ईश से यही कि मामासा का वृहदहस्त सदा हमारे सर पे रहे , और  चाहती हूँ पटाक्षेप से ईश  अभी  तुरंत कह  दे


दुआ कबूल हो  गई




  जन्मदिन की बहुत बहुत बधाईयां





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16