भाव

 🤔1) भाव किसे कहते है?


😊1) जीव और अजीव की स्वाभाविक और वैभाविक अवस्था को भाव कहते है।


🤔2) भाव कितने है ?


😊2) छः ।


🤔3) कौन कौन से ?


😊3) औपशमिक, क्ष्योपशमिक, क्षायिक, औदेयिक  पारिणामिक और सान्निपातिक भाव।


🤔4) औपशमिक भाव किसे कहते है?

😊4) कर्म के उपशम से होने वाले भाव।


🤔5) क्षायिक भाव किसे कहते है?

😊5) कर्म के संपूर्ण क्षय से होने वाले भाव।


🤔6) क्षयोपशमिक भाव किसे कहते है?

😊6) उदय में आये हुवे कर्म का क्षय और सत्ता में रहे हुवे का उपशम करने से होने वाले भाव ।


🤔7) पारिणामिक भाव किसे कहते है?

😊7) स्वभाव से ही रहने वाले भाव।(स्वाभाव में ही परिणत होते रहना जैसे भव्यत्व)


🤔8) औदयिक भाव कैसे कहते हैं?

😊8) कर्मो के उदय से होने वाले भाव।


🤔9) सान्निपातिक  भाव किसे कहते है?

😊9) उपयुर्क्त औपशमिक आदि पांच भावो में से दो तीन चार या पांच भावो के संयोग से होने वाले भाव।


🤔10) उपशम भाव कितने कर्म में पाया जाता है?

😊10) एक मोहनीय कर्म ।


🤔11) क्षयोपशमिक भाव कौन से कर्म में पाया जाता है?

😊11) चार घाती कर्म।


🤔12) क्षायिक भाव कौन से कर्म में पाये जाते है?

😊12) आठो कर्म 


🤔13) औदयिक भाव कितने कर्म में पाये जाते है?

😊13) आठो कर्म।


🤔14) पारिणामिक भाव कितने कर्म में पाये जाते है?

😊14) आठो कर्म।


🤔15) औदयिक भाव के कितने भेद है? कौन कौन से?

😊15) इक्कीस - 4 गति, 4 कषाय, 6 लेश्या, 3 वेद, मिथ्यात्व, अज्ञान, असंयम, असिद्धत्व।


🤔16) औपशमिक भाव के कितने व कौन कौन से भेद है?

😊16) दो - उपशम समकित और उपशम चारित्र।


🤔17) पारिणामिक भाव कितने और कौन से ?

😊17) तीन - जीवत्व, भव्यत्व, अभव्यत्व 


🤔18) क्षयोपशमिक भाव कितने और कौन से?

😊18) अठारह - मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, मनपर्यव ज्ञान, मतिअज्ञान, श्रुताअज्ञान, विभंगज्ञान, चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन,अवधिदर्शन, दान, लाभ, भोग, उपभोग, वीर्य, सम्यक्त्व, सर्वविरती, देशविरति।


🤔19) क्षायिक भाव कितने और कौन से?


😊19) नौ - केवलज्ञान, केवलदर्शन, क्षायिक समकित, क्षायिक चारित्र, क्षायिक दान, क्षायिक लाभ, क्षायिक भोग, क्षायिक उपभोग, क्षायिक वीर्य


🤔20) सिद्धो में कौन से भाव पाये जाते है?


😊20) क्षायिक और पारिणामिक भाव।


🤔21) अभवि में कौन से भाव पाये जाते है?


😊21) क्षयोपशमिक, औदयिक और पारिणामिक भाव।


🤔22) भवस्थ केवली में कौन से भाव पाये जाते है?


😊22) क्षायिक, औदयिक, और पारिणामिक भाव


🤔23) एक संसारी जीव की अपेक्षा कम से कम कितने भाव पाये जाते है?


😊23) तीन।


🤔24) एक संसारी जीव् में  ज्यादा से ज्यादा कितने भाव हो सकते है?


😊24) पांच


🤔25) पांच भाव कब पाये जाते है?

😊25) क्षायिक समकित वाले जब उपशम श्रेणी चढ़ता है तब।


🤔26) सिमंधरस्वामीजी में कौन कौन से भाव है?


😊26) क्षायिक, औदयिक, और पारिणामिक भाव।


🤔27) चौथे से बारहवे गुणस्थान तक क्षपक श्रेणी वाले में कितने भाव होते है?


😊27)  चार - क्षयोपशमिक, क्षयिक, औदयिक और पारिणामिक भाव


🤔28) पांच अजीव द्रव्य में से पुदगल द्रव्य में कितने भाव पाये जाते है?


😊28) दो- औदयिक और पारिणामिक भाव


🤔29) शेष चार अजीव द्रव्य में कितने व कौन से भाव पाये जाते है?


😊29) एक - पारिणामिक भाव 


🤔30) क्षयोपशमिक भाव कितने गुणस्थान तक पाये जाते है?


😊30) एक से बारह गुणस्थान।


🤔31) औपशमिक भाव कितने गुणस्थान में पाये जाते है?


😊31) चार से ग्यारह गुणस्थान।


🤔32) औदयिक भाव कितने गुणस्थान में पाये जाते है?


😊32) एक से चौदह सब गुणस्थानो में।


🤔33) क्षायिक भाव कितने गुणस्थान में पाये जाते है?


😊33) चार से चौदह गुणस्थान।


🤔34) पारिणामिक भाव कौन दे गुणस्थान में पाये जाए है?


😊34) एक से चौदह गुणस्थान।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16