संयम बिना नहीं उद्धार
१) संयम जीवन इस अव सर्पिणी काल में सर्वप्रथम किसने स्वीकारा?ख
१) ऋषभदेव जी ने
२) संयम जीवन में किस ने 700 वर्ष तक शारीरिक वेदना सहन की?
२) सनत कुमार ने
३) संयम जीवन खरगोश को अभय दान देने से प्राप्त किया
३) मेघ कुमार
४) किसने संयम जीवन कच्चे सूत के धागों के बंधन से मुक्त होकर लिया?४) आर्द्रक मुनि ने
५) किसने देवकी का अंतिम पुत्र रूप आशीर्वाद प्राप्त करके संयम जीवन स्वीकारा?
५) गजसुकुमाल ने
६) संयम जीवन लेने के लिए कौन पिताजी की आज्ञा पाकर दौड़ पड़े?
६) अभय कुमार
७) संयम जीवन में रहे किस मुनि के पास गणिका ने अर्थ लाभ की मांग रखी? ७) नंदीसेन मुनि
८) किसने भाई का संयमी वेश पहनकर संयम जीवन स्वीकारा था?
८) पुंडरीक मुनि ने
९) संयम जीवन श्री कृष्ण जी की मृत्यु सुनकर किन्होंने स्वीकारा था?
९) बलदेव / पांच पांडवों ने
१०) संयम जीवन पाने के लिए किसने जन्म से ही रोना शुरू कर दिया था?
१०) वज्र कुमार ने
११) संयम जीवन किसने नलिनी गुल्म विमान की प्राप्ति के लिए स्वीकारा था?
११) अवंती सुकुमाल ने
१२) संयम जीवन *अहो कष्ट म अहो कष्ट म* शब्द सुन कर लिया, किसने?
१२) आचार्य स्वयंभू स्वामी ने
१३) संयम जीवन लेकर किसने उपसर्ग हर स्तोत्र की रचना की?
१३) आचार्य भद्रबाहु स्वामी ने
१४) संयम जीवन *जहां एक से अधिक है वहीं पर झमेला है* ऐसा सोचकर किसने लिया?
१४) नमी राजर्षि ने
१५) संयम जीवन लेकर किसने मां की आज्ञा से दृष्टिवाद अंग पढ़ा?
१५) आर्य रक्षित ने
१६) संयम जीवन किसने साठ हजार पुत्रों की मृत्यु के बाद स्वीकारा था?
१६) सगर चक्रवर्ती ने
१७) संयम जीवन के तेतली पुत्र ने किसके प्रति बोध से लिया था?
१७) देव बनी पत्नी पोटिला के
१८) संयम जीवन लेने के बाद पहला उपवास किया और उसी में मृत्यु हुई, किसकी?
१८) श्री यक मुनि
१९) संयम जीवन लेने के बाद भगवान की बात भी नहीं मानी और निन्हव कहलाया, कौन?
१९) जमाली
२०) संयम जीवन लेने के बाद भी भोग भोगने की इच्छा की, किसने?
२०) रथनेमी, भवदेव मुनि, कंडरिक मुनि ने
२१) संयम जीवन लेने वाले छठे व्रत के रूप में किसका त्याग करते हैं?
२१) रात्रि भोजन का
२२) संयम जीवन ग्रहण करते ही सबसे अधिक प्रसन्नता किनको होती है?
२२) 6 काय के जीवो को
२३) संयम जीवन लेने वाले संयमी को उत्कृष्ट वंदना किससे की जाती है?
२३) इच्छामि खमासमनो के पाठ से
२४) संयम जीवन लेने वाले को कितने दोषों से रहित गोचरी लेनी चाहिए?
२४) 42 दोष
२५) संयम जीवन लेने वाले सयमी कौन से कुल के सर्प की तरह वमन किए हुए लोगों को पुनः नहीं भोगते ?
२५) अगंधन कुल के सर्प
२६) संयम जीवन लेने वाले किसकी तरह दूसरों को पीड़ा या कष्ट ना पहुंचे वैसे गोचरी चर्या करते हैं?
२६) भ्रमर या गौ माता की तरह
२७) संयम जीवन लेते ही किन को 14 पूर्व का ज्ञान प्राप्त होता है?
२७) गण धर को
२८) संयम जीवन किसने छठे आरे में जन्म ना लेना पड़े इसलिए स्वीकारा?
२७) गण धर को
२८) संयम जीवन किसने छठे आरे में जन्म ना लेना पड़े इसलिए स्वीकारा?
२८) आचार्य नानेश ने
२९) संयम जीवन भगवान महावीर की ध्यान साधना विधि प्राप्त करने के लिए किसने स्वीकारा?
२९) ध्यान योगी आचार्य डॉ शिव मुनि ने
३०) संयम जीवन किन लोगों को अति दुष्कर लगता है?
३०) मिथ्या त्वियों को
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें