प्रश्नन में प्रश्रन!
*Topic:~प्रश्नन में प्रश्रन!!*🙏👍
1️⃣ सोलह के बत्तीस किए और एक एक बहू को पकड़ा दिया!!कौन और क्या??
🆗 भद्रा माता ने 16 रत्न कंबल के दो टुकड़े किए!!
2⃣ आधा से आधा जोड़,एक पूरा किया!!
🆗 सोमिल ब्राह्मण और देवदूष्य।
3⃣ परठने गये फिर कभी लौटकर आए नहीं!!
🆗 धर्मरुचि अणगार।
4️⃣ 18वें भव में बीज बोया,फल पाया 27वें भव में!!
🆗 त्रीपुष्ट वासुदेव के भव में शय्यापालक के कान में शीशा डलवाया और वही शय्यापालक ने ग्वाले के भव में,वीर प्रभु के कानों में खिले ठोके।
5️⃣ 22 घड़ी के बदले 22 वर्ष का वियोग!!! कर्म की गति न्यारी, जिससे भाग न सकी ये नारी!!
🆗 अंजना सती।
6⃣ आरंभ और समाप्ति दोनों ही एक ही प्रसंग से हुई!!
🆗 वीरजी पर उपसर्ग।
प्रथम और अंतिम, दोनों ही ग्वाले के बैलों से संबंध रखने वाले प्रसंगों से था।
7️⃣ एक को पांच के साथ देखकर किया??
🆗 निदान।
8️⃣ कल वेगवति ने ऊंगली उठाई थी,तो आज उसका जवाब मुझे देना पड़ा??
🆗 सीताजी।
9️⃣ मैं कितना पुण्यशाली हुं!!!मात्र प्रभु के स्पर्श से हम भीग जाते हैं!!!
🆗 अंगलुछणा।
🔟 सोलह घड़ी के बदले सोलह वर्ष तक पुत्र वियोग!!
वाह रे!कर्मसत्ता!!
🆗 रुक्मिणी जी के पुत्र प्रद्युम्न से १६ साल का वियोग।
1️⃣1️⃣ भादो की काली अंधियारी रात में,घने काले काले बादल गरज गरज कर बरस रहे थे। अत्यन्त तीव्र बारिश में,एक वृद्ध व्यक्ति लकड़ियां बिन रहा है!!
वृद्ध को पहचानिए??
🆗 मम्मण सेठ।
1️⃣2⃣ एक से तेईस में पांच,अंतिम में भी पांच!!!
🆗 अच्छेरा।(१० आश्चर्य)
1️⃣3⃣ अशाश्वत शरीर में शाश्वत तत्व??
🆗 आत्मा(जीव)!
1️⃣4️⃣ नव ग्रैवेयक तथा पांच अनुत्तर विमान के कितने इन्द्र है!!
🆗 इन्द्र नहीं है।
नव ग्रैवियक और पांच अनुत्तर विमान के सब देव स्वतंत्र है ।वह सब स्वयं इंद्र के समान है। इसलिए उन्हें अहमेंद्र कहते हैं।
1️⃣5️⃣ 9 और 10 में एक,
और
11 और 12 में एक??
#पहेले आठ देवलोक में 1.....1 इंद्र है,
#9 और 10 में एक,
और
#11 और 12 में एक,
....#. इस तरह 12 देवलोक के ,कुल 10 इंद है।
🆗 इन्द्र।
1️⃣6⃣ इस गुणस्थान पर मृत्यु माने direct अनुत्तर विमान का ticket milna!!!
🆗 ११वां उपशांत मोहनीय गुणस्थान।
1️⃣7️⃣ 5 हेमवय,5 हिरण्य
5 हरिवास ,5 रम्यक वास,
5 देवकुरु ,5 उत्तरकुरु!!
🆗 30 अकर्मभुमि।
1️⃣8️⃣ यदि थोड़ी देर और दुन्दुभी का नाद नहीं सुनता, तो मुझे केवलज्ञान की प्राप्ति हो जाती!!
🆗 जीर्ण सेठ।
1️⃣9️⃣ *लोभ तथा ममत्व में डूबे इस सेठ के एक क्या, अनंत जोड़ियाँ भी बन जाए, तब भी एक जोड़ी तो बाकि ही रह जाएगी। ऐसे व्यक्ति की कोई सहायता नहीं कर सकता!!*
*यहां किस व्यक्ति की बात हो रही है??*
🆗 मम्मण सेठ।
2⃣0️⃣ अगर पहेला प्रश्र "जीव है कि नहीं"? है, तो अंतिम प्रश्र कौनसा??
🆗 मोक्ष है कि नहीं??
2⃣1️⃣ मेरा चिन्ह भी,मेरा एक भव भी??
(बेइन्द्रिय जीव)
🆗 शंख राजा/शंख।
2⃣2⃣ मिथ्यात्व से मोक्ष तक के सफर को क्या कहेंगे??
🆗 14 गुणस्थान।
2⃣3⃣ प्रथम जितनी काली, अंतिम उतनी ही श्वेत??
बोलो मैं कौन??
🆗 लेश्या।
2⃣4️⃣ Life में वो मुकाम़ हासिल करो जहां लोग तुम्हें ______ नहीं, _______ करें!!
🆗 Block/Search.
2⃣5️⃣ अढ़ाई में आधा क्या??
🆗 अर्ध पुष्कर द्बिप।
2⃣6⃣ "जयवंता जगदीश" किसे कहा गया है ?
🆗 बीस विहरमान तीर्थंकर परमात्मा को।
2⃣7️⃣ जंबूद्वीप में 6,
घातकी खंड में 12,
पुष्करार्ध द्वीप में 12.
🆗 30 अकर्मभुमि।
2⃣8️⃣ आमने-सामने थी,वो बाजु-बाजु में आ गई!!
🆗 अजितनाथ जी और शांतिनाथ जी की डेरी।
2⃣9️⃣ "खाली फल को ही तोड़ना है!!"यह किस लेश्या का चिंतन है??
🆗 पद्म लेश्या।
3⃣0️⃣ एक एकेन्द्रिय जीव ने हम सब पंचेन्द्रिय को हिलाकर रख दिया??
🆗 कोरोना वायरस।
*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें