त की बारहखड़ी
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 249*
*🌞त उत्तरावली🌞*
*1. गलत नाप/तोल करने वाला जीव प्रायः किस आयुष्य का बंध करता है?*
▶️तिर्यंच आयुष्य का
*2. किसकी पालखी को शिबिका कहा जाता है?*
▶️तीर्थंकर की
*3. बाहुबली किस राज्य का अधिपति था?*
▶️तक्षशिला का
*4. वह कौनसी गति है जिसमें एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय एवं पंचेन्द्रिय, ये पांच प्रकार के जीव पाये जाते हैं?*
▶️तिर्यंच गति
*5. अक्षर श्रुतज्ञान कितने प्रकार का कहा गया है?*
▶️तीन
*6. वसु आचार्य के एक शिष्य का नाम बताओ जो निन्हव कहलाया ?*
▶️तिष्यगुप्त
*7. सुभुम चक्रवर्ती की माता का क्या नाम था?*
▶️तारा
*8. किस ज्योतिष्क देव का उत्कृष्ट आयुष्य पल्योपम का चौथा भाग है?*
▶️तारा
*9. देवर्द्धिगणि क्षमाश्रमण ने जिनवाणी को किन पत्रों में लिपिबद्ध करवाया?*
▶️ताडपत्रों में
*10. तामली तापस किस नगर का निवासी था?*
▶️ताम्रलिप्ति
*11. श्रेणिक की मृत्यु किस विष से हुई?*
▶️तालपुट
*12. च वर्ग का उच्चारण स्थान कौनसा है?*
▶️तालु
*13. जिसका विवाह ऋषभकुमार के साथ हुआ, उस सुनंदा के पति की मृत्यु किस वृक्ष के फल के कारण हुई?*
▶️तालवृक्ष के
*14. प्रभव चोर के पास कौनसी विद्या थी?*
▶️तालोद्घाटिनी
*15. आम राजा पूर्व भव में क्या थे?*
▶️तापस
*16. साठ हजार वर्ष तक जिसने बेले का तप किया, उस तापस का क्या नाम था ?*
▶️तामली
*17. दमयंती को किस नगर में पूर्व भव का ज्ञान हुआ?*
▶️तापसपुर में
*18. ऋषिदत्ता के पिता किस नगरी के राजा थे?*
▶️तांबवती के
*19. बकुश तथा कुशील साधु कब तक विद्यमान रहेंगे?*
▶️तीर्थ तक
*20. भवनागर नगर में कौनसा विष देकर वासवकुमार ने मुनियों को मार डाला?*
▶️तालपुट
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 250*
*21. केशी श्रमण से गौतम स्वामी की धर्म चर्चा किस उद्यान में हुई?*
▶️तिंदुक
*22. गुरु महाराज के आदेश को 'तहत्ति' कहकर स्वीकार करना कौनसा समाचारी है?*
▶️तथाकार
*23. जमाली मरकर कितनी स्थिति वाला देव बना?*
▶️तेरह सागरोपम
*24.।स्वयं को ज्ञान होने पर भी अन्यों को ज्ञान करवाने के लिये किया गया प्रश्न क्या कहलाता है?*
▶️तथाज्ञान प्रश्न
*25. किस प्रायश्चित्त में आलोचना एवं प्रतिक्रमण, दोनों की उपस्थिति होती है?*
▶️तदुभय
*26. दूसरों के दिये गये प्रायश्चित्त को देखकर स्वकृत पाप का स्वयं ही प्रायश्चित्त ले लेना आलोचना का कौनसा दोष है?*
▶️तत्सेवी
*27. मुकुट में कितने शिखर होते हैं?*
▶️तीन
*28. छट्ठी नरक भूमि का नाम क्या है?*
▶️तमःप्रभा
*29. तिर्यंच प्राणी का उत्कृष्ट आयुष्य कितना होता है?*
▶️तीन पल्योपम
*30. एक जीव, जो मरकर नरक में ही जाता है?*
▶️तंदुलमत्स्य
*31. हर चक्रवर्ती को किसकी आराधना करनी पड़ती है?*
▶️तेले की
*32. पूर्वधातकी खंड के भरत क्षेत्र की अतीत चौबीसी के 15वें तीर्थंकर का नाम बताओ?*
▶️तप्ततेज
*33. पूर्वधातकी खंड के भरत क्षेत्र की अतीत चौबीसी के 7वें तीर्थंकर का नाम बताओ?*
▶️तत्त्वनाथ
*33. पूर्वधातकी खंड के ऐरावत क्षेत्र की अतीत चौबीसी के 12वें तीर्थंकर का नाम बताओ?*
▶️तमोधरिपु
*35. मेरुपर्वत का एक पर्यायवाची?*
▶️तिलकोपम
*36. बुद्धि के आठ गुणों में से एक?*
▶️तत्त्वज्ञान
*37. तीनों लोकों में से कौन-से लोक में मनुष्य रहते हैं?*
▶️तिर्च्छा लोक में
*38. सत्य की रक्षा के लिये राजा हरिश्चंद्र ने किसको बेचा?*
▶️तारामती को
*39. वीर्याचार के कितने अतिचार होते हैं?*
▶️तीन
*40. परमाधामी देव कितनी नरक तक के नारकी जीवों को यातना देते हैं?*
▶️तीसरी नरक तक
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 251*
*41. सातवीं नरक का जीव मरकर नियमतः किस गति में जाता है?*
▶️तिर्यंच
*42. प्रथम नरक में कितने नरकावास हैं ?*
▶️तीस लाख
*43. चतुर्विध संघ की स्थापना करने वाले क्या कहलाते हैं?*
▶️तीर्थंकर
*44. संसार रुपी समुद्र से तारने वाले को क्या कहते हैं?*
▶️तीर्थ
*45. दस प्रकार के यति धर्मों में से एक?*
▶️तप
*46. कुंथु जीव के कितनी इन्द्रियाँ होती हैं?*
▶️तीन
*47. सयोगी केवली के कौनसा गुणठाणा होता है?*
▶️तेरहवां
*48. गिरिराज की एक नदी का नाम?*
▶️तालध्वज
*49. पत्नी के बोध से वैरागी कौन बना?*
▶️तेतली कुमार
*50. कर्माशाह के पिता का नाम क्या था?*
▶️तोलाशाह
*51. अभिनंदन स्वामी के शरीर की अवगाहना कितनी थी?*
▶️तीन सौ पचास धनुष
*52. 69000 वर्ष तक किसने तपस्या की?*
▶️तामली तापस ने
*53. पांच सौ धनुष प्रमाण शाश्वत प्रतिमा किस लोक में स्थित हैं?*
▶️तिर्च्छा लोक में
*▶️54. बीसवें तीर्थंकर मुनिसुव्रत स्वामी के शासन के समय लंका का राजा कौन था?*
▶️तडित्केश
*55. आदिनाथ भगवान के कितने भव हुए?*
▶️तेरह
*56. पादलिप्तसूरि लिखित एक कथा-ग्रंथ का नाम ?*
▶️तरंगलोला
*57. अनुत्तरौपपातिक सूत्र के दूसरे वर्ग में कितने अध्ययन हैं?*
▶️तेरह
*58. परमात्मा की आज्ञा धारण करने का सांकेतिक चिह्न कौनसा है?*
▶️तिलक
*59. सात निह्नवों में से प्रादेशिक दृष्टि का धारक व प्रचारक कौन था?*
▶️तिष्यगुप्त
*60. गोशालक कौनसी लब्धि का धारक था?*
▶️तैजस लब्धि का
*61. दादा गुरुदेव श्री जिनकुशलसूरिजी महाराज का आचार्य पदोत्सव किसने करवाया ?*
▶️तेजपाल-रुद्रपाल ने
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 253*
*84. नव लोकांतिक देवों में से एक लोकांतिक देव?*
▶️तुषित
*85. पांच ज्योतिष्क देवों में से एक?*
▶️तारा
*86. रसनेन्द्रिय के पांच विषयों में से एक विषय ?*
▶️तिक्त
*87. तेउकाय तथा वायुकाय के जीव मरकर नियमतः किस गति में जाते हैं?*
▶️तिर्यंच गति में
*88. चौबीस दण्डकों में से विकलेन्द्रिय के कितने दण्डक होते हैं?*
▶️तीन
*89. दशवैकालिक सूत्र के किस अध्ययन में बावन अनाचीर्ण वर्णित हैं?*
▶️तीसरे
*90. पल्य कितने प्रकार के कहे गये हैं?*
▶️तीन
*91. सूर्याभ विमान में कौनसा देव निवास करता है?*
▶️तुषित
*92. नवमें से बारहवें देवलोक के देवों का शरीर कितने हाथ प्रमाण होता है?*
▶️तीन
*93. ज्योतिष्क देवलोक के देवों में कौनसी लेश्या पायी जाती है?*
▶️तेजोलेश्या
*94. सातवी नरक पृथ्वी का क्या नाम है?*
▶️तमस्तमः प्रभा
*95. नारकी जीव विग्रहगति में कितने मोड लेता है?*
▶️तीन
*96. पच्चक्खाण आने के बाद भी कुछ समय ठहरकर प्रत्याख्यान पालना पच्चक्खाण की कौनसी शुद्धि है?*
▶️तिरित
*97. कायोत्सर्ग के उद्देश्य को किस सूत्र के द्वारा प्रकट किया जाता है?*
▶️तस्स उत्तरी सूत्र
*98. श्रेयांसनाथ भगवान को कैवल्य की प्राप्ति किस वृक्ष के नीचे हुई थी?*
▶️तिंदुक
*99. अष्ट प्रातिहार्य किनके होते हैं?*
▶️तीर्थंकर के
*100. चंदनबाला ने जब परमात्मा का पारणा करवाया था, तब उसके कौन-सा तप था?*
▶️तेले का
*101. वाचक उमास्वाति ने कौनसे सूत्र की रचना की?*
▶️तत्त्वार्थ सूत्र की
*102. श्रावक को प्रतिदिन कितने मनोरथों का चिन्तन करना चाहिये ?*
▶️तीन
*103. लोगस्स सूत्र में किनको चंद्रमा से भी निर्मल, सूर्य से भी प्रकाशवान् एवं सागर से भी गंभीर बताया गया है?*
▶️तीर्थंकर परमात्मा को
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 252*
*62. वासुपूज्य परमात्मा के शासन काल में प्रतिवासुदेव कौन था?*
▶️तारक
*63. वन्दन के कितने प्रकार होते हैं?*
▶️तीन
*64. आठ प्रकार के मदों में से एक मद, जो कुरगडु मुनि के सहवर्ती मुनियों ने किया था?*
▶️तप मद
*65. प्राचीनकाल में पांच सौ मंदिर किस नगरी में थे?*
▶️तक्षशिला में
*66. तिर्यंच गति में कितने योग पाये जाते हैं?*
▶️तेरह
*67. पांच इन्द्रियों के कुल कितने विषय हैं?*
▶️तैवीस
*68. बारह परीषहों में से एक परीषह, जो वेदनीय कर्म के उदय से होता है?*
▶️तृणस्पर्श
*69. श्रेणिक राजा की पटरानी धारिणी के कितने पुत्र थे?*
▶️तेरह
*70. वंदन के बत्तीस दोषों में से एक?*
▶️तर्जित
*71. कितनेवें गुणस्थानक में आते ही केवलज्ञान की प्राप्ति होती है?*
▶️तेरहवें
*72. प्रायश्चित्त के दस भेदों में से एक?*
▶️तप
*73. अतिक्रमण के कितने भेद हैं?*
▶️तीन
*74. बाहुबली के राज्य की कौनसी राजधानी थी?*
▶️तक्षशिला
*75. संयम का पालन करना किसकी धार पर नग्न पाँव चलने से भी कठिन है?*
▶️तलवार की
*76. नागकेतु को पुष्प पूजा करते समय जिस नाग ने दंश दिया था, उसका नाम क्या था?*
▶️तंबोली नाग
*77. प्रथम तीर्थंकर का जन्म किस आरे में होता है?*
▶️तीसरे आरे में
*78. गोशालक ने प्रभु महावीर पर किस लेश्या का प्रयोग किया ?*
▶️तेजोलेश्या का
*79. गौचरी के 42 दोषों को प्रमुखरुपेण कितने भागों में बांटा जा सकता है?*
▶️तीन भागों में
*80. अकर्म भूमि के क्षेत्र कितने हैं?*
▶️तीस
*81. लोगस्स सूत्र में किनकी स्तुति की गई है?*
▶️तीर्थंकरों की
*82. सुवत्साविजय की राजधानी कुण्डला के पास कौनसी नदी है?*
▶️तप्ततीरा
*83. मेरुपर्वत कितने लोकों का स्पर्श करता है?*
▶️तीन
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 254*
*104. एक शरीर, जो सभी जीवों में पाया जाता है?*
▶️तैजस शरीर
*105. प्रभु महावीर के समय कितने पाखंडी थे?*
▶️तीन सौ त्रेसठ
*106. पोटिला के पति का नाम क्या था?*
▶️तेतली
*107. प्रभु महावीर ने कितने वर्ष की अवस्था में दीक्षा ली थी एवं कितने वर्षों तक केवली अवस्था में विचरण किया?*
▶️तीस-तीस वर्ष की (दोनों)
*108. वांछित लाभ नहीं होने पर क्रोध एवं खेद के कारण मनचाहा बोलने वाला क्या कहलाता है?*
▶️तिंतिणक
*109. किस सूत्र में गर्भावस्था, शारीरिक रचना, आहारादि का विस्तृत विवेचन किया गया है?*
▶️तंदुलवैचारिक
*110. जिसमें खाने का अल्प एवं फेंकने का अधिक होता है, वह कौनसा फल कहलाता है?*
▶️तुच्छ फल
*111. ऋषभदेवजी की जो आठ वंश परम्परा मोक्ष में गयी, उनमें से छट्ठी परम्परा में कौन मोक्ष में गये?*
▶️तेजवीर्य
*112. एक सूत्र जो श्वेताम्बर तथा दिगम्बर, दोनों परम्पराओं में समान रुप से श्रद्धायोग्य है?*
▶️तत्त्वार्थ सूत्र
*113. चौबीस दण्डकों में से देवगति के कितने दण्डक हैं?*
▶️तेरह
*114. दो देव विमानों के मध्य में रही हुई पतली वायु को क्या कहा जाता है?*
▶️तनवात
*115. कौनसे जीव आगामी भव में मोक्षगामी नहीं हो सकते हैं?*
▶️तेउकाय के
*116. तामली तापस का जन्म किस नगर में हुआ था?*
▶️ताम्रलिप्तपुर में
*117. समय क्षेत्र में कितने वर्षधर पर्वत हैं?*
▶️तीस
*118. आर्यरक्षितसूरि ने किनके सानिध्य में अध्ययन किया था?*
▶️तोसलिपुत्र
*119. रात्रि के तीसरे प्रहर में देखे गये स्वप्न का फल कितने माह में प्राप्त होता है?*
▶️तीन
*120. किनके जन्म के समय सातों ग्रह उच्च स्थिति में होते हैं?*
▶️तीर्थंकर के
*121. अग्नि का अपर शास्त्रीय नाम क्या है?*
▶️तेउकाय/तेजस्काय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें