ढ बारहखड़ी से

 🌞ढ उत्तरावली🌞*


*1. सूर्य-चन्द्र मेरु पर्वत की प्रदक्षिणा कहाँ देते हैं?*

▶️ढाई द्वीप के अन्दर


*2. गुरु वन्दन के बत्तीस दोषों में से कोई एक?*

▶️ढढ्ढर दोष


*3. धर्मनाथ भगवान कुमारावस्था में कितने काल तक रहे?*

▶️ढाई लाख वर्ष तक


*4. कमठ का जीव पांचवें भव में कितने शरीर प्रमाण वाला नारकी जीव बना?*

▶️ढाई सौ धनुष


*5. आर्यरक्षित ने किस श्रावक को वंदन करते देखकर वंदन विधि सीखी ?*

▶️ढढर श्रावक को


*6. समवसरण की ऊँचाई कितने कोस की होती है?*

▶️ढाई कोस की


*7. घुडसाल आदि में पैदा होने वाला एक चतुरिन्द्रिय जीव?*

▶️ढिंकूण


*8. ढंढण कुमार की माता का नाम क्या था?*

▶️ढंढणा


*9. कृष्ण महाराजा के एक पुत्र का नाम बताओ?*

▶️ढंढण


*10. स्वलब्धि से शुद्ध आहार किस मुनि को छह महीने तक नहीं मिला?*

▶️ढंढण मुनि को


*11. नेमिनाथ प्रभु के 18 हजार साधुओं में सर्वश्रेष्ठ मुनि कौन थे?*

▶️ढंढण मुनि


*12. मोदक का चूर्ण करते-करते कर्मों का चूर्ण किसने किया ?*

▶️ढंढण मुनि ने


*13. एक सौ बत्तीस सूर्य और चन्द्र कहाँ हैं?*

▶️ढाई द्वीप के बाहर


*14. एक हजार कंचनगिरि पर्वत किस द्वीप में हैं?*

▶️ढाई द्वीप में


*15. झांझण कुमार के संघ में कितने आराधक थे?*

▶️ढाई लाख


*16. श्रावस्ती में किस श्रावक ने गोशालक को सही दृष्टि देने का प्रयास किया ?*

▶️ढंक श्रावक ने



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16