10, की संख्या का


1⃣ 10 भवनपति में से एक का नाम❓
🅰 विद्युत कुमार जी
2️⃣ 10वें भव में महावीर स्वामी जी का नाम❓
🅰 श्री अग्निभूति जी ब्राह्मण
3⃣ 10वें चक्रवर्ती जी का नाम❓
🅰 श्री हरिसेण जी
4️⃣ 10वें गणधर जी का नाम❓
🅰 श्री मैतार्य मुनि जी
5️⃣ 10वें श्रावक जी का नाम❓
🅰 श्री शालिनी पिता जी
6⃣ 10वीं सति जी का नाम❓
🅰 श्री पुष्पचुला जी
7⃣ 10वीं भावना का नाम❓
🅰 लोकभावना
8️⃣ 10वें स्वप्न का नाम❓
🅰 पद्म सरोवर
9️⃣ 10वें तीर्थंकर जी का नाम❓
🅰 श्री शीतल नाथ जी
🔟 10वां व्रत श्रावक का कौन सा है❓
🅰 देशावकाशिक व्रत
1⃣1⃣ 10वें नियम का नाम❓
🅰 विलेपन
1⃣2️⃣ 10वें कल्प वृक्ष का नाम❓
🅰 वस्त्रांग

🙏 *वीतराग वाटीका*🙏



25 - 09 - 2020

Priti Ji Savadia

Topic -::- *दस की करामत!!*🙏👍

📚1️⃣ दस भवनपति के कितने दंडक??
✍️🅰️ दस।

📚2️⃣ *10वें देवलोक से च्यवन कर आने वाले, 10 भव करने वाले, 10 गणधरों के स्वामी!!*
✍️🅰️ पार्श्वनाथ जी।

📚3️⃣ श्रेणिक महाराज के दस पुत्र किसके साथ युद्ध करते करते मारे गये??
✍️🅰️ चेतक राजा।

📚4️⃣ दस श्रावकों में से कितने श्रावकों पर देव का उपसर्ग आया??
✍️🅰️ सात।

📚5️⃣ दस-दस हजार गायोंवाले छ: गोकुल के स्वामी??
✍️🅰️ कामदेव श्रावक।

📚6️⃣ दसवें प्रभु का चिन्ह??
✍️🅰️ श्रीवत्स।

📚7️⃣ दस अध्यन वाला एक सूत्र जो एक पिता ने अपने पुत्र को भेट में दिया!!
✍️🅰️ दशवैकालिक सूत्र।

📚8️⃣ 10 धनुष ऊंचाई किस परमात्मा की??
✍️🅰️ नेमिनाथ जी।

📚9️⃣ दस महाश्रावक की *Meeting* किस आगम में हैं??
✍️🅰️ उपासक दशांग सूत्र।

📚🔟 किस पिता के दस पुत्र चौथी नरक में और दस पौत्र देवलोक में??
✍️🅰️ श्रेणिक महाराज।

📚1️⃣1️⃣ 10 योजन ऊंचाई चौथे आरे में किस तीर्थ की थी??
✍️🅰️ गिरनार।

📚1️⃣2️⃣ 23 वें परमात्मा के, दस में से दूसरा भव!!
✍️🅰️ हाथी।

📚1️⃣3️⃣ 32 में से दस-दस!!
✍️🅰️ दस मन ना और दस वचन ना।
(सामायिक के 32 दोष)

📚1️⃣4️⃣ दस दिन संवत्सरी के किस संप्रदाय में??
✍️🅰️ दिगंबर।

📚1️⃣5️⃣ दस के मृत्यु से,दस ने दीक्षा ली!!
✍️🅰️ श्रेणिक महाराज के दस पुत्र और उनकी दस माता काली रानी आदि ने दीक्षा ली!!

📚1️⃣6️⃣ दसवां पाप स्थानक जो मेरा सूचक है!!
✍️🅰️ राग।

📚1️⃣7️⃣ *दसवें आप!!*
✍️🅰️ नंदिषेण मुनि जी।

📚1️⃣8️⃣ 10रथ जी की पत्नी जो उनकी सारथी भी बनी थी!!
✍️🅰️ कैकयी  जी।

📚1️⃣9️⃣ 10 लाख अष्टापद का बल है पाया...
अंत हमेशा अपना सुधार उच्च गति को ही पाया!!!
✍️🅰️ बलदेव जी।

📚2️⃣0️⃣ वीर प्रभु जी ने दसवां चातुर्मास कहां पर किया??
✍️🅰️ श्रावस्ती नगरी।

📚2️⃣1️⃣ दस में से प्रथम खंति है तो अंतिम कौन-सा??
✍️🅰️ बंभ। (ब्रह्मचर्य)

📚2️⃣2️⃣ नववें दसवें देवलोक का सम्मिलित एक ही इन्द्र-प्राणतेन्द्र है।
यह वाक्य सही है या गलत??
✍️🅰️ सही।✅

📚2️⃣3️⃣ दस में _________ , अगियार में रत्नाकर....!!!
✍️🅰️ पद्म सरोवर।

📚2️⃣4️⃣ दस प्राणों में मूल प्राण कौनसा??
✍️🅰️ आयुष्य।

📚2️⃣5️⃣ दस बोल का विच्छेद किसके मोक्ष गमन के साथ हुआ??
✍️🅰️ जम्बूस्वामी जी।

दस बोलो का विच्छेद हुआ।
१. केवलज्ञान
२. मनःपर्यवज्ञान
३. पर्मावधिज्ञान
४. परिहार विशुद्धि चरित्र
५. सूक्ष्म संपराय चरित्र
६. यथाख्यात चरित्र
७. पुलाक लब्धि
८.आहारक लब्धि
९. क्षपक श्रेणी और उपशम श्रेणी
१०. जिनकल्प स्थिति।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16