जैन तत्व प्रकाश के प्रश्न
*🙏
Topic
*पिता का वात्सल्य पुत्र की जागिर ❗*
♠1 कौन पिता पुत्र के शिष्य बने ❓
🅰 ऋषभदत्त जी महावीर प्रभु जी के ❗
♠2 किस पिता के पुत्र औत्पातिक बुद्धि के धनी थे ❓
🅰 श्रेणिक राजा के अभय कुमार जी❗
♠3 एक कमल की हजारो पंखुडिया मुरझा गई❓
🅰 सगर जी के 60,000 पुत्र ❗
♠4 किस पिता को पुत्र ने बंधी बनाया ❓
🅰 कोणिक राजा ने श्रेणिक राजा जी को ❗
♠5 पिता को खोजते खोजते आत्मा को खोजा किसने ❓
🅰 मनक मुनिजी ने ❗
♠6 देवाधिदेव के नरदेव पुत्र ❓
🅰 ऋषभदेव जी के भरत चक्रवर्ती ❗
♠7 पुत्र को देखकर प्राण त्यागने वाले पिता ❓
🅰 श्रेणिक राजा ❗
♠8 अधर्मि पिता का धर्मि पुत्र ❓
🅰 सुलस जी कालहौरिक के पुत्र❗
♠9 पिता के श्रेष्ट पुत्र ❓
🅰 भरत चक्रवर्ती के पुत्र ❗
♠10 पिता के समान पुत्र ❓
🅰 आदितजशा जी के पुत्र
♠11 पिता के कंलकरुप पुत्र ❓
🅰 कुंडरिक राजा ❗
♠12 पिता के वियोग से मुनि बनने वाले पुत्र ❓
🅰 स्थुलिभद्र जी ❗
♠13 गर्भस्थ पुत्र का राजतिलक करने वाले पिता ❓
🅰 किर्तीध्वज राजा ❗
♠14 कौन से पुत्रो ने पिता को तारा ❓
🅰 देवभद्र जी यशोभद्र जी ❗
♠15 पुत्र के मोह मे मोक्ष ठुकराया ❓
🅰 नंदिषेण मुनि जी ने रोहित के मोह मे ❗
♠16 पिता को कैद देखकर दिक्षा लेने वाला पुत्र ❓
🅰 अतिमुक्त कुमार जी ❗
♠17 पुत्रो की मृत्यु से दिक्षा लेने वाले पिता ❓
🅰 सगर चक्रवर्ती जी ❗
♠18 तीन बधाईयाँ एक साथ किसके पुत्र को मिली ❓
🅰 ऋषभदेवजी के भरत चक्रवरती जी को ❗
♠19 माता पिता और भाई की घात करने वाला पुत्र ❗
🅰 परशुराम जी ❗
♠20 पुत्र का मुह देखकर तुरन्त दिक्षा लेने वाले पिता ❓
🅰 किर्तीध्वज राजा ❗
♠21 किस पिता ने अतिस्नेह देखकर अपने पुत्र,पुत्री का विवाह करवाया ❓
🅰 पुष्पकेतु राजा ने❗
♠22 पुत्र का संसार परिभ्रमण रोकने वाले पिता ❓
🅰 उदायन राजा ❗
♠23 पिता के साथ वैर रखकर संसार बढाने वाला पुत्र ❓
🅰 अभिचि कुमार ❗
♠24 पिता होतेहुए भी क्रुरता अपनाई ❓
🅰 कनकरथ राजा ❗
♠25 पत्नि के वचनो से पुत्र को वन भेजने वाले पिता ❓
🅰 दशरथ राजा जी ❗
Paper 2
Answer sheet
Date:- 15.05.2020
*आज के प्रश्न उत्तर पृष्ठ संख्या १८ से ४१ में से होंगे।*
Paper 1
Answer sheet
Date:- 11.05.2020
👉🏻 *आज के प्रश्न उत्तर पृष्ठ संख्या 1 से 17 में से होंगे।*
1. अरिहंत को भी सिद्ध क्यों कहा?
🅰️ द्रव्य नीक्षेप से।
भविष्य में सिद्ध होने वाले है।
2. तीर्थंकर गोत्र उपार्जन करने के बीस बोलो में से तेरहवां बोल कौनसा है?
🅰️ सदैव वैराग्य भाव रखने से।
3. तीर्थंकर के जन्म महोत्सव को देव कहा मनाते है?
🅰️ मेरु पर्वत के पण्डक वन में।
4. दीक्षा ग्रहण करने के पहले प्रति दिन तीर्थंकर कितना दान देते है?
🅰️१ करोड़ ८ लाख सुवर्ण मोहरे।
5. मोहनीय कर्म का क्षय होते ही किन कर्मो का एक साथ नाश हो जाता है?
🅰️ ज्ञानावरणीय दर्शनावरणीय अन्तराय।
6. अतिशय किसे कहते है?
🅰️ सर्व साधारण में जो विशेषता नहीं पाई जाती।
7. "भगवान का धर्मोपदेश अर्धमाग्धी भाषा में होता है" यह किस नंबर का अतिशय है?
🅰️22(२२)।
8. 34 अतिशय में से कितने अतिशय जन्म के होते है?
🅰️4(४)।
9. भगवान के वचन किस रूप में होते है?
🅰️ सूत्र रूप।
10. भगवान किसकी निंदा करते है और किसकी निंदा नहीं करते?
🅰️ पाप की निंदा करते है। पापी की निंदा नहीं करते।
11. कौनसे कर्म सब प्रकार के दोषों को उत्पन्न करते है?
🅰️ घातिया कर्म।
12. मद कहा होता है?
🅰️ जहा अपूर्णाता हो।
13. अलीक किसे कहते है?
🅰️ झूठ बोलना।
14. "मोक्ष स्थान तक पहुंचाने के लिए संयम रूप जीविका के दाता भगवान ही है" यह किस शब्द का अर्थ है?
🅰️ जीवदयाणं।
15. जम्बूद्वीप भरत क्षेत्र की भूतकालीन चौबीसी के बीसवें तीर्थंकर कौन थे?
🅰️ श्री जीनेश्वर जी।
1. हाथी का चिन्ह किसका था?
🅰️ अजित नाथ जी।
2. 20 धनुष की देह की ऊंचाई किसकी थी?
🅰️ मुनि सुव्रत स्वामी जी।
3. 20 लाख पूर्व की आयु किसकी थी?
🅰️सुपार्श्व नाथ जी।
4. भगवान महावीर स्वामी के काका सुपार्श्व का जीव जम्बूद्वीप के भारत क्षेत्र के भावी चौबीसी में किस नाम के और कौनसे तीर्थंकर बनेंगे?
🅰️2nd तिर्थंकर श्री सुरदेव।
5. 900, चौदह पूर्व पाठी किसके शासन में थे?
🅰️धर्म नाथ जी।
6. पश्चिम पुष्करार्ध द्वीप ऐरावत क्षेत्र के भूतकाल के 6th तिर्थंकर कौन थे?
🅰️ श्री त्रिविक्रम जी।
7. श्री आर्यवजी किस चौबीसी के कौनसे तीर्थंकर है?
🅰️ पूर्व घातकी खण्ड के भरत क्षेत्र के वर्तमान चौबीसी के नव्वे (9) तीर्थंकर है।
8. शांतिनाथ जी के धर्म परिवार में कितनी श्राविका थी?
🅰️३ लाख ९३ हज़ार।
9. भूमिपाल राजा और भानुमती रानी के पुत्र कौन थे?
🅰️वीरसेन स्वामी जी।
10. सूर्य को जन्म देने वाली कौन है?
🅰️ पूर्व दिशा।
11. अवसरपीनी काल का दूसरा आरा कितने सागरोपम का है?
🅰️३ कोड़ा कोड़ी सागरोपाम।
12. सब तीर्थंकरों की जघन्य आयु कितनी होती है?
🅰️७२(72) वर्ष।
13. 55000 साध्वी किनके धर्म परिवार में थी?
🅰️मल्लीनाथ जी।
14. तीर्थंकर की जघन्य संख्या क्या है?
🅰️२०(20)
15. 700 मुनियों के साथ किसने निर्वाण को प्राप्त किया?
🅰️ अनंतनाथ जी।
Paper 3
Answer sheet
Date:- 18.05.2020
👉🏻 *आज के प्रश्न उत्तर पृष्ठ संख्या 42 से 61 में से होंगे।*
1. सम्पूर्ण लोक कितने वलयो से वेष्टित है? तीसरा वलय कौनसा है?
🅰️3(३)वलयो से वेष्टित है।
तीसरा(3)तनुवात है।
2. परमाधामी देव कौनसी नरक तक जाते है?
🅰️तीसरी(3) नरक तक।
3. एक ऋतु में कितनी घड़ी होती है?
🅰️3600(३६००) घड़ी।
4. वायु कुमार देवो के शरीर का वर्ण क्या है?
🅰️ हरा।
5. तांबे सीसे लोहे आदी का उबलता हुआ रस किसे पिलाया जाता है?
🅰️ मदिरा पान, बिना छना पानी पीने वाले को।
6. मेरु पर्वत पर कितने वन है?
🅰️4(४)
7. वास्तव में मोक्ष क्या है?
🅰️ आत्मा की विशिष्ट पर्याय मोक्ष है।
8. अंब देव नारकीयो को किस प्रकार कष्ट पहुंचाते है?
🅰️ आकाश में लेजाकर एकदम नीचे पटक कर।
9. प्रथम नरक के 12 अंतरों में से नागकुमार जाती के भवन पति किस अंतर में रहते है?
🅰️ तीसरे(3) अंतर में।
10. त्रस नाड़ी के बहार त्रस जीव कितने कारणों से पाया जाता है?
🅰️ तीन (3)
11. तीन सागरोपम में कितने पल्योपम होते है?
🅰️30(३०) कोड़ा कोड़ी पलयोपम।
12. तिरछा लोक को और क्या कहा गया?
🅰️ मनुष्य लोक, मध्य लोक।
13. ऊट की गर्दन के समान टेढ़ी मेढ़ी क्या है?
🅰️ पहली कुंभी।
14. राई मिर्च आदी का अत्यंत तीखा धुआ किसे सुंघाया जाता है?
🅰️ घ्रानेंद्रिय के विषय में अत्यंत आसक्त मनुष्य को।
15. 10,00,000 नरकावास किस नरक में है?
🅰️४(4)
Paper 4
Answer sheet
Date:- 20.05.2020
👉🏻 *आज के प्रश्न उत्तर पृष्ठ संख्या 62 से 70 में से होंगे।*
1. लक्ष्मी देवी सपरिवार कहा रहती है?
🅰️ शिखरी पर्वत पर पुंडरीक द्रह पर।
2. हरिवास क्षेत्र में किस आरे के समान रचना सदैव रहती है?
🅰️ दूसरे आरे के समान।
3. रम्य विजय की राजधानी क्या है?
🅰️ पद्मावती।
4. सुवर्ण आदी धातुओं के रक्षक कौन है?
🅰️ लयन ज्ऋभक।
5. किस क्षेत्र में रहने वाले मनुष्यो का शरीर चांदी के समान श्वेत है?
🅰️ हैरण्यवत क्षेत्र।
6. लवण समुद्र में गई दाढे किसके समान है?
🅰️ हाथी के दांत के समान।
7. रक्ता नदी किस क्षेत्र में है?
🅰️ ऐरावत क्षेत्र।
8. सिंधु कुण्ड कितने योजन का है?
🅰️60 योजन लंबा चौड़ा।
9. भरत क्षेत्र के कितने खण्ड है?
🅰️ छह खण्ड।
10. जंबू वृक्ष किस क्षेत्र में है?
🅰️ देवकुरू उत्तरकुरू क्षेत्र।
11. पानी ज्यादा किस दिनों में उछलता है?
🅰️ अष्टमी पक्खी।
12. किस क्षेत्र के युग्लिको का शरीर पन्ना के समान हरा है?
🅰️ हरिवास क्षेत्र
13. विजयपुरा किसकी राजधानी है?
🅰️ पद्मावती, २० वी विजय।
14. खण्ड गुफा किस पर्वत में है?
🅰️वैताढ्य पर्वत।
15. 32 विजय कहा है?
🅰️ महविदेह क्षेत्र में।
Paper 5
Answer sheet
Date:- 22.05.2020
👉🏻 *आज के प्रश्न उत्तर पृष्ठ संख्या 71 से 86 में से होंगे।*
1. मदिरा जैसा पानी कौनसे समुद्र में है?
🅰️ वारूणी समुद्र।
2. काल चक्र में कुल कितने आरे होते है?
🅰️12 आरे।
3. चालीस लाख अष्टा पदो के बल के धारक कौन होते है?
🅰️ चक्रवर्ती।
4. 42 चन्द्र कहा होते है?
🅰️ कालोदधी समुद्र में।
5. 2 ग्रामों में कितनी स्त्रियों का होना माना जाता है?
🅰️६४००००(640000)
6. वासुदेव स्वयंभू किसके समय में थे?
🅰️ विमलनाथजी।
7. अढ़ाई द्वीप को मनुष्य लोक क्यों कहते है?
🅰️अढाई द्वीप में ही मनुष्य रहते है।
8. जिसमें शक्ति अवगाहना और आयु में क्रमशः वृद्धि हो उसे क्या कहते है?
🅰️ उत्सर्पिणी काल।
9. सातवे कुलकर की आयु कितनी होती है?
🅰️ पल्योपाम का करोड़वा भाग।
10. पाव पल्योपम की उत्कृष्ट स्थिति किसकी है?
🅰️ तारा देव की।
11. ऊपर से ठीक और नीचे से हीन आकार होना ये कौनसा संस्थान है?
🅰️ न्यग्रोध परिमण्डल।
12. लक्ष्मी किस चक्रवर्ती के स्त्री का नाम है?
🅰️जयसेण।
13. कालोदधी समुद्र कितने योजन का है?
🅰️१६(16) लाख योजन।
14. पुष्य कौनसे नंबर का नक्षत्र है?
🅰️१५(15)th।
15. चक्रवर्ती के 14 रत्नों में से पंचेंद्रिय रत्न कितने होते है?
🅰️7
Paper 6
Answer sheet
Date:- 25.05.2020
👉🏻 *आज के प्रश्न उत्तर पृष्ठ संख्या 88 से 104 में से होंगे।*
1. शरीर में आठ पसलियां किस आरे में रहती है?
🅰️ अवासरपिनी का छठा आरा और उत्सर्पिणी का पहला आरा।
2. आभियोग्य देव किस काम आते है?
🅰️ इन्द्र की सवारी के काम आते है।
3. तीर्थ का विच्छेद होने पर एक समय में उत्कृष्ट कितने सिद्ध हो सकते है?
🅰️10 (१०)।
4. लांतकेंद्र देवो की अवगाहना कितनी?
🅰️5 (५) हाथ।
5. पांचों अनुत्तर विमानवासी देव एकांत क्या है?
🅰️ सम्यकदृष्टी।
6. दुख्मा नामक आरे की स्तिथि क्या है?
🅰️२१०००(21000) वर्ष।
7. मनुष्यो की तरह कामभोग का सेवन कौन करते है?
🅰️ पहले और दूसरे देवलोक के देव।
8. संसार अवस्था में कार्मण वर्गणा के पुदगलो के साथ क्षीर नीर की तरह क्या मिले रहते है?
🅰️ आत्मा के प्रदेश।
9. श्रावण कृष्णा प्रतिपदा के दिन क्या होता है?
🅰️ उत्सर्पिणी काल का पहला और दूसरा आरा आरंभ होता है। संवत्सर आरंभ।
10. ग्यारहवें देवलोक के देव जघन्य और उत्कृष्ट कितने महीनों में श्वासोच्छवास लेते है?
🅰️ जघन्य १० (10) महीने
उत्कृष्ट साढ़े दस महीने।
11. किसका वर्णन करने में कोई शब्द समर्थ नहीं है?
🅰️ शुद्ध आत्मा (सिद्ध)।
12. सामान्य केवली होकर सिद्ध होना क्या कहलाता है?
🅰️ अतिर्थंकर सिद्ध।
13. पांचवे आरे के अंतिम दिन के पहले प्रहर में क्या होगा?
🅰️ जैन धर्म का विच्छेद।
14. जघन्य 18 सागरोपम की आयु किसकी है?
🅰️ नव्वे (9) देवलोक के देव।
15. किन्हे भोग की इच्छा ही नहीं होती?
🅰️ बारह देवलोक के ऊपर वाले देवो को।
Paper 7
Answer sheet
Date:- 27.05.2020
👉 *आज के प्रश्न उत्तर पृष्ठ संख्या 105 से 120 में से होंगे।*
1. मच्छर में कितने प्राण पाए जाते है?
🅰️ 8 प्राण।
2. कितने असज्झाय टाल कर शास्त्र पढ़ना चाहिए?
🅰️ 34।
3. पंचाचार किसे कहते है?
🅰️ ज्ञान दर्शन चारित्र तप और वीर्य।
4. जो उपकरण कभी कभी प्रयोजन होने पर काम में आवे उन्हें क्या कहते है?
🅰️ उपग्रहिक।
5. निर्विचिकित्सा आचार किसे कहते है?
🅰️ धर्म क्रिया के फल में संदेह न करना।
6. तीसरे महाव्रत में कितने भंग होते है?
🅰️३२४ (324)।
7. तीन महान शस्त्र कौनसे है?
🅰️ मन वचन और काया।
8. स्वाध्याय किस तप का भेद है?
🅰️ आभयंतर तप।
9. दूसरे महाव्रत की कितनी भावनाए होती है?
🅰️५(5)।
10. ज्ञान के आठ आचारों में से छटा कौनसा है?
🅰️ व्यंजन।
11. प्रतिलेखना के कितने प्रकार है?
🅰️ २५(25)।
12. ज्ञ धातु का अर्थ क्या है?
🅰️ जानना।
13. कालातिक्रम दोष किसे केहतेर है?
🅰️ सूर्यास्त के बाद या सूर्योदय के पहले आहार लेना।
14. अमुख साधु के निमित आहार बना के देना कौनसा दोष है? नाम लिखे?
🅰️ औधेशिक।
15. शास्त्रों के रचियता कौन होते है?
🅰️ गणधर।
Paper 8
Answer sheet
Date:- 29.05.2020
👉 *आज के प्रश्न उत्तर पृष्ठ संख्या 121 से 150 में से होंगे।*
1. व्यवहार भाषा कितने प्रकार की है?
🅰️ १२(12)।
2. पादोपगमन तप को और क्या कहते है?
🅰️ संथारा, आवकहिय।
3. विनय से उत्पन्न होने वाली बुद्धि को क्या कहते है?
🅰️ वैनयिकी।
4. कर्म के आश्रव के कारणों का निरोध करना कौनसा तप है?
🅰️ प्रतिसनलीनता तप।
5. भविष्य में बेहरा और कान के अनेक रोगों वाला कौन होता है?
🅰️ जो श्रोतेंद्रिय के द्वारा कर्म बंध करता है।
6. स्वधर्मी का कार्य करना कौनसा विनय का प्रकार है?
🅰️ लोक व्यवहार विनय।
7. अंतःकरण को पवित्र बनाने वाला स्नान नहीं तो और क्या है?
🅰️ सदाचार ही है।
8. द्रव्य से भिक्षाचर्या के कितने अभिग्रह होते है?
🅰️ 26
9. दुःस्वप्न आदी से होने वाला पाप किससे दूर होता है?
🅰️ कायोत्सर्ग।
10. ब्रह्मचर्य की आठवीं वाड कौनसी है?
🅰️ अधिक भोजन पान।
11. छोडने योग्य वस्तु को छोडना कौनसा तप कहलाता है?
🅰️ व्यूत्सर्ग तप।
12. आचार्य कितने प्रकार के होते है?
🅰️ ५(5)
13. माया कषाय का स्थान कौनसा है?
🅰️ पेट।
14. परंपरा से जैसी धारणा चली आती हो उसके अनुसार प्रवृति करना कौनसा व्यवहार कहलाता है?
🅰️ धारणा व्यवहार।
15. जो निंदा करके दे उसीसे लेना ये कौनसा अभिग्रह है? नाम लिखे।
🅰️ भिक्खलाभए।
Paper 9
Answer sheet
Date:- 01.06.2020
👉🏻 *आज के प्रश्न उत्तर पृष्ठ संख्या 151 से 180 में से होंगे।*
1. मिथ्या आडंबर ना करे यह किसका लक्षण है?
🅰️ विनीत का लक्षण है।
2. 12 अंगो में से कितने सूत्रों में सिर्फ एक ही श्रुत स्कन्द है?
🅰️ ५(5)।
3. शिक्षा के योग्य पात्र के कितने लक्षण (गुण) होते है?
🅰️ ८(8)।
4. चार कषायों के कुल कितने भंग होते है?
🅰️ ५२००(5200)।
5. अंतःकरण में धर्म की स्थापना करना क्या है?
🅰️ विक्षेप विनय।
6. चित्त कौन था?
🅰️ श्वेतांबिका नगरी का प्रधान।
7. श्रमणोपासक शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
🅰️ देशविरत गृहस्थ।
8. आत्मा को तारने का विविध प्रकार का संदेश कौनसे सूत्र के कौनसे अध्ययन में दिया गया?
🅰️ दशवैकालिक सूत्र के आठवें अध्ययन में।
9. आचार्य के कितने गुण होते है?
🅰️ ३६(36)।
10.मूलतः आचारांग मे कितने पद थे
🅰️१८००० (18000)।
11. बांस के मूडे छिलके के समान क्या है? पूरा लिखे।
🅰️ संज्वलन माया।
12. धरमाध्ययन किस सूत्र का कौनसा अध्ययन है?
🅰️ सूत्रकथांग सूत्र के प्रथम श्रुत स्कंध का ९(9) अध्ययन।
13.अश्विनी कौन थी?
🅰️नन्दिनि पिता की पत्नी ।
14. आचार्य की तीसरी संपदा कौनसी है?
🅰️ शरीर संपदा।
15. महामोहनिया कर्म का बंध करने वाले जीव को कब तक बोधिबीज सम्यक्तव की प्राप्ति नहीं होती?
🅰️७०(70) कोड़ा कोड़ी सागरोपम तक।
3 जून तक हो गया
*💐💲 वीतराग वाटिका💲💐*
*पाठशाला👉🏼🎋 सुभद्रा जी🎋*
https://m.facebook.com/Vitraag-vatika-578647812320981/
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें