ध की बारहखड़ी

*🔹ध उत्तरावली🔹*

*1. श्रेणिक राजा की रानी दुर्गंधा का पूर्व भव में क्या नाम था ?*
▶️धनश्री

*2. शोभनमुनि के भ्राता का क्या नाम था?*
▶️धनपाल

*3. सिद्धर्षि गणि ने गृहस्थावस्था में किस सेठ के घर नौकरी की थी?*
▶️धनसेठ के

*4. चिलाती पुत्र ने किस सेठ के घर पर डाका डाला था?*
▶️धन श्रेष्ठि के

*5. भुवनतिलक राजकुमार के पिता का क्या नाम था ?*
▶️धनद राजा

*6. अच्वंकारीभट्टा किसकी पुत्री थी?*
▶️धन्ना सेठ की

*7. आर्द्रकुमार की सास का क्या नाम था?*
▶️धनवती

*8. किस आचार्य से प्रतिबोध प्राप्त कर सुव्रत सेठ ने ग्यारह व्रत स्वीकार किये?*
▶️धर्मघोष आचार्य से

*9. हरितिलक राजा के पुत्र विक्रमपुर ने रोग को उपशांत करने के लिये किस यक्ष को सौ भैंसों का बलिदान करने की मानता मानी?*
▶️धनंजय को

*10. किस कवि को परमार्हत् की उपाधि प्राप्त हुई?*
▶️धनपाल

*11. द्वारिका नगरी का कौनसा वैद्य मृत्यु को प्राप्त कर अप्रतिष्ठान नरकावास में उत्पन्न हुआ?*
▶️धनवंतरी

*12. शालिभद्र की पूर्व भव की माता का क्या नाम था ?*
▶️धन्या
*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 267*

*13. चंपक श्रेष्ठि जो मुनि को घी का शुद्ध भाव से बोहराकर बारहवें देवलोक में गये, वे किस नगर के निवासी थे?*
▶️धन्यपुर के

*14. श्रेणिक के जंवाई कृतपुण्य के पिता का क्या नाम था?*
▶️धनेश्वर

*15. आभू संघवी ने तीन सौ साठ साधर्मिकों का अपने समान कैसा बनाया?*
▶️धनवान

*16. प्रतिवर्ष चतुर्विध संघ की भावपूर्ण भक्ति कर कौन उसी भव में मोक्षगामी बना?*
▶️धर्मदास श्रावक

*17. कुर्मा पुत्र का माता-पिता द्वारा प्रदत्त नाम कौनसा था?*
▶️धर्मदेव

*18. घी का दान कर किस सार्थवाह ने तेरहवें भव में तीर्थंकर पद प्राप्त किया?*
▶️धनसार्थवाह ने

*19. वज्रस्वामी को झोली में वोहरकर कौन लाये ?*
▶️धनगिरि

*20. मेतारज मुनि का पालन पोषण किस सेठ के घर पर हुआ?*
▶️धनदत्त

*21. प्रौढ द्रव्यानुयोगी देवचंद्रोपाध्याय की माता का क्या नाम था?*
▶️धन देवी

*22. निर्नामिका किस नाम से प्रसिद्ध हुई?*
▶️धर्मिणी

*23. अच्चंकारीभट्टा के भ्राता का क्या नाम था?*
▶️धनपाल

*24. मरोटकोट में चातुर्मासार्थ बिराजमान देवचंद्रोपाध्याय का प्रवचन सुनने के लिये कौनसे देव ब्राह्मण का रुप बनाकर आते हैं?*
▶️धर्णेंद्र

*25. काशी में यशोविजयोपाध्याय के अध्ययनार्थ किस सेठ ने हजारों सुवर्ण मुद्राओं का व्यय कर पुण्योपार्जन किया?*
▶️धनजीसूरा ने

*26. मघवा चक्रवर्ती ने किस आचार्य के सानिध्य में दीक्षा ग्रहण की थी?*
▶️धर्मघोष

*27. वर्तमान अवसर्पिणी से अनंत अवसर्पिणी पूर्व किस तीर्थंकर के काल में सात आश्चर्य हुए ?*
▶️धर्मश्री

*28. राणकपुर का मंदिर बनाकर कौन विश्व विख्यात बने ?*
▶️धन्नाशाह

*29. कुवलयप्रभसूरि किस तीर्थंकर के समय में हुए?*
▶️धर्मश्री

*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 269*

*47. एक ही रात्रि में पांच सौ श्लोक कंठस्थ करने वाले आचार्य का क्या नाम था ?*
▶️धर्मसिंह मुनि

*48. नागकेतु के अट्ठम तप के प्रभाव से किस देव का सिंहासन प्रकंपित हुआ?*
▶️धरणेंद्र का

*49. सम्मेतशिखर का तेरहवां उद्धार किस तीर्थंकर के काल में हुआ?*
▶️धर्मनाथजी

*50. नाम माला नामक ग्रंथ की रचना किसने की?*
▶️धनंजय ने

*51. नागदत्त की माता का क्या नाम था?*
▶️धनश्री

*52. सुषमा किस सेठ की पुत्री थी?*
▶️धनदत्त की

*53. जिस भव में आदिनाथजी ने सम्यक्त्व प्राप्त किया था, उस भव में उनका क्या नाम था?*
▶️धन सार्थवाह

*54. तिलकमंजरी नामक ग्रंथ का निर्माण किसने किया था?*
▶️धनपाल ने

*55. दादा जिनदत्तसूरि की जन्म स्थली कौनसी है?*
▶️धोलका

*56. बेले-बेले से नौ महीने तक तप किसने किया?*
▶️धन्ना अणगार ने

*57. पार्श्वनाथजी ने जिन जलते हुए नाग-नागिन को नवकार मंत्र सुनाया था, वे मरकर क्या बने?*
▶️धर्णेन्द्र एवं पद्मावती

*58. सोलह विद्या देवियों में से एक ?*
▶️धृति

*59. पांच सौ गाँव अपनी कुमारी के साथ राजा शतानीक ने किसको भेंट में दिये थे?*
▶️धन्यकुमार को

*60. पांच सौ श्लोक एक रात्रि में बनाने वाले मुनि का नाम?*
▶️धनसिंह

*61. रात्रिक कर्तव्यों में से एक कर्तव्य बताओ?*
▶️धर्म जागरण

*62. माघ शुक्ला तृतीया को किस भगवान का जन्म हुआ था?*
▶️धर्मनाथजी का

*63. समवसरण की पूर्व दिशा में कौनसा ध्वज होता है?*
▶️धर्म ध्वज

*64. तडित्केश के मित्र का नाम क्या था?*
▶️धनोदधिरथ

*65. कुंथुनाथ भगवान की शासन देवी का क्या नाम है?*
▶️धारिणी

*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 268*

*30. वासुपूज्य स्वामी के काल में दीक्षित हुए पद्मरथ राजर्षि की परीक्षा किस देव ने ली?*
▶️धनवंतरी ने

*31. किस देव ने द्वारिका नगरी को प्रकट किया था?*
▶️धनददेव ने

*32. आषाढभूति मुनि के गुरु महाराज का क्या नाम था ?*
▶️धर्मरुचि

*33. जिस स्थान पर आदिनाथ के चरण अंकित हुए, उस स्थान पर बाहुबली ने कौनसा प्रासाद बनवाया?*
▶️धर्मचक्र

*34. पांच द्वीन्द्रिय जीवों को किसने बचाया?*
▶️धनामाली ने

*35. नमुचि को शासन देवी द्वारा स्तंभित किये जाने पर उसको किसने मुक्त करवाया ?*
▶️धर्मराजा ने

*36. दुर्गंधा के पूर्व भव के पिता का क्या नाम था?*
▶️धनमित्र

*37. आठ प्रहर में से साधु के लिये दो प्रहर में क्या करने की जिनाज्ञा है?*
▶️ध्यान

*38. शास्त्रों का व्याख्यान सुनाना स्वाध्याय तप का कौनसा भेद है?*
▶️धर्मकथा

*39. अगडदत्त मुनि के उपदेश से आयंबिल तप की आराधना से कौन परमात्मा महावीर के चौदह हजार साधुओं में प्रशंसा पात्र बने?*
▶️धम्मिल कुमार

*40. परमात्मा महावीर के शासन में किस महामुनि ने जीवन पर्यंत छट्ठ के पारणे आयंबिल की आराधना की?*
▶️धन्ना अणगार ने

*41. आहार अथवा आहार दाता की निन्दा करना मांडली का कौनसा दोष है?*
▶️धूम्र दोष

*42. पार्श्वप्रभु के प्रथम गणधर शुभदत्त के पिता का क्या नाम था ?*
▶️धन्य

*43. श्रावक विधि नामक ग्रन्थ की रचना किसने की?*
▶️धनपाल ने

*44. प्रसेनजित कुलकर ने किस दण्डनीति की प्ररुपणा की?*
▶️धिक्कार

*45. ललाट से किस स्वर की उत्पत्ति होती है?*
▶️धैवत

*46. आचारांग सूत्र में जिन छह संज्ञाओं का वर्णन किया गया है, उनमें से एक संज्ञा?*
▶️धर्म संज्ञा

*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 270*

*66. उन्नीसवें भगवान मल्लिनाथजी शासन देवी का क्या नाम है?*
▶️धरणप्रिया

*67. जहर को दूर करने के लिये वनस्पति का उपयोग करने के कारण जीवन भर किसने छह विगय का त्याग किया?*
▶️धर्मघोषसूरि ने

*68. दैनिक कर्तव्यों में से एक?*
▶️धर्म चर्चा

*69. उदयप्रभसूरि द्वारा लिखित एक ग्रंथ का नाम?*
▶️धर्माभ्युदय

*70. जिनभद्रगणि क्षमाश्रमण द्वारा रचित एक महान् ग्रंथ ?*
▶️ध्यान शतक

*71. तीर्थंकर परमात्मा की वाणी के पैंतीस गुणों में से एक ?*
▶️धर्मार्थ प्रतिबद्धता

*72. अरनाथ परमात्मा का प्रथम भव कौनसा था?*
▶️धनपति

*73. पंद्रह परमाधामी देवों में से एक ?*
▶️धनुष

*74. विमलनाथ परमात्मा का प्रथम पारणा किस नगर में हुआ था?*
▶️धान्यकरक

*75. चंदनबाला को खरीदने वाले सेठ का नाम क्या था?*
▶️धन्नावाह

*76. पार्श्वनाथ भगवान का पहला पारणा किसके द्वारा संपन्न हुआ?*
▶️धन्य व्यक्ति

*77. एक भगवान का नाम और उनका प्रथम पारणा करवाने वाले का नाम ?*
▶️धर्मनाथजी का धर्मसिंह द्वारा

*78. समवसरण की चारों दिशाओं में क्या होते हैं?*
▶️ध्वज

*79. वासुपूज्य भगवान की प्रथम आर्या का नाम क्या था?*
▶️धरणी

*80. विमलनाथ भगवान के शासन की प्रथम साध्वी का नाम क्या था?*
▶️धरा

*81. हास्य मोहनीय कौनसी प्रकृति है?*
▶️ध्रुव बंधी

*82. परमात्मा महावीर के श्रीमुख से संयम में उत्तरोत्तर वृद्धि करने वाले किस अणगार का नाम उच्चारित हुआ?*
▶️धन्ना अणगार का

*83. आत्मा को उर्ध्वगामी बनाने की भावना से अष्टप्रकारी पूजाओं में कौनसी पूजा की जाती है?*
▶️धूप पूजा

*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 271*

*84. उत्तराध्ययन सूत्र में वर्णित समकित की दस रुचियों में से एक?*
▶️धर्म रुचि

*85. बुद्धि के आठ गुणों में से एक ?*
▶️धारणा

*86. बारह प्रकार की भावनाओं में से एक?*
▶️धर्मस्वाख्यात

*87. जीव और पुद्गल की गति में उदासीन भाव से कौनसा द्रव्य सहायक बनता है?*
▶️धर्मास्तिकाय

*88. एक प्रकार की दण्ड नीति ?*
▶️धिक्कार

*89. दधिवाहन राजा की पत्नी का नाम क्या था?*
▶️धारिणी

*90. परमात्मा महावीर ने सुलसा श्राविका को क्या कहलवाया था?*
▶️धर्मलाभ

*91. हेमचंद्राचार्य महाराज की जन्म स्थली बताओ ?*
▶️धंधुका

*▶️92. सात नरक पृथ्वियों में से एक, जहाँ धुएँ की प्रधानता होती है?*
▶️धूमप्रभा

*93. परमात्मा महावीर के ग्यारह गणधरों में से मंडित गणधर के पिता का क्या नाम था ?*
▶️धनदेव

*94. अचलमति विद्याधर ने भद्रनंद को कौनसी विद्या दी?*
▶️धारामहाविद्या

*95. आर्द्र कुमार की पत्नी का नाम बताओ ?*
▶️धन श्री

*96. पांच सौ सुभटों के साथ शत्रुंजय में कौन केवली बने ?*
▶️धनदेव

*97. पांच सौ शिष्यों के गुरु, जो विमलनाथजी के प्रशिष्य थे?*
▶️धर्मघोष मुनि

*98. नव माह तक तप करके कौन सवार्थसिद्ध विमान में देव बने?*
▶️धन्ना अणगार

*99. जातिस्मरण ज्ञान मतिज्ञान के चार प्रकारों में से किसका भेद कहलाता है?*
▶️धारणा का

*100. वज्रमुनि के पिता का क्या नाम था ?*
▶️धनगिरि

*101. पार्श्वनाथजी के समय हुई दस विराधक देवियों में से एक?*
▶️धृति

*102. अपराध नहीं होने पर भी नियमतः राई-देवसी प्रतिक्रमण कौनसा प्रतिक्रमण कहलाता है?*
▶️ध्रुव

*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 272*

*103. सारण कुमार की माता का नाम क्या था?*
▶️धारिणी

*104. कैसी शिला पर अरणिक मुनि ने अनशन स्वीकार किया?*
▶️धधकती

*105. केवलज्ञान होने के पश्चात् किसकी तीर्थंकर परमात्मा स्थापना करते हैं?*
▶️धर्मतीर्थ की

*106. शूलपाणि यक्ष के पूर्व भव के मालिक का नाम क्या था?*
▶️धनदेव

*107. बीस विरहमान में से आठ विहरमान किस खण्ड में विचरण कर रहे हैं?*
▶️धातकी खण्ड में

*108. अंतगडदशासूत्र में किस माता के प्रकार वर्णित हैं?*
▶️धायमाता के

*109. श्रीकृष्ण वासुदेव के ताउजी का नाम ?*
▶️धरण

*110. भगवान ऋषभदेवजी के तेरह भवों में से एक?*
▶️धनसार्थवाह

*111. राजकुमार का पालन-पोषण कौन करती है?*
▶️धायमाता

*112. नेमिनाथ भगवान ने किस भव में सम्यक्त्व प्राप्त किया था?*
▶️धनप्रति के भव में

*113. देवदत्त के पुत्र का नाम क्या था?*
▶️धन्ना

*114. परमात्मा आदिनाथजी की दीक्षा राशि क्या है?*
▶️धन

*115. अर्जुन किस विद्या में प्रवीण था?*
▶️धनुर्विद्या में

*116. अनुत्तरोपपातिक सूत्र में किसका अधिकार है?*
▶️धन्ना अणगार का

*117. नारी के बंधन को तोड़कर मोक्ष की ओर किसने कदम बढाये?*
▶️धन्ना अणगार ने

*118. मुनि भगवंत सबको क्या देते हैं?*
▶️धर्मलाभ

*119. पार्श्वनाथ भगवान का शासन रक्षक देव कौन है?*
▶️धरणेन्द्र

*120. श्रीपाल को समुद्र में गिराने वाला कौन था?*
▶️धवलशेठ

*121. आपसी कलह का एक प्रमुख कारण?*
▶️धन

*122. अंधक विष्णु की पत्नी का नाम क्या था?*
▶️धारिणी

*123. विकृतियों का त्याग कर वैमानिक देव कौन बने ?*
▶️धन्ना अणगार

*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 273*

*124. एक द्रव्य, जो संपूर्ण लोकाकाश में व्याप्त है?*
▶️धर्मास्तिकाय

*125. सम्मेतशिखर का तेरहवां उद्धार कौनसे तीर्थंकर के समय में हुआ?*
▶️धर्मनाथझी

*126. सम्मेतशिखर का उद्धार करने वाले रत्नशेखर राजा किस खण्ड के निवासी थे?*
▶️धातकी खण्ड के

*127. भगवान महावीर को संगम देव द्वारा दिये गये उपसर्गों में से एक ?*
▶️धूल की वृष्टि

*128. सुरादेव श्रावक की पत्नी का नाम क्या था?*
▶️धन्या

*129. पुष्करार्ध द्वीप के पश्चिम ऐरावत क्षेत्र के अनागत तीर्थंकर का नाम?*
▶️धर्मबोधजी

*130. सात अभव्य जीवों में से एक?*
▶️धनवंतरी वैद्य

*131. अनुत्तरोपपातिक सूत्र के तृतीय वर्ग के दस अध्ययन में से एक?*
▶️धन्यकुमार

*132. सुधर्मा स्वामी के पिता का नाम क्या था?*
▶️धम्मिल

*133. श्रेणिक पुत्र मेघकुमार की माता का नाम क्या था?*
▶️धारिणी

*134. स्वाध्याय के पांच प्रकारों में एक ?*
▶️धर्मकथा

*135. इक्षुकार पर्वत किस खण्ड में हैं?*
▶️धातकी

*136. कुरगडु मुनि के पिता का नाम क्या था?*
▶️धनदत्त

*137. कुरगडु मुनि के गुरु का नाम क्या था?*
▶️धर्मघोषसूरि

*138. श्रेणिक राजा की माता का नाम क्या था?*
▶️धारिणी

*139. श्रीकृष्ण द्रौपदी को लेने कहाँ गये ?*
▶️धातकी खण्ड

*140. सम्राट् श्रेणिक की पच्चीस रानियों में से कौनसी रानी ने दीक्षा नहीं ली?*
▶️धारिणी ने

*141. धर्मध्यान के चार आलम्बनों में से एक?*
▶️धर्मकथा

*142. प्रमाद के आठ भेदों में से एक?*
▶️धर्म का अनादर

*143. भगवान महावीर के प्रियमित्र चक्रवर्ती के भव में पिता कौन थे?*
▶️धनंजय राजा

*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*
•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•
*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*🌞क्रमांक- 276*

*180. श्रेणिक की रानी आभिरी ने किस भव में मुनि शरीर की दुर्गंध से जुगुप्सा का फल दुर्गंधित शरीर के रुप में पाया?*
▶️धनश्री

*181. आठ वर्ष की उम्र में दीक्षा लेकर तेरह वर्ष की उम्र में प्रवर्त्तिनी कौन बनी?*
▶️धर्मलक्ष्मी साध्वी

*182. दूसरों को ज्ञान प्रदान करना क्या कहलाता है?*
▶️धर्मकथा

*183. अध्यवसायों की शुद्ध परिणति क्या कहलाती है?*
▶️धर्मध्यान

*184. पाँच प्रकार के व्यवहारों में से एक ?*
▶️धारणा व्यवहार

*185. उन दस देवियों में से एक, जिन्होंने पूर्वभव में संयम विराधना की थी?*
▶️धृतिदेवी

*186. 20वें तीर्थंकर के शासन में वानर वंश के राजा कौन थे?*
▶️धनोदधि राजा

*187. ग्यारहवें भव में आदिनाथ जी की माता का क्या नाम था ?*
▶️धारिणी

*188. मिथिलापुरी में किसने परमात्मा महावीर से प्रश्न किये ?*
▶️धरणेन्द्र ने

*189. मूला सेठानी के पति का क्या नाम था?*
▶️धनावह

*190. नव प्रकार के परिग्रहों में से एक?*
▶️धन/धान्य

*191. जैन दर्शनानुसार माप का पैमाना?*
▶️धनुष

*192. सोलह प्रकार की संज्ञा में से एक?*
▶️धर्म संज्ञा


*193. किस राजा को कालिकाचार्य ने कल्पसूत्र सुनाया था?*
▶️ध्रुवसेन को

*194. द्वितीय कालिकाचार्य का जन्म किस नगर में हुआ था?*
▶️धारानगरी में

*195. सुराश्रावक की पत्नी का क्या नाम था ?*
▶️धन्या

*196. धर्मरुचि अणगार के गुरु का नाम क्या था?*
▶️धर्मघोष मुनि








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16