चक्रवर्ती





👌🏻👌🏻👌🏻💐💐💐🙏🏻🙏🏻🙏🏻

1 - इस काल के किस चक्रवर्ती ने तीर्थंकर के पास दीक्षा ली ?

सगर चक्रवर्ती ने अजितनाथ जी
(सुवर्णबाहु महाविदेह में प्रभु जगन्नाथ के पास दीक्षा ली पर इस काल इस क्षेत्र में नही )
2 - एक चक्रवर्ती ने केवली पिता से दीक्षा ली, वे कौन?

वज्रनाभ महाविदेह में
( ऋषभदेव का पूर्वभव )

3 - एक चक्रवर्ती ने दीक्षा लेकर जिननाम कर्म बन्ध किया , वे कौन?

वज्रनाभ महाविदेह में
( ऋषभदेव का पूर्वभव )
सुवर्ण बाहु महाविदेह में
(पार्श्वनाथ प्रभु का पूर्वभव)
4 - विजययात्रा के दौरान क्या चक्रवर्ती खुद सभी युद्ध करते है ?
नही
ज्यादातर युद्ध उनके सेनापति रत्न ही करते है।

5 - इशानेन्द्र ने  देवलोक में ....... राजा की जीवदया आदि गुणों की प्रशंसा की, किंतु इंद्राणियो को पसन्द नही आया और परीक्षा ली  ?
मेघरथ राजा
शांतिनाथ जी चक्रवर्ती व तीर्थंकर का पूर्वभव
6 - जमदग्नि पुत्र का वध किस चक्रवर्ती ने किया?

सुभूम चक्रवर्ती

7 - किन चक्रवर्ती को ब्राह्मण वर्ग पर क्रोध था?

संभूम
ब्रह्मदत्त

8 - किस चक्रवर्ती के भाई मुनि ने जिनशासन पर आए संकट को वेक्रिय शरीर कर निवारण किया?

महापद्म चक्रवर्ती के भाई विष्णु मुनि

10 - कौन से चक्रवर्ती नरक गए?

संभुम
ब्रह्मदत्त

जिनवाणी विपरीत अंशमात्र लिखा हो तो मिच्छामि दुक्कडम
सन्दर्भ जैन धर्म का मौलिक इतिहास


🏵1  कौनसे चक्रवर्ती जी ने दो आरे देखे ❗
🅰 भरत चक्रवर्ती जी ❗

🏵2 पूण्यानुबंधी पुण्य किस चक्रवर्ती जी का ❓
🅰 भरत चक्रवर्ती जी ❗

🏵3 अष्टापद पर्वतपर किस चक्रवरती जी के पिता ने संधारा किया ❓
🅰 भरत चक्रवर्ती जी ❗

🏵4 श्रीवत्स का चिन्ह कौनसे चक्रवर्ती जी के वक्ष स्थलपर था ❓
🅰 सगर चक्रवर्ती जी ❗

🏵5 वियोग से वैरागी कौन बने ❓
🅰 सगर चक्रवर्ती जी ❗

🏵6 हस्तिनापूर नगरी कितने चक्रवर्ती की जन्मनगरी रही ❓
🅰 पाच चक्रवर्ती जी ❗

🏵7 नैत्रो से भरा थालअपने पास कौन  रखते थे ❓
🅰 ब्रह्मदत्त चक्रवर्ती जी ❗

🏵8 विष्णुकुमार मुनी किस चक्रवर्ती के भाई थे ❓
🅰 महापद्मषेण चक्रवरती जी के ❗

🏵9 कौनसे चक्रवर्ती जी ने उग्रतप किया ❓
🅰 हरिषेण चक्रवर्ती जी ❓

🏵10 परशुरामजी ने कौनसे चक्रवर्ती जी के पिता की हत्या की ❓
🅰 सुभुम चक्रवर्ती जी के ❗

🏵11 कौनसे चक्रवर्ती जी का जन्मोत्सव देवो द्वारा मनाया गया❓
🅰 शांतीनाथ जी,अरहनाथ जी, कुंथुनाथ जी ❗

🏵13 कौनसे चक्रवर्ती जी के पुत्र गणधर हुए ❓
🅰 भरतजी के,शांतीनाथ जी के पुत्र


🏵14 शरीर की क्षणभंगुरता देखकर विरक्त कौन हुए ❓
🅰 सनत चक्रव्रती जी ❗

🏵15 कौनसे चक्रवर्ती जी ने आगार धर्म का पालन किया ❓
🅰 मघवा चक्रवर्ती जी ❗

🏵16 कौनसे चक्रवर्ती जी के पुर्वभव के यश की महक मृत्यु लोक को छुतिहुई स्वर्गलोग तक पहुची ❓
🅰 शांतिनाथ जी का पुर्वभव मेघरथ राजा ❗

🏵17 कौनसे चक्रवर्ती जी ने दिक्षा के पश्चात धर्मतीर्थ की स्थापना की ❓
🅰 शांतिनाथ जी, कुंथुनाथ जी, अरहनाथ जी ❗

🏵18 रुप मद करके रोग ग्रस्त कौन हुए ❓
🅰 सनत चक्रवर्ती ❗

🏵19 कौनसे चक्रवर्ती जी का जन्म तहखाने मे हुआ ❓
🅰 शुभुम चक्रवर्ती जी ❗

🏵20 महापद्म चक्रवर्ती जी का चक्र कहा उत्पन हुआ ❓
🅰 ससुराल मे ❗

🏵21 विष्णुकुमार मुनी किस चक्रवर्ती जी के जेष्ट भ्राता थे ❗
🅰 महापद्म चक्रवर्ती जी के ❗

🏵22 एक जीव कितनी बार चक्रवर्ती बन सकता है ❓
🅰 दो बार ❗

🏵23 किस चक्रवर्ती जी के पिता को केवल ज्ञान हुआ
🅰 भरत चक्रवर्ती जी ❗

🏵24 कौनसे चक्रवर्ती जी ने उग्र तप किया ❓
🅰 हरिषेण चक्रवर्ती जी ❗

🏵25 दया के प्रभाव से दो पद किसे मिले ❓
🅰 प्रभु श्री शांतीनाथ जी को ❗



Topic -::- *चक्रवर्ती -- १*

1. चक्रवर्ती ----- आर्यखंड और ----- म्लेच्छ खंड जीतते है।
Ans 1. १, ५

2. चक्रवर्ती के पास ----- निधि और ----- रत्न होते है।
Ans 2. ९, १४

3. चक्रवर्ती पर ----- देव ----- डुलाते है।
Ans 3. ३२ यक्ष, ३२ चामर

4. चक्रवर्ती ----- मडंभ्य के अधिपति होते है।
Ans 4. ४,०००

5. मडंभ्य का अर्थ बताये।
Ans 5. ५०० ग्रामो का समूह

6. चक्रवर्ती के ------ मंत्री होते है।
Ans 6. १६,०००

7. चक्रवर्ती के पास ----- रत्नों की खदान होती है।
Ans 7. १६,०००

8. चक्रवर्ती के पास ----- स्वर्ण की और ----- रजत की खदानें होती है।
Ans 8. २०,००० , २०,०००

9. चक्रवर्ती ----- खरवड़ के अधिपति होते है।
Ans 9. २४,०००

10. खरवड़ का अर्थ बताये।
Ans 10. पर्वत से वेष्ठित (घिरे हुए) ग्राम

11. ---- देव चक्रवर्ती की सेवा करते है।
Ans 11. २५,००० (मतांतर से १६,००० गणबद्ध देव)

12. चक्रवर्ती ------ दुर्गाटवी के अधिपति होते है।
Ans 12. २८,०००

13. दुर्गाटवी का अर्थ बताये।
Ans 13. पर्वत पर स्थित ग्राम

14. चक्रवर्ती ------ देश के साम्राज्य के भोक्ता होते है।
Ans 14. ३२,०००

15. चक्रवर्ती ------ मुकुटबद्ध राजा के स्वामी होते है।
Ans 15. ३२,०००

16. चक्रवर्ती के पास ------ पट्टण होते है।
Ans 16. ४८,०००

17. पट्टण का अर्थ बताये।
Ans 17. वह स्थान जहाँ से रत्न (१४) उत्पन्न होते है।

18. चक्रवर्ती की ----- रानियाँ होती है।
Ans 18. ६४,०००

19. मत - मतांतर से चक्रवर्ती की ------- रानियाँ होती है।
Ans 19. ९६,००० (इस मे एक मत अनुसार ३२,००० कन्या के साथ प्रत्येक कन्या की २ - २ दासीओ को गिन के ३२,०००*३ = ९६,००० रानियॉ होती है। दूसरी मान्यता अनुसार ३२,००० आर्यखंड की, ३२,००० विद्याधरों की और ३२,००० म्लेच्छ खंड की कन्याए गिन के कुल ९६,००० रानियाँ होती है।)

20. एक अलग विचारधारा से चक्रवर्ती की ------ रानियाँ होती है।
Ans 20. १,९२,००० (मुख्य रानियाँ ६४,००० होती है और प्रत्येक रानी की २ - २ दासियाँ गिन के कुल ६४,०००*३ = १,९२,०००)

21. चक्रवर्ती ------ संवाहनो के अधिपति होते है।
Ans 21. ७४,०००

22. संवाहन का अर्थ बताये।
Ans 22. समुद्र तट पर स्थित ग्राम।

23. चक्रवर्ती ----- नगर के अधिपति होते है।
Ans 23. ७५,०००

24. नगर का अर्थ बताये।
Ans 24. चारो और से जो स्थान दीवार कोट से घिरा हुआ हो और जिसकी चारो दिशाओं में द्वार हो उसे नगर कहते है (दीवार और द्वारों से संयुक्त स्थान)

25. चक्रवर्ती के पास ------ खेट होते है।
Ans 25. ७६ करोड़

26. खेट का अर्थ बताये।
Ans 26. नदियों और पर्वतों से वेष्ठित ग्राम।

27. चक्रवर्ती ----- द्रोण के अधिष्ठाता होते है।
Ans 27. ९९,०००

28. द्रोण का अर्थ बताये ।
Ans 28. नदियों से वेष्ठित ग्राम।

29. चक्रवर्ती कूल ------ ग्रामो के अधिपति होते है।
Ans 29. ९६ करोड़

30. ग्राम का अर्थ बताये।
Ans 30. जिस स्थान के चारो और केवल दीवार कोट होते है। (इस मे चारो दिशा में द्वार नहि होते)




31. चक्रवर्ती के पास ----- नाट्यशाला और ------- संगीतशाला होती है।
Ans 31. ३२,००० -  ३२,०००

32. चक्रवर्ती के पास ----- हल होते है।
Ans 32. १ करोड़

33. चक्रवर्ती के पास ----- स्वर्ण - रत्न आदि जड़ित बर्तन होते है।
Ans 33. १ करोड़

34. चक्रवर्ती ----- गोकुल के स्वामी होते है।
Ans 34. ३ करोड़

35. चक्रवर्ती के ---- अंग रक्षक होते है।
Ans 35. ९९ लाख

36. चक्रवर्ती के ----- दास - दासी होते है।
Ans 36. ९९ करोड़

37. ६ खंड जीतने के लिए चक्रवर्ती ------ का तप करते है।
Ans 37. अट्ठम (टेले)

38. ६ खंड जीतने के लिए चक्रवर्ती ------ अट्ठम (टेले) करते है।
Ans 38. १३

39. चक्रवर्ती के पास ----- शंख, ----- नगाड़े और ----- वाद्य विशेष होते है जो ------ तक सुनाई देते है।
Ans 39. २४,२४,२४,१२

40. स्पर्शेन्द्रीय, घ्राणेन्द्रिय एवम रसेनेन्द्रीय प्रत्येक से चक्रवर्ती ----- योजन तक के विषय जान सकते है।
Ans 40. ९

41. चक्षुइन्द्रीय से चक्रवर्ती ----  योजन तक देख सकते है।
Ans 41. ४७,२६३ १/३

42. क्षोतेन्द्रीय से चक्रवर्ती ----- योजन तक का सुन सकते है।
Ans 42. १२

43. चक्रवर्ती के ----- शरीर वैद्य होते है।
Ans 44. ३६१

45. चक्रवर्ती के ----- रसोइए होते है।
Ans 45. ३६०

46. ----- देव चक्रवर्ती के शरीर की रक्षा करते है।
Ans 46. २०००

47. चक्रवर्ती के भोजन को ----- भोजन कहते है।
Ans 47. कल्याण

48. शास्रो में चक्रवर्ती को ----- और ------ नाम से भी संबोधित कीया जाता है।
Ans 48. भोगपुरुष , नरदेव

49. चक्रवर्ती ---- प्रकार की राजविद्याओ में निपुण होते है।
Ans 49. ४

50. इन ४ राजविद्याओ के नाम लिखिए।
Ans 50. आन्वीक्षिकी, त्रैराज, वार्ता और दंडनीति

51. आन्वीक्षिकी विद्या से चक्रवर्ती क्या समज सकते है ?
Ans 51. स्वरूप जानते है, बल पहचानते है, अच्छा-बुरा और सच झूठ समज सकते है।

52. त्रैराज विद्या से चक्रवर्ती ----- समज कर ----- छोड़ कर, ----- का स्वीकार करते है।
Ans 52. धर्माधर्म, अधर्म, धर्म

53. ------ राजविद्या से चक्रवर्ती अर्थ-अनर्थ को समज कर प्रजा का रक्षण करते है।
Ans 53. वार्ता

54. दंडनीति विद्या से चक्रवर्ती दुष्टों का योग्य  ---- निश्चित करते है।
Ans 54. दंड

55. एक मान्यता अनुसार चक्रवर्ती ---- म्लेच्छ राजाओं के स्वामी होते है।
Ans 55. ८८,०००

56. एक कालचक्र में कुल ---- चक्रवर्ती होते है।
Ans 57. २४

57. चक्रवर्ती के ---- भोग प्रख्यात है।
Ans दशांग (१०)

58. दशांग भोगों के नाम लिखिए।
Ans 58. दिव्यपुर, आसान, वाहन, नाट्य, निधि, रत्न, शय्या, सैन्य, भाजन और भोजन।

59. चक्रवर्ती की माता चतुर्दश ----- महास्वप्न देखती है।
59. धुंधले

60. चक्रवर्ती के ----- अंगबल प्रख्यात है।
Ans 60. ७


https://www.facebook.com/groups/161379847558821/?ref=share

31 - 08 - 2020 (8:30 से 9)

Baal jeev

🔹 *चक्रवर्ती - ६* 🔹

151. चक्रवर्ती रात्रि का समय ------ के साथ व्यतीत करते है।
Ans 151. स्त्री रत्न (मुख्य पट्टरानी)

152. चक्रवर्ती ------ के कारण अन्य रानियो के साथ एक ही समय मे भोग भोगते है, जिस से उनकी अनेक संतान जन्म लेती है।
Ans 152. विक्रिया

153. चक्रवर्ती के गृहपति रत्न को ------- रत्न भी कहते है।
Ans 153. गाथापति

154. चक्रवर्ती के सारे अचेतन रत्न ------ जीवो के शरीर से बने होते है।
Ans 154. एकेन्द्रीय

155. चक्रवर्ती के सारे अचेतन रत्न ----- कायमय होते है।
Ans 155. पृथ्वी

156. चक्रवर्ती के सारे अचेतन रत्नों का प्रमाण प्रत्येक चक्रवर्ती के ----- से निर्धारित होता है।
Ans 156.आत्मआंगुल

157. आत्म आँगुल का अर्थ समजाइये।
Ans 157. किसी काल के प्रमाणोंपेत मनुष्यो (जैसे कि शलाका पुरुष) के आँगुल का नाप।

158. इस आँगुल से किन किन चीजों का नाप कीया जाता है ?
Ans 158. उस काल के रथ, प्रासाद, सरोवर, वन, बावड़ियाँ, पात्र इत्यादि।

159. क्या यह आँगुल प्रत्येक काल मे समान होता है ?
Ans 159. नही

160. चक्रवर्ती का चक्र रत्न ------ प्रमाण होता है।
Ans 160. ४ हाथ

161. एक हाथ = ------- आँगुल।
Ans 161. २४

162. जब चक्रवर्ती के किसी अचेतन रत्न का प्रमाण निर्धारित करना हो, तो हाथ का नाप ----- आँगुल से लीया जाता है।
Ans 162. आत्म

163. चक्रवर्ती का छत्र रत्न ----- प्रमाण होता है।
Ans 163. ४ हाथ

164. चक्रवर्ती का छत्र रत्न ----- योजन लंबी छावनी निर्माण करता है।
Ans 164. १२

165. यह छावनी क्या कार्य करती है ?
Ans 165. चक्रवर्ती के समस्त सैन्य की सूर्य के आताप, वर्षा, बर्फ, ओले, सर्दी, वज्रपात, शस्त्र इत्यादि से रक्षा करती है।

166. इस छावनी में चक्रवर्ती की कितनी सेना रह सकती है ?
Ans 166. ८४ लाख गज, ८४ लाख रथ, ८४ लाख (मतांतर से १८ करोड़) अश्व, ९६ करोड़ का पायदल और अनेक विद्याधरों का सैन्यबल रह सकता है

167. इस छावनी में ------ सलिये होते है।
Ans 167. ९९,०००

168. ये सलिये ----- से निर्मित हुए होते है।
Ans 168. सुवर्ण

169. चक्रवर्ती का दंड रत्न ------ प्रमाण होता है।
Ans 169. ४ हाथ

170. चक्रवर्ती का चक्र रत्न उन से ------ योजन आगे चलता है।
Ans 170. १

171. चक्रवर्ती का चक्र रत्न ------ आरो का होता है।
Ans 171. १,०००

172. चक्रवर्ती असि रत्न ------ प्रमाण होता है।
Ans 172. ३२ आँगुल

173. चक्रवर्ती का कांकिणी रत्न ----- प्रमाण होता है।
Ans 173. ४ आँगुल

174. चक्रवर्ती का मणि रत्न ----- प्रमाण होता है।
Ans 174. ४ आँगुल

175. चक्रवर्ती के स्थपति रत्न को ------ भी कहते है।
Ans 175. वार्धकि रत्न

176. चक्रवर्ती को अपने अश्व एवं गज रत्न प्रायः ------ तलहटी से प्राप्त होते है।
Ans 176. वैताढय पर्वत

177. चक्रवर्ती का चर्म रत्न ------ प्रमाण होता है।
Ans 177. २ हाथ (मतांतर से १ हाथ)

178. चक्रवर्ती के हस्त का स्पर्श होते ही उसका चर्म रत्न ------ योजन लंबा हो जाता है।
Ans 178. १२

179. इस चर्म रत्न पर चक्रवर्ती की कितनी सेना आरूढ़ हो सकती है ?
Ans 179. ८४ लाख गज, ८४ लाख रथ, ८४ लाख (मतांतर से १८ करोड़) अश्व, ९६ करोड़ का पायदल और अनेक विद्याधरों का सैन्यबल आरूढ़ हो सकता है

180. चर्म रत्न से चक्रवर्ती की सेना कैसे आवागमन कर सकती है ?
Ans 180. (१) बड़े बड़े समुद्र, नदी, नालो इत्यादि पर चर्म रत्न जहाज की तरह तैर सकता है। या (२) चक्रवर्ती की सेवा में रहे हुए देव चर्म रत्न को उठा कर आकाश मार्ग से विशाल जलाशयों जैसे कि नदी, समुद्र, सरोवर इत्याद्दी के ऊपर से उड़ा कर, सारी सेना को एक स्थान से दूसरे स्थान पहोचाते है।

Pathshala taken by
Baal Jeev

*ज्ञानार्जन परिवार*
*चलो वीर पाठशाला*
 में जुड़ने के लिए संपर्क करें
रोहित जी डोसी -- 9983031963








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16