महाभारत हिन्दू
- उस वन का क्या नाम था जिसे जलाकर पांडवों ने वहाँ इंद्रप्रस्थ नगर बसाया था?
(क) काम्यक
(ख) द्वैत
(ग) खांडव
(घ) सौगंधिक
उत्तर:- खांडव
- उस राक्षसी का क्या नाम था जिसने दो टुकड़ों में विभक्त शिशु जरासंध को एक में जोड़ दिया था?
(क) हिडिंबा
(ख) कामकंटकटा
(ग) पूतना
(घ) जरा
उत्तर:- जरा
- महाभारत युद्ध के अंतिम दिन पराजित हो जाने के पश्चात् दुर्योधन जिस सरोवर में जा छिपा था उसका क्या नाम था?
(क) मानसरोवर
(ख) ब्रह्म सरोवर
(ग) पुष्पक सरोवर
(घ) द्वैपायन सरोवर
उत्तर:- द्वैपायन सरोवर
- जिस बहेलिए के हाथों श्रीकृष्ण की मृत्यु हुई थी उसका क्या नाम था?
(क) हिरण्यधनु
(ख) निषध
(ग) जरा
(घ) सुषेण
उत्तर:- जरा
- द्यूतक्रीड़ा हेतु कौरवों ने जो सभा (भवन) बनवाई थी उसका क्या नाम था?
(क) वैदूर्यसभा
(ख) सुधर्मा
(ग) तोरणस्फटिक
(घ) शुभेच्छु
उत्तर:- तोरणस्फटिक
- अर्जुन की मृत्यु हो जाने पर उलूपी ने जिस वस्तु से उन्हें पुनः जीवित किया था उसका क्या नाम था?
(क) संजीवन मणि
(ख) दिव्य ओषधि
(ग) स्वर्ग-जल
(घ) नाग-बूटिका
उत्तर:- संजीवन मणि
- उस नदी का क्या नाम था जिसमें कुंती ने अपने नवजात पुत्र (कर्ण) को लोक-लाज से बचने के लिए प्रवाहित कर दिया था?
(क) चर्मण्वती
(ख) अश्व नदी
(ग) गंगा
(घ) यमुना
उत्तर:- अश्व नदी
- कौरवों द्वारा पांडवों को जिस लाक्षागृह में जलाकर मार डालने का षड्यंत्र रचा गया था, उसका क्या नाम था?
(क) शुभम्
(ख) भारत
(ग) श्रेयस्
(घ) भास्कर
उत्तर:- शुभम्
- उस दानव का क्या नाम था, जो शूकर का रूप धरकर अर्जुन को मारने गया था और किरात वेशधारी शिव एवं अर्जुन ने जिसे मारा था?
(क) मय
(ख) मूक
(ग) विप्रचित्त
(घ) श्री
उत्तर:- मूक
- उस स्वर्णमय सिंहासन का क्या नाम था, जो श्रीकृष्ण के लिए हस्तिनापुर की राजसभा में रखा गया था, जब वे पांडवों का दूत बनकर संधिवार्त्ता के लिए आए थे?
(क) जयंत
(ख) विजय
(ग) सर्वतोभद्र
(घ) ईश
उत्तर:- सर्वतोभद्र
- श्रीकृष्ण के शंख का क्या नाम था?
(क) विजय
(ख) पाञ्चजन्य
(ग) उद्घोष
(घ) जलज
उत्तर:- पाञ्चजन्य
- भीष्म पितामह का बाल्यावस्था का क्या नाम था?
(क) देवव्रत
(ख) वरुण
(ग) यौधेय
(घ) वत्स
उत्तर:- देवव्रत
- अज्ञातवास के समय जब पांडव मत्स्य देश में राजा विराट के यहाँ रह रहे थे तो उस समय ‘कंक’ किस पांडव का नाम था?
(क) सहदेव
(ख) युधिष्ठिर
(ग) नकुल
(घ) भीम
उत्तर:- युधिष्ठिर
- ‘वृकोदर’ किस वीर का नाम था?
(क) श्रीकृष्ण
(ख) बलराम
(ग) जरासंध
(घ) भीमसेन
उत्तर:- भीमसेन
- ‘दामोदर’ किसका नाम था?
(क) श्रीकृष्ण
(ख) अर्जुन
(ग) नकुल
(घ) कर्ण
उत्तर:- श्रीकृष्ण
- ‘गुडाकेश’ किसका नाम था?
(क) बलराम
(ख) श्रीकृष्ण
(ग) युधिष्ठिर
(घ) अर्जुन
उत्तर:- अर्जुन
- ‘संकर्षण’ किसका नाम था?
(क) कर्ण
(ख) दुर्योधन
(ग) बलराम
(घ) भीष्म पितामह
उत्तर:- बलराम
- ‘चक्रपाणि’ किसका नाम था?
(क) जरासंध
(ख) अर्जुन
(ग) श्रीकृष्ण
(घ) शिशुपाल
उत्तर:- श्रीकृष्ण
- ‘वसुषेण’ किसका नाम था?
(क) युधिष्ठिर
(ख) कर्ण
(ग) श्रीकृष्ण
(घ) अर्जुन
उत्तर:- कर्ण
- ‘कृष्ण द्वैपायन’ किसका नाम था?
(क) श्रीकृष्ण
(ख) वसुदेव
(ग) वेदव्यास
(घ) बलराम
उत्तर:- वेदव्यास
- ‘भूमिञ्जय’ किस वीर का नाम था?
(क) धृष्टकेतु
(ख) अर्जुन
(ग) उत्तर
(घ) अभिमन्यु
उत्तर:- उत्तर
- ‘यूपकेतु’ किसका नाम था?
(क) सात्यकि
(ख) कृतवर्मा
(ग) भूरिश्रवा
(घ) अर्जुन
उत्तर:- भरिश्रवा
- ‘वेदिजा’ किसका नाम था?
(क) द्रौपदी
(ख) कुंती
(ग) गांधारी
(घ) सत्यवती
उत्तर:- द्रौपदी
- निम्नलिखित में से ‘गंधकाली’ किसका नाम था?
(क) सत्यवती
(ख) बलंधरा
(ग) द्रौपदी
(घ) सुभद्रा
उत्तर:- सत्यवती
- महाराज शांतनु के उस भाई का क्या नाम था, जो बाल्यावस्था में ही तपस्या करने वन में चले गए थे?
(क) प्रतीप
(ख) बाह्लीक
(ग) देवापि
(घ) सुरथ
उत्तर:- देवापि
- इंद्रप्रस्थ के निर्माण के पश्चात् युधिष्ठिर ने जो यज्ञ किया था उसका क्या नाम था?
(क) अश्वमेध
(ख) वैष्णव
(ग) राजसूय
(घ) नाग
उत्तर:- राजसूय
- महाभारत युद्ध में जिस व्यूह के अंतर्गत अभिमन्यु को घेरकर मारा गया था उसका क्या नाम था?
(क) शकट
(ख) चक्र
(ग) क्रौंच
(घ) सूचीमुख
उत्तर:- चक्र
- महाभारत कालीन मेरु एवं मंदराचल पर्वत के मध्य स्थित नदी का क्या नाम था?
(क) शैलोदा
(ख) तमसा
(ग) गंगा
(घ) ब्रह्मपुत्र
उत्तर:- शैलोदा
- उस युग का क्या नाम था, जिसमें महाभारत युद्ध हुआ था?
(क) त्रेतायुग
(ख) द्वापरयुग
(ग) सत्ययुग
(घ) कलियुग
उत्तर:- द्वापरयुग
- उस तीर्थ का क्या नाम था, जहाँ स्नान करने से रुद्रलोक प्राप्त होता है?
(क) रुद्रावर्त्त
(ख) रुद्राणीरुद्र
(ग) रुद्रसर
(घ) रुद्रावास
उत्तर:- रूद्रावर्त्त
- गांधारी का बचपन का क्या नाम था?
(क) पद्मजा
(ख) वाग्मी
(ग) रेणुका
(घ) शुभा
उत्तर:- शुभा
- महाभारत युद्ध में प्रथम दिन कौरवों ने जिस व्यूह की रचना की थी उसका क्या नाम था?
(क) शृंगाटक
(ख) चक्र
(ग) सर्वतोमुख
(घ) मकर
उत्तर:- सर्वतोमुख
- उन ऋषि का क्या नाम था जो वनवास के समय पांडवों के आश्रम पर शिष्यों सहित भोजन करने के लिए आए थे और द्रौपदी की रसोई में उस समय कुछ न था?
(क) विश्वामित्र
(ख) दुर्वासा
(ग) भरद्वाज
(घ) अत्रि
उत्तर:- दुर्वासा
- राजा परीक्षित् की मृत्यु जिस सर्प के डसने से हुई थी उसका क्या नाम था?
(क) अश्वसेन
(ख) तक्षक
(ग) आस्तीक
(घ) कालिय
उत्तर:- तक्षक
- किसके शंख का नाम देवदत्त था?
(क) श्रीकृष्ण
(ख) अर्जुन
(ग) युधिष्ठिर
(घ) भीष्म
उत्तर:- अर्जुन
- भीमसेन के शंख का क्या नाम था?
(क) देवदत्त
(ख) पाञ्चजन्य
(ग) पौंड्र
(घ) अनंतविजय
उत्तर:- पौंड्र
- शिखंडी को पुरुषत्व प्रदान करनेवाले का क्या नाम था?
(क) चित्ररथ
(ख) स्थूणाकर्ण
(ग) हिरण्याक्ष
(घ) परशुराम
उत्तर:- स्थूणाकर्ण
- श्रीकृष्ण के पास जो गोप सैनिक थे उनका क्या नाम था?
(क) चतुरंग
(ख) नारायण
(ग) वार्ष्णेय
(घ) प्रलयंकर
उत्तर:- नारायण
- स्वर्ग में अर्जुन पर जो अप्सरा आसक्त हो गई थी, उसका क्या नाम था?
(क) मेनका
(ख) उर्वशी
(ग) रंभा
(घ) घृताची
उत्तर:- उर्वशी
- अज्ञातवास के समय द्रौपदी का क्या नाम था?
(क) कृष्णा
(ख) पांचाली
(ग) सैरंध्री
(घ) हिरण्याक्षी
उत्तर:- सैरंध्री
- महाभारत युद्ध के समय द्रोणाचार्य को भुलावे में डालने के लिए भीमसेन ने जिस हाथी को मार डाला था उसका क्या नाम था?
(क) डिडिंभण
(ख) अश्वत्थामा
(ग) राजकर्मा
(घ) आशुतोष
उत्तर:- अश्वत्थामा
- जनमेजय द्वारा किए गए प्रसिद्ध यज्ञ का क्या नाम था?
(क) राजसूय यज्ञ
(ख) सर्प यज्ञ
(ग) अश्वमेध यज्ञ
(घ) भूत यज्ञ
उत्तर:- सर्प यज्ञ
- जरासंध के वध के पश्चात् श्रीकृष्ण को वहाँ से जो दिव्य रथ प्राप्त हुआ था, उसका क्या नाम था?
(क) ऋतज
(ख) सोदर्यवान्
(ग) अजित्
(घ) शृंग
उत्तर:- सोदर्यवान्
- श्रीकृष्ण के सारथि का क्या नाम था?
(क) दारुक
(ख) वृषकेतु
(ग) वृषण
(घ) नील
उत्तर:- दारूक
- उस विद्या का क्या नाम था जिसका प्रयोग कर महाभारत युद्ध में भीमसेन ने भगदत्त के हाथी को अपने वश में कर लिया था?
(क) गज वशीकरण
ख) अंजलिकावेध
(ग) मोहिनी
(घ) मदिरभा
उत्तर:- अंजलिकावेध
- द्रौपदी ने भीमसेन से जो कमल पुष्प मँगवाए थे उनका क्या नाम था?
(क) नील पद्म
(ख) श्वेत पद्म
(ग) सौगंधिक
(घ) विघ्नहर
उत्तर:- सौगंधिक
- चित्रसेन गंधर्व से लज्जाजनक पराजय के पश्चात् दुर्योधन ने जो व्रत किया था, उसका नाम क्या था?
(क) आमरण उपवास
(ख) विभूति द्वादशी
(ग) प्रायोपवेश
(घ) प्रदोष
उत्तर:- प्रायोपवेश
- कर्ण ने महाभारत युद्ध में अपने सेनापतित्व के प्रथम दिन जिस व्यूह की रचना की थी, उसका क्या नाम था?
(क) मकर
(ख) शकट
(ग) क्रौंच
(घ) सर्वतोभद्र
उत्तर:- मकर
- धृतराष्ट्र के उस सेवक का क्या नाम था, जिसे उन्होंने पांडवों को पुनः द्यूतक्रीड़ा हेतु बुलाने भेजा था?
(क) प्रातिकामी
(ख) संजय
(ग) आदित्य
(घ) पुरोचन
उत्तर:- प्रातिकामी
- अज्ञातवास के समय ‘तंतिपाल’ किस पांडव का नाम था?
(क) युधिष्ठिर
(ख) नकुल
(ग) सहदेव
(घ) भीम
उत्तर:- सहदेव
- उस सर्प का क्या नाम था जिसने महाभारत युद्ध में कर्ण से कहा था कि तुम मुझे अपने धनुष पर चढ़ाकर अर्जुन पर प्रक्षेप करो तो मैं अर्जुन को मार डालूँगा?
(क) अश्वसेन
(ख) तक्षक
(ग) कालिय
(घ) वासुकि
उत्तर:- अश्वसेन
- उस विद्या का क्या नाम था जिसके बल से किसी भी वस्तु को, चाहे वह कितनी ही सूक्ष्म हो, प्रत्यक्ष देखा जा सकता था ?
(क) अंजलिकावेध
(ख) शब्दार्त
(ग) चाक्षुषी
(घ) प्रतिस्मृति
उत्तर:- चाक्षुषी
- उस विद्या का क्या नाम था, जिसका प्रयोग करने पर पूरा संसार भलीभाँति दिखने लगता था?
(क) प्रतिस्मृति
(ख) चाक्षुषी
(ग) अंजलिकावेध
(घ) शब्दार्त उत्तरःप्रतिस्मृती
- युधिष्ठिर को लोमश ऋषि से जो विद्या प्राप्त हुई थी उसका क्या नाम था?
(क) चाक्षुषी
(ख) एलीक
(ग) प्रबोधिनी
(घ) अनुस्मृति
उत्तर:- अनुस्मृती
- कर्ण के उस पिता का क्या नाम था, जिसने उसका बाल्यावस्था में पालन-पोषण किया था?
(क) संजय
(ख) अधिरथ
(ग) सोमक
(घ) वसुषेण
उत्तर:- अधिरथ
- महाभारत युद्ध के पश्चात् महर्षि व्यास ने जो ऐतिहासिक काव्य लिखा उसका क्या नाम था?
(क) भारत
(ख) महाकथा
(ग) महाभारत
(घ) जय
उत्तर:- जय
- महाभारत ग्रंथ के प्रथम पर्व का क्या नाम है?
(क) आदिपर्व
(ख) सौप्तिकपर्व
(ग) मौसलपर्व
(घ) उद्योगपर्व
उत्तर:- आदिपर्व
- अर्जुन के रथ का क्या नाम था?
(क) पारिजात
(ख) सोदर्यवान्
(ग) पुष्पक
(घ) नंदिघोष
उत्तर:- नंदिघोष
- देवताओं की कुतिया का क्या नाम था?
(क) अश्विन
(ख) सरमा
(ग) पौर्वी
(घ) मंगला
उत्तर :सरमा
- उस अश्व का क्या नाम था, जो समुद्र-मंथन से निकला था?
(क) उच्चैःश्रवा
(ख) शैब्य
(ग) बलाहक
(घ) मेघपुष्प
उत्तर:- उच्चैःश्रवा
- उस मणि का क्या नाम था, जिसकी चोरी का आरोप श्रीकृष्ण पर लगा था?
(क) पारस
(ख) वैदूर्य
(ग) स्यमंतक
(घ) कौस्तुभ
उत्तर:- स्यमंतक
- उस नाग का क्या नाम था, जिसे इंद्र ने जनमेजय के नागयज्ञ से बचाया था?
(क) कालिय
(ख) तक्षक
(ग) आर्यक
(घ) वासुकि
उत्तर:- तक्षक
- अक्षौहिणी की सबसे छोटी इकाई का क्या नाम है?
(क) गण
(ख) गुल्म
(ग) सेनामुख
(घ) पत्ति
उत्तर:- पत्ति
- उस नदी का क्या नाम था, जो कुरुक्षेत्र में बहती थी तथा जो स्वच्छ और विशुद्ध जल से सदैव ही भरी रहती थी?
(क) हिरण्यवती
(ख) शैलोदा
(ग) सरस्वती
(घ) अरुणा
उत्तर:-हिरण्यवती
- इंद्र के हाथी का क्या नाम था?
(क) अश्वत्थामा
(ख) कुवलयापीड
(ग) ऐरावत
(घ) अभ्रमु
उत्तर:- ऐरावत
- इंद्र के सारथि का क्या नाम था?
(क) दारुक
(ख) मातलि
(ग) सुवर्चा
(घ) अधिरथ
उत्तर:- मातलि
- इंद्र के रथ की ध्वजा का क्या नाम था?
(क) प्रवेणी
(ख) मुक्तिका
(ग) वेदांगिनी
(घ) वैजयंती
उत्तर:- वैजयंती
- इंद्र के उस सभाभवन का क्या नाम था, जिसे श्रीकृष्ण के कहने पर इंद्र ने यदुवंशियों के उपयोगार्थ दे दिया था?
(क) वैवस्वत
(ख) सुधर्मा
(ग) नंदन
(घ) शुभंकर
उत्तर:- सुधर्मा
- उस ब्राह्मण का क्या नाम था, जिसने द्रुपद के पुत्रेष्टि यज्ञ का कार्य संपादित किया था?
(क) पैल
(ख) याज
(ग) आरुणि
(घ) अध्वर्यु
उत्तर:- याज
- तक्षक नाग जब राजा परीक्षित् को डसने आ रहा था तो उसे रास्ते में एक ब्राह्मण मिला था। उस ब्राह्मण का क्या नाम था?
(क) काश्यप
(ख) गौरमुख
(ग) शृंगी
(घ) शमीक
उत्तर:- काश्यप
- इंद्र ने अर्जुन को स्वर्ग में जो शंख दिया था, उसका क्या नाम था?
(क) देवदत्त
(ख) पाञ्चजन्य
(ग) विजय
(घ) श्रेयस्
उत्तर:-देवदत्त
- उस राजा का क्या नाम था, जिसके महायज्ञ में घी की अखंड धाराएँ पीने से अग्निदेव को अजीर्ण हो गया था?
(क) जनमेजय
(ख) बृहदाश्व
(ग) श्वेतकि
(घ) गाधि
उत्तर:- श्वेतकि
- महर्षि वसिष्ठ की प्रसिद्ध गाय का क्या नाम था?
(क) नंदिनी
(ख) विपाशा
(ग) अनघा
(घ) वैजयंती
उत्तर:- नंदिनी
- राजा शाल्व के सुप्रसिद्ध विमान का क्या नाम था?
(क) पुष्पक
(ख) सौभ
(ग) हंस
(घ) गरुड
उत्तर:- सौभ
- 75. कर्ण की दिग्विजय के पश्चात् दुर्योधन ने जो यज्ञ किया था उसका क्या नाम था?
(क) राजसूय
(ख) विश्वजित्
(ग) वैष्णव
(घ) अश्वमेध
उत्तर:- वैष्णव
- महाभारत युद्ध के समय श्रीकृष्ण ने मोहग्रस्त अर्जुन को जो उपदेश दिए थे वे सब जिस ग्रंथ में संगृहीत हैं उसका क्या नाम है?
(क) जय
(ख) गीता
(ग) भारत
(घ) भागवत
उत्तर:- गीता
- श्रीकृष्ण ने ‘गीता’ का उपदेश देते समय अर्जुन को जो स्वरूप दिखलाया था, उसका क्या नाम था?
(क) महायोग
(ख) विश्व रूप
(ग) प्रचंड
(घ) अजर
उत्तर:- विश्व रूप
- नकुल के शंख का क्या नाम था?
(क) सुहोत्र
(ख) विजय
(ग) देवदत्त
(घ) सुघोष
उत्तर:- सुघोष
- द्रुपद के जिस यज्ञ से धृष्टद्युम्न व द्रौपदी का जन्म हुआ था उसका क्या नाम था?
(क) पुत्रेष्टि यज्ञ
(ख) अश्वमेघ यज्ञ
(ग) राजसूय यज्ञ
(घ) वैष्णव यज्ञ
उत्तर:- पुत्रेष्टि यज्ञ
- देवताओं के वास्तु-शिल्पी का क्या नाम था?
(क) मय
(ख) विश्वकर्मा
(ग) शिल्पवान्
(घ) पुरोचन
उत्तर:- विश्वकर्मा
- देवताओं के सेनापति का क्या नाम था?
(क) मोरध्वज
(ख) गणेश
(ग) कार्त्तिकेय
(घ) भैरव
उत्तर:- कार्त्तिकेय
- देवताओं के चिकित्सकों का क्या नाम था?
(क) अश्विनीकुमार
(ख) धन्वंतरि
(ग) च्यवन
(घ) चरक
उत्तर:- अश्विनीकुमार
- ‘कलहप्रिय’ किसका नाम था?
(क) नारद
(ख) गणेश
(ग) श्रीकृष्ण
(घ) शकुनि
उत्तर:- नारद
- उस यज्ञ का क्या नाम है, जो ‘पवित्र’ नामक सोमयज्ञ से प्रारंभ और ‘सौत्रामणि’ से समाप्त होता है?
(क) अश्वमेध
(ख) राजसूय
(ग) वैष्णव
(घ) विश्वजित्
उत्तर:- राजसूय
- ‘मावल्गणि’ इनमें से किसका नाम था?
(क) धृतराष्ट्र के मंत्री संजय
(ख) वेदव्यास
(ग) शल्य
(घ) धृतराष्ट्र
उत्तर:- धृतराष्ट्र के मंत्री संजय
- ‘गिरनार’ किस पर्वत का नाम था?
(क) गंधमादन
(ख) कैलास
(ग) रैवतक
(घ) मंदराचल
उत्तर:- रैवतक
- श्वेतवाहन, जिष्णु, ऐंद्रि, फाल्गुन, वीभत्सु—ये किसके नाम हैं?
(क) श्रीकृष्ण
(ख) बलराम
(ग) भीम
(घ) अर्जुन
उत्तर:- अर्जुन
- समुद्र-मंथन से जो भयंकर विष निकला था उसका क्या नाम था?
(क) तांडव
(ख) गरल
(ग) हलाहल
(घ) अनल
उत्तर:- हलाहल
2 रोमांचक जानकारियाँ
- किस वीर से युद्ध करते हुए अर्जुन की मृत्यु हो गई थी?
(क) बभ्रुवाहन
(ख) इरावान्
(ग) श्रुतकर्मा
(घ) अभिमन्यु
उत्तर:- बभ्रुवाहन
- धृतराष्ट्र का वह कौन पुत्र था, जो महाभारत युद्ध में जीवित बच गया था?
(क) विकर्ण
(ख) युयुत्सु
(ग) दुर्मुख
(घ) विरजा
उत्तर:- युयुत्सु
- वह कौन पांडव वंशज था, जिसने एक बार अनजाने में ही भीमसेन को मल्ल युद्ध में पराजित कर दिया था?
(क) घटोत्कच
(ख) बभु्रवाहन
(ग) सर्वग
(घ) बर्बरीक
उत्तर:- बर्बरीक
- वह कौन मुनि थे, कि जो नाम उनका था वही उनकी पत्नी का भी था?
(क) गर्ग
(ख) जमदग्नि
(ग) जरत्कारु
(घ) धौम्य
उत्तर:- जरत्कारू
- कुरुवंश का वह कौन वृद्ध था, जो पितामह भीष्म का चाचा लगता था और जिसने महाभारत युद्ध में भाग लिया था?
(क) देवापि
(ख) बाह्लीक
(ग) प्रतीप
(घ) सोमदत्त
उत्तर:- बाह्लीक
- वह कौन पांडव योद्धा था जिसने द्रोणाचार्य को रथ सहित उठाकर दूर फेंक दिया था?
(क) धृष्टद्युम्न
(ख) सात्यकि
(ग) चेकितान
(घ) भीमसेन
उत्तर:- भीमसेन
- वह कौन वीर था, जो धनुष-बाण एवं खड्ग लेकर जनमा था?
(क) दुर्योधन
(ख) धृष्टद्युम्न
(ग) कर्ण
(घ) अर्जुन
उत्तर:- धृष्टद्युम्न
- वह कौन पांडव वीर था, जो शिवजी से भी एक बार लड़ा था?
(क) युधिष्ठिर
(ख) नकुल
(ग) भीम
(घ) अर्जुन
उत्तर:- अर्जुन
- आर्यावर्त का वह कौन योद्धा था, जिसने महाभारत के इतने विशाल युद्ध में भाग लेने से मना कर दिया था?
(क) रुक्मि
(ख) बलराम
(ग) शिशुपाल
(घ) कृतवर्मा
उत्तर:- बलराम
- आर्यावर्त का वह कौन राजा था, महाभारत युद्ध में जिसकी सहायता लेने से पांडवों व कौरवों ने स्पष्ट इनकार कर दिया था?
(क) विदर्भराज रुक्मि
(ख) मगधराज मेघसंधि
(ग) चेदिराज धृष्टकेतु
(घ) मद्रराज शल्य
उत्तर:- विदर्भराज रुक्मि
- वह कौन योद्धा था जिसने कुरुक्षेत्र युद्धस्थल में बाणों से एक घर निर्मित कर दिया था?
(क) अर्जुन
(ख) एकलव्य
(ग) कर्ण
(घ) द्रोण
उत्तर:-अर्जुन
- महाभारत युद्ध में किसने अपनी योग विद्या के बल पर सूर्यास्त कर दिया था?
(क) श्रीकृष्ण
(ख) भीष्म
(ग) द्रोण
(घ) अर्जुन
उत्तर:- श्रीकृष्ण
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें