जाति पांच




*दुसरा बोल*


Q1331  दुसरा बोल कौनसा है?????
A.. जाती का

Q1332 जाती किसे कहते है?????
A... समान इन्द्रिय वाले जीवो के समुह को जाती कहते हैं

Q1333 जाती कितने प्रकार की है???????
A.. पांच प्रकार

Q1334 कौन कौन सी जाती है नाम बताओ??????
A... एकेन्द्रिय बेईन्द्रीय तेइन्द्रीय चोरेन्द्रीय पंचेन्द्रिय

Q1335 जाती का वर्णन कौनसे आगम में है??????
A पन्नवना सुत्र पद 23 वा उद्देशक दुसरा

Q 1336.. एक जाती कहा पांवे?????
A... केवली

Q1337  दो जाती कहां पावें????
A... चक्षुन्द्रिय में (चोरेन्द्रीय पंचेन्द्रिय)

Q 1338..तीन जाती कहां पावें?????
A...  घाणेन्द्रिय मे (तेइन्द्रीय चोरेन्द्रीय पंचेन्द्रिय)

Q1339.. चार जाती कहां पावें????
A... रसनेन्द्रिय में (बेइन्द्रिय  तेइन्द्रीय चोरेन्द्रीय पंचेन्द्रिय)

Q1340. पाँच जाती कहा पावें????
A...समुच्चय जीव

Q 1341.. एकेन्द्रिय का दुसरा नाम क्या है?????
A... स्थावर

Q 1342..,स्थावर कीतने है???
A.. पांच

Q 1343... स्थावर में कौन कौन से जीव आते हैं????
A...पृथवीकाय अपकाय तेउकाय वाउकाय वनस्पति काय

Q 1344... एकेन्द्रिय किसे कहते है????
A... जीनको केवल एक इन्द्रिय (स्पर्शनेन्द्रिय)  होती है

Q 1345...  एकेन्द्रिय की गति कौनसी है?????
A....तिर्यंच

Q 1346..एकेन्द्रिय मे जीव के भेद कितने है 563 में से????
A...बावीस 22

Q1347.. कौन कौन से भेद है बताईये????
A... पृथवीकाय अपकाय तेउकाय वायुकाय इन चारो के सुक्ष्म ओर बादर =8
8 के अप्रयाप्ता ओर प्रयाप्ता =16
 वनस्पति के सूक्ष्म प्रत्येक ओर साधारण तीन के अप्रयाप्ता ओर प्रयाप्ता =6
16+6=22

Q1348... एकेन्द्रिय में जीवायोनी कितनी है???
A... 52 लाख

Q1349.. एकेन्द्रिय की कुलकोडी कितनी है.????
A... 58 लाख

Q1350..एकेन्द्रिय में विकार कितने है???
A... 96 विकार

Q 1351..  एकेन्द्रिय मे कौन कौन से विकार है बताईये????
A.. कर्कश कोमल भारी हल्का ठण्डा गरम लूखा चिकना
ये आठ सचित अचित मिश्र
ये चौबीस शुभ चौबीस अशुभ
48 पर राग 48 पर द्वेष ==96

Q 1352..क्या स्थावर उसी भव में मोक्ष जा सकते हैं??????
A.... नही

Q 1353..क्या स्थावर अगले भव में मोक्ष जा सकते हैं??????
A... हा जा सकते हैं

Q1354.  क्या सभी स्थावर मोक्ष में जा सकते हैं????
A...  नही सभी नही जा सकते

Q1355  कौनसे स्थावर मोक्ष मे जा सकते हैं????
A.... बादर पृथ्वीकाय अपकाय वनस्पति काय के जीव


Q 1356 क्या सभी बादर पृथवीकाय पानी वनस्पति के जीव मोक्ष मे जायेगे?????
A..... नही सभी नही जा सकते

Q 1357 कौनसे पृथवी पानी वनस्पति के जीव मोक्ष मे जायेगे?????
A... जो जीव एकभवअवतारी बनने वाले है वो वहा से अपना भव पुर्ण कर मनुष्य भव मे आकर मोक्ष में जायेगे

Q 1358 केवली की आगत मे कौनसे स्थावर आते हैं????
A...बादर पृथ्वी, पानी, वनस्पति

Q 1359  कोनसे स्थावर अगले भव में मनुष्य नही बन सकते????
A.. तेउकाय, वायुकाय

Q 1360 एकेन्द्रिय में तीन योग में से कितने योग होते हैं????
A... एक योग

Q 1361  एकेन्द्रिय मे एक कौनसा योग होता है????
A... काय योग

Q1362   कौनसी गति के जीव एकेन्द्रिय में उत्पन्न नही हो सकते?????
A...  नारकी के

Q1363  देवता कौनसे स्थावर मे आकर उत्पन्न हो सकते हैं????
 A.... बादर पृथ्वी, पानी, वनस्पति

Q 1364  मनुष्य कौनसे स्थावर में उत्पन्न नही हो सकता है???
A... तेउकाय, वायुकाय

Q1365  जीव एकेन्द्रिय मे कीतने काल तक रह सकता है????
A.... अनंत काल तक

Q 1366.. हमने एकेन्द्रिय मे कितना काल व्यतीत किया है???
A.. अनंत काल

Q 1367..हमने एकेन्द्रिय मे कोनसी अवस्था मे सबसे ज्यादा काल व्यतीत किया???
A.. निगोद

Q 1368..एकेन्द्रिय जीव कहा उत्पन्न नही होते हैं???
A... नारकी देवता समुर्छीम मनुष्य युगलीक

Q1369.. कोनसे स्थान पर केवल स्थावर जीव है???
A.. स्थावर नाल

Q 1370..एकेन्द्रिय जीव कौनसी निर्जरा करते हैं???
A... अकाम

Q 1371.. एकेन्द्रिय जीव कितने कर्मो का बंध करता है???
A... 7 अथवा 8

Q 1372.. एकेन्द्रिय जीवों कितने कर्म की उदीरणा करते हैं???
A... 7 अथवा 8

Q 1373..एकेन्द्रिय जीवों के कितने कर्म का उदय होता है???
A..  आठो कर्मो का उदय

Q 1374.. एकेन्द्रिय जीवों के कितने कर्मो की सत्ता रहती है???
A... आठो कर्मो की सत्ता

Q 1375.. एकेन्द्रिय जीवों कितने कर्म को भोगते है???
A... आठो कर्म को भोगते

Q. 1376.. एकेन्द्रिय जीवों की जघन्य अवगाहना कितनी है???
A...  अंगुल के असंख्यातवे भाग की

Q 1377.. एकेन्द्रिय जीवों की उत्कृष्ट अवगाहना कितनी है???
A.. 1000 योजन झाझेरी

Q 1378.. एकेन्द्रिय जीवों मे कीतने समुदधात पाये जाते हैं???
A... चार

Q 1379.. एकेन्द्रिय जीवों मे कोनसे समुदधात पाये जाते हैं???
A... वेदनीय, कषाय वैक्रिय मारणान्तिक समुदधात

Q 1380... मनुष्य को जीवन जीने मे कोनसी जाती सहायक है???
A... एकेन्द्रिय

Q 1381.. एकेन्द्रिय जीवों मे कितने वेद पाये जाते हैं???
A...  एक

Q 1382.. एकेन्द्रिय जीवों मे कौनसे वेद पाये जाते हैं????
A... नपुंसक वेद

Q 1383.. एकेन्द्रिय जीवों कि जघन्य स्थिति कितनी है??????
A... अंतरमुर्हत

Q 1384...एकेन्द्रिय जीवों कि उत्कृष्ट स्थिति कितनी है???
A... 22 हजार वर्ष

Q 1385... श्रावक कौनसी जाती की रक्षा करने में असमर्थ है??????
A.. एकेन्द्रिय

Q 1386.. एकेन्द्रिय जीवों मे कितनी संज्ञाए पायी जाती है????
A... चार

Q 1387.. एकेन्द्रिय जीवों मे कोनसी संज्ञाए पायी जाती है??
A.. आहार, भय, मेथुन, परिग्रह

Q 1388..  एकेन्द्रिय जीवो की भव स्थिति कितनी है?????
A... अनंत काल

Q 1389.. एकेन्द्रिय जीव कहा पर रहते है????
A.... संपूर्ण लोक

Q 1390.. एकेन्द्रिय जीवो का जघन्य विरह काल कितना है???
A... अविरह

Q 1391 अवसर्पिणी काल के पहले दुसरे आरे में कौनसे एकेन्द्रिय जीव होगें???
A....चार

Q. 1392.. अवसर्पिणी काल के पहले दुसरे आरे में कौनसे एकेन्द्रिय जीव नही होंगे?????
A....एक तेउकाय

Q 1393.. अवसर्पिणी काल के तीसरे आरे के अंत में कोनसे एकेन्द्रिय जीव होंगे
A... पाँचों

Q 1394.. अवसर्पिणी काल के चौथे पांचवे आरे मे कौनसे एकेन्द्रिय जीव होंगे????
A... पांचों

Q1395.. अवसर्पिणी काल के छठे आरे में कोनसे एकेन्द्रिय जीव होंगे??????
A... चार तेउकाय छोडकर

Q 1396..अवसर्पिणी काल के छठे आरे में कौनसे एकेन्द्रिय नहीं होंगे????
A... एक तेउकाय

Q 1397..  उत्सर्पिणी काल के पहले आरे में कौनसे एकेन्द्रिय जीव हौंगे?????
A..... चार

Q 1398... उत्सर्पिणी काल के पहले आरे में कौनसे एकेन्द्रिय जीव नही होंगे???????
A.... एक तेउकाय

Q 1399..उत्सर्पिणी काल के दुसरे तीसरे आरे में कोनसे एकेन्द्रिय जीव होगे?????
A.... पांचो

Q 1400...उत्सर्पिणी काल के चौथे आरे के अंत में कोनसे एकेन्द्रिय जीव होगे??????
A..... चार

Q 1401... उत्सर्पिणी काल के पांचवे छठे आरे में कौनसे एकेन्द्रिय जीव होंगे?????
A.....  चार

Q1402.. उत्सर्पिणी काल के पांचवें छठे आरे में कोनसे एकेन्द्रिय जीव नहीं होगें??????
A......एक तेउकाय

Q1403   एकेन्द्रिय जीवो का उत्कृष्ट विरह काल कितना है?????
A... अविरह

Q 1404.. एकेन्द्रिय जीव कामी है या भोगी??????
A..... भोगी

Q1405.. एकेन्द्रिय ओर सिद्ध भगवान में कोनसे गुण की समानता है????
A.... अभाषक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16