ज्ञान
🦚 *टॉपिक🦚 ज्ञान
Q 1, ज्ञान क्या है ?
Ans 1, जिस से जाना जाता है वह ज्ञान है।
Q 2, ज्ञान की उत्पति कैसे होती है?
Ans 2, ज्ञान आत्मा का गुण है, ज्ञानावर्णीय कर्म के क्षय, क्षयोपशम, उपशम से ज्ञान की उत्पति होती है।
Q 3, ज्ञान का श्रोत क्या है?
Ans 3, ज्ञान का स्रोत आगम,सूत्र, शास्त्र व श्रुत है।
Q 4, ज्ञान का त्यौहार कौनसा ?
Ans 4, ज्ञान पंचमी। कार्तिक सूद पँचमि
दिगंबर श्रुत पँचमि मनाते है, ज्येष्ठ शुक्ल पँचमि।
Q 5, ज्ञान का विषद वर्णन कौनसे आगम मे है?
Ans 5, ज्ञान का विषद सांगोपांग वर्णन नंदी सूत्र में है।
Q 6, ज्ञान के स्थूल भेद कितने ?
Ans 6, स्थूल भेद दो, प्रत्यक्ष , परोक्ष
Q 7, ज्ञान के कितने प्रकार.?
Ans 7, ज्ञान के पांच प्रकार। मति ज्ञान, श्रुत ज्ञान, अवधि ज्ञान, मनपर्यय ज्ञान, केवल ज्ञान।
Q 8, पांच ज्ञान मे प्रत्यक्ष कितने, कौनसे?
Ans 8, प्रत्यक्ष तीन, अवधि, मनपर्यय, केवल ज्ञान प्रत्यक्ष। दो परोक्ष, मति ज्ञान, श्रुत ज्ञान।
Q 9, प्रत्यक्ष ज्ञान से क्या तात्पर्यय?
Ans 9, इंद्रिय व मन की सहायता के बिना जो ज्ञान पाया जाता है।
Q 10 पच्चीस बोल मे 5 ज्ञान का बोल कहाँ पर है?
Ans 10, पच्चीस बोल मे 5 ज्ञान का बोल नवमे बोल उपयोग 12 मे लिया गया है। 5 ज्ञान, 3 अज्ञान, 4 दर्शन।
Q 11, उपयोग के मुख्य कितने भेद? पांच ज्ञान कौनसा भेद?
Ans 11, उपयोग के दो भेद, साकार उपयोग, अनाकार उपयोग। पांच ज्ञान, तीन अज्ञान, साकार उपयोग। चार दर्शन निराकार उपयोग।
Q 12, आप और हम मे कितने ज्ञान?
Ans 12, दो ज्ञान, मति ज्ञान, श्रुत ज्ञान।
Q 13, वर्तमान पंचम काल मे सम्यकत्वी जीव को कितने ज्ञान हो सकते है ?
Ans 13, वर्तमान पंचम काल मे सम्यकत्वी जीव को तीन ज्ञान हो सकते है, मति ज्ञान, श्रुत ज्ञान, अवधि ज्ञान।
Q 14, मेरे को मति ज्ञान है, क्या श्रुत ज्ञान होना जरूरी है?
Ans 14, मति ज्ञान श्रुत ज्ञान सहचर है। दोनो साथ साथ।
Q 15, चंडकौशिक सर्प ने कौनसे ज्ञान के उपयोग से अपने पूर्व भव जाने ?
Ans 15, जाति स्मृति ज्ञान।
Q 16, जाति स्मृति ज्ञान, ज्ञान का कौनसा भेद.?
Ans 16, जाति स्मृति ज्ञान मति ज्ञान का भेद.।
Q 17, जाति स्मृति ज्ञान से पूर्व के उत्कृष्ट कितने भव देख सकते है?
Ans 17, उत्कृष्ट 900 भव तक देख सकते है, बीच में कोई असंगी का भव नही आये तो।
Q 18, कौनसा ज्ञान मूक है?
Ans 18, मति ज्ञान मूक है। श्रुत् ज्ञान प्रतिपादनक्षम है।
Q 19, नंदी सूत्र आगम का कौनसा भेद?
Ans 19, 32 आगम मे 4 मूल सूत्र मे नंदी है।
Q 20, इस सूत्र के रचियेता कौन.?
Ans 20, इस सूत्र के रचियेता आचार्य देव वाचक / देवार्धिगणि क्षमाश्रमण है।
Q 21, मति ज्ञान,श्रुत् ज्ञान की उत्कृष्ट स्थिती कितनी?
Ans 21, मति ज्ञान, श्रुत् ज्ञान वालों की उत्कृष्ट स्थिती 66 सागरोपम है।
Q 22, मति ज्ञान के मुख्य भेद कितने?
Ans 22, मुख्य भेद दो, श्रुत निश्रित, अश्रुत निश्रित।
Q 23, अश्रुत निश्रित मतिज्ञान के उतर भेद कितने, कौनसे?
Ans 23, अश्रुत निश्रित मतिज्ञान के चार भेद,चार बुद्धि, औत्पातिक, वैनयिकी, कार्मिकी, पारिणामिकी।
Q 24, श्रुत ज्ञान के कितने भेद.?
Ans 24, श्रुत ज्ञान के 14 भेद। अक्षर, अनक्षर, संज्ञी, असंज्ञी, सम्यक, मिथ्या, सादि, अनादि, सपर्यवसित, अपर्यवसित, गमिक, अगमिक , अंगप्रविस्ट , अंगबाह्य। ( सभी मे श्रुत शब्द जोड़ले)
Q 25, मति ज्ञान का दूसरा नाम.? सही शुद्ध लिखे।
Ans 25 आभिनिबोधिक ज्ञान, मति ज्ञान का दूसरा नाम।
Q 26, दोनो ज्ञान सहचर है, परंतु काल के अनुसार बहुत बड़ा क्या भेद है?
Ans 26, उमास्वाति जी ने तत्वार्थ सूत्र मे लिखा, मति ज्ञान वर्तमान कालिक है, श्रुत् ज्ञान त्रेकालिक है।
*जिन आज्ञा विरुद्ध कुछ भी लिखा ✍ हो तो मिच्छामि दुक्कडं🙏*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें