पंचेन्द्रिय


 
🌹टोपिक़  — ज्ञान  फुलवारी  🌹🌹
1️⃣  एकेंद्रिय में बेन्द्रिय क्या  है
🅰️ पानी में शंख , सीप
2️⃣ एकेंद्रिय में तेन्द्रिय क्या  है
🅰️ पानी पर चाचण
3️⃣ एकेंद्रिय में चोरेंद्रिय क्या है
🅰️ पानी में केकड़ा 
4️⃣एकेंद्रिय में पंचेंद्रिय  क्या है 
🅰️ पानी में मछली, साँप 
5️⃣पंचेंद्रिय में एकेंद्रिय क्या है 
🅰️ नाग के फण में मणि
6️⃣ पंचेंद्रिय में बेन्द्रिय क्या है 
🅰️मनुष्य के पेट में कृमि 
7️⃣ पंचेंद्रिय में तेन्द्रिय क्या है 
🅰️मनुष्य के बालों में जुएँ
8️⃣ पंचेंद्रिय में चोरेंद्रिय क्या है 
🅰️ गाय पर गोचिड
9️⃣ पंचेंद्रिय में पंचेंद्रिय क्या है 
🅰️ गर्भवती स्त्री के पेट में बालक 
🔟 चक्रवर्ती के १४ रत्न संचित है या अचिंत 
🅰️7 एकेंद्रिय 7 पंचेंद्रिय सचित है
      

पंचेन्द्रिय

Q 1601..पांचवी जाती कौनसी है???
A... पंचेन्द्रिय

Q 1602...पंचेन्द्रिय किसे कहते हैं???
A... जीनको पीचों इन्द्रिय प्राप्त हो

Q 1603...पंचेन्द्रिय मे कौन कौन सी इन्द्रिय पायी जाती है???
A... श्रोतेन्द्रिय चक्षुन्द्रिय घाणेन्द्रिय रसनेन्द्रिय स्पर्शनेन्द्रिय

Q 1604..पंचेन्द्रिय जिव कितने प्रकार के है???
A... चार प्रकार

Q 1605...पंचेन्द्रिय जीवों के कौन कौन से प्रकार है???
A... नारकी तीर्यच मनुष्य देवता

Q 1606...पंचेन्द्रिय जीवों का नाम क्या है????
A... जंगमकाय

Q 1607...पंचेन्द्रिय जीवों का गोत्र कौनसा है????
A.... त्रसकाय

Q 1608...पंचेन्द्रिय जीवो की जीवा योनि कीतनी है????
A.... 26 लाख जीवायोनी

Q 1609... पंचेन्द्रिय जीवो की जीवायोनी कौन कौन सी है???
A... 4 लाख नारकी 4 लाख देवता 4 लाख तिर्यंच पंचेन्द्रिय 14 लाख मनुष्य

Q 1610...पंचेन्द्रिय जीवो मे कितने कषाय पाये जाते हैं????
A... चारो

Q 1611...पंचेन्द्रिय जीवों की कुलकोडी कितनी है???
A... 1 करोड 16 लाख 50 हजार

Q 1612...पंचेन्द्रिय जीवो की कुलकोडी कौन कौन सी है???
A... 25 लाख नारकी, 26 लाख देवता, 12 लाख मनुष्य, 53 लाख 50 हजार तीर्यच

Q 1613...पंचेन्द्रिय जीवों मे कितने वेद पाये जाते हैं???
A... तीन वेद

Q 1614...पंचेन्द्रिय जीवों मे कौन कौन से वेद पाये जाते हैं???
A... स्त्री वेद पुरूष वेद नपुंसक वेद

Q 1615...क्या  पंचेन्द्रिय जीव एक भव अवतारी बन सकते हैं???
A..  हा बन सकते हैं

Q 1616...कौनसे पंचेन्द्रिय जीव एक भव अवतारी बन सकते हैं???
A... चारो गति के

Q 1617...पंचेन्द्रिय जीव उसी भव में मोक्ष मे जा सकते हैं???
A...  हा जा सकते हैं

Q 1618...कौनसे पंचेन्द्रिय जीव उसी भव में मोक्ष जा सकते हैं???
A... कर्म भुमी के मनुष्य

Q 1619...पंचेन्द्रिय जीवो में कितनी संज्ञाएं पायी जाती है???
A... चार संज्ञा

Q 1620...पंचेन्द्रिय जीवों में कौन कौन सी संज्ञाएं पायी जाती है???
A... आहार संज्ञा, भय संज्ञा, मेथुन संज्ञा, परीग्रह संज्ञा

Q 1621...पंचेन्द्रिय जीवों की जघन्य अवगाहना कितनी है???
A....अंगुल के असंख्यातवे भाग की

Q 1622...पंचेन्द्रिय जीवों की उत्कृष्ट अवगाहना कितनी है???
A... 1000 योजन

Q 1623...पंचेन्द्रिय जीवो की 1000 योजन की अवगाहना किस अपेक्षा से है???
A... जलचर

Q 1624...सन्नि पंचेन्द्रिय जीवों मे कितने सहनन पाये जाते हैं???
A... छह

Q 1625...सन्नि पंचेन्द्रिय जीवों में कौन कौन से सहनन पाये जाते हैं???
A... वज्र ऋषभ नाराच, ऋषभ नाराच, नाराच, अर्ध नाराच किलिका, सेवार्तक

Q 1626... सन्नि पंचेन्द्रिय जीवों में कितने संस्थान पाये जाते हैं?????
A... छह संस्थान

Q 1627...सन्नि पंचेन्द्रिय जीवों में कौन कौन से संस्थान पाये जाते हैं???
A.... समचतुरत्र, न्योग्रोधपरिमण्डल, सादि, कुब्जक, वामन, हूण्डक

Q 1628... सन्नि पंचेन्द्रिय जीवो में कितने समुदघात पाये जाते हैं????
A... साक समुदघात

Q 1629...सन्नि पंचेन्द्रिय जीवों में कौन कौन से समुदघात पाये जाते हैं???
A...  वेदनीय, कषाय मारणांतीक, वैक्रिय, तेजस, आहारक, केवली समुदघात

Q, 1630... पंचेन्द्रिय जीव सन्नि होते है या असन्नि?????
A... दोनो सन्नि, असन्नि

Q 1631...सन्नि पंचेन्द्रिय जीवों मे तीन योग में से कितने योग हो सकते हैं???
A... तीन योग

Q 1632... सन्नि पंचेन्द्रिय जीवों मे कौन कौन से योग पाये जाते हैं???
A... मन, वचन, काया

Q 1633...असन्नि पंचेन्द्रिय मे कितने योग पाये जाते हैं???
A... दो योग

Q 1634...असन्नि पंचेन्द्रिय मे कौन कौन से योग पाये जाते हैं???
A... वचन, काया

Q 1635...पंचेन्द्रिय जीवो का स्वभाव कैसा है???
A... नाना प्रकार का

Q 1636..असन्नि पंचेन्द्रिय जीवों में कितने सहनन पायें जाते हैं???
A...एक सहनन

Q 1637...असन्नि पंचेन्द्रिय जीवों में कौन कौन से सहनन पाये जाते हैं???
A... सेवार्तक सहनन

Q 1638...असन्नि पंचेन्द्रिय जीवों में कितने संस्थान पाये जाते हैं???
A... एक संस्थान

Q 1639...असन्नि पंचेन्द्रिय जीवों में कौन कौन से संस्थान पाये जाते हैं??
A... हुण्डक संस्थान

Q 1640...पंचेन्द्रिय जीवों का वर्ण कौनसा है???
A.... नाना प्रकार का

Q 1641...असन्नि पंचेन्द्रिय जीवों में कितने समुदघात पाये जाते हैं???
A... तीन समुदघात

Q 1642...असन्नि पंचेन्द्रिय जीवों में कौन कौन से समुदघात पाये जाते हैं???
A... वेदनीय, कषाय, मारणांतीक

Q 1643.. पंचेन्द्रिय जिव कामी है या भोगी????
A.. दोनो कामी ओर भोगी

Q 1644..  सन्नि पंचेन्द्रिय जीव एक मुहुर्त में कितनी बार जन्म मरण करने मे समर्थ है???
A...  एक बार

Q1645...असन्नि पंचेन्द्रिय जीव एक मुहुर्त में कितनी बार जन्म मरण करने में समर्थ है???
A.... 24 बार

Q 1646...पंचेन्द्रिय जीव कितने कर्म का बंध करता है???
A... 7 अथवा 8

Q 1647...पंचेन्द्रिय जीव कितने कर्मो की उदीरणा करता है???
A... 7 अथवा 8

Q 1648...पंचेन्द्रिय जीवों मे कितने कर्म की सत्ता है???
A... 8 कर्म

Q 1649...पंचेन्द्रिय जीवों में कितने कर्म का उदय है???
A.... 8 कर्म

Q 1650..पंचेन्द्रिय जीवों कितने कर्म को भोगते है???
A... 8 कर्म

Q 1651.. पंचेन्द्रिय जीव कितनी गति मे जा सकते हैं???
A....   चारो गति

Q 1652...पंचेन्द्रिय जीव कितनी गति से आ सकते हैं????
A...चारो गति

Q 1653...पंचेन्द्रिय जीव कितनी दिशा से आहार लेते हैं????
A... 6 दिशा

Q 1654...पंचेन्द्रिय जीव कितने प्रकार का आहार लेते हैं????
A.. 288 प्रकार

Q 1655...पंचेन्द्रिय जीव कौन से 288 प्रकार का आहार लेते हैं???
A.... द्रव्य से. अनन्ताअनंत प्रदेशी स्कंधों का क्षेत्र से असंख्यात आकाश प्रदेश अवगाढका काल से एक समय, दो समय तीन समय यावत् दस समय संख्यात समय असंख्यात समय की स्थिति का ओर भाव से वर्ण गंध रस स्पर्श वाले पुद्गलो का आहार ग्रहण करते हैं वर्ण कि अपेक्षा पांचो वर्ण वाले गंध की अपेक्षा दोनो गंध वाले रस की अपेक्षा पाचो रस वाले स्पर्श की अपेक्षा आठो स्पर्श वाले पुद्गलो का आहार ग्रहण करते हैं
💥 वर्ण से काले वर्ण के लेते हैं तो एक गुण काले वर्ण के दो गुण काले वर्ण के  तीन गुण काले वर्ण के यावत  दस गुण काले वर्ण के संख्यात गुण काले वर्ण के   असंख्यात गुण काले वर्ण के और अनंत गुण काले वर्ण के पुद्गलो का आहार करते हैं

💥 काले वर्ण की तरह शेष चार वर्ण 2 गंध 5 रस 8 स्पर्श के कहना ईस तरह वर्ण गंध रस स्पर्श के 5+2+5+8=20
20×13, =260बोल हुवे

💥स्पष्ट अवगाढ अनन्तरावगाढ सुक्ष्म बादर उँचे नीचे तिरछे आदि मध्य अंत स्लविषयक आनुपुर्वी और नियम पुर्वक छह दिशा के ग्रहण करते हैं

💥द्रव्य का 1 क्षेत्र का 1 काल के 12 भाव के 260 ओर स्पष्ट आदि 14 बोल ये सब मिलाकर 1+1+12+260+14 =288 प्रकार का आहार होता है

पारस प्रश्र मंच ग्रुप एडमीन पवन
7977689503

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16