उतराध्यायन
*🪔1. उतराध्यायन सूत्र के पहले अध्ययन का क्या नाम है ?*
*🅰️ विनयश्रृत अध्ययन !*
*🪔2 उत्तराध्यायन सूत्र के कुल कितने अध्ययन है ?*
*🅰️ 36 अध्यन है ?*
*🪔3. 37 अध्ययनमे किस महान विभुति का वर्ण होनेवाला था ?*
*🅰️ मरुदेवी माता का !*
*🪔4. यह अंतिम देशना किस तीर्थंकरजी के मुख से निकली हुई है ?*
*🅰️. श्री महावीर प्रभुजी के मुख से !*
*🪔5. उत्तराध्यायन का प्रारंभ किससे हुआ ?*
*🅰️ विनय से हुआ !*
*🪔6. दुसरे अध्ययन मे किसका निर्भिक चिन्तन पथ दिया गया है ?*
*🅰️ परिषह का !*
*🪔7. जीव के लिए कौनसे चतुरंग आवश्यक है ?*
*🅰️. मानवभव, शास्त्रश्रवण, श्रध्दा और पराक्रम !*
*🪔8. मृत्यु कैसी हो इस शिखर पहलू को किस अध्ययन मे सुलझाया गया है ?*
*🅰️ पांचवे अध्ययन अकाम मरण में !*
*🪔9. आभ्यन्तर कषाय और बाह्य हिंसा परिग्रह से मुक्त होने वाला साधक क्या कहलाता है ?*
*🅰️ निर्गंथ कहलाता है !*
*🪔10. आराधक को भोग लोभ से मुक्त होकर त्याग अलोभ की और कदम बढाना चाहिए यह भाव किसके है ?*
*🅰️ कपिल ब्राह्मण के !*
*🪔11. मानव जीवन क्षणभंगुर है यह किस अध्ययन से साबित होता है ?*
*🅰️. 10 अध्ययन दुमपत्तयं दसमं अज्झयणं(द्रूम पत्र )से !*
*🪔12.नववे अध्ययन मे किस राजर्षि जी का वर्णन है ?*
*🅰️ नमिराजर्षि जी का !*
*🪔13. हरिकेशी बल मुनि चाण्डाल कुल में उत्पन्न होने पर भी देवो के द्वारा अर्चंनिय क्यु बने ?*
*🅰️. सदगुण धारण करने के कारण !*
*🪔14. अपनी ही नासमझी के कारण कौनसे चक्रवर्ती सातवी नरक के अधिकारी बने ?*
*🅰️. ब्रह्मदत्त चक्रवर्ती जी !*
*🪔15. भिक्षु कौन बनता है, और भिक्षु बनकर क्या करना चाहिए इसका वर्णन किस अध्ययन मे आता है ?*
*🅰️. 15 वे अध्ययन सभिक्खुयं पंचदहं अज्झयणं (सभिक्षुक) मे !*
*🪔16. सभी व्रतो मे शिरोमणि व्रत किस व्रत को कहागया है ?**
*🅰️. ब्रह्मचर्य व्रत को कहा गया है !*
*🪔17. जो जीव भिक्षु बनकर भी समाचारी से जी चुराता है वह क्या कहलाता है ?*
*🅰️ पाप-श्रमण कहलाता है !*
*🪔18. 18 अध्ययन संज इज्जं अट्ठारहमं अज्झयणं (संजयीय ) अध्ययन मे कितने महापुरुषोका वर्णन है ?*
*🅰️. भरत चक्रवर्ती आदि उन्नीस महापुरुषों का वर्णन है !*
*🪔19.ज्यो ज्यो सुख सुविधा उपलब्ध होती है त्यो त्यो जीव परतंत्रता मे आबद्ध होता जाता है यह रहस्य किस अध्ययन मे प्रकाशित हुआ है ?*
*🅰️ 19. मियापुत्तीयं एगुणवीसइमं अज्झणं (मृगापुत्र ) अध्ययन में !*
*🪔20. ऐश्वर्यं के अंबार लगने से और विराट परिवार होने से कोई नाथ नही होता ? ये महानिर्ग्रन्थीय (अनाथी मुनि जी ) ने किससे कहे ?*
*🅰️ श्रेणिक राजा से कहे ?*
*🪔21. श्रेणिक राजा के धर्मक्षेत्र आश्रित उपकारी कौन कौन थे ?*
*🅰️.चेलना महाराणी जी, अनाथी मुनि जी, और श्री महावीर प्रभुजी ये तीन उपकारी थे !*
*🪔22. जैसा कर्म ,वैसा फल इस तथ्य को किस किस अध्ययन मे प्रस्तुत किया गया ?*
*🅰️. इक्कीस वे अध्ययन समुद्र पाल मे प्रस्तुत किया गया है !*
*🪔23. अरिष्टनेमि कुमार जी की दिक्षा का क्या कारण बना ?*
*🅰️. बाडों, पिंजरों मे बंद पशु पक्षिया की करुण चित्कार!*
*🪔24. केशीकुमार श्रमण कौन थे ?*
*🅰️. उज्जयिनी के राजा जयसेन के पुत्र थे पार्श्वप्रभु जी के शिष्य थे !*
*🪔25. प्रदेशी राजा किस नगरी के राजा थे ?*
*🅰️. श्वेताम्बिका नगरी के !*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें