प्रश्न दो जबाब एक

 



🐘🐘🐘🐘🐘🐘🐘🐘

 *(83)* अजाहरा पार्श्वनाथ भगवान के चरणों में नमन करते हैं।🙏🧎🏻‍♀️

👉  *आज का टॉपिक* ⁉️

💎 :- *दो सवाल एक जवाब* 📝

🌹 *

परम श्रुत ज्ञानी

परम भाग्यशाली

💎 :- *अंजु जी गुलेच्छा* 💐

हम सब आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं।👏👏

     *आपको प्रणाम सा* 🙏🙏


1️⃣घर मेंअंधेरा क्यों?,दरवाजे पर भिखारी खड़ा क्यों था?

🅰️दीया नहीं था


 2️⃣भोग अधूरा क्यों? ,आँगन सूना क्यों?

🅰️तुलसी नहीं थीं


 3️⃣ पत्र लिखा नहीं? पौधा लगा नहीं?

🌹कलम नहीं थी


4️⃣ घर में शांति क्यों? आदमी बेचैन क्यों?

🅰️बीबी नहीं थी


5️⃣आदमी गंजा क्यों? पालना सूना क्यों?

🅰️बाल नहीं थे

 

 6️⃣खेत जुता नहीं ? मुश्किले सुलझी नहीं?

🅰️हल नहीं था


 7️⃣ तिजोरी खुली नहीं? खिलौना बजा नहीं?

🅰️चाबी नही थी।


 8️⃣– “आदमी बीमार क्यों हुआ? साग अच्छा क्यों नहीं बना?”

🅰️“जनाब, सोया न था|” | (अर्थात आदमी सोया (नींद) नहीं था तथा सोया (साग) न था|) 


9️⃣दीवार क्यों नहीं बनी धन क्यों चोरी हो गया

🅰️राज नहीं था राज मिस्त्री नही था और भेद नहीं रहा


1️⃣0️⃣लकड़ी में खुशबू क्योंथी महावीर ने दान किस से लिया था

🅰️चंदनबाला


1️⃣1️⃣पंडित प्यासा क्यों था गधा उदास क्यों था

🅰️लोटा नहीं था, 

पंडित के पास लौटा नहीं था इसलिए पानी नहीं पी पाया और गधा जमीन पर लौटा नहीं इसलिए उदास था


1️⃣2️⃣पानी आया क्यों नहीं दमयंती रोई क्यों थी

🅰️नल नहीं था


1️⃣3️⃣कबूतर बचा ,क्यों खरगोश मरा क्यों नहीं,

🅰️मेघ थे, (मेघरथ राजा

और मेघ कुमार)


1️⃣4️⃣हिरण भटका क्यों मृगावतीसतीजी को उलाहना  क्यों मिला

🅰️भ्रमित थे


1️⃣5️⃣ देवकीजी का कष्ट मिटा, द्रौपदी की लाज बच्ची

🅰️क्योंकि कृष्ण थे


 1️⃣6️⃣मिठाई मीठीक्योंथी टिकटोक बैन क्यों हुआ

🅰️चीनी था


1️⃣7️⃣चारपाई टूटी क्यों चोर उदास क्यों

🅰️क्योंकि पाया नहीं


1️⃣8️⃣भरत को केवल ज्ञान  हुआ कैसे ?शकुंतला रोई क्यों

🅰️अंगूठी की वजह से


1️⃣9️⃣मैगी खाते कैसे हैं रोहिणीया चोर को ज्ञान कैसे हुआ

🅰️कांटे से


 2️⃣0️⃣दिल उदास क्यों था मिठाई अच्छी क्यों बनी

🅰️क्योंकि खोया था


2️⃣1️⃣शब्द समझ क्यों नहीं आया चीज खरीदी क्यों नहीं

🅰️अर्थ(paisa) नहीं था


2️⃣2️⃣दुल्हन के माथे पर क्या सजी थी शंकर लिख ते शकर कैसे बन गया

क्योंकि बिंदी नहीं थी


2️⃣3️⃣दुल्हन सुंदर क्योंलग रही थी और दूल्हा जेल में रोया क्यों

🅰️सजा हुई थी


  2️⃣4️⃣चूल्हा गंदा क्यों था, दादा उदास क्यों था

🅰️पोता नहीं था


2️⃣5️⃣सलाह ली क्यों, लेटर पहुंचा क्यों नहीं

🅰️पता नहीं था


2️⃣6️⃣घर कैसे लूटा और बैल कैसे घायल हुआ

🅰️जुआ से

जुआ खेलने गया तो घर लूट गया बेल के कंधे से जुआ नहीं हटाया तो बेचारा घायल हो गया


2️⃣7️⃣साधु की आंख में आराम आया कैसे और यह ग्रुप चला कैसे

🅰️ सुभद्रा जी


Pathashala taken 

By

*Anju Ji Golchha*



Topic -::- प्रश्न दो उतर एक


K 1कुर्ता पहना  नहीं ?

गाना गाया  नहीं?

1गला सही नही था 


K 2जहर खाया क्यों ? 

उपर गये क्यों नहीं?

2.जीना नहीं था 


K 3.चुल्हा गन्दा क्यों? 

दादी उदास क्यों?

3 पोता  नहीं था


K 4. जूते पहने नहीं ? 

        समोसा खाया नहीं ?

4 तला नहीं  था 


K 5. मुसाफ़िर प्यासा क्यों ?

        गधा उदास क्यों ?

5लोटा नहीं था 


K 6. घर में अंधेरा क्यों ?

        फकीर उदास क्यों ?

6 दिया नहीं था


K 7. घड़ी चली नहीं ? 

        तिजोरी खुली नहीं ?

7चाबी नहीं थी


K 8. चित्र बना न सकी ? 

        होली खेल न सकी ?

8. रंग नहीं था 


K 9. महल वीरान क्यों ? 

       प्रजा उदास क्यों ?

9. राजा नहीं था 


K 10. घोड़ा भागा क्यों ?

           बच्चा रोया क्यों ?

10. पुचकारा  नहीं था


K 11. घोड़ा अड़ा क्यों ?

          पान सड़ा क्यों ?

11 फेरा नहीं था


K 12. मोती खराब क्यों ?

          मछली मरी क्यों ?

12पानी नहीं था


K 13. पत्र पढ़ा क्यों नहीं ? 

          उत्तर दिया क्यों नहीं ?

13 चश्मा नहीं था? 


K 14. पापा का भाई था ?

          मम्मी का देवर था ?

14  मेरा चाचा था


K 15. दुल्हन सुंदर लगती क्यों ?

दूल्हा जेल में रोता क्यों ?

15..सजा दिया था 


K 16. सलाह ली क्यों ? 

          पत्र पहुंचा क्यों नहीं ?

16  सही पता नहीं था 


K 17. नदी के पास पहुंचे क्यों नहीं ? 

          धनुष चलाया क्यों नहीं ?

17..तीर नहीं था


K 18. संगीत मेंआनंद आया क्यों नहीं?

         भैंस नहायी क्यों नहीं ?

18..ताल नहीं था 


K 19.  ताला लगाया क्यों नहीं ?

          चोर घुसा क्यों ?

19. कुंडा नहीं था 


K 20. भूत उतरा क्यों नहीं ?

           कमरा साफ क्यों नहीं ?

20. झाड़ा  नहीं था


K 21. भोग अधूरा क्यों? 

आँगन सूना क्यों?

21. तुलसी  नहीं  थी


K 22..दमयंति  रोई कयों? 

पानी भरा कयों नहीं?

22.नल नहीं था


 23 भरत जी को केवल ज्ञान  हुआ कैसे ?

शकुंतला  जी रोई क्यों?

23. अंगुलि से अंगूठी गिरने से 


 24..आदमी बीमार क्यों हुआ?

 साग अच्छा क्यों नहीं बना?”

24.सोया  नहीं था 


K 25  शब्द समझ क्यों नहीं आया ?

  कार खरीदी क्यों नहीं?

25. अर्थ नहीं था


*




*


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16