जनरल

h
🌹
*टाँपिक~ जनरल*

1️⃣ 6 मास तक छठ के पारने आयम्बिल किसने किया ?
 🅰️ द्रोपदी जी

2️⃣ नया खजाना घर में आया
       डब्बे में संसार समाया
       नया करिश्मा बेजोडी का
       नाम बताओ इस योगी का ?
 🅰️ टेलीविजन (TV)

3️⃣ शांति प्राप्त करने की एक अमूल्य साधना ?
 🅰️ मौन

4️⃣ तीन अक्षर का मेरा नाम
       प्रथम कटे तो शस्त्र बनु
       अंत कटे तो ज्वाला
       मध्य कटे तो बनु में आन
       बोलो क्या है मेरा नाम ?
 🅰️ आंगन

5️⃣ ईस काल मे सर्व प्रथम मोक्ष कोन गये ?
 🅰️ मरूदेवी माता जी

6️⃣ चींटी के दो आगे चीटी
       चीटी के दो पीछे चीटी
       बोलो कितनी चींटी ?
 🅰️ 3 चींटी

7️⃣कोनसे शरीर से विविध रूप की रचना हो सकती है ?
 🅰️ वेक्रिया शरीर

8️⃣ क्रिडा करते हुवे एवंता कुमार जी ने कौनसे मुनि को देखा
 🅰️ गौतम स्वामी जी

9️⃣ मन वचन काया की प्रवृत्ति को क्या कहते हैं ?
 🅰️ योग

🔟 यह धनुष्य सबको भाता मगर लड़ने के काम ना आता ?
 🅰️ इंद्रधनुष्य

1️⃣1️⃣ शरीर की अच्छी बुरी रचना किस कर्म से मिलती है ?
 🅰️ नाम कर्म

1️⃣2️⃣ ऐसी कौन सी चीज है जिसे आप बिना छुए तोड़ सकते हो ?
 🅰️ विश्वास

1️⃣3️⃣ 8 कर्मों में मुख्य कर्म कौन सा है ?
 🅰️ मोहनिय

1️⃣4️⃣ वह क्या है जो वर्ष में एक बार और रविवार में दो बार आता है ?
 🅰️ 'व' अक्षर

1️⃣5️⃣ भगवान महावीर स्वामी जी को समकीत प्राप्ति किस भाव में हुई ?
 🅰️ नयासार

1️⃣6️⃣ वह क्या है जिसके पैर नहीं है लेकिन फिर भी चलता है ?
 🅰️ पैसा , रुपया

1️⃣7️⃣ महाविदेह क्षेत्र में विचरते तीर्थंकरों को क्या कहते हैं ?
 🅰️ विहारमान जी

1️⃣8️⃣ वह क्या है जिसे तोड़ कर हम बहुत खुश होते हैं और बार-बार तोड़ना चाहते हैं ?
 🅰️ रेकॉर्ड

1️⃣9️⃣ सबसे छोटा समुद्र ?
 🅰️ लवण समुद्र

2️⃣0️⃣ ऐसी कौन सी चीज है जो सारे बच्चे खाते हैं लेकिन अच्छी किसी को नहीं लगती ?
 🅰️ डांट , फटकार

2️⃣1️⃣ औषध उपचार के द्वारा मोक्ष का टिकट किसने कटाया ?
 🅰️ रेवती श्राविका जी

2️⃣2️⃣ आपको धूप में देखूं तो आ जाऊं छाया में देखूं तो शर्मा जाऊं जब लगे हवा के झोंके तो उसी में समा जाऊं ?
 🅰️ पसीना

2️⃣3️⃣ जोगी बनकर जान किसने गंवाई ?
 🅰️ रावण जी

2️⃣4️⃣ एक ऐसी चीज का नाम बताओ जो होती तो है लेकिन नजर नहीं आती ?
 🅰️ हवा

2️⃣5️⃣ अवसर्पिणी काल के तीसरे अरे का नाम क्या हैं ?
 🅰️ सुखम-दुखम

विषय..... *जनरल*
1️⃣ सुश्रावकों  का गुणगान करने वाले आगम का नाम❓
🅰️ उपासक दशांग सूत्र ❗❗
2️⃣ राजुल जी व कृष्ण जी का क्या रिश्ता था❓
🅰️ साली~जिजा का (बहनोई)❗
3️⃣ दान की महिमा वाला शास्त्र कौन सा है❓
🅰️ सुखविपाक सूत्र ❗
4️⃣ सिर्फ साधु भोगते हैं ऐसा शरीर कौन सा❓
🅰️ आहारक शरीर ❗
5️⃣ मक्खी किस मनुष्य को खाती है❓
🅰️ समुर्च्छित मनुष्य को ❗
6️⃣ ऐसा कौनसा शास्त्र है जिसका अस्वाध्याय काल नहीं होता❓
🅰️ आवश्यक सूत्र ❗
7️⃣ ऐसा कौनसा शास्त्र है जिसमें एक ही राजा का वर्णन है❓
🅰️ राजप्रशनिय सूत्र ❗
8️⃣ चलते फिरते देव कौन से हैं❓
🅰️ अरिहंत परमात्मा ❗
9️⃣ बैठे और खड़े देव कौन से हैं दोनों के नाम❓
🅰️ बैठे देव~मुर्तिया,
खडे देव~ हनुमान जी
🔟 6 अप्रैल को किस भगवान की जयंती मनाई जाएगी❓
🅰️ श्री महावीर स्वामी जी ❗

*🙏वीतराग वाटीका🙏*
       ता:-. 08 - 05 - 2020

Pawan Ji Punmiya

*Topic -::- अनूठे प्रश्नों के असाधारण समाधान*

प्र१.सदा दिपावली किस के यहा?
उ१.मरूदेवी माता के यहा ।

प्र२.सदा धन तेरस किस के यहा ?
उ२.शालीभद्र जी के यहा ।

प्र३.माम मोक्ष में भाणजे भटके ?
उ३.महावीर, जमाली,
उदयन, केशी

प्र४.भगवान महावीर का भक्त नरक में, शत्रु देवलोक में ?
उ४.श्रेणीक, गौशालक

प्र५.गाली खाकर गुणवान बने ?
उ५.चण्डरूद्राचार्य जी का शिष्य

प्र६.आगामी उत्सर्पिणी काल में कौन माता - पुत्र तीर्थंकर बनेगें ?
उ६.देवकी जी, कृष्ण,
रोहिणीजी, बलभद्र जी

प्र७.सोलह सतियों में से सास बहू कौन?
उ७.कुंती जी - द्रोपदी,
कौशल्या जी - सीता जी

प्र८.सोलह सतियों में से बाल ब्रह्मचारी कौन थी ??
उ८.ब्राह्मी,सुंदरी, चंदनबाला जी, राजमती

र्र९.सोलह सतियोॆ मे बहने कौन कौन थी?
उ९.ब्राह्मी जी, सुंदरी जी,
प्रभावती जी, मृगावती जी,
पद्मावती जी, शिवाजी

प्र१०.वो क्या है जो हम देखते है भगवान नही देखते ?
उ.स्वप्न

प्र११.मनुष्य को क्या देखना कठिन है ?
उ..स्वदोष

प्र१२.मनुष्य के लिये आजीवन कारावास क्या है ?
उ. शरीर

प्र१३.अग्नि से तेज क्या ??
उ.क्रोध

प्र१४.काजल से काला क्या ?
उ.कलंक

प्र१५.आज दुनिया में क्या सस्ता है क्या महंगा है ?
उ१५.अन्याय सस्ता है, न्याय महंगा है

प्र१६.बिना वृक्ष की छाया क्या है ?
उ.बादल

प्र१७.एकेन्देरिय में पंचेन्द्रिय व पंचेन्द्रिय में एकेन्द्रिय क्या है ?
उ१७.हवा में मनुष्य, मनुष्य में पथरी
पानी में मच्छली, और मच्छली में मोती

प्र१८.जिसे पकडने वाला स्वयं बंध जाता है ?

उ१८.ममता

प्र१९.जिसे पकड़ने वाला स्वयं मुक्त हो जाता है ?

उ१९.समता

प्र२०.जिसे छोड़ने वाला अमर हो जाता है ?
उ२०.धन

प्र२१.जिसे जीतने वाला भगवान बन जाता है ?
उ२१. इच्छा

प्र२२.जिसे जितने वाला तपस्वी बन जाता है?
उ२२.क्षुधा (भूख)

प्र२३.राई जीतना वजन नही, दो के बिना उठे नही?
उ२३.लड़ाई - झगड़ा

दु:ख में दिलासा देने वाला कौन ?
उ.ज्ञान

प्र.२४केवली को आवे पर जावे नही ?
उ.२४निद्रा व ज्ञान

प्र.२५राजा मरे पर कोई नही रोवे
उ.२५मोह

एक दिन शील व्रत पालने से क्या लाभ ?
180 उपवास

विषय ....जनरल

1⃣ वेश्या के वचन से वैरागी कौन बने❓
🅰 नंदीसेन जी

2⃣ बंधन को देखकर बंधन किसने तोडा़❓
🅰 समुद्रपाल जी

3⃣ शांतिनाथ जी प्रभु को कितने दिन का संथारा आया❓
🅰 एक महीने का

4⃣ दुसरे प्रहर में कितने भ. निर्वाण पधारे❓
🅰 (4) 3,6,9,12

5⃣ शीतलनाथ जी प्रभु के कितने समवसरण हुए❓
🅰 (2) दो

6⃣ सुमतिनाथ जी प्रभु की आयु कितनी थी❓
🅰 40 लाख पूर्व

7⃣ दुर्बलिक पुष्पमित्र प्रतिदिन कितने ग्रंथ याद करते थे❓
🅰 700

8⃣ 24 तीर्थंकरों के कितने शिष्य थे❓
🅰 28 लाख 48000

9⃣ रोहिणी तप की आराधना किसने की❓
🅰 सुगंध राजा

🔟 मुनिसुव्रत स्वामी जी के समय कौन से वासुदेव हुए❓
🅰 लक्ष्मण वासुदेव

1⃣1⃣ सिद्धार्थ राजा के भाई का नाम❓
🅰 सुपार्श्व राजा जी

1⃣2⃣ मरिचि जी के शिष्य का क्या नाम था❓
🅰 कपिल

1⃣3⃣ मैं कितनी अभागन थी घर आये मुनि की भक्ति नहीं कर पाई❓
🅰 भद्रा सेठानी

1⃣4⃣ पालिताना का एक रोग निवारक कुंड❓
🅰 सुरज

1⃣5⃣ मध्यरात्रि का मेला कहाँ लगता है❓
🅰 जम्बू स्वामी जी के यहाँ

1⃣6⃣ किसके ब्रह्मचर्य के प्रभाव से बाढ़ (पानी) आश्रम में नहीं आ पाया❓
🅰 नल दमयंति जी

1⃣7⃣ 500 योजन तक का अवधिज्ञान किस श्रावक को हुआ❓
🅰 आनंद श्रावक जी को

1⃣8⃣ भगवान की आरती किसने बनाई❓
🅰 मूलचंद जी

1⃣9⃣ अभी जन्म अभी मरण ऐसा प्रतिबोध पाकर किसने दीक्षा ली❓
🅰 थावच्चा पुत्र

2⃣0⃣ मैनें शादी के प्रथम दिन ही भाई की मजाक से चारित्र स्वीकार किया❓
🅰 मनोरमा जी

2⃣1⃣ 20 वर्ष संयम पालकर सिद्ध गति प्राप्त करने वाली  श्री कृष्ण जी की पत्नि का नाम❓
🅰 सुसीमा जी

2⃣2⃣ पढ़ते-पढ़ते प्रभु कौन हुए❓
🅰 माषतुष मुनि

2⃣3⃣ कमठ ने किस पर पत्थर फेंक कर मारा था ❓
🅰 मरूभूति पर

2⃣4⃣ धर्मनाथ जी प्रभु की कितनी अवगाहना थी❓
🅰 45 धनुष

2⃣5⃣ वीर प्रभु जी का देवलोक में दूसरे भव में आयुष्य कितना था❓
🅰 एक पल्योपम

*आज का स्वाध्याय* (जैन धर्म जानिए)
==========================

प्रश्न १ - जो महावीर की सबसे छोटी मौसी थी❓
उत्तर :  चंदन बाला।

प्रश्न २ - श्री आदिनाथ जी की सबसे विशाल प्रतिमा जी कहां विराजमान हैं❓
उत्तर :  मांगीतुंगी जी।

प्रश्न ३ - कौन से तीर्थंकर के बाद धर्म का विच्छेद नही हुआ❓
उत्तर - शांतिनाथ भगवान् के बाद से धर्म अखण्ड़ रूप से चल रहा है।

प्रश्न ४ - कहां पर हमेशा चतुर्थ काल जैसा समय रहता है❓
उत्तर :  विदेह क्षेत्र में ।

प्रश्न ५ - मारिची किसके पुत्र थे❓
उत्तर : भरत चक्रवर्ती के।

प्रश्न ६ - दुखमा काल की अवधि या समय कितने वर्ष का है❓
उत्तर :  २१००० वर्ष का।

प्रश्न ७ - पांचवें काल का क्या नाम है❓
उत्तर : दुखमा काल ।

प्रश्न ८ - वैक्रियक शरीर किसका होता है❓
उत्तर : देवों और नारकियों का।

प्रश्न ९ - मन सहित जीव को क्या कहते हैं❓
उत्तर : संज्ञी या सैनी ।

प्रश्न १० - मनुष्य कौन से पर्वत से आगे नही जा सकते हैं❓
उत्तर : मानुषोत्तर पर्वत से।

प्रश्न ११ - किस कारण से जीव लोकाग्र से आगे नही जा सकते ❓
उत्तर : धर्मद्रव्य के कारण ।

प्रश्न १२ - श्रावकाचारों में सबसे पहले कौन सा श्रावकाचार लिखा गया❓
उत्तर : रत्नकरण्ड़ श्रावकाचार।

🌇 🚩प्रश्न १३ -  भव्य किसे कहते हैं ❓
उत्तर - जिसमें सम्यग्दर्शन ज्ञान चारित्र प्रकट करने की योग्यता हो उसे भव्य कहते हैं ।

🌇 🚩प्रश्न १४ -  मन किसे कहते हैं ❓
उत्तर - जो हित और अहित का विवेक करने में तथा शिक्षा उपदेश ग्रहण करने में सहायक हो उसे मन कहते हैं ।

🌇 🚩प्रश्न १५ - मोह किसे कहते हैं ❓
उत्तर - जो आत्मा को मूर्छित करे अथवा स्व पर विवेक को भुला देता है उसे मोह कहते हैं।

🌇 🚩प्रश्न  १६ - अनादि किसे कहते हैं ❓
उत्तर - जिसका कोई आदि प्रारंभ नहीं हो उसे अनादि कहते हैं ।

🌇 🚩प्रश्न  १७ - इस युग के प्रथम दृष्टा कौन हैं❓
उत्तर : भगवान् श्री आदिनाथ जी।

🌇 🚩प्रश्न  १८ - आदि क्यों कहा गया❓
उत्तर : क्योंकि इस काल के शुरू में सबसे पहले तीर्थंकर हुए हैं।

🌇 🚩प्रश्न  १९ - संसार किसे कहते हैं ❓
उत्तर - संसरण करने अर्थात् जन्म मरण करने का नाम संसार है ।

🌇 🚩प्रश्न  २० - भक्तामर जी की रचना कहाँ हुई❓
उत्तर : उज्जैन के पास, धारनगरी के कारागृह में।

🌇 🚩प्रश्न  २१ - कुष्ठ रोग क्षण में हैं भागा , भाग्य सितारा नृप का जागा ।
धन्य धन्य मुनि उनकी रचना , नाम कहो जग में ना फंसना।।
उत्तर : वादिराज मुनि , एकीभाव स्तोत्र।

🌇 🚩प्रश्न  २२ - राम चन्द्र पुरूषों में उत्तम , नाश करे जो जन जन के गम ।
कितनी आयु बताई आगम , बताओ जाने तुमको हम।।
उत्तर : 17000 वर्ष।

🌇 🚩प्रश्न  २३ - षटखण्डागम जी दुखषका हरता , पुष्पदंत भूतबली जी करता।
पहले का है नाम बताओ , युगल मुनि को शीश नवाओ।।
उत्तर : नरवाहन और  सुबुद्धि ।
बाद में धरसेनाचार्य जी ने इनको ये नाम दिया था।

🌇 🚩प्रश्न  २४ - महावीर स्वामी को केवलज्ञान कब हुआ❓
उत्तर : 30 वर्ष की आयु में दीक्षा , 12 वर्ष  तप करके केवल ज्ञान हुआ था।
*==========================*


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16