तेरापंथ। प्रश्नोत्तरी

जैन ज्ञान प्रश्नोत्तरी - मर्यादा प्रश्नावली

प्रश्नपत्र 2 के उत्तर:

१. साधु-साध्वी द्वारा मर्यादा पत्र का वाचन क्या बंद कमरे में करना होता है?

उ. नहीं, मर्यादा पत्र का वाचन खुले में श्रावक समाज के सामने करना होता है । किन्तु यदि श्रावक उस समय उपलब्ध न भी हो तो साधु-साध्वी  मिलकर हाजरी का वाचन करें। आचार्यश्री महाश्रमण ने ऐसी व्यवस्था दी है।

२. लेखपत्र का  वाचन का क्या उद्देश्य है और इसका कब वाचन करना जरूरी है?

उ. लेखपत्र का प्रतिदिन वाचन करना हर साधु और साध्वी के लिए अनिवार्य है। जागरूक रहने की दृष्टि से लेखपत्र का वाचन किया जाता है जिसमें साधुत्व, मर्यादा और समर्पण के मूल संकल्पों को दुहराया जाता है।

३. तेरापंथ की मूल संघीय मर्यादा कितनी और क्या हैं?

उ. पांच- 1. एक गुरु की आज्ञा में रहे, 2. अपने अपने शिष्य शिष्या न बनाए, 3. विहार चातुर्मास गुरु आज्ञा से करे, 4. योग्य व्यक्ति को ही दीक्षा दे और 5. आचार्य जिसे अपना उत्तराधिकारी चुने सभी उसे सहर्ष स्वीकार करे।

४. मर्यादा पत्र में आगमिक मर्यादाएं कौन सी हैं ?

उ. सभी साधु साध्वियां पांच महाव्रत, पांच समिति और तीन गुप्ति की अखण्ड आराधना करे।

५. साधु-साध्वी में दोष दिखाई दे तो श्रावक क्या करे और क्या न करे?

उ. तत्काल स्वयं उसे सविनय निवेदन करे और वह न माने तो आचार्य को निवेदित करे। दोषों को  प्रचारित न करे, निवेदन करने में देरी न करे और दोषों को चुनचुन कर इकट्ठा न करे।

६. तेरापंथ के संविधान में संशोधन के क्या प्रावधान हैं?

उ. मूल आगमीय मर्यादाएं व संघीय मर्यादाएं तो अपरिवर्तनीय हैं। उत्तरी मर्यादाओं को समय समय पर द्रव्य, क्षेत्र, काल, भाव के अनुरूप  परिवर्तन करने का अधिकार आचार्य को है। आचार्य जो भी मर्यादा बनाए सभी के लिए उसका पालन करना जरूरी है।

७. श्रावक निष्ठापत्र का प्रथम बार वाचन किसने कहां किस अवसर पर किया?

उ. चंदनमल वैद ने सिरियारी में आचार्य तुलसी और तात्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जेलसिंह की समुपस्थिति में संवत २०३९ राणावास चातुर्मास के समय भिक्षु चरमोत्सव के अवसर पर श्रावक निष्ठापत्र का प्रथम बार वाचन किया ।

८. संघ से बहीर्भूत साधु के प्रति हमारा व्यवहार क्या हो?

उ. संघ से बहीर्भूत साधु को साधु मानकर वंदना न करें। उसे चार तीर्थ में न माना जाए। उनसे विशेष संपर्क न रखा जाए।

९. हाजरी किसे कहते हैं?

उ. प्रत्येक चौदस पर मर्यादा पत्र का वाचन होता है उसे हाजरी कहा जाता है। इस अवसर पर सभी साधु साध्वियों को हाजिर होना पडता है इसलिए इसलिए उसे हाजरी कहा जाता है।

१०. बडी हाजरी कब और कैसे होती है?

उ. मर्यादा महोत्सव के अवसर पर आचार्यश्री द्वारा मर्यादा पत्र का वाचन होता है उस समय सभी साधु व साध्वियां और समण समणियां दीक्षा के क्रम में लाईन बनाकर खडे होते हैं उसे बडी हाजरी कहते हैं।




 प्रश्न  1856  अठारह पाप में दूसरा पाप कौन सा है?

उत्तर  *मृषावाद।*

प्रश्न 1857 स्थानकवासी साधु के रूप में भिक्षु स्वामी ने सर्वप्रथम चातुर्मास कहां किया ?

उत्तर  *मेड़ता।*

प्रश्न 1858  सबसे कम कौन से तीर्थंकर के गणधर थे ?

उत्तर  *सबसे कम गणधर --  तीर्थंकर पार्श्वनाथ प्रभु के १० गणधर थे ।*

प्रश्न 1859  सामायिक में वचन के दोष कितने हैं ?

उत्तर  *वचन के १० दोष।*

प्रश्न 1860  नीचे दिए गए गीत को सुनें और बताएं इस गीत में कौन से तीर्थंकर का नाम आया है ? ( गीत के रचियता और गायिका ग्रूप के सदस्य हेमलता जी लालाणी,  करीमगंज )

उत्तर  *तीर्थंकर महावीर।*


प्रश्न 2066   आवश्यक सूत्र को लोक भाषा में क्या कहते है?

उत्तर  *प्रतिक्रमण।*

प्रश्न 2067 सांयकालीन प्रार्थना को किस नाम से जानते है?

 उत्तर  *अर्हत वंदना।*

प्रश्न 2068  आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की बहन मालीबाई का विवाह कहाँ हुआ?

उत्तर *चूरू के बैद परिवार में।*

प्रश्न 2069  पूज्य कालूगणी किस मंत्र का प्रयोग करते थे?

उत्तर  *सरस्वती मंत्र।*

प्रश्न 2070  जोड़ी मिलाओ ( पुस्तकों के रचनाकार का नाम )

(1) डालिम चरित्र -  *आचार्य तुलसी*
(2) कालूयशोविलास - *आचार्य तुलसी*
(3) तुलसी यशोविलास - *आचार्य महाप्रज्ञ*
(4) महात्मा महाप्रज्ञ - *आचार्य महाश्रमण*
(5) आचार्य महाश्रमण जीवन परिचय- *साध्वी सुमतिप्रभाजी*
9:7

प्रश्न 2071 आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के दादा जी का क्या नाम था?

उत्तर  *श्री बींजराज जी चोरड़िया।*

प्रश्न 2072  महाश्रमणजी की अहिंसा यात्रा के कितने व कौन-कौन से अभियान (सूत्र) हैं ?

अ  नैतिकता, सद्भावना व प्रामाणिकता
ब    नैतिकता, प्रमोदभावना व नशामुक्ति
स    नैतिकता, सद्भावना व नशामुक्ति
द    नैतिकता, प्रामाणिकता व नशामुक्ति।

उत्तर   *स    नैतिकता, सद्भावना व नशामुक्ति*

प्रश्न 2073  भगवान ऋषभ की दीक्षा के साथ कितने व्यक्ति दीक्षित हुये?

उत्तर  *चार हजार व्यक्तियों ने।*

प्रश्न 2074  ऐसी कौनसी इन्द्रिय है जो सब जीवो में होती हैं?

उत्तर  *स्पर्शनेन्द्रिय।*

प्रश्न 2075  निम्न खाद्य वस्तुओं में विगह कौन कौनसी है ?

काजू
बीदाम
पिस्ता
अंजीर
किसमिस
तिल
मुंगफली के दाने

उत्तर  *एक भी नहीं ।*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

 प्रश्न 1861  प्रतिप्रश्न करने से जीव क्या प्राप्त करता है?

उत्तर  *प्रतिप्रश्न करने से जीव सूत्र, अर्थ और उन दोनों से संबंधित संदेहों का निवर्तन करता है और कांछा मोहनीय कर्म का विच्छेद करता है।*

प्रश्न 1862  जिज्ञासा रखने वाला आदमी क्या कहलाता है ?

उत्तर  *जिज्ञासु।*

प्रश्न 1863  उत्तराध्ययन सूत्र के कौन से अध्ययन में प्रश्नों का क्रम है ?

उत्तर  *उनतीसवें अध्ययन में।*

प्रश्न 1864  जैन परंपरा में सूत्र पढ़ाने का कार्य किसके लिए बताया गया है ?

उत्तर  *उपाध्याय।*

प्रश्न 1865  नीचे दिए गए वाक्य को पूरा करें ।

यदि उच्चारण ठीक नहीं होता है तो _____ में एक कमी रह जाती है।

उत्तर  *ज्ञान*





 प्रश्न  1  अरहंत दीक्षा लेते समय किनको नमस्कार करते हैं ?

उत्तर  *सिद्धों को।*

प्रश्न 2  महावीर, भिक्षु, कालू, तुलसी , महाप्रज्ञ और महाश्रमण अष्टकम् के रचनाकार का नाम बताए ?

उत्तर  *अष्टकम् रचनाकार*
*महावीर - आचार्य महाप्रज्ञजी*
*भिक्षु- आचार्य महाप्रज्ञजी*
*कालू- आचार्य महाप्रज्ञजी*
*तुलसी -आचार्य महाप्रज्ञजी*
*महाप्रज्ञ- युवाचार्य महाश्रमणजी*
*(आचार्य महाश्रमणजी)*
*महाश्रमण - साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभा जी*

,☑️प्रश्न 3 तेरापंथ के किस मुनि (आचार्य) को एक दीक्षा समारोह मे जाते समय वृषभ के दहाड़ने का शुभ शकुन हुआ और इस शकुन से उन्हें क्या फलित प्राप्त हुआ ?

उत्तर  *दहाड़ते वृषभ के शुभ शकुन*
*किसे - मुनि श्री नथमल जी*
*(आचार्य महाप्रज्ञजी )*

*फलित - आचार्य तुलसी द्धारा महाप्रज्ञ  विशेषण से विभुषित करना ।*

प्रश्न 4  नारकी में कितने प्रकार की वेदना है ?

उत्तर  *तीन प्रकार की वेदना हैं*
*1  क्षेत्रजन्य वेदना*
*2  परमाधामी देवों द्वारा कृत वेदना*
*3  परस्पर उदीरित वेदना*

प्रश्न 5  कल ( 24/3/2020 ) की रात को किये गए मेसेज को पढ़कर नीचे दी गई लाइन को पूरा करें ।

इसलिए हम किसी को भी ___ या अपूर्ण नहीं कह सकते।

उत्तर  *पूर्ण*



*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

 प्रश्न  1856  अठारह पाप में दूसरा पाप कौन सा है?

उत्तर  *मृषावाद।*

प्रश्न 1857 स्थानकवासी साधु के रूप में भिक्षु स्वामी ने सर्वप्रथम चातुर्मास कहां किया ?

उत्तर  *मेड़ता।*

प्रश्न 1858  सबसे कम कौन से तीर्थंकर के गणधर थे ?

उत्तर  *सबसे कम गणधर --  तीर्थंकर पार्श्वनाथ प्रभु के १० गणधर थे ।*

प्रश्न 1859  सामायिक में वचन के दोष कितने हैं ?

उत्तर  *वचन के १० दोष।*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न  1866  पांच इन्द्रियों के कुल कितने विषय है और कितने विकार है?

उत्तर  *5 इन्द्रियों के 23 विषय और 240 विकार है।*

प्रश्न  1867  शब्द की उत्पत्ति के कितने व कौनसे कारण है?

उत्तर  *शब्द की उत्पत्ति के 2 कारण है।संघात और भेद।*

प्रश्न  1868  शब्द कैसे उत्पन्न होता हैं?

उत्तर  *शब्द अनंतानंत पुद्गगलों के समुह के स्कंधों से उत्पन्न होता है।*

प्रश्न  1869   शब्द के कितने प्रकार है?

उत्तर  *शब्द के 3 प्रकार है। जीव शब्द, अजीव शब्द और मिश्र शब्द।*

प्रश्न  1870   शब्द का जन्म कैसे होता है?

उत्तर  *असंबंधित पुद्गगलों का संबंध होने से और संबंधित पुद्गलों का संबंध विच्छेद होने से शब्द का जन्म होता है।*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

 प्रश्न  1876   राजगृह में कितने तीर्थंकरों का शुभागमन व समवसरण हुआ ?

उत्तर  *राजगृह में 23 तीर्थंकरों का शुभागमन व समवसरण हुआ,  सिवाय वासुपूज्य प्रभु के।*

प्रश्न 1877  *मुणिन्द मोरा* ढाल की रचना कब और कहां हुई ? इसका कारण क्या था ?

उत्तर  *वि.स. 1914 कार्तिक शुक्ला 10 बीदासर। देवयोग से अंगारों की वर्षा के उपद्रव के निवारण के लिए यह रचना हुई।*

प्रश्न 1878  आचार्य तुलसी ने सबसे ज्यादा दीक्षाएं कौनसे क्षेत्र की दीं ?

उत्तर  *सरदारशहर।*

प्रश्न 1879 केवल ज्ञान की प्राप्ति के समय भगवान् महावीर ने कितने कर्म क्षीण किये ?

उत्तर  *चार कर्म  --  ज्ञानावरणीय, दर्शनावरणीय, मोहनीय, अन्तराय।*

प्रश्न 1880  आचार्य तुलसी ने सर्वाधिक चातुर्मास व मर्यादा महोत्सव किस क्षेत्र को प्रदान किये हैं ?

उत्तर -   *चातुर्मास  --  लाडनूं*
             *मर्यादा-महोत्सव  -- सरदारशहर*


*आज  29/4/20 के जवाब*

 प्रश्न  1881  अठारह पाप में चौथा पाप कौन सा है?

 उत्तर  *मैथुन पाप।*

प्रश्न 1882  भिक्षु स्वामी ने स्थानक साधु के रूप में कितने चातुर्मास किए और स्थानक साधु के रूप में उन्होंने अन्तिम चातुर्मास कहां पर किया था ?

उत्तर  *आठ चातुर्मास किए और अंतिम चातुर्मास जोधपुर में किया।*

प्रश्न 1883  आचार्य श्री महाश्रमणजी द्वारा दक्षिण भारत के तीन चातुर्मासों की घोषणा कहाँ हुई थी ?

अ. सिरियारी
ब. बिराटनगर
स. दिल्ली
द . गुवाहाटी

उत्तर  *ब. बिराटनगर*

प्रश्न 1884  कौन से तीर्थंकर ने अपने माता - पिता को दीक्षित किया ?

उत्तर  *तीर्थंकर महावीर स्वामी ने*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

 प्रश्न  1886  अठारह पाप में पांचवां पाप कौन सा है?

उत्तर  *परिग्रह पाप।*

प्रश्न 1887  भिक्षु स्वामी के शासन काल में कितनों ने साध्वी दिक्षा ग्रहण की थी ?

अ  55
ब   56
स   57
द    58

उत्तर  *ब   56*

प्रश्न 1888  करण और योग कितने व कौन कौन से हैं ?

उत्तर  *करण तीन होते हैं   --*
1  करूं नहीं 
2  कराऊं नहीं
3  अनुमोदूं नहीं

*योग तीन होते हैं  --*
1  मनो योग
2  वचन योग
3  काय योग

प्रश्न 1889  महाव्रत के कितने प्रकार है ? सभी प्रकारों का नाम भी लिखें।

 उत्तर  *महाव्रत के पांच प्रकार है -- अहिंसा, सत्य, अस्तेय,  ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह।*



*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

 प्रश्न  1891  अठारह पाप में छठा पाप कौन सा है?

उत्तर  *क्रोध पाप।*

प्रश्न 1892  भिक्षु स्वामी के शासन काल में भिक्षु स्वामी सहित कितने व्यक्तियों ने दिक्षा ग्रहण की थी ?

अ  105
ब   106
स   107
द    108

उत्तर  *अ  105*

प्रश्न 1893  कौन से श्रावक से गणधर गौतम स्वामी ने क्षमायाचना की थी ?

उत्तर  *श्रावक आनंद से।*

प्रश्न 1894  तेरापंथ के साहित्य क्षेत्र के आद्य पुरूष किसे कहा जाता है

अ  आचार्य भिक्षु
ब  आचार्य जीतमलजी
स  मुनि थिरपालजी
द  मुनि गुमानम जी

उत्तर  *अ  आचार्य भिक्षु*

प्रश्न 1895  आयुष्य कर्म के कितने प्रकार है ?

अ  1
ब   2
स  3
द   4

उत्तर  *द   4*





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16