मेरा घर और मैं कविता

 हाँ सही कहा आपने, बहुत अच्छा लिखा है ,


एक प्रतिक्रिया मेरी भी,



घर मेरा


मैंने जोड़ा, ईंट-ईंट जोड़ा,

सपनों-सा इक घर बना डाला,

रंग हैं, चमक है, सुविधा है,

पर लगता है कुछ छूट गया।


द्वार तो हैं, पर दस्तक नहीं,

आँगन है, पर अपनों की थाप नहीं,

मैंने घर को तो भर लिया,

पर घर में घर जैसा कुछ नहीं।


बेटा गया शहर की ओर,

बेटी गई सपनों की ओर,

सब गए  अपनी अपनी दिशाओँ कीओर,

और मैं रह गयी,

खाली कमरों की ओर।


पहले घर कच्चे होते थे,

पर रिश्ते सच्चे होते थे,

एक लालटेन आती तो घर भर की

दीवाली बन जाती था।


अब मैं सजाती हूँ, सँवारती हूँ,

तस्वीर खींच इंस्टा पर डालती हूँ,

अनजान हँसते हैं, वाह कहते हैं,

और मैं वाह में खुशी टटोलती हूँ।


 कोई नई चीज लाती हूँ, कोई भूले भटके आता हैं तो उसे दिखती हूँ 

बड़े चाव से 

तो कहता है - अच्छा है, अनमने भाव से

पर अब तो इससे बेहतर आया है। 


मैं मुस्कुराती हूँ,

पर भीतर कुछ टूट जाता है,

मैंने जो घर बनाया था,

वो बाजार में छूट जाता है।



पर आज सोचती हूँ, तो

 आधुनिकता ने सब कुछ दे दिया

इसे पाने के लिए तो इतना जद्दोजहद था किया  ,


फिर शिकायत कैसी

जिंदगी मुफ़्त में नहीं देतीहैं, 

एक हाथ से देती है कुछ तो दूसरे हाथ से चुपचाप कुछ ले लेती है।

अंजू गोलछा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16

जैन प्रश्नोत्तरी