बारहखड़ी र से जवाब दो

 

*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*

•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•

*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 350*


*69. पत्नी का श्रृंगार करते-करते कौन केवली बना?*

▶️रतिसार


*70. गिरनार तीर्थ का एक पर्यायवाची ?*

▶️रेवतगिरि


*71. अजितवीर्य विहरमान की पत्नी का नाम ?*

▶️रत्नमाला


*72. परमात्मा महावीर के तेरह बोलों वाले अभिग्रह मे से एक बोल?*

▶️राजकुमारी हो


*73. मालाकार अर्जुनमाली ने किस नगर में आंतक फैलाया था?*

▶️राजगृही में


*74. सुधर्मा स्वामी की निर्वाण स्थली कौनसी है?*

▶️राजगृही


*75. पाण्डु मथुरा पाण्डवों की क्या थी?*

▶️राजधानी


*76. श्रेणिक राजा की एक पत्नी का नाम क्या था?*

▶️रामकृष्णा


*77. प्रवर्तमान अवसर्पिणी काल के नौ बलदेवों में से पंद्रह हजार वर्ष की आयु वाले बलदेव कौन?*

▶️रामचंद्र


*78. सतरहवें विहरमान की पत्नी का नाम क्या था?*

▶️राजसेना


*79. ज्योतिष संबंधी एक ग्रंथ का नाम ?*

▶️राजमार्तण्ड


*80. नंदी सूत्र में वर्णित औदारिक संबंधी अनध्याय में से एक ?*

▶️राजा का मरण


*81. पांचवें आरे में कौन दीक्षा नहीं लेगा?*

▶️राजा


*82. मुनिसुव्रत स्वामी जी को प्रथम भिक्षा किस नगर में प्राप्त हुई ?*

▶️राजगृही में


*83. वर्तमान चौबीसी के बीसवें तीर्थंकर के शासनकाल में हुए एक बलदेव?*

▶️रामचंद्र


*84. जैन रामायण के अनुसार तडित्केश कौन था?*

▶️राक्षसपति


*85. भीम और महाभीम इन्द्र व्यंतर देवों के आठ भेदों में से कौन-से व्यंतर हैं?*

▶️राक्षस व्यंतर


*86. दशानन किस वंश का था?*

▶️राक्षस


*87. अरिष्टनेमिजी से पूर्व कौन मोक्ष में गयी?*

▶️राजीमती


*88. द्रौणाचार्य ने अर्जुन को कौन-सी कला सिखायी?*

▶️राधावेध


*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*

•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•

*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 349*


*49. तीन प्रकार के गारव में से एक?*

▶️रस गारव


*50. प्रथम नरक में किसकी प्रधानता होती है?*

▶️रत्नों की


*51. चौदह महास्वप्नों में से एक ?*

▶️रत्नराशि


*52. अंतगडदशांग सूत्र के आठवें वर्ग के दस अध्ययनों में से एक अध्ययन ?*

▶️रामकृष्णा अध्ययन


*53. अंजना सती का ससुराल किस नगर में था?*

▶️रत्नपुरी में


*54. चक्षुरिन्द्रिय के पांच विषयों में से एक?*

▶️रक्त वर्ण


*55. जिनपाल एवं जिनरक्षित किस द्वीप में जाते थे?*

▶️रत्नद्वीप में


*56. परमात्मा महावीर प्रभुजी के पास प्रव्रजित होने वाला एक चोर ?*

▶️रोहिणेय


*57. नव प्रकार के ग्रहों में से एक?*

▶️रवि


*58. पांच प्रकार की इन्द्रियों में से एक, जिसके पाँच विषय होते हैं?*

▶️रसनेन्द्रिय


*59. जंबूद्वीप के निकट स्थित एक क्षेत्र ?*

▶️रम्यक्


*60. सोमसुंदरसूरि महाराज ने किस तीर्थ की प्रतिष्ठा करवायी ?*

▶️राणकपुर की


*61. सुपात्र को आहार वोहराते हुए किस सती ने तीर्थंकर नाम कर्म का उपार्जन किया ?*

▶️रेवती ने


*62. नेमिनाथ प्रभु के शासनकाल में पांच सौ वर्ष का दीक्षा पर्याय किसका था?*

▶️राजीमती और रथनेमि का


*63. पांच सौ मुमुक्षुओं के साथ किस विद्याधर ने संयम स्वीकार किया ?*

▶️रत्नचूड विद्याधर ने


*64. किस माता ने अपने पुत्र का जन्म से सोलह वर्ष तक पुत्र वियोग सहा?*

▶️रुक्मिणी ने


*65. धवलक्क श्रावक ने किस आचार्य को परिग्रह आसक्ति ने मुक्त किया ?*

▶️रत्नाकरसूरि को


*66. पुष्पोत्तर विद्या धरणेन्द्र कहाँ के अधिपति थे?*

▶️रत्नपुर के


*67. नित्सालोक नगर की राजकुमारी का नाम क्या था?*

▶️रत्नावली


*68. वरुणपुर के राजा वरुण के पत्र का नाम क्या था ?*

▶️राजीव


*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*

•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•

*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 348*


*30. किस क्षेत्र में सदैव सुखम आरा ही प्रवर्तित होता है?*

▶️रम्यक् क्षेत्र में


*31. सम्यक्दर्शन की प्राप्ति के पूर्व कर्म के तीव्र रस को अपवर्तनाकरण के द्वारा मंद बनाना क्या कहलाता है?*

▶️रस घात


*32. कुष्ट रोग की समाप्ति के लिये जीवानंद वैद्य ने किस कंबल का उपयोग किया?*

▶️रत्न


*33. रतिकर पर्वतों का कौनसा वर्ण होता है?*

▶️रक्त


*34. ब्रह्मदत्त ने किस रानी के रुप पर मोहित होकर निदान किया ?*

▶️रत्नारानी पर


*35. लक्ष्मी का एक पर्यायवाची जो चौबीस तीर्थंकरों की माताओं में आता है?*

▶️रमा


*36. दूध, दही, घी में उत्पन्न होने वाले जीव क्या कहलाते हैं?*

▶️रसज


*37. मृगांक लेखा की माता का नाम क्या था?*

▶️रंभा


*38. राजीमती ने किसको प्रतिबोध देकर संयम में स्थिर किया ?*

▶️रथनेमि को


*39. परमात्मा नेमिनाथ ने दीक्षा, केवलज्ञान और निर्वाण कल्याणक कहाँ पर हुए?*

▶️रैवतगिरि पर


*40. प्रथम नरक का नाम क्या है?*

▶️रत्नप्रभा


*41. रत्नप्रभा नरक के प्रथम खर कांड के एक भेद का नाम ?*

▶️रिष्टरत्न कांड


*42. अंतगडदशा सूत्र में वर्णित साध्वी काली ने कौन-सा तप किया था?*

▶️रत्नावली तप


*43. धर्मनाथ परमात्मा की दीक्षा स्थली कौनसी है?*

▶️रत्नपुरी


*44. सुविधिनाथ भगवान की माता का नाम क्या है?*

▶️रामा


*45. जिनप्रभसूरि ने किस शत्रुंजय कल्प की रचना की?*

▶️राजप्रासाद


*46. जिनप्रभसूरि के पिता का नाम क्या था?*

▶️रत्नपाल


*47. पूर्व धातकी खंड में भरत क्षेत्र के आगामी चौबीसी के एक तीर्थंकर का नाम?*

▶️रविप्रभ


*48. साधु की बत्तीस उपमाओं में से एक ?*

▶️रवि


*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*

•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•

*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 347*


*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*

•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•

*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 341*


*10. श्री गुप्ताचार्य महाराज ने किसे उत्सूत्र प्ररुपणा का मिच्छामि दुक्कडं देने का कहा?*

▶️रोहगुप्त को


*11. लवण समुद्र में रत्नों के व्यापारी कहाँ रहते हैं?*

▶️रत्नद्वीप में


*12. किस गिरि पर वज्रस्वामी का देवलोक गमन हुआ?*

▶️रथावर्त्त गिरि पर


*13. वादी प्रभावक देवसूरि के एक शिष्य का नाम बताओ?*

▶️रत्नप्रभव


*14. चमरेन्द्र ने कोणिक राजा को जो दो प्रकार युद्ध सिखाये थे, उनमें से एक युद्ध ?*

▶️रथमुशल


*15. कोशा वेश्या के व्रत को खंडित करने के लिये नंद राजा ने जिस सुथार को भेजा था, उसका क्या नाम था ?*

▶️रथकार सुथार


*16. महाशतक सेठ की पत्नी मरकर किस नरक में गयी?*

▶️रत्नप्रभा में


*17. दिगम्बर मत की उत्पत्ति किस नगर में हुई?*

▶️रथवीरपुर में


*18. रत्नाकर पच्चीसी की रचना किसने की?*

▶️रत्नाकरसूरि ने


*19. श्रीषेण किस नगर के अधिपति थे?*

▶️रत्नपुर के


*20. सम्यग्दर्शन-ज्ञान एवं चारित्र को संयुक्त रुप से क्या कहा जाता है?*

▶️रत्नत्रयी


*21. आचार्य मंगु किसकी आसक्तिवश निम्न श्रेणी के देव बने ?*

▶️रस की


*22. कर्म रज को हरने के कारण ओघा क्या कहलाता है?*

▶️रजोहरण


*23. रावण के पिता का क्या नाम था?*

▶️रत्नश्रवा


*24. मदिरा आदि रसों का व्यापार करना कौन-सा कर्मादान है?*

▶️रस


*25. स्वाद वृत्ति पर विजय प्राप्त करने से कौनसा तप सधता है?*

▶️रसपरित्याग


*26. आठ त्रसरेणु का एक क्या होता है?*

▶️रथरेणु


*27. नीलवंत पर्वतोपरांत कौनसा क्षेत्र आता है?*

▶️रम्यक् क्षेत्र


*28. वीतशोका नगरी के चक्रवर्ती का क्या नाम था?*

▶️रत्नध्वज


*29. ऐरावत क्षेत्र के तीर्थंकरों का जन्माभिषेक किस शिला पर किया जाता है?*

▶️रक्तपांडुकबला 

*1. बलभद्र बलदेव की माता का क्या नाम था?*
▶️रोहिणी

*2. किस इन्द्रिय के 60 विकार होते हैं?*
▶️रसनेन्द्रिय के

*3. आवेशपूर्वक ली जाने वाली दीक्षा क्या कहलाती है?*
▶️रोषा

*4. रोगोत्पत्ति के कारण ली जाने वाली दीक्षा को क्या कहते हैं?*
▶️रोगिर्णिका

*5. रस रहित रुक्ष आहार (चनादि) ग्रहण करने का अभिग्रह लेना क्या कहलाता है?*
▶️रुक्षचरक

*6. मोदकप्रिय सुरुप कुमारी की माता का क्या नाम था ?*
▶️रुक्मिणी

*7. सुवर्णबाहु के भव में पार्श्वकुमार की सास का क्या नाम था?*
▶️रत्नावली

*8. अहिच्छत्रा नगर आज किस नाम से जाना जाता है?*
▶️रामनगर किला (उ.प्र.-बरेली)

*9. उज्जैन में रहने वाले एक दृढ़ प्रतिज्ञावान् ब्राह्मण का नाम बताओ?*
▶️रोगद्विज

*🔜 क्रमशः ...*
*🌞विपुल साहित्य सर्जक प. पू. मुनि श्री मनितप्रभसागरजी म.सा. के द्वारा अनुवादित-विवेचित कर्मविपाक नामक प्रथम कर्मग्रंथ के विमोचन द्रव्य से...*
*🖊️संकलन- जैन नीतेश एस. बोहरा, रतलाम*
*सहायक- जैन उत्तम पी. कानूंगा, अहमदाबाद*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*"प्रश्नोत्तरी का संकलन पुस्तक के आधार पर किया गया है, संकलन में भूलवश, प्रमादवश, जानते-अजानते किसी भी प्रकार की व्याकरण संबंधित त्रुटि हुई हो एवं जिनाज्ञा विरुद्ध अंशमात्र भी लिखने में आया हो तो नतमस्तक होकर अंतर्मन से मिच्छा-मि दुक्कड्म।*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏




*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ, अहमदाबाद-रतलाम🌞*

●~~~~~~~~~~~~~~~~~~~●

*🩸महावीर प्रभु की पट्टधर-परंपरा💧*

🔺🔻🔺🔻🔺🔻🔺🔻🔺🔻

*भाग - 7️⃣5️⃣8️⃣*


*🌞सम्यग् दृष्टि श्री माणिभद्र वीर !-6🌞*


*ईर्ष्या...! एक आश्चर्यभरी भड़कती हुई ज्वाला है। दुःखी तो अपने दुःख से दुःखी होता है, जब कि अन्य के सुख की ईर्ष्या मानव को सदैव जलाती रहती है।*


स्त्री और व्यापारी में तो ईर्ष्या वृत्ति हो यह बात सारी दुनिया जानती है, परन्तु वह जितनी खतरनाक होती है, उससे भी अधिक खतरनाक धर्म के ठेकेदार में रही ईर्ष्या होती है। धर्म के लिबास में व्यक्ति अपनी इच्छापूर्ति के लिए जो अकरणीय होता है, वह भी कर देता है।


माणेकशा के जीवन में परमात्मभक्ति के विरोध की आँधी फैलाने वाले कड़वामती साधुओं को जब इस बात के समाचार मिले कि माणेकशा पुनः प्रभु के श्रेष्ठतम भक्त बने हैं, तब उनके अंतर में ईर्ष्या की भयंकर आग पैदा हो गई।


मानव के विचार जब निकृष्ट बनते हैं तब उसके आचारों में हीनता आए बिना नहीं रहती है। उन साधुओं (?) ने निर्णय किया कि हमारे भक्त के मन का परिवर्तन करने वाले मुनियों को किसी भयंकर जाल में फँसाना होगा ।


सत्ता, शक्ति और संपत्ति के साथ यदि विवेक की विशालता न हो तो ये तीनों शक्तियाँ मानव को गहन गर्त में फेंक देती है। इसी कारण एक चिंतक ने भगवान को विनंती करते हुए कहा, 'प्रभो ! मुझे संपत्ति नहीं चाहिए.... सन्मति चाहिए। संपत्ति के बिना सन्मति चलेगी किन्तु सन्मति रहित संपत्ति तो मुझे किसी भी हालत में नहीं चाहिए ।


सूर्य के सामने धूल फेंकने वाले का तन गंदा होता है। परन्तु दुर्जन इस सत्य को स्वीकार करने के लिए कभी तैयार नहीं होते हैं। साधुओं ने साधना आरंभ की, मोक्षप्राप्ति के लिए नहीं। तपस्या का प्रारंभ किया, कर्मनाश के लिए नहीं। जाप का प्रारंभ किया भगवान की भक्ति के लिए नहीं, ध्यान चालू किया, मनशुद्धि के लिए नहीं। आशय की विकृति के साथ साधना भी विकृत बन गई।


भैरवदेव की साधना के लिए तांत्रिक मांत्रिक प्रयोग चालू हुए... और अंत में भैरवदेव उपस्थित हो गए ।


'क्यों याद किया ? मुनिवरों ! ...जो हो वह कह दो ।'


'आचार्य हेमविमल सूरि के साधुओं को नष्ट कर दो। समाप्त कर दो।'


कड़वामती साधुओं के इस आदेश को सुनकर एक क्षण तो भैरवदेव भी आश्चर्य में डूब गये। इतनी निम्नकक्षा में गिर पड़े ये साधु...! अपनी मान्यता से विपरीत मान्यताओं पर 

*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*

•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•

*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 354*


*145. भरतक्षेत्र की अनागत चौबीसी के सतरहवें समाधि नामक तीर्थंकर कौन बनेंगे?*

▶️रेवती


*146. उत्तराध्ययन सूत्र में वर्णित सम्यक्त्व अर्थबोधक एक शब्द?*

▶️रुचि


*147. अकर्मभूमियों के छह क्षेत्रों में से एक क्षेत्र?*

▶️रम्यक् क्षेत्र


*148. खेचर के चार भेदों में से चील, तोता आदि पक्षी कौन से खेचर कहलाते हैं?*

▶️रोमज पक्षी


*149. चौथे दादा गुरुदेव जिनचन्द्रसूरि का गोत्र कौन-सा था?*

▶️रोहड गोत्र


*150. नौ प्रकार के रसों में से एक?*

▶️रौद्र रस


*151. अंतिम गणधर प्रभास स्वामी का जन्म स्थान कौन-सा है?*

▶️राजगृही


*152. अरनाथ भगवान का प्रथम पारणा किस नगरी में संपन्न हुआ था?*

▶️राजगृही में


*153. अरनाथ भगवान का च्यवन नक्षत्र कौन-सा है?*

▶️रेवती


*154. भोगों में प्रीति व संयम में अप्रीति कराने वाले पाप कौन-से हैं?*

▶️रति-अरति


*155. पर्युषण के पांच कर्त्तव्यों में से तीसरा कर्त्तव्य कौन-सा है?*

▶️रथयात्रा


*156. पृथ्वीकाय का एक भेद ?*

▶️रत्न


*157. सिद्धाचल पर प्राचीन वृक्ष कौन-सा है?*

▶️रायणवृक्ष


*158. अधोलोक की आठ दिक्कु‌मारियाँ परमात्मा के लिये क्या लाती हैं ?*

▶️रक्षा पोटली


*159. परमात्मा के अभिषेक के आठ प्रकार के कलशों में से एक?*

▶️रत्नकलश


*160. संमूर्च्छिम जीवों की उत्पत्ति के चौदह अशुचि स्थानों में से एक?*

▶️रक्त


*161. परमात्मा ने किसको नरक का द्वार बताया है?*

▶️रात्रि भोजन को


*162. भक्ति के द्वारा भगवान बनने वाला पुण्यात्मा कौन था?*

▶️रावण



 ☄️ *"र" से जवाब दो*


💥1) पृथ्वीकाय का एक भेद❓

🅰️ रत्न 


💥2) कर्म का बीज क्या है ❓

🅰️ राग-द्वेष 


💥3) नरक का प्रथम द्वार क्या है ❓

🅰️ रात्री भोजन 


💥4) पति के मार्ग का अनुसरण किसने किया ❓

🅰️ राजीमतीजी


💥5) 15 हजार वर्ष का आयुष्य किसका था❓

🅰️ रामचंद्रजी


💥6) सवा लाख पुत्रियां किस राजा की थी❓

🅰️ रावण


💥7) साधु साध्वी को कौनसा पिण्ड नही कल्पता❓

🅰️ राजपिण्ड


💥8) महाविदेह मे किसका जीव तिर्थंकर बनेगा❓

🅰️ रावण


💥9) साधु भगवंत का मुख्य उपकरण ❓

🅰️ रजोहरण


💥10) गौतमस्वामीजी को महावीर स्वामी के प्रती क्या था❓

🅰️ राग


*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*

•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•

*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 351*


*89. वर्षावास में साधु-साध्वी किस कारण विहार कर सकते हैं?*

▶️राजभय से


*90. राजा किसका त्याग करके जिनमंदिर में प्रवेश करते हैं?*

▶️राज चिह्न (मुकुट) का


*91. सुनंद कुलपुत्र कहाँ का निवासी था?*

▶️राजपुर का


*92. पिंडस्थ अवस्था के तीन भेदों में से एक ?*

▶️राज्यावस्था


*93. सिद्धाचल महातीर्थ के सोलह उद्धारकों में से एक उद्धारक का नाम?*

▶️रामचंद्र


*94. सूर्याभ देव का वर्णन किस सूत्र में आता है?*

▶️राजप्रश्नीय में


*95. साधुओं के दस प्रकार के आचारों में से एक?*

▶️राजपिण्ड का त्याग


*96. मेघकुमार मुनि ने दीक्षा के प्रथम दिन किस पाप का चिन्तन किया?*

▶️रति-अरति का


*97. हरिभद्रसूरि दीक्षा से पूर्व क्या थे ?*

▶️राजपुरोहित


*98. सिद्धाचल तीर्थ पर परमात्मा आदिनाथ की चरण पादुका किस वृक्ष के तले स्थापित है?*

▶️रायण


*99. मुछाला महावीर में पूजारी से परमात्मा के बाल दिखाने की जिद्द किसने की ?*

▶️राणा ने


*100. अणगार के सत्तावीस गुणों में से एक तथा मुनि का एक व्रत ?*

▶️रात्रि भोजन का त्याग


*101. दीक्षा के अयोग्य सतरह व्यक्तियों में से एक?*

▶️राजद्रौही


*102. परमात्मा महावीर को संगमदेव ने एक साथ बीस उपसर्ग कब दिये?*

▶️रात्रि में


*103. पूर्व भव में की गयी पुष्प पूजा के प्रभाव से कुमारपाल क्या बने?*

▶️राजा


*104. राजस्थान में परमात्मा महावीर का एक प्रसिद्ध तीर्थ?*

▶️राता महावीर


*105. भावी चौबीसी में चित्रगुप्त नामक सोलहवाँ तीर्थंकर बनने वाली भव्यात्मा ?*

▶️रोहिणी


*106. पांच इन्द्रियों में से एक?*

▶️रसनेन्द्रिय


*107. प्रथम एवं अंतिम तीर्थंकरों के साधुओं को नहीं कल्पने वाला एक पिण्ड?*

▶️राजपिण्ड


*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*

•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•

*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 352*


*108. पुष्य नक्षत्र, बुधवार एवं दूज तिथि के सम्मेलन से कौन-सा योग निर्मित होता है?*

▶️राजयोग


*109. भरत और बाहुबली के बीच युद्ध का कारण क्या था?*

▶️राज लोभ


*110. बक विद्याधर राक्षस ने कौनसी विद्या सिद्ध की ?*

▶️राक्षसी विद्या


*111. अरनाथ परमात्मा का जन्म किस नक्षत्र में हुआ था?*

▶️रेवती


*112. मुनिसुव्रत स्वामी का जन्म किस नगर में हुआ था?*

▶️राजगृही में


*113. पद्मप्रभु भगवान के शासन की प्रथम साध्वी का नाम ?*

▶️रति


*114. चौबीसी विहरमान में से अंतिम विहरमान के पिता का नाम बताओ?*

▶️राजपाल


*115. भक्ति से नागपाल किस नाम का राजा बना?*

▶️रावण


*116. एक उपांग सूत्र जिसमें राजा परदेशी एवं केशी गणधर के बीच हुई वार्ता का वर्णन है?*

▶️राजप्रश्नीय


*117. परमात्मा की सिद्धावस्था का चिंतन करना कौन-सी अवस्था का चिंतन है?*

▶️रुपातीत


*118. किस निन्हव को त्रैराशिक दृष्टि धारक के नाम से जाना जाता है?*

▶️रोहगुप्त को


*119. परमात्मा महावीर के बयालीस चौमासों में से चौदह चातुर्मास कहाँ संपन्न हुए?*

▶️राजगृही में


*120. भगवान महावीर का पहला मासक्षमण किस नगर में हुआ ?*

▶️राजगृही में


*121. पुण्डरिक द्रह से निकलने वाली एक नदी का नाम?*

▶️रक्ता/रक्तावती


*122. धर्म पर श्रद्धा हो पर क्रिया नहीं हो, वह कौन-सा समकित कहलाता है?*

▶️रोचक समकित


*123. किसने भगवान महावीर से लोकालोक, सिद्धासिद्ध, भव्याभव्य के संबंध में प्रश्न किये ?*

▶️रोह अणगार ने


*124. वासुदेव श्रीकृष्ण की एक पत्नी, जो मोक्ष में गयी?*

▶️रुक्मिणी


*125. मेघ गाथापति किस नगरी के निवासी थे?*

▶️राजगृही के

*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*

•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•

*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 353*


*126. हैरण्यवंत क्षेत्र और रम्यक् क्षेत्र को विभाजित करने वाला कौन-सा पर्वत है?*

▶️रुक्मि


*127. वेदनीय कर्म के उदय से होने वाला एक परीषह?*

▶️रोग


*128. किस इन्द्रिय पर विजय प्राप्त कर धर्मरुचि अणगार देवलोक में गये?*

▶️रसनेन्द्रिय पर


*129. नव लोकान्तिक देवों में नवमें देव का विमान कौन-सा है?*

▶️रिष्टाभ


*130. धातकी खण्ड पूर्व भरत क्षेत्र की अतीत चौबीसी के प्रथम तीर्थंकर ?*

▶️रत्नप्रभ


*131. नौ प्रकार के नोकषायों में से एक?*

▶️रति


*132. धातकी खण्ड पूर्व भरत क्षेत्र की अनागत चौबीसी के सतरहवें तीर्थकर हैं?*

▶️रविचन्द्र


*133. नौ जीव की प्ररुपणा किसने की?*

▶️रोहगुप्त ने


*134. ज्ञानदशा वाले को सिद्धांत में किसकी उपमा दी गयी है?*

▶️रोहितमत्स्य की


*135. धातकी खण्ड पश्चिम भरत के अनागत चौबीसी में से एक ?*

▶️रत्नकेश


*136. कन्या राशि का स्वामी कौन है?*

▶️राहु


*137. रोगोपचार से तीर्थंकर पद पाने वाली सती कौन थी?*

▶️रेवती


*138. धन्ना अणगार पारणे में कैसे पदार्थ नहीं लेते थे?*

▶️रस युक्त पदार्थ


*139. बारह उपांग सूत्रों में से एक, जिसमें प्रदेशी राजा का वर्णन है?*

▶️राजप्रश्नीय


*140. अजितवीर्य स्वामी की पत्नी का नाम क्या था?*

▶️रत्नावती


*141. चन्द्रबाहु विहरमान की माता का नाम ?*

▶️रेणुका


*142. अंतिम विहरमान के पिता का नाम क्या है?*

▶️राजपाल


*143. अंतिम तीर्थंकर के तीर्थ में तीर्थंकर नाम कर्म का उपार्जन करने वाले नौ भाग्यशालियों में से एक?*

▶️रेवती


*144. रोम के समान मुलायम पंखों वाले पक्षी क्या कहलाते हैं?*

▶️रोमज पक्षी

*🌞श्री जैन स्वाध्याय संघ अहमदाबाद-रतलाम🌞*

•~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~•

*🌞जिज्ञासा के मोती समाधान की चमक🌞*

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞

*🌞क्रमांक- 355*


*163. जयसुंदरी ने पति-चयन के लिए कौन-सी प्रतिज्ञा ली ?*

▶️राधावेध की


*164. परमात्मा की आंगी रचना के समय किस अवस्था का चिंतन किया जाता है?*

▶️राज्यावस्था


*165. किसको देखकर संयम पथ से मुनि रथनेमि भ्रष्ट हुए ?*

▶️राजीमती को


*166. आत्मसिद्धि शास्त्र के रचयिता कौन थे?*

▶️राजचन्द्र


*167. किस ध्यान में नरक गति का बंध होता है?* 

▶️रौद्रध्यान में


*168. साधु जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण उपकरण कौन-सा है?*

▶️रजोहरण


*169. अनाथी मुनि के वैराग में निमित्त कौन बना?*

▶️रोग


*170. जो साधु दीक्षा पर्याय में बड़े हो, वे क्या कहलाते हैं?*

▶️रत्नाधिक


*171. चक्रवर्ती, राजा आदि के घर का आहार ग्रहण करना कौन-सा पिण्ड है?*

▶️राज पिण्ड


*172. राजा की आज्ञा से अनिच्छा से अन्यतीर्थिकों वंदन करने पर भी समकित किस आगार के कारण नष्ट नहीं होता है?*

▶️राजाभियोग


*173. रात्रि में लगे पापों की आलोचना के लिये कौन-सा प्रतिक्रमण किया जाता है?*

▶️रात्रिक प्रतिक्रमण


*174. अजितनाथ जी के शासन में किस वंश की उत्पत्ति हुई?*

▶️राक्षस वंश की


*175. परमात्मा महावीर ने आठवां चौमासा किस नगर में किया था?*

▶️राजगृही में


*176. महाशतक श्रावक की पत्नी का क्या नाम था?*

▶️रेवती


*177. रोहिणेय चोर की माता का क्या नाम था?*

▶️रोहिणी


*178. परमात्मा महावीर के प्रथम मासक्षमण का पारणा किस नगर में हुआ था?*

▶️राजगृही में


*179. वज्रस्वामी पर मोहित कौन हुई?*

▶️रुक्मिणी


*180. किसका गृहस्थ पर्याय चार सौ वर्षों का था?*

▶️राजीमती का


*181. जन्म के समय तीन ग्रह उच्च स्थान पर होने पर किसका जन्म होता है?*

▶️राजा का


*182. समुद्रपाल की पत्नी का क्या नाम था ?*

▶️रुक्मिणी



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16