छः की बारहखड़ी
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 238*
*🌞छ उत्तरावली🌞*
*1. कूर्मापुत्र केवलज्ञान होने के बाद कितने समय तक घर में ही रहे?*
▶️छह मास तक
*2. वासुदेव व देवकी के कितने पुत्र समान वर्ण, कद, रुप एवं स्वरुप वाले थे?*
▶️छह
*3. अशनादि आहार के लिये दूसरे साधुओं को आमंत्रित करना कौनसी समाचारी कहलाती है?*
▶️छंदना
*4. प्रमाद प्रतिलेखना कितने भेद होते हैं?*
▶️छह
*5. प्रतिलेखना के वस्त्र के दोनों हिस्सों को तीन तीन बार खंखेरना क्या कहलाता है?*
▶️छपुरिम
*6. साधु कितने कारणों से गोचरी करता है अथवा नहीं करता है?*
▶️छह-छह कारणों से
*7. परमात्मा महावीर के समय श्रेणी तप उत्कृष्ट रुप से कितने काल का कहा गया है?*
▶️छह मास का
*8. धम्मिल कुमार ने कितने माह तक आयंबिल तप की अखण्ड आराधना की?*
▶️छह मास तक
*9. जमाली मरकर कौनसे देवलोक में गया?*
▶️छट्ठे देवलोक में
*10. प्रसेनजित कुलकर की अवगाहना कितने धनुष प्रमाण थी?*
▶️छह सौ
*11. त्रस जीवों के नाक, कान आदि अवयवों को छिदवाने से प्राणातिपात व्रत में कौनसा अतिचार लगता है?*
▶️छविच्छेद
*12. परमात्मा महावीर के कितने समवसरण लगे?*
▶️छियासी
*13. स्वयं अथवा दूसरों की इच्छा से दीक्षा लेना क्या कहलाता है?*
▶️छंदा प्रवज्या
*14. कितने गुणस्थानक तक आर्त्तध्यान का उदय होता है?*
▶️छट्ठे तक
*15. जिस दोष की शुद्धि दीक्षा पर्याय के छेद से होती है, वह कौनसा प्रायश्चित्त है?*
▶️छेद प्रायश्चित्त
*16. गुरु भी न सुन सके, ऐसे मंद स्वर से आलोचना लेने से कौनसा दोष लगता है?*
▶️छन्न दोष
*17. पूर्व पर्याय का छेद करना एवं महाव्रतों का पुनः आरोपण करना कौनसा चारित्र है?*
▶️छेदोपस्थापनीय
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 239*
*18. आचार्य हेमचंद्र रचित महान् ग्रंथ?*
▶️छन्दोनुशासन
*19. त्रिपष्टिशलाका पुरुष नामक ग्रंथ कितने श्लोक परिमाण है?*
▶️छत्तीस हजार
*20. कौनसा रत्न चक्रवर्ती की सेना को वायु आदि के प्रकोप से बचाता है?*
▶️छत्र
*21. प्रथम तीर्थंकर के निर्वाण के समय कौनसा तप था?*
▶️छह उपवास का
*22. नागश्री ब्राह्मणी मरकर किस नरक में गयी?*
▶️छट्ठी नरक में
*23. मनक मुनि का दीक्षा पर्याय काल कितना था?*
▶️छह मास का
*24. पद्मप्रभु भगवान ने किस वृक्ष के नीचे दीक्षा ली ?*
▶️छत्र वृक्ष
*25. श्रेणिक राजा के पुत्र कितने थे?*
▶️छत्तीस
*26. धन्य कुमार ने दीक्षा लेकर कौनसा तप प्रारंभ किया?*
▶️छट्ठ-छट्ठ के पारणे आयंबिल
*27. बत्तीस हाथी परिमाण स्याही किस पूर्व को लिखने में लगती है?*
▶️छट्ठे पूर्व को
*28. संस्थान के कितने प्रकार होते हैं?*
▶️छह
*29. चार प्रकार की दण्ड व्यवस्था में से एक?*
▶️छविच्छेद
*30. अढीद्वीप में कुल कितने अन्तर्द्वीप हैं?*
▶️छप्पन
*31. द्रव्य कितने होते हैं?*
▶️छह
*32. विष्णुकुमार मुनि ने कितने हजार वर्ष तक तप किया?*
▶️छह हजार वर्ष तक
*33. चम्पा श्राविका ने कितने महिने तक उपवास किये?*
▶️छह मास तक
*34. प्रमादी साधु का गुणस्थानक कौनसा है?*
▶️छट्ठा गुणस्थानक
*35. प्रभु महावीर साधिक बारह वर्ष तक किस अवस्था में रहे?*
▶️छद्मस्थ
*36. सास्वादन सम्यक्त्व का उत्कृष्ट काल कितना कहा गया है?*
▶️छह आवलिका प्रमाण
*37. दसविध समाचारी में से कोई एक ?*
▶️छंदना
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 240*
*38. तेतली मुनि ने किन जीवों को अभयदान दिया?*
▶️छह काय के
*39. दूसरों के दोषों को देखने वाला क्या कहलाता है?*
▶️छिद्रान्वेषी
*40. अकाल के समय दानवीर जगडुशाह ने प्रजा को कितने महिनों तक खुले हाथों दान दिया?*
▶️छह
*41. अतिमुक्तक अणगार ने किस उम्र में संयम ग्रहण किया?*
▶️छह वर्ष की
*42. उत्तराध्ययन सूत्र के चौंतीसवें अध्ययन में किसका वर्णन है?*
▶️छह लेश्या का
*43. चंदनबाला कितनी साध्वियों की प्रमुखा थी?*
▶️छत्तीस हजार
*44. आवश्यक कितने होते हैं?*
▶️छह
*45. गोशालक कितने वर्ष तक भगवान महावीर के साथ रहा?*
▶️छह वर्ष तक
*46. संगमदेव ने कितने मास तक प्रभु महावीर को उपसर्ग दिये ?*
▶️छह मास तक
*47. दीक्षा के समय भगवान महावीर के कौनसा तप था?*
▶️छट्ठ तप
*48. शीतलनाथ भगवान के दीक्षा के समय कौन-सा तप था?*
▶️छट्ठ तप
*49. प्रसेनजित कुलकर का शरीरमान क्या था?*
▶️छह सौ धनुष प्रमाण
*50. सुरादेव श्रावक के कितने गोकुल थे?*
▶️छह
*51. अभव्य जीवों की सत्ता में मोहनीय कर्म की कितनी प्रकृक्तियाँ होती है?*
▶️छब्बीस
*52. अग्निकुमार देवों की उत्तर दिशा में कितने भवन हैं?*
▶️छत्तीस लाख
*53. पेथडशाह के पदयात्रा संघ में कितने आराधक थे?*
▶️छह लाख
*54. वनस्पतिकाय के सात अंगों में से एक?*
▶️छाल
*55. मनुष्य गति में कितनी लेश्याएँ पायी जाती हैं?*
▶️छह
*76. कपट, माया का एक पर्यायवाची ?*
▶️छल
*77. श्रेयांसनाथ प्रभु के कितने गण तथा गणधर थे?*
▶️छासठ (66)
*78. विमलनाथ प्रभु के कितने गण एवं गणधर थे?*
▶️छप्पन
*79. ब्राह्मी लिपि के मातृकाक्षर कितने हैं?*
▶️छियालीस
*80. अभव्य जीवों की उदय, उदीरणा, सत्ता में मोहनीय कर्म की कितनी प्रकृतियाँ होती हैं?*
▶️छब्बीस
*76. कपट, माया का एक पर्यायवाची ?*
▶️छल
*77. श्रेयांसनाथ प्रभु के कितने गण तथा गणधर थे?*
▶️छासठ (66)
*78. विमलनाथ प्रभु के कितने गण एवं गणधर थे?*
▶️छप्पन
*79. ब्राह्मी लिपि के मातृकाक्षर कितने हैं?*
▶️छियालीस
*80. अभव्य जीवों की उदय, उदीरणा, सत्ता में मोहनीय कर्म की कितनी प्रकृतियाँ होती हैं?*
▶️छब्बीस
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 241*
*56. दिग्विजय हेतु निकले चक्रवर्ती के साथ पैदल मनुष्य कितने होते हैं?*
▶️छियानवें करोड़
*57. सहस्रारेन्द्र कितने विमानों का स्वामी है?*
▶️छह हजार
*58. जंबूद्वीप के अन्तर्गत कितने वर्षधर पर्वत हैं?*
▶️छह
*59. मणिधारी जिनचंद्रसूरि ने कितने वर्ष की उम्र में संयम स्वीकार किया ?*
▶️छह
*60. जंबूद्वीप में कितने वर्षधर कूट हैं?*
▶️छप्पन
*61. जंबूद्वीप में कितने वक्षस्कार कूट हैं?*
▶️छियानवें
*62. जंबूद्वीप में कितनी महानदियाँ कुण्डों से निकलती हैं?*
▶️छियत्तर
*63. भगवान महावीर ने मिथिला में कितने चातुर्मास किये?*
▶️छह
*64. जंबूद्वीप में कितने नक्षत्र प्रकाश करते हैं?*
▶️छियत्तर
*65. समवसरण में तीर्थंकर परमात्मा के ऊपर क्या सुशोभित होता है?*
▶️छत्र
*66. बड़ी दीक्षा के समय कौन-से चारित्र का आरोपण किया जाता है?*
▶️छेदोपस्थापनीय
*67. पैंतालीस आगम में छह कौन-से सूत्र हैं?*
▶️छेद सूत्र
*68. अन्नत्थ सूत्र में आने वाला एक आगार?*
▶️छीएणं
*69. चक्रवर्ती की आयुधशाला में उत्पन्न होने वाला रत्न?*
▶️छत्र
*70. दस कल्पों में से कितने कल्प केवल प्रथम व अन्तिम तीर्थंकर के काल में होते हैं?*
▶️छह
*71. देवों में अशाता वेदनीय का उदय उत्कृष्टतः कितने काल का होता है?*
▶️छह माह तक
*72. देवों को कितने समय पूर्व मृत्यु का ज्ञान होता है?*
▶️छह माह
*73. प्रदेशी राजा की पत्नी सूर्यकांता रानी मरकर किस नरक में उत्पन्न हुई?*
▶️छट्ठी नरक में
*74. जूं कितने पाँव वाली होती है?*
▶️छह
*75. किस भव में आदिनाथ प्रभु का नाम वज्रजंघ था?*
▶️छट्ठे
*🔜 क्रमशः ...*
*🌞विपुल साहित्य सर्जक प. पू. मुनि श्री मनितप्रभसागरजी म.सा. के द्वारा अनुवादित-विवेचित कर्मविपाक नामक प्रथम कर्मग्रंथ के विमोचन द्रव्य से...*
*🖊️संकलन- जैन नीतेश एस. बोहरा, रतलाम*
*सहायक- जैन उत्तम पी. कानूंगा, अहमदाबाद*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*"प्रश्नोत्तरी का संकलन पुस्तक के आधार पर किया गया है, संकलन में भूलवश, प्रमादवश, जानते-अजानते किसी भी प्रकार की व्याकरण संबंधित त्रुटि हुई हो एवं जिनाज्ञा विरुद्ध अंशमात्र भी लिखने में आया हो तो नतमस्तक होकर अंतर्मन से मिच्छा-मि दुक्कड्म।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें