तेरा पंथ प्रश्नोत्तरी3









प्रश्न 2396 धर्म के कितने प्रकार हैं और उनका क्या अर्थ है?

उत्तर: *धर्म के दो प्रकार हैं-संवर और निर्जरा*
*संवर का अर्थ: नये कर्मों के प्रवेश को रोकना* और
*निर्जरा का अर्थ: पहले से बंधे हुए कर्मों का नाश करना।*

प्रश्न 2397  श्रावको व्रत धारो रै.............. यह गीत कब, कहां और किसने गाया?

उत्तर: *वि.सं. १९९९, चुरू चातुर्मास में, आचार्य श्री तुलसी द्वारा गाया गया।*

प्रश्न  2398 सूक्ष्म जीव के क्या लक्षण हैं?

उत्तर: *जो सारे लोक में व्याप्त है। आयु पूरी होने पर ही मृत्यु होती है। जिन्हें न शस्त्र से मार सकते हैं, न आग से जला सकते हैं और न पानी में गला सकते हैं। उनसे किसी को कष्ट नहीं होता और न ही उन्हें कोई कष्ट देता है।*

प्रश्न  2399  साधु को कितने प्रकार का दान दिया जाता है?

उत्तर: *साधु को १४ प्रकार का दान दिया जाता है।*

प्रश्न 2400 महाप्रज्ञ प्रबोध में कुल कितने पद्यो की रचना की गई है?

उत्तर: *१६२ पद्यों की*






प्रश्न 2391  आचार्य महाप्रज्ञ जी को युग प्रधान की उपाधि कब और कहां दी गई?

*उतर  23 जनवरी 1999 विक्रम संवत 2055 टोहाना में।*

प्रश्न 2392 किस महासती के कमरे के कपाट अपने आप खुल गए?

 *उत्तर महासती नवला जी ।*

प्रश्न 2393 तेरहवें आचार्य प्रभावशाली होगे यह कथन स्वप्न में किसने किससे  कहे?

*उत्तर  तेरहवें आचार्य प्रभावशाली होगे यह कथन स्वप्न में कहे*

*किसने - आचार्य भिक्षु*
*किसको - आचार्य जीतमलजी*

प्रश्न 2394 श्रावक के तीन मनोरथ कौन से हैं?

*उत्तर  *१) कब मैं अल्पमूल्य एवं बहुमूल्य परिग्रह का प्रत्याख्यान करूंगा।*
*२) कब मैं मुण्ड हो गृहस्थपन छोड़ साधुव्रत स्वीकार करूंगा।*
*३) कब मैं अंतिम समय में संलेखना व अनशन कर, मृत्यु की इच्छा न करता हुआ समाधि मरण को प्राप्त करूंगा।*


 प्रश्न 2395 इनमें से जैन जीवन शैली का सूत्र नहीं है-
अ अनेकांत
ब  आहार शुद्धि और व्यसन मुक्ति
स  अचौर्य
द  इच्छा परिमाण

 *उत्तर  (स) अचौर्य*



प्रश्न 2386 भंग किसे कहते हैं?

*उत्तर  दो या दो से अधिक संख्या में बिना संयोगके या संयोग से जो विकल्प बनते हैं उन्हें भंग कहते हैं (व्रत ग्रहण करने के विकल्पों को भंग कहते हैं )।*

प्रश्न 2387 प्रज्ञा किसे कहते हैं?

*उत्तर  प्रज्ञा मतलब ज्ञान*
*ज्ञेय प्रज्ञा और प्रत्याख्यान प्रज्ञा ज्ञेय प्रज्ञा से पदार्थों का स्वरूप जाना जाता है और प्रत्याख्यान प्रज्ञा से (हेय) त्यागने योग्य वस्तु का त्याग किया जाता है।*

प्रश्न 2388   9 कोटी का क्या तात्पर्य होता है?

*उत्तर तीन करण तीन योग*

*तीन करण करूं नहीं मन से,वचन से, काया से।*
*कराऊं नहीं मन से,वचन से,काया से।*
*अनुमोदूं नहीं मन से,वचन से, काया से।*

प्रश्न 2389 संथारा ग्रहण करते समय श्रावक कौनसे भंग से प्रत्याख्यान लेता है?

*उत्तर  49वें भंग का।*

प्रश्न 2390  कर्म लगने के कितने मार्ग हैं?और उन्हें कैसे रोका जा सकता हैं ?

*उत्तर  कर्म लगने के 9 मार्ग हैं  तथा त्याग के द्वारा उन्हें इन्हें रोका जा सकता है।*


*

प्रश्न 2376  किस आचार्य के शासनकाल में सबसे कम साध्वियां दीक्षित हुई?

 *उत्तर आचार्य माणक गणि के शासनकाल में सबसे कम 25 साध्वियों की दीक्षा हुई।*

प्रश्न 2377  महासती गुलाबा जी की दीक्षा कब कहां कितने वर्ष की उम्र में व किन के हाथों हुई?

*उत्तर  महासती गुलाबाजी की दीक्षा विक्रम संवत 1908 फाल्गुन कृष्णा 6 बीदासर में सवा आठ वर्ष की  अवस्था में चतुर्थ आचार्य श्री जीतमल जी के कर कमलों से हुई ।*

प्रश्न 2378  सामान्यतः संलेखना के कितने काल बताए गए हैं?

*उत्तर  सामान्यतः संलेखना के तीन काल बताए गए हैं- जघन्य, मध्यम और उत्कृष्ट।*

प्रश्न 2379 कौन से आचार्य ने योगक्षेम वर्ष में जैन जीवन शैली की सूत्रों को प्रदान किया?

 *उत्तर आचार्य तुलसी*

 प्रश्न 2380 आचार्य महाप्रज्ञ जी की  हिंदी में पहली कविता कौनसी थी?

*उत्तर देखा कोकिल के गल हार प्रस्फुट होता था आभार। जी खोल कौए ने पूछा! बहिन कहां पाया उपहार।*





प्रश्न 2371 तेरापंथ धर्म संघ मे  सर्व प्रथम किस धार्मिक पुस्तक का संपादन व प्रकाशन हुआ  एवं वह पुस्तक किसकी  कृति थी?

 *उत्तर तेरापंथ धर्म संघ मे  सर्व प्रथम  धार्मिक पुस्तक का संपादन व प्रकाशन*

*पुस्तक - भ्रमविध्वंसन*
*कृति - श्रीमद्जयाचार्य।*
*(कब - वि. स. 1967*
*आचार्य कालूगणी के शासनकाल में  )*

प्रश्न 2372  महासती सरदारा जी का विवाह कितने वर्ष की उम्र में किसके साथ व  कहां हुआ?

*उत्तर  10 वर्ष की लघु वय में  सरदारा जी का विवाह सुलतानमल जी ढड्ढा के सुपुत्र जोरावरमल जी के साथ जोधपुर  जिले के अंतर्गत फलौदी  ग्राम में हुआ।*

प्रश्न 2373 भावेन्द्रिय के कितने भेद हैं ?

*उत्तर  दो 1.लब्धि 2.उपयोग*

प्रश्न 2374  उपयोग के बारह भेद कौन कौन से हैं?

*उत्तर (1) पांच ज्ञान*
*1.मति ज्ञान 2.श्रुत ज्ञान 3.अवधिज्ञान 4.मनपर्यवज्ञान 5.केवलज्ञान*

*(2) तीन अज्ञान*
*1.मतिअज्ञान 2.श्रुत अज्ञान 3.विभंगअज्ञान*

*(3) चार दर्शन*
*1. चक्षु दर्शन 2. अचक्षु दर्शन 3. अवधि दर्शन 4. केवल दर्शन*

2375 तेरापंथ के 10 आचार्यो मे किन किन आचार्यो के देवलोक के समय धर्म संघ में रत्नाधिक संत उपस्थित थे?

*उत्तर चार आचार्यो के देवलोक के समय धर्म संघ मे रत्नाधिक संत थे*
*(1) आचार्य मघवागणी*
*(2) आचार्य माणकगणी*
*(3) आचार्य डालगणी*
*(4) आचार्य कालूगणी*

*

प्रश्न 2366  किस तीर्थंकर ने अपनी प्रथम देशना में 12 व्रतों का निरूपण किया?

 *उत्तर भगवान पार्श्वनाथ*

प्रश्न 2367   पांच अस्तिकाय की व्याख्या किस सूत्र में है?

उत्तर:  *भगवती सूत्र*

प्रश्न 2368  अभिमान के हाथी से उतरते- उतरते केवल ज्ञान किसे प्राप्त हुआ?

उत्तर: *बाहुबली को*

प्रश्न 2369  तत्वार्थ सूत्र का मूल नाम है?

अ  तर्कशास्त्र
ब  मोक्ष शास्त्र
स  दोनों ही
द  दोनों नहीं

उत्तर: *ब) मोक्ष शास्त्र*

2370  जैन जीवन शैली का आठवां सूत्र कौन सा है?

उत्तर: *आहार शुद्धि* और *व्यसन मुक्ति*





प्रश्न 2361  कौन से आचार्य के दाहिने अंग पर लहसुन का चिन्ह था एवं इस चिन्ह का फल किसने क्या बताया?

उत्तर: *  दाहिने अंग में लहसुन का  चिन्ह *आचार्य मघवागणी के*

चिन्ह का फल: *किसी वस्तु का अभाव नहीं होना*

 किसने  *श्रीमद् जयाचार्य जी ने*

प्रश्न 2362  अयोगी केवली गुणस्थान  किसे कहते हैं?

उत्तर: *जो केवली मन, वचन और काया की प्रवृति से रहित होता है, उसके गुणस्थान को अयोगी केवली गुणस्थान कहा जाता है।*

प्रश्न  2363  एक साथ, सोलह प्रहर की देशना कौन-कौन से तीर्थंकर ने की?

उत्तर:
*१) भगवान अरिष्टनेमि ने केवलज्ञान होते ही सोलह प्रहर की देशना दी।*
*२) भगवान महावीर ने निर्वाण के समय सोलह प्रहर की देशना दी।*

प्रश्न  2364  तेरापंथ में सर्वप्रथम कौनसे आचार्य ने कहाँ पर अक्षय तृतीया का समारोह पूर्वक आयोजन प्रारंभ किया?

उत्तर: *सर्वप्रथम अक्षय तृतीया का समारोह पूर्वक आयोजन*आचार्य तुलसी ने*
*वि.सं.२०२६, वैशाख शुक्ला ३,(19अप्रैल 1969) *ऊटी में*

प्रश्न 2365 आचार्य श्री महाश्रमण जी को महातपस्वी संबोधन  कहाँ और किसने दिया?

उत्तर: *उदयपुर में, महाप्रज्ञ जी के द्वारा*




 प्रश्न 2356  *तेरा यह पौत्र अत्यन्त भाग्यशाली है यह राजाओं का राजा होगा। तेतीसवें वर्ष मे इसके द्धार पर हाथी बंधेगा।* ये शब्द किसने किसको और किसके लिऐ कहे ?

 उत्तर  *यह शब्द एक वृद्ध ज्योतिष ने बालक कालू के पितामह श्री बुधसिंह जी को बालक कालू के लिए कहें।*

प्रश्न 2357 उल्टे सिधे अक्षरों में दस प्रत्याख्यान में पांच प्रत्याख्यान के नाम छूपे है, आप उन नामों का उल्लेख करते हुए यह भी बताएं इन प्रत्याख्यानों को करने की विधि क्या है ?

(1) या या म त्  ख्  च र प्र न
(2) ठा ए ल क णा
(3) स म ता का न र स् हि
(4) रि र्ध पु मा
(5)  य र्वि नि ग

उत्तर   (1) या या म त्  ख्  च र प्र न
*चरम प्रत्याख्यान*
विधि - दिन अस्त होने के 48 मिनिट पूर्व खाने पीने का त्याग।

(2) ठा ए ल क णा
*एकल ठाणा*
विधि - दिन मे एक बार एक जगह मौन पूर्वक एक घण्टे से अधिक नहीं खाना

(3) स म ता का न र स् हि
*नमस्कार सहिता ( नवकारसी )*
विधि - सूर्योदय के पश्चात एक मुहूर्त तक कुछ नहीं खाना।

(4) रि र्ध पु मा
*पुरिमार्ध*
विधि - आधे दिन तक कुछ नहीं खाना

(5)  य र्वि नि ग
*निर्विगय ( नीवी )*
विधि - एकासन में दूध दही आदि 6 विगय का त्याग।

प्रश्न 2358  तेरापंथ धर्मसंघ में आज तक कुल कितने उत्तराधिकारी पत्र लिखे गये ?

 उत्तर  *10*

प्रश्न 2359 साध्वी प्रमुखा कनक प्रभाजी को संघ महानिदेशिका अंलकरण से किसने सम्मानित किया ?

उत्तर  *साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा जी को संघ महानिदेशका का अलंकरण लाडनू में आचार्य श्री तुलसी द्वारा दिया गया था।*

प्रश्न 2360  तेरापंथ इतिहास मे आज तक सबसे कम उम्र मे मासखमण करने का गौरव किस मुनि को प्राप्त है ?

उत्तर  *मुनि प्रिंस कुमार को 14 वर्ष की आयु में किया था।*


*

प्रश्न 2351   महाव्रत किसे कहते हैं?

उत्तर: *सम्पूर्ण रीति से हिंसा, झूठ, चोरी, कुशिल, परिग्रह का त्याग करना महाव्रत है।*

प्रश्न 2352 ममत्व का त्याग किस महाव्रत के अंतर्गत आता है?

उत्तर: *अपरिग्रह महाव्रत के अंतर्गत*

प्रश्न 2353  हिंसा कितने  प्रकार की और  कौनसी होती है?

उत्तर: *हिंसा दो प्रकार की होती है:*
         *देश हिंसा* और *सर्व हिंसा*

प्रश्न 2354  ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करने के लिए किसका अध्ययन करना जरूरी है?

उत्तर: आचार्य भिक्षु रचित *शील की नववाण* का अध्ययन जरूरी है।

प्रश्न 2355  पांच महाव्रत के अलावा  एक और कौन सा व्रत साधु के लिए अनिवार्य है?

उत्तर: *रात्रि भोजन विरति*


।*

 प्रश्न 2346 विनिवर्तना से जीव क्या प्राप्त करता है ?

उत्तर: *विनिवर्तना से जीव नये सिरे से पाप-कर्मों को नहीं करने के लिए तत्पर रहता है और पूर्वबद्ध कर्म की निर्जरा के द्वारा उनका निवर्तन कर देता है। इस प्रकार वह पाप कर्म का विनाश कर देता है। उसके पश्चात चार गति रूप चार अन्तों वाली संसार अटवी को पार कर जाता है।*
11:7
प्रश्न 2347  निर्जरा के बारह भेदों में बाह्म तप के कितने भेद हैं ?

उत्तर: बाह्म तप के *छह* भेद हैं।

प्रश्न 2348  आठ योग कौन कौन से हैं ?

उत्तर: *यम, नियम, आसन, प्राणायाम*
        *प्रत्याहार,धारणा,ध्यान और साधना*

प्रश्न 2349 जहां-जहां असंयम होता है, वहां कौन से कर्म का बंध होता है ?

उत्तर: *पाप कर्म का*

प्रश्न 2350  नीचे दिए गए वाक्य को पूरा करें ।

ध्यान की साधना से व्यक्तित्व का रूपांतरण हो सकता है, भावों  का रूपांतरण हो सकता है और _____ निर्मल बन सकती है।

उत्तर: *चेतना*
*कल  24/7/20 को पूछे गए सवालो के जवाब*

प्रश्न 2341 भाव किसे कहते है?

*उत्तर  कर्मो के संयोग या वियोग से होने वाली आत्मा की अवस्था को भाव कहते है।*

प्रश्न 2342 भगवान पार्श्वनाथ  का विवाह कहाँ व किसके साथ हुआ?

*उत्तर भगवान पार्श्वनाथ का विवाह कुशस्थल नगर की राजकुमारी प्रभावती के साथ हुआ।*

प्रश्न 2343 जयाचार्य द्वारा श्री पंच के रूप में किस मुनि की नियुक्ति की गई?

*उत्तर  मुनि मघराज जी।*

प्रश्न 2344 *आज रात तुम्हें जगाने का त्याग है* यह बात किसने कही?

अ आचार्य जीतमल जी
ब आचार्य भिक्षू
स आचार्य रायचंद जी
द आचार्य तुलसी

*उत्तर 'ब' आचार्य भिक्षू*

प्रश्न 2345 भगवान महावीर के दस स्वप्न में चौथा स्वप्न क्या था?

*उत्तर दो मालाओं का दर्शन*


*कल  23/7/20 को पूछे गए सवालो के जवाब*

प्रश्न 2336 भगवान महावीर ने सब जीवो की कितनी श्रेणियां बताई है?

*उतर तीन श्रेणियां- अव्रती की श्रेणी, व्रताव्रती की श्रेणी, महाव्रती की श्रेणी*

प्रश्न 2337 भावी तीर्थंकर दीक्षा लेते समय पहले क्या बोलते हैं?

*उत्तर णमो सिद्धाणं*

प्रश्न 2338 सामायिक के उपकरण देखकर जाति स्मृति ज्ञान किसे हुआ?

*उत्तर आर्द्र कुमार को*

प्रश्न 2339 श्रमणोपासक शब्द का प्रयोग किसके लिए किया जाता है?

*उत्तर श्रावक के लिए*

प्रश्न 2340 सामायिक के 32 दोषों में काया के कितने दोष हैं?

*उत्तर काया के 12 दोष*

*कल  22/7/20 को पूछे गए सवालो के जवाब*

प्रश्न 2331 महाशतक किसका प्रमुख श्रावक था?

*उत्तर भगवान महावीर*

प्रश्न 2332 सम्यक्त्वी श्रावक में कौनसा गुणस्थान पाया जाता है?

*उत्तर चौथा*

प्रश्न 2333 आचार्य भिक्षू ने किस दुघडिये में अनशन स्वीकार किया था?

*उत्तर अमृत*

प्रश्न 2334 जयाचार्य के लिए किस साध्वी के वचन उनकी साहित्य रचना के लिए प्रेरणास्रोत बने?

*उत्तर दीपांजी*

प्रश्न 2335 कालु कौमुदी के रचियता कौन है?

*उत्तर चौथमल जी (जावद)*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2326 आचार्य भिक्षू के समय साध्वियों की देखरेख का कार्य कौन सी साध्वी संभालती थी?

उत्तर: *उस समय आचार्यों द्वारा सम्मानित साध्वी ही यह कार्य संभालती थी। साध्वी बरजूजी इस व्यवस्था को देखती थी।*

प्रश्न 2327 श्रावक का पहला लक्ष्य क्या होना चाहिये?

उत्तर: *बारहव्रती बने*


प्रश्न  2328  ऋजुमति और विपुल मति किसे कहते है?

उत्तर: *सामान्य रूप से मानसिक पुद्गलों को ग्रहण करनेवाली मति को ऋजुमति कहते हैं* और
*विशेष रूप से मानसिक पुद्गलों को ग्रहण करनेवाली मति को विपुल मति कहते हैं।*

प्रश्न  2329 साध्वी प्रमुखा सरदाराजी ने तेरापंथ इतिहास में नई कडी कौनसी जोडी?

उत्तर: *साध्वी प्रमुखा सरदाराजी ने दीक्षा के समय अपना केश लुंचन स्वयं किया*

प्रश्न 2330 तपस्वी मुनिश्री अमीचन्द स्वामी का जन्म कहाँ हुआ?

उत्तर: *गलूंड (मेवाड़) में*


*कल  20/7/20 पूछे गए  सवालो के जवाब*

प्रश्न 2321 जयाचार्य का इष्ट मंत्र कौनसा था?

*उत्तर ऊँ अ. सि. आ. उ. सा. नमः*

प्रश्न 2322  नमस्कार महामंत्र में कितने लघु अक्षर है?

*उत्तर 11*

प्रश्न 2323 अर्हत किस रंग के प्रतीक होते है?

*उत्तर सफेद*

प्रश्न 2324 विघ्न हरण ढाल की रचना कहाँ व किस अवसर पर हुई?

*सिरयारी बंसत पंचमी*

प्रश्न 2325 आचार्य तुलसी ने विसर्जन का सूत्र किस राज्य में प्रदान किया?

*उत्तर केरल*



*कल 19/07/20 पूछे गए सवालो के जवाब*

प्रश्न 2316 श्रावक के बारह व्रत में सातवां व्रत कौनसा है?

*उत्तर: भोगपभोग परिमाण व्रत*

प्रश्न 2317 बारह व्रतों में अणुव्रत, गुणव्रत और शिक्षाव्रत क्रमशः कितने हैं?

*उत्तर: अणुव्रत - ५*
         *गुणव्रत - 3*
         *शिक्षाव्रत - ४*

प्रश्न 2318 समाज के व्यवहार का आधार क्या है?

*उत्तर: सत्य*

प्रश्न 2319 गृहस्थ हिंसा क्यों करता है?

*उत्तर: अपने स्वार्थ के लिए*

प्रश्न 2320  सबसे बड़ा सुख और दुख क्या है?

*उत्तर: सबसे बड़ा सुख - समता*
         *सबसे बड़ा दुख - विषमता*


*कल 18/7/20 को पुछे गए सवालों के जवाब।*

 प्रश्न 2311 विविक्त शयनासन से जीव क्या प्राप्त करता है ?

उत्तर: *विविक्त शयनासन के सेवन से जीव चारित्र की रक्षा को प्राप्त होता है। चारित्र की सुरक्षा करनेवाला जीव पौष्टिक आहार का वर्जन करनेवाला, एकांत में रत अंत:करण से मोक्ष साधना में लगा हुआ आठ प्रकार के कर्मों की गांठ तोड़ देता है।*

प्रश्न 2312  विविक्त शब्द का अर्थ क्या है ?

उत्तर: *एकान्त*

प्रश्न 2313  साधक के लिए कौन सी तीन बातें तालपुट-विष के समान बताई गई हैं ?

उत्तर: *पहली बात-विभूषा की भावना*
        *दूसरी बात-स्त्री का संसर्ग*
       *तीसरी बात-प्रणीत रस युक्त भोजन*

प्रश्न 2314 राग-द्वेष की मुक्ति के लिए किस किस से बचने का प्रयास करना चाहिए ?

उत्तर: *क्रोध, मान, माया और लोभ से*

प्रश्न 2315  नीचे दिए गए वाक्य को पूरा करें ।

साधक अपने चारित्र को ______ रखने में सफल हो सकता है और आगे बढ़ते-बढ़ते अष्ट कर्मों का नाश करने वाला हो सकता है।

उत्तर: *सुरक्षित*


*कल 17/7/20 को पूछे गए सवालो के जवाब*

प्रश्न 2306 युवाचार्य महाश्रमण जी की अंचल की यात्रा का क्या नाम दिया गया?
*उत्तर अणुव्रत-प्रेक्षा*

प्रश्न 2307 एकासन करने  से क्या लाभ होता है?

*उत्तर -10लाख वर्ष के कर्म टूटते हैं।*

प्रश्न 2308 नाटक करते करते केवली कौन बने?

*उत्तर -इलायची कुमार*

प्रश्न 2309 भगवान महावीर के शासन में कितनी श्रमणियो ने कैवल्य ज्ञान प्राप्त किया?

*उत्तर- 1400*

प्रश्न 2310 साध्वी प्रमुखा नवलां जी की दीक्षा किनके हाथो हुई?

*उत्तर -तृतीय आचार्य श्री रायचंद जी के कर कमलों से*


*कल 16/7/20 को पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2301 मुनि मुदित को जब *महाश्रमण* पद दिया गया उस दिन क्या आयोजन था ?

*उत्तर-आचार्य तुलसी के 54वे पट्टोत्सव का आयोजन था।*

प्रश्न 2302  एक प्रहर का पचखान लेने से क्या लाभ होता है?

*उत्तर-1000.वर्ष के कर्म टूटते है*

प्रश्न 2303 जब मघवा गणी श्री पंच बने उस समय उनकी अवस्था कितनी थी?
*उत्तर-14 वर्ष*

प्रश्न 2304 तेरापंथ धर्म संघ में सुक्ष्म लिपि कर्ता मुनि कौन थे?

*उत्तर- मुनि श्री कुन्दन मल जी*

प्रश्न 2305 महासती सरदाराजी का स्वर्गवास कहाँ हुआ था?

*उत्तर-बीदासर*


*कल 15/7/20 को पुछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2296 अन्तर्मुहूर्त्त किसे कहते हैं ?

उत्तर  *दो समय से लेकर अड़तालीस मिनट में एक समय कम, इतने काल को अन्तर्मुहूर्त्त कहते हैं।*

प्रश्न 2297  इधर उधर बिखरे अक्षरों में  तेरापंथ की पत्र पत्रिकाओ के नाम छुपे हुए है,  इन्हे सही क्रम में लिखें ।

(1) ति ज्ञ वि प्
(2) र न ती भा जै
(3) स रा इ थ ते टा पं म्
(4) क्षाध् प्रे न या
(5) ल प्र तु सी ज्ञा
(6) व्र अ त णु
(7) टी वा ष् यु दृ

उत्तर
*(1) विज्ञप्ति*
*(2) जैन भारती*
*(3) तेरापंथ टाईम्स*
*(4) प्रेक्षा ध्यान*
*(5) तुलसी प्रज्ञा*
*(6) अणुव्रत*
*(7) युवादृष्टि*

प्रश्न 2298  तेरापंथ के कौन कौनसी आचार्यो की मातुश्री ने अपने पुत्रों को युवाचार्य रूप में देखा ?

उत्तर  *निम्न मातुश्री ने अपने पुत्र को युवाचार्य रूप में देखा।*
*(1) मातुश्री बन्नांजी*
*( आचार्य मघवागणी)*
*(2) मातुश्री वदनाजी*
*( आचार्य तुलसी )*
*(3) मातुश्री नेमाजी*
*(आचार्य महाश्रमण जी )*

प्रश्न 2299  तेरापंथ के कौनसे आचार्य वज्रासन मुद्रा मे प्रवचन देते थे ?

उत्तर  *श्री मद्जयाचार्य*

प्रश्न 2300  आचार्य महाश्रमणजी ने सन् 2021 भीलवाड़ा चातुर्मास की घोषणा कहां पर की ?

अ  गुवाहटी
ब  कलकत्ता
स  चैन्नई
द  बैगलौर

उत्तर  *स  चैन्नई*


*कल 14/7/20 को पुछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2291 प्रत्याख्यान करने से क्या लाभ होता है?

उत्तर: *प्रत्याख्यान करने से आश्रव का निरोध हो जाता है। आश्रव के निरूद्ध होने से संवर निष्पन्न हो जाता है।*

प्रश्न 2292 जयाचार्य जी के परिवार से किन किन व्यक्तियों ने दीक्षा ली?

उत्तर: *उनके बड़े भ्राता स्वरूपजी स्वामी, भीमजी स्वामी, मातुश्री कल्लुजी तथा साध्वीश्री अजबुजी (बुआ)*

प्रश्न  2293  आचार्य कालूगणी की कौनसी अंतिम इच्छा पूरी नहीं हुई?

उत्तर: *मातुश्री से मिलने की। आचार्यश्री गंगापुर में थे और मातुश्री बीदासर में थी।*

प्रश्न  2294 अनमोल रत्न किसे कहा गया है ?

उत्तर: *सम्यक्त्व को*

प्रश्न 2295 कोरोना वायरस के संदर्भ में आचार्य श्री महाश्रमण जी ने कौनसे मंत्र का जाप करने को फरमाया है?

उत्तर: *चइत्ता भारहं वासं चक्कवट्टी महिड्ढिओ, संती। संतिकरे लोए पत्तो गई मणुत्तरं*



*कल 13/7/20 पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2286 भगवान ऋषभ का जीव नौवे भव में किस रुप में उत्पन्न हुआ ?

*उत्तर जीवानंद वैद्य के रूप में।*

प्रश्न 2287 जैन जीवन शैली के कितने सुत्र है?

*उत्तर।  9 सूत्र*

प्रश्न  2288 कौनसी साध्वी प्रमुखा को वचन सिद्धी प्राप्त थी?

*उत्तर साध्वी प्रमुखा कानकंवरजी*

प्रश्न  2289 नमस्कार महामंत्र का उल्लेख इनमें से किस आगम में आता हैं?

अ भगवती
ब आवश्यक
स दोनो
द दोनो में नहीं

*उत्तर (स) दोनो।*

प्रश्न  2290 आचार्य महाप्रज्ञ जी ने प्राकृत भाषा में प्रवचन कहाँ व किसके अनुरोध पर दिया?

*उत्तर मुंबई में डाक्टर नार्मन ब्राऊन के अनुरोध पर।*



*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2281 राशि किसे कहते हैं?

उत्तर: *वस्तु के समूह को राशि कहते हैं।*

प्रश्न 2282 जीव राशि और अजीव राशि के क्रमशः कितने भेद है?

उत्तर: *जीव राशि: 563 भेद*
         *अजीव राशि: 560 भेद*

प्रश्न 2283  आत्मा का स्वभाव क्या है?

उत्तर: *राग-द्वेष रहित*

प्रश्न 2284  तिर्यंच पंचेन्द्रिय कितने प्रकार के होते है और उनके कितने भेद है?

उत्तर: *पांच प्रकार के*
         *20 भेद*

प्रश्न 2285  अरुपी जीव के कितने भेद है?

उत्तर: *30 भेद*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2276 अप्रतिबद्धता से जीव क्या प्राप्त करता है ?

उत्तर: *अप्रतिबद्धता से जीव अकेला, एकाग्रचित्तवाला, दिन और रात बाह्य संसर्गो को छोड़ता हुआ अप्रतिबद्ध होकर विहार करता है।*

प्रश्न 2277  *शरीरमाघं खलु धर्मसाधनम्* का अर्थ क्या है ?

उत्तर: *शरीर धर्म की साधना का मुख्य साधन है।*

प्रश्न 2278  शास्त्रकार ने साधु के लिए कितने परीषहों का विधान किया है ?

उत्तर: *बाईस परिषहों का*

प्रश्न 2279 गुरूजी के समान में शिष्य को क्या मिला ?

उत्तर: *एक सोने की ईंट*

प्रश्न 2280  नीचे दिए गए वाक्य को पूरा करें ।

जो व्यक्ति मात्र दिखावे के लिए पदार्थों का उपयोग नहीं करता, उसके विषयों की निवृति तो हो सकती है किंतु ______ नहीं छूटती।

उत्तर: *आसक्ति*


*कल  10/7/20 को पूछे गए सवालो के जवाब*

प्रश्न 2271 भगवान ऋषभ ने कितने वर्ष तक छद्ममस्थ अवस्था में साधना की?

*उत्तर  1000 वर्ष तक*

प्रश्न 2272 सरदार सुजस नामक व्याख्यान की रचना किसने की?

*उत्तर श्री मज्जयाचार्य ने महासती सरदाराजी के जीवन चरित्र पर "सरदार-सुजश"*व्याख्यान की रचना की*
प्रश्न  2273 सम्यक्त्व के कितने लक्षण हैं?

*उत्तर सम्यक्त्व के 8 लक्षण हैं*

प्रश्न 2274 आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी को महात्मा पुरस्कार कब मिला?

*उत्तर  25 अप्रैल 2004 में*

प्रश्न  2275 हाजरी वाचन का प्रारंभ कब और किसके द्वारा हुआ?

*उत्तर  हाजरी वाचनका प्रारंभ वि.स. 1910 (बडी रावलिया) जयाचार्य द्वारा।*


*कल  09/7/20 पूछे गए  सवालो के जवाब*

प्रश्न 2266 भगवान ऋषभ का जीव ग्यारहवें भव में कहाँ व किस रूप में उत्पन्न हुआ?

*उत्तर- ग्यारहवें भव में ऋषभ का जीव महाविदेह की पुष्कलावती विजय में राजकुमार वज्रनाभ् के रूप में उत्पन्न हुआ।*

प्रश्न 2267 सम्यक् दर्शन का लक्षण हैं?

*उत्तर अ अनुकम्पा*
*ब आस्तिक्य*
*स शम*
*द उपरोक्त सभी*

उत्तर *द उपरोक्त सभी*

प्रश्न  2268 साध्वी समाज में सर्वप्रथम संस्कृत भाषा की पाठिका कौन हुई?

*उत्तर साध्वी गुलाबसती*

प्रश्न  2269 श्री महाश्रमण की युवचार्य नियुक्ति के कितने पत्र लिखे गए और किसने लिखे?

*उत्तर-दो पत्र लिखे गए आचार्य महाप्रज्ञ जी द्वारा।*

प्रश्न  2270 चरमोत्सव का प्रारंभ कब कहाँ ,और किसने किया?

*उत्तर वि.स.1914 भाद्रव शुक्ला त्रयोदशी बीदासर में जयाचार्य जी द्वारा।*



*कल 8/7/20 को पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2261 भगवान ऋषभ के केवल ज्ञान प्राप्ति के महोत्सव पर कितने इन्द्र एकत्रित हुए?

*उत्तर केवल ज्ञान प्राप्ति पर 64 इन्द्र एकत्रित हुए।*

प्रश्न 2262 आहार पर्याप्ति का निर्माण कितने वक्त में होता है?

*उत्तर- एक समय में*

प्रश्न  2263 साध्वी प्रमुखा सरदाराजी की दीक्षा में सबसे ज्यादा बाधक कौन बने?

*उत्तर  उनके जेठ बादरमलजी*

प्रश्न  2264 अध्ययन काल में मुनि मुदित कुमार जी ने संस्कृत भाषा में कुछ कहानियां लिखी वह आज
कौनसे ग्रंथ में है?

*उत्तर 'शेमुषी' नामक ग्रंथ में*

प्रश्न  2265 मुनि भीखण ने सर्वप्रथम केलवा औरी में प्रवेश कब किया?

*उत्तर वि.स.1817 आषाढ़ शुक्ला 13*


*कल 7/7/20 को पूछे गये सवालो के जवाब*

प्रश्न 2256 तेरापंथ के कौनसे आचार्य की दीक्षा के समय उनके पिताजी संसार में मौजूद थे?

*उत्तर आचार्य श्री भारमल जी स्वामी*
*आचार्य श्री राय चंद जी स्वामी के*

प्रश्न 2257 अंतराय कर्म के कितने व कौनसे से भेद है?

*उत्तर पांच*
*1. दानान्तराय कर्म*
*2.लाभान्तराय कर्म*
*3. भोगान्तराय कर्म*
*4. उपभोगान्तराय कर्म*
*5. वीर्यान्तराय कर्म*

प्रश्न  2258  प्रतिक्रमण से जीव क्या प्राप्त करता है?

*उत्तर प्रतिक्रमण से वह व्रत के छेदों को ढ़क देता है जिसने व्रत के छेदों को भर दिया वैसा जीव आश्रव को रोक देता है संयम में एक रस हो जाता है और भली-भांति समाधिस्थ होकर विहार करता है*

प्रश्न  2259 अणुव्रत पुरस्कार किस संस्था के द्वारा दिया जाता है?

*उत्तर  पूर्व में जय तुलसी फाउंडेशन द्वारा*
*वर्तमान में अणुव्रत महासमिति द्वारा*

प्रश्न 2260 खेलिया किसे कहते है?

*उत्तर साधु साध्विओं के नाक पोंछने के वस्त्र को खेलिया कहते है*



*कल  06/7/20 को पूछे गए सवालो के जवाब*

प्रश्न 2251 अंतिम केवली जंबू स्वामी के साथ कितने लोगों ने दीक्षा ली ?

*उत्तर 527*

प्रश्न 2252 भगवान महावीर की पुत्री का क्या नाम था?

*उत्तर प्रियदर्शना*

प्रश्न  2253 -24 तीर्थकरो में सबसे कम छद्मस्थ काल किसका रहा?

*उत्तर मल्ली कुमारी*

प्रश्न  2254 महासती सरदाराजी ने एक रात्रि में कितने सिंघाड़े बनाए?

*उत्तर 23*

प्रश्न  2255 आचार्य भिक्षु का कंटालिये में किस आचार्य ने जन्महोत्सव मनाया ?

अ -आचार्य भारमलजी
ब - आचार्य जीतमलजी
स -आचार्य तुलसी
द  -उपरोक्त सभी

उत्तर  *स -आचार्य तुलसी*



*कल 5/07/20 को पुछे गए सवालो के जवाब*

प्रश्न 2241  सभी द्रव्यों का आधार कौनसा द्रव्य हैं?

उत्तर: *आकाशास्तिकाय*

प्रश्न 2242  काल किसे कहते है?

उत्तर: *जो तत्त्व पदार्थ के परिवर्तन का हेतु है, उसे काल कहते है।*

प्रश्न 2243  पुदगल किसे कहते है?और इसके लक्षण क्या है?

उत्तर: *जो वर्ण, गंध, रस और स्पर्श युक्त हो और जिसमें मिलने और पृथक होने का स्वभाव विद्यमान हो, उसे पुद्गल कहते हैं।*
*इसके लक्षण हैं- वर्ण,गंध,रस और स्पर्श*

प्रश्न 2244  द्रव्य कितने प्रकार के व कौन कौनसे होते है?

उत्तर: द्रव्य *छ प्रकार* के होते हैं
*१) धर्मास्तिकाय २) अधर्मास्तिकाय*
*३) आकाशास्तिकाय ४) काल*
*५) पुद्गलास्तिकाय ६) जीवास्तिकाय*

प्रश्न 2245  जीव का गुण क्या है?

उत्तर: *चैतन्य*

प्रश्न 2246  गतिशील पदार्थ कितने व कौनसे है?

उत्तर: गतिशील पदार्थ *दो* हैं
*१) जीवास्तिकाय २) पुद्गलास्तिकाय*

प्रश्न 2247  सबसे बड़ा द्रव्य कौनसा है?

उत्तर: *आकाशास्तिकाय*

प्रश्न 2248  अधर्मास्तिकाय का गुण क्या है?

उत्तर: *पदार्थों के स्थिर रहने में अपेक्षित सहायता करना*

प्रश्न 2249  अस्तिकाय का क्या अर्थ है?

उत्तर: *पदार्थों का समूह*

प्रश 2250  सभी द्रव्यों में मूर्त कितने अमूर्त कितने?
उत्तर:
*मूर्त-१ : पुद्गलास्तिकाय*
*अमूर्त-५: धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय, आकाशास्तिकाय, काल और जीवास्तिकाय*


*कल 04/7/2020 को पुछे गए सवालो के जवाब*

 प्रश्न 2236 सुख की स्पृहा का निवारण करने से जीव क्या प्राप्त करता है ?

उत्तर: *सुख की स्पृहा का निवारण करने से जीव की अनुत्सुकता प्राप्त होती है। जिसमें उत्सुकता नहीं रहती, विषय भोगों के प्रति आकर्षण नहीं रहता। वह व्यक्ति दयावान, अनुकम्पन होता है और चारित्र मोहनीय कर्म का नाश करने वाला होता है।*

प्रश्न 2237  पूज्य गुरुदेव तुलसी के दिल्ली प्रवास के दौरान कौन से प्रधानमंत्री गुरूदेव से मिलने आए ?

उत्तर: *राजीव गांधी*

प्रश्न 2238  राजा के मन में कौनसा प्रश्न आया ?

उत्तर: राजा के मन में प्रश्न आया
*हमारा इतना बड़ा राज्य है, इतनी जनता है, इतना व्यापार होता है, फिर भी राजस्व इतना कम कैसे आता है।*

प्रश्न 2239 डाँक्टर का लौकिक कर्तव्य क्या होता है ?

उत्तर: डॉक्टर का लौकिक कर्त्तव्य होता है *वह मरीज की सेवा करे।*

प्रश्न 2240  नीचे दिए गए वाक्य को पूरा करें ।

विषय भोगों के प्रति आकर्षण नहीं रहता है तब व्यक्ति शोक रहित हो जाता है और चारित्र _____ कर्म का नाश कर देता है।

उत्तर: *मोहनीय*


*कल 03/7/2020 को पुछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2226 आचार्य भिक्षू के चाचा किस संप्रदाय में दीक्षित हुए?

उत्तर  *पोतिया बन्ध।*

प्रश्न  2227 आचार्य भिक्षू को जनता में उदबोधन देने के लिए किन संतो ने प्रेरणा दी?

उत्तर  *मुनि थिरपालजी और मुनि फतेहचंद जी ने।*

प्रश 2228 आचार्य भिक्षू ने शास्त्र सम्मत दीक्षा कब व कहाँ ग्रहण की?

उत्तर  *विक्रम संवत 1817 आषाढ़ पूर्णिमा केलवा में।*

प्रश्न 2229 तेरा बेटा शेर की तरह गूंजेगा यह बात किसने किससे कहीं?

उत्तर  *रघुनाथ जी ने माता दीपांजी  से कही थी।*

प्रश्न  2230 आचार्य भिक्षू का आज  कौनसा जन्मदिवस और कौनसा बोधि दिवस मनाया जा रहा है?

उत्तर  *२९५ जन्म दिवस,२६३ ,बोधि दिवस।*

प्रश्न 2231 आचार्य भिक्षू किस बुद्धि के धनी थे?

उत्तर  *औत्पातिक बुद्धि के।*

प्रश्न  2232 तेरापंथ स्थापना के बाद कितने वर्षों तक साधुओं की संख्या 13 नही हुई?

उत्तर  *36 वर्ष तक।*

प्रश्न 2233 आचार्य भिक्षू ने कितने पद्मो की रचना की?

उत्तर  *38000 पद्धों की।*

प्रश्न 2234 आचार्य भिक्षू का शासनकाल कितना रहा?

उत्तर  *44 बरस का।*

प्रश्न  2235 आचार्य भिक्षू के स्वर्गवास के समय संघ में कितने साधू साध्वियां विद्यमान थे

उत्तर  *21 साधु और 27 साध्वियां।*


*कल  02/7/20 को पुछे गये सवालो के जवाब*

प्रश्न 2221-आचार्य भिक्षु ने सामायिक चारित्र कब और कहाँ ग्रहण किया ?

*उत्तर आचार्य भिक्षु ने 2 बार सामायिक चारित्र ग्रहण किया*

*(1)  द्रव्य दीक्षा के समय*

*कब - वि स 1808 मृगसर कृष्णा* *12*
*कहाँ - बगड़ी*

*(2)भाव दीक्षा के समय*

*कब - वि स 1817 आषाढी पूर्णिमा*
*कहाँ - केलवा*
*( अंधेरी ओरी )*

प्रश्न 2222  भगवान शांतिनाथ को कितने वर्ष की साधना के बाद केवलज्ञान की प्राप्ति हुई?

*उत्तर: 1वर्ष की साधना के बाद*

प्रश्न  2223 आचार्य महाप्रज्ञ जी के बारे मे किसने यह शब्द कहे कि  ऐसा लगता है इनको अतीन्द्रिय ज्ञान हुआ है?

उत्तर: *गुरुदेव तुलसी ने*

प्रश्न  2224 आवश्यक कितने और कौनसे है?

उत्तर: *आवश्यक छह होते हैं*
*१) सामायिक २) चउवीसत्थव*
*३) वंदना ४) प्रतिक्रमण*
*५) कायोत्सर्ग ६) प्रत्याख्यान*

प्रश्न  2225 कितने तीर्थंकरो को अपनी जन्मभूमि में ही केवल ज्ञान हुआ?

*उत्तर:1,22,24 वे को छोड़कर शेष समस्त को।*



*कल 01/7/20 को पुछे गये सवालो के जवाब*

प्रश्न 2216-भगवान महावीर को केवल ज्ञान की प्राप्ति किसके खेत में और किस वृक्ष के नीचें हुई ?

उत्तर: *श्यामक किसान के खेत में*
         *साल वृक्ष के नीचे*

प्रश्न 2217  मर्यादा महोत्सव का विधिवत प्रारंभ कब व कहाँ हुआ?

उत्तर: *वि.सं.१९२१, माघ शुक्ला सप्तमी*
         *बालोतरा में*

प्रश्न  2218 कर्म किसे कहते है?

उत्तर: *आत्मा की अच्छी या बुरी प्रवृत्ति के द्वारा आकृष्ट तथा सुख दुख और आवरण के हेतुभूत पुद्गलों को कर्म कहते है।*

प्रश्न  2219 भगवान शांति नाथ ने जब संयम स्वीकार किया तब उनके साथ कितने राजाओं ने दीक्षा ली?

उत्तर: *एक हजार राजाओं ने*

प्रश्न  2220  पांच कल्याणक कौनसे है?
*उत्तर*१) च्यवन कल्याणक २) जन्म कल्याणक*
*३) दीक्षा कल्याणक ४) केवलज्ञान कल्याणक*
*५) निर्वाण कल्याणक*

आगम अस्समत कुछ लिखा हो तस्स मिच्छामि दुक्ड़म



*कल  30/6/20 को पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2211 तेरापंथ के कौनसे आचार्य के पगथली (तलवे) में ऊर्धवरेखा थी?

*उत्तर  आचार्य जीतमल जी*

प्रश्न 2212 अष्ट मंगल कौनसे हैं?

*उत्तर स्वस्तिक,श्रीफल(वत्स) नंदावर्त,वर्धमानक,भद्रासन,कलश मत्स्य, दर्पण*

प्रश्न  2213 जैन तत्वज्ञान प्रश्नोत्तरी किताब के लेखक का नाम बताएं।

*उत्तर  मुनि श्री जिनेश कुमार जी (जसोल)*

प्रश्न  2214 बीदासर में कौन कौन सी साध्वी प्रमुखा की दीक्षा हुई?

*उत्तर साध्वी प्रमुखा गुलाबा जी और साध्वी प्रमुखा कानकंवर जी।*

प्रश्न 2215 पुण्य पाप किसे कहते है?

*उत्तर कर्मो की उदयमान अवस्था को पुण्य पाप कहते है।*



*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2206-भगवान महावीर अपने वर्षावास में कितने दिन आश्रम में रहे?

*उत्तर-15 दिन*

प्रश्न 2207  लाडनूं स्थित जैन विश्वभारती मे सर्वप्रथम कौनसे आचार्य का चातुर्मास सम्पन हुआ और क्या उस समय तेरापंथ की कोई साध्वी प्रमुखा भी आचार्य प्रवर के सानिध्य मे उपस्थित थी ?

*उत्तर -लाडनूं स्थित जैन विश्वभारती मे सर्व प्रथम आचार्य का चातुर्मास सम्पन हुआ।*

*कब - वि स 2034*
*किसका - आचार्य तुलसी*

  *उस समय तेरापंथ की  साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभाजी आचार्य प्रवर के सानिध्य मे उपस्थित थी*

प्रश्न  2208 गुजरात सौराष्ट्र एवं कच्छ में सर्वप्रथम किस आचार्य का पदार्पण हुआ?

*उत्तर - रायचंद जी स्वामी*

प्रश्न  2209ऐसी कौनसी संवत् थी जिसमें एक आचार्य का स्वर्गवास और एक आचार्य का.जन्म हुआ?

*उत्तर-वि.स.1860 में आचार्य भिक्षू का स्वर्गवास एवं जयाचार्य का जन्म हुआ था।*

प्रश्न  2210  हा ना मे जवाब दे

(1) तेरापंथ की एक साध्वी प्रमुखा को मोक्ष की प्राप्ति हुई

(2) मुनि नथमल जी ( आचार्य महाप्रज्ञ) का महात्मा गांधीजी से मात्र एक बार मिलन हुआ

(3) आगामी सर्व प्रथम आचार्य परम्परा में आचार्य भारमल जी की निर्वाण शताब्दी आयेगी

(4) तेरापंथ धर्म संघ मे आचार्य कालूगणी को  सर्व प्रथम एक साथ 20 से ज्यादा दीक्षा प्रदान करने का  गौरव प्राप्त है

*उत्तर- हा ना मे जवाब दे*

*(1) तेरापंथ की एक साध्वी प्रमुखा को मोक्ष की प्राप्ति हुई*

*ना*

*( किसी को भी नही )*

*(2) मुनि नथमल जी ( आचार्य महाप्रज्ञ) का महात्मा गांधीजी से मात्र एक बार मिलन हुआ*

*ना*

*( एक बार भी मिलन नही हुआ )*

*(3) आगामी सर्व प्रथम आचार्य परम्परा में आचार्य भारमल जी की निर्वाण शताब्दी आयेगी*

*ना*

*( आगामी सर्वप्रथम आचार्य भारमलजी की निर्वाण की शताब्द्धी नही द्धिशताब्दी आयेगी)*

*(4) तेरापंथ धर्म संघ मे आचार्य कालूगणी को  सर्व प्रथम एक साथ 20 से ज्यादा दीक्षा प्रदान करने का गौरव प्राप्त है*

*हा*

*( आचार्य कालूगणी ने सर्व प्रथम जोधपुर मे 20 से ज्यादा 22 दीक्षा एक साथ प्रदान की )*



*कल 28/06/20 को पुछे गए सवालो  के जवाब*

प्रश्न 2201  ध्यान के कितने प्रकार हैऔर अप्रशस्त ध्यान कौनसे हैं?

उत्तर: ध्यान के *चार* प्रकार हैं-
*आर्त्तध्यान,रौद्रध्यान,धर्मध्यान,शुक्ल ध्यान*
*आर्त्त ध्यान* और *रौद्र ध्यान* अप्रशस्त ध्यान हैं।

प्रश्न 2202 दूःख के चार कारण कौनसे है?

उत्तर: *१) अनिष्ट संयोग २) इष्ट वियोग ३) प्रतिकूल वेदना ४) निदान करना*

प्रश्न 2203 धर्मध्यान का तीसरा भेद कौनसा है?

उत्तर: *विपाक विचय*

प्रश्न 2204 रौद्रध्यान किसे कहते हैं और उसके कितने प्रकार है?

उत्तर: *जिसका चित्त क्रुर और कठोर हो, वह रूद्र होता है। उसके ध्यान को रौद्र ध्यान कहते हैं।*
रौद्रध्यान के *चार* प्रकार हैं -
*१) हिंसानुबंधी २) मृषानुबंधी*
*३) स्तेयानुबंधी ४) विषय संरक्षानुबंधी*

प्रश्न 2205 शुक्लध्यान की अंतिम अवस्था कौनसी है?

उत्तर: *समुच्छिंन क्रिया अनिवृति*


*कल  27/6/20 को पुछे गए सवालों के जवाब*

 प्रश्न 2196 व्यवदान से जीव क्या प्राप्त करता है ?

उत्तर: *व्यवदान से जीव अक्रिया यानि मन, वचन और शरीर की प्रवृत्ति के पूर्ण निरोध को प्राप्त होता है। वह अक्रियावान होकर सिद्ध होता है, प्रशांत होता है, मुक्त होता है, परिनिर्वृत होता है और दुख का अंत करता है।*

प्रश्न 2197  व्यवदान क्या है ?

उत्तर: *कर्मों का अलग होना, कर्मों का हल्का होना, आत्मा का शुद्ध होना - व्यवदान है।*

प्रश्न 2198 जैन विद्या में बंध के दो प्रकार कौन कौन से बताए गए हैं ?

उत्तर: *ईर्यापथिक* और *साम्परायिक*

प्रश्न 2199 कूरगडुग मुनि को केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई या नहीं हुई ?

उत्तर: *कुरगडुग मुनि को केवलज्ञान की प्राप्ति हुई।*

प्रश्न 2200  नीचे दिए गए वाक्य को पूरा करें ।

________ करते-करते साधक  अक्रिया अवस्था को प्राप्त कर निर्वाण को प्राप्त कर लेता है।

उत्तर: *निर्जरा*


*कल  26/6/20 के पूछे गए सवालो के जवाब*

प्रश्न 2191-भगवान महावीर के समय गणतंत्र का अध्यक्ष कौन था?

*उत्तर-महाराजा चेटक।*

प्रश्न 2192 *साध्वी प्रमुखा*.शब्द का प्रयोग किसने कब किया?

*उत्तर- गणाधिपति श्री तुलसी जी ने वि.स.2028 में।*

प्रश्न  2193 तेरापंथ धर्म संघ में वह कौनसे संत थे जिनकी दीक्षा के बाद साधुओं की संख्या घटी नही?

*उत्तर-मुनिश्री हेमराज जी स्वामी*

प्रश्न  2194 -पांच ज्ञानो में जाति स्मृति ज्ञान किस ज्ञान में आता है?

*उतर-मतिज्ञान में आता है।*

प्रश्न  2195-16 सतियों में मोक्ष कितनी गई?

*उत्तर-11सतियां मोक्ष में गई*


*कल   25/6/20 को पूछे गए सवालो के जवाब*

प्रश्न 2186 अरिहंत कितने दोषों से रहित होते है  ?

उत्तर- *18 दोषों से*

प्रश्न 2187 पहली नारकी से निकाला जीव क्या बन सकता है?

उत्तर- *चक्रवर्ती।*

प्रश्न  2188 सभी तीर्थंकर किस वृक्ष के नीचे दीक्षा लेते हैं?

उत्तर *अशोक वृक्ष के नीचे।*

प्रश्न  2189 श्रावक किसे कहते है?

उत्तर  *जो सम्यक् दृष्टि होता हुआ यथाशक्ति व्रतों का पालन करता है वह देशव्रती श्रावक कहलाता है।*

प्रश्न  2190जैन धर्म की गीता किस पुस्तक को कहा गया है ?

उत्तर  *संबोधि।*



*कल 24/6/20 को पूछे गए सवालो के जवाब*


प्रश्न 2181 एक नवकारसी करने क्या लाभ होता है?  ?

(अ) 100 वर्ष के कर्म टूटते हैं।
(ब ) 10 वर्ष के कर्म टूटतेहैं।
(स) 1000 वर्ष के कर्म टूटते है।
(द ) इनमें से कोई नही

उत्तर  *अ 100 वर्ष के कर्म टूटते हैं।*

प्रश्न 2182  सम्यक्तव दीक्षा किसे कहते है

उत्तर *देव, गुरू, धर्म के प्रति अटूट आस्था अर्थात् गुरू धारणा को सम्यक्तव दीक्षा कहते है।*

प्रश्न  2183 चौबीस तीर्थकरों के कुल साधू कितने थे?

उत्तर  *28 लाख 48 हजार।*

प्रश्न  2184 पहचान जैन श्रावक की पुस्तक के लेखक कौन है?

उत्तर  *आचार्य महाप्रज्ञ जी।*

प्रश्न  2185  आचार्य श्री तुलसी अमृत महाविद्यालय कहाँ पर है ?

अ  गंगापुर
ब   जयपुर
स  गंगाशहर
द   लाडनूं

उत्तर  *अ गंगापुर।*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2176 महाश्रमणी साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा की दीक्षा कब व कहाँ हुई?

उत्तर: *आषाढ पूर्णिमा संवत 2017 को केलवा में हुई।*

प्रश्न 2177 सिरयारी में धम्म जागरणा का प्रारंभ किसके शासन काल में हुआ?

उत्तर: *गणाधिपति गुरूदेव तुलसी के*

प्रश्न  2178  आलोचना से क्या मिलेगा ?

उत्तर: *आलोचना से ऋजुता प्राप्त होती है। ऋजु भाव को प्राप्त व्यक्ति अमाई होता है इसलिए स्त्री वेद नपुंसक वेद का बंध नहीं करता और अगर पहले से बंध हो तो उसे क्षय भी कर सकता है।*

प्रश्न  2179 मोक्ष तक पहुंचने वाला कौनसा मार्ग है?

उत्तर: *करणगुण श्रेणी (क्षपक श्रेणी) मार्ग*

प्रश्न 2180 जब भीखणजी ने आचार्य रुघनाथ जी के पास दीक्षा ली तब उनकी उम्र कितनी थी?

उत्तर: *२५ वर्ष साढ़े चार महीने*



*कल पुछे गये सवालों के जवाब*

प्रश्न 2171 मुनि नथमलजी का महाप्रज्ञ नामकरण कहां किया गया ?

(अ) सरदारशहर
(ब ) गंगाशहर
(स) राजलदेसर
(द ) लाडंनू

उत्तर- *स राजलदेसर*

प्रश्न 2172 गुरुदेव तुलसी ने सन 1948 में किस संस्था की स्थापना की?

उत्तर- *पारमार्थिक शिक्षण संस्थान की।*

प्रश्न  2173 वर्तमान में उपलब्ध आगमों में सबसे बडा आगम कौनसा है ?

उत्तर- *भगवती सूत्र*

प्रश्न  2174 सर्वप्रथम मर्यादा पत्र कब और कहाँ लिखा गया?

उत्तर- *वि.स.1832 मिंगसर कृष्णा सप्तमी बिठोडा ग्राम में।*

प्रश्न  2175 साध्वी श्री कनक प्रभा जी का जन्मस्थान कहाँ का है ?

उत्तर- *कोलकाता में ।*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2166  दृष्टि किसे कहते है ?

उत्तर: *देव, गुरू, धर्म संबंधी और आत्मा संबंधी, जो यथार्थ, अयथार्थ और मिश्रित श्रधान होता है, उसे दृष्टि कहते हैं।*

प्रश्न 2167  दृष्टि कैसे प्राप्त होती हैं?

उत्तर: *दृष्टि, दर्शन मोहनीय कर्म के उपशम, क्षय और क्षयोपशम से प्राप्त होती है।*

प्रश्न 2168  अनुत्तर विमान के देवो में कितनी दृष्टि पाई जाती है ?

उत्तर: *सिर्फ एक - सम्यक् दृष्टि*

प्रश्न 2169  पहले गुणस्थान में कौनसी दृष्टि पाई जाती है ?

उत्तर: *मिथ्या दृष्टि*

प्रश्न 2170 सबसे ज्यादा जीव कौनसी दृष्टि में पाये जाते है?

उत्तर: *मिथ्या दृष्टि में*



*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2161 तप से जीव क्या उत्पन्न करता है ?

उत्तर: *तप से जीव व्यवदान को प्राप्त करता है।*

प्रश्न 2162  जैन साधना पद्धति में किसको कर्म बंध और संसार का हेतु माना गया है ?

उत्तर: *आश्रव को*

प्रश्न 2163  तप के कितने प्रकार बताए गए हैं ?

उत्तर: *बारह*

प्रश्न 2164 भाव अवमोदरिका का छठा प्रकार कौन सा है ?

उत्तर: *अल्प झंझा* यानि *कलह की कमी*

प्रश्न 2165  नीचे दिए गए वाक्य को पूरा करें ।

शरीर को स्थिर करना, मन को एकाग्र करना और अमन की स्थिति तक पहुंचने का प्रयास करना _____ की साधना है।

उत्तर: *ध्यान*।



*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2151बालक नथमल ने सर्वप्रथम कौनसी तत्वज्ञान की पुस्तक पढी?

उत्तर: *कर्म-प्रकृति*

प्रश्न 2152 विनोद के क्षणों में कालूगणी महाप्रज्ञ को किन किन संबोधनो से पुकारते थे?

उत्तर: *बंगू,शम्भु,हाबु,वल्कलचरी, नत्थू आदि*

प्रश्न  2153 आचार्य महाप्रज्ञ जन्मशताब्दी वर्ष कब प्रारंभ हुआ?

उत्तर: *30 जून 2019*

प्रश्न  2154 श्री महाप्रज्ञ जी ने प्राकृत व्याकरण का कौनसा ग्रंथ लिखा?

उत्तर: *तुलसी मञ्जरी*

प्रश्न  2155 आचार्य श्री महाप्रज्ञजी का जीवनवृत लगभग कितने दशको का रहा ?

उत्तर: *नौ दशकों का*

प्रश्न  2156 मेरे ललाट के मध्य भाग में रत्न मणि हैं यह बात किसने किससे कहीं?

उत्तर: *साध्वीश्री बालू जी ने श्री आसकरण जी चोपड़ा को*

प्रश्न 2157  आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की दीक्षा के अवसर पर कितनी दीक्षाएँ हुई?

उत्तर  *9 दीक्षाएं।*

प्रश्न 2158 *द फैमिली एण्ड द नेशन* पुस्तक का कितनी भाषाओं में अनुवाद हुआ?

उत्तर  *15 भाषाओं में*

प्रश्न 2159  बालक नथमल के बचपन से ही अभिरुचि के विषय क्या थे?

उत्तर *वैज्ञानिक एवं सत्यबोध के प्रति अभिरुचि।*

प्रश्न 2160 आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी को *जैन योग पुनरुद्धारक* अलंकरण कब दिया गया?

उत्तर: *12 सितंबर 1986, वि.सं. २०४३, भाद्र शुक्ला नवमी को अमृत महोत्सव के ५वें चरण पर जैन विश्व भारती, लाडनूं में*




*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2146 आचार्य महाश्रमणजी ने कौनसे नम्बर के आध्यत्मिकं संपोषण मे 19 जून 2020 को, किस अवसर पर, किस समय, किस मंत्र का जप करने का पोषण प्रदान किया है ?

*उत्तर-आचार्य महाश्रमण जी के 9 नंबर के आध्यात्मिक संपोषण में 19 जून 2020 कोआचार्य श्री महाप्रज्ञ जी जन्म शताब्दी ( ज्ञान चेतना वर्ष ) समापन  के अवसर पर 3:21pm से 3:24 pm पर खड़े होकर ॐ श्री महाप्रज्ञ गुरुवे नमः  का जप करने का पोषण प्रदान किया है।*

प्रश्न 2147 कौनसे स्थानकवासी आचार्य की दादी ( साध्वी ) ने  स्थानकवासी  परम्परा से अभिनिष्क्रम कर तेरापंथ धर्म संघ मे संयम ग्रहण किया और इस साध्विश्री के नाम का भी उल्लेख करे ।

*उत्तर- स्थानकवासी आचार्य अमोलकऋषिजी*
*साध्विश्री - जुहारोंजी*
*( आपने श्रीमद्जयाचार्य के शासनकाल मे स्थानकवासी से अभिनिष्क्रमण करके साध्वी चांद कुंवर जी के पास बीकानेर मे संयम ग्रहण किया।)*

प्रश्न  2148  तेरापंथ धर्मशासन की पहली मौलिक मर्यादा क्या है?

*उत्तर-सभी साधू साध्वियां एक आचार्य की आज्ञा में रहे।*

प्रश्न  2149  महाप्रज्ञ जी ने गुरुदेव तुलसी से पृथक चातुर्मास कहाँ किया था?

*उत्तर-  दो चातुर्मास पृथक किये थे।*
*पहला सन् 1944 सरदारशहर*
*दूसरा सन् 1964 दिल्ली*

प्रश्न  2150  तेरापंथ धर्मसंघ के किस आचार्य को तेरापंथ का किसान कहा जाता था?

अ  आचार्य भारीमालजी
ब   आचार्य  डालगणी
स   आचार्य कालूगणी
द    आचार्य श्री तुलसी

*उत्तर-  स  आचार्य कालूगणी*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2141 भगवान ऋषभ की दंड व्यवस्था के कितने व कौनसे अंग थे?

उत्तर: भगवान ऋषभ के दण्ड व्यवस्था के *चार अंग* थे:
*१) पारिभाषिक:* थोड़े समय के लिए नजरबंद - क्रोधपूर्ण शब्दों में अपराधी को "यहीं बैठ जाओ" का आदेश।
*२) मण्डलिबन्ध:* नजरबंद करना - क्षेत्र से बाहर न जाने का आदेश।
*३) बंध:* बंधन का प्रयोग।
*४) घात:* डंडे का प्रयोग।

प्रश्न 2142  भगवान महावीर के प्रमुख श्रावक कितने थे और उनकी जीवन चर्या का वर्णन करनेवाला ग्रंथ कौनसा है?

उत्तर: *भगवान महावीर के १० प्रमुख श्रावक थे।*
उनकी जीवन चर्या का वर्णन *उपासक दशा* ग्रंथ में।

प्रश्न  2143 मिथ्यात्व कितने प्रकार का होता है?

उत्तर: *मिथ्यात्व दस प्रकार का होता है।*

प्रश्न  2144 आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की बुआ का क्या नाम था?

उत्तर: *जड़ाव बाई*

प्रश्न  2145 आचार्य श्री तुलसी की कालजयी रचना श्रावक संबोध का विशद विश्लेषण किस पुस्तक में है?

उत्तर: *पहचान जैन श्रावक की*

*कल पुछे गये सवालों के जवाब*

प्रश्न 2131 बालक मोहन को गुरुदेव तुलसी ने प्रतिक्रमण का आदेश कब और कहाँ दिया?

*उत्तर-वि.स.2030 माघ शुक्ला अष्टमी अणुव्रत भवन की प्रथम मंजिल की सीढियों के बीच।*

प्रश्न 2132  मरीचि कुमार का भगवान ऋषभ देव केसाथ क्या संबंध था?

*उत्तर-मरीचि कुमार भगवान ऋषभ के पोत्र थे।*

प्रश्न  2133 प्रेक्षाध्यान का संकल्प सूत्र कौनसा है?

*उत्तर-मै चित्त शुद्धि के लिए प्रेक्षाध्यान का प्रयोग कर रहा हूँ।*

प्रश्न  2134 पांच आचार कौनसे है ?

*उत्तर-ज्ञान, दर्शन,चारित्र, तप,वीर्य।*

प्रश्न  2135 श्रावक में कौनसा गुणस्थान होता है?

*उत्तर-श्रावक में पांचवा (देशविरति) गुणस्थान होता है।*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2126  दंडक किसे कहते है?

उत्तर  *अपने शुभाशुभ कर्मो के फल भोगने के स्थान को ही दंडक कहते है।*

प्रश्न 2127  चार गतियों को और विस्तृत करने पर कितने विभाग होते है?

उत्तर  *24 विभाग।*

प्रश्न 2128  तिर्यंच के कितने दंडक माने गए हैं?

उत्तर  *बारहवें से बीसवें तक 9 दंडक माने गए हैं।*

प्रश्न 2129  व्यंतर देवो के कितने प्रकार है?

उत्तर  *आठ प्रकार है।*

प्रश्न 2130  श्रावक के कितने दंडक माने गए हैं?

उत्तर  *दो दंडक माने गए हैं।*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

 प्रश्न 2121 संयम से जीव क्या प्राप्त करता है ?

उत्तर  *संयम से जीव अनाश्रव की स्थिति का निर्माण करता है।*

प्रश्न 2122  रसनेन्द्रिय का विषय क्या है ?

उत्तर  *रसनेद्रिंय का विषय है -- रस।*

प्रश्न 2123  साधु को निरवद्य वृत्ति का निर्देश किसने दिया है?

उत्तर  *तीर्थंकरों ने।*

प्रश्न 2124 असंयम का पोषण किससे होता है

उत्तर  *आसक्ति से।*

प्रश्न 2125  नीचे दिए गए वाक्य को पूरा करें ।

संयम एक ऐसा तत्त्व है जो ____ समस्याओं का समाधान है तो बाह्य समस्याओं का भी समाधान है।

उत्तर  *आंतरिक।*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2106  आचार्य भिक्षु ने जैनो के अलावा किस भाई को और किस बहन को दीक्षित किया ?

उत्तर:-  *भाई-ओटो जी सुनार*
            *बहन :-विरांजी कुम्हारी*

प्रश्न-2107  इधर उधर बिखरे अक्षरों को संवारकर आचार्य महाप्रज्ञ जी की पुस्तको के नाम बताएं

(1) न न् ब चि सु का त ह
         *सुबह का चिन्तन*
(2) र ध् क्षा री प्रे श प्रे या नः क्षा
          *प्रेक्षा ध्यान : शरीर प्रेक्षा*
(3) नु न स स ते शा रा  अ पं न थः शा
            *तेरापंथ : शासन अनुशासन*
(4) की र वि म गा प ज था य
          *गाथा परम विजय की*

प्रश्न-2108 परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी का विक्रम संवत 2073 का चातुर्मास कहां था ?

उत्तर  *गुवाहाटी।*

प्रश्न-2109  तेरापंथ के इतिहास में आज तक सबसे ज्यादा दिनों का अनशन किस साधू को और किस साध्वी को और कितना कितना आया है ?

उत्तर:- *साधु :-मुनि श्री उत्तमचंद जी (गोगुन्दा)*
*कितना  -  44 दिन*
 *साध्वी श्री सजनांजी*
  *कितना -70 दिन*

प्रश्न-2110  हा या  ना में जवाब दे।

(1) चम्पालालजी  और लाडांजी  दोनो को एक साथ साधू प्रतिक्रमण सीखने का आदेश प्राप्त हुआ
        *हा*

(2) नथमल और मालू जी को एक साथ प्रतिक्रमण  सिखने का आदेश प्राप्त हुआ
        *ना*

(3) बालक कालू और कानकंवर जी की दीक्षा एक ही दिन सम्पन्न हुई
       *हा*

(4) बालक मघवा और बहन गुलाब की दीक्षा एक ही वि स मे सम्पन्न हुई
          *हा*



*कल पुछे गये सवालों के जवाब*

प्रश्न 2101  आचार्य तुलसी ने किस यात्रा के दौरान किस राज्य मे कौनसी नदी को  नौका मे बैठकर पार किया ?

*उत्तर-अणुव्रत यात्रा के दौरान दक्षिण यात्रा में मध्यप्रदेश राज्य में नर्मदा नदी को हडिया से नेमावर।*

प्रश्न-2102 भगवान महावीर ने साधना काल का बारहवां चातुर्मास कहां किया ?

*उत्तर-चंपा नगरी में।*

प्रश्न-2103 आत्मा का अस्तित्व कोन से काल में होता है?

*उत्तर-तीनो काल में।*

प्रश्न-2104  मुनि मुदित को महाश्रमण पद कब और कहाँ प्रदान किया गया?

*उत्तर-9 सितंबर 1989।*

प्रश्न-2105  तिर्यंच के कुल कितने दंडक होते है?

*उत्तर-9 दंडक।*

प्रश्न-2106  कौन से आहार की समाप्ति पर आयुष्य की समाप्ति होती है

उत्तर- *ओज आहार।*



*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2096   भवी और अभवी किसे कहते है?

उत्तर  *जिसमें मोक्ष जाने की योग्यता हो उसे भवी और जिसमें मोक्ष जाने की योग्यता न हो उसे अभवी कहते है।*

प्रश्न 2097   आचार्य तुलसी ने नीम के नीचे रात कहाँ बिताई?

उत्तर  *एलोरा गाँव में।*

प्रश्न  2098  सबसे पहले किसको समाज भूषण अलंकरण मिला?

उत्तर   *गंगाशहर के श्रावक छोगमल जी चोपड़ा को।*

प्रश्न  2099  तेरापंथ में महाभद्रोत्तर तप करने वाली कौन सी साध्वी हुई?

उत्तर  *महातपस्विनी साध्वी भूरांजी (मदारिया)।*

प्रश्न 2100  प्रेक्षाध्यान पद्धति में मुख्य मुद्राएं कौन सी है?

उत्तर  *ज्ञान मुद्रा, ब्रह्म मुद्रा, वीतराग मुद्रा।*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2086 आचार्य श्री तुलसी का जन्म कब व कहाँ हुआ?

उत्तर  *वि.स. 1971 कार्तिक शुक्ला द्बितीया को लाडनूँ (नागोर)में हुआ।*

प्रश्न 2087  आचार्य तुलसी के पारिवारिक जनों में कौन कौन दीक्षित हुये?

उत्तर  *माता वदनाजी ,भाई चंपालाल जी और बहन लाडा जी।*

प्रश्न 2088  आचार्य तुलसी पद पर आसीन हुए उस समय संघ में कितने साधु दीक्षा पर्याय में उनसे बडे थे?

उत्तर  *76 साधु।*

प्रश्न 2089 आचार्य तुलसी आचार्य बनने के पश्चात थली प्रदेशों में कितने वर्ष तक रहे और क्यों?

उत्तर  *लगभग 12वर्षो तक थली में प्रवास रहा एक मुख्य कारण साध्वियों का शिक्षण भी था।*

प्रश्न 2090 अणुव्रत आंदोलन का प्रवर्तन कब और कहाँ हुआ?

उत्तर  *वि.स.2005 फाल्गुन शुक्ला द्वितीया को सरदारशहर से।*

प्रश्न 2091 आचार्य तुलसी के शासन काल में बाल दीक्षा का व्यापक विरोध कब और कहाँ हुआ?

उत्तर  *वि.स. 2006 जयपुर में।*

प्रश्न 2092 आचार्य तुलसी ने एक साथ कितने किलोमीटर की पदयात्रा की?

उत्तर  *लगभग3054 किलोमीटर कलकत्ता से राजनगर ।*

प्रश्न 2093 अणुव्रत आंदोलन का प्रथम अधिवेशन कहाँ मनाया गया?

उत्तर  *दिल्ली में।*

प्रश्न  2094 अर्हत वंदना का प्रारंभ किसने कब व कहाँ किया?

उत्तर  *आचार्य तुलसी ने वि.स. 2025 मद्रास में ।*

प्रश्न  2095  अमृत महोत्सव के अवसर पर आचार्य प्रवर ने कौनसा नारा दिया?।

उत्तर  *नया सवेरा आये सोया मन जग जाये।*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न  2081  आठ आत्माओं में मूल आत्मा कौनसी है?

उत्तर  *द्रव्य आत्मा।*

प्रश्न  2082  जीव का लक्षण क्या है?

उत्तर  *उपयोग।*

प्रश्न  2083 14 वें गुणस्थान में कितनी आत्मा है?

उत्तर  *छह आत्मा, कषाय और योग को छोड़कर।*

प्रश्न 2084  एकेन्द्रिय में कितनी आत्मा होती हैं?

उत्तर  *छह आत्मा,  ज्ञान आत्मा और चारित्र आत्मा को छोड़कर।*

प्रश्न 2085 साधू मे कितनी आत्मा होती हैं?

उत्तर  *आठ आत्मा।*


*आओ लोक की सैर करें*
🚥🔸🚥🔸🚥🔸🚥🔸
*देवलोक सम्बंधित प्रश्न और उत्तर*

*प्रश्न28:--देवताओं का देवलोक में जन्म कैसे होता है?*
*उत्तर:--* देवलोक में देवताओं का जन्म उपपाद--शय्याओं में होता है।उन शय्याओं पर देव दूष्य ढका रहता है।जब कोई जीव वहाँ उत्पन्न होता है तो वह शय्या उसी प्रकार फूल जाति है जैसे अंगारों पर बनी हुई रोटी फूल जाति है। तब पास में रहे हुए देव उस वीमान में घंटानाद करते हैं।घंटानाद सुनकर देव-देवियाँ एकत्रित हो जाते हैं और जय-जयकार की ध्वनि से वह विमान गूँज उठता है।
🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥
*प्रश्न 29:-- देवताओं का पालन पोषण कैसे होता है?*
*उत्तर :--* देवलोक में जन्म लेने वाला जीव (देव)अन्तर्मुहूर्त में ही अपनी पर्याप्तियों को पूर्ण करके 32 वर्ष के युवा के समान देव दुष्य वस्त्रों से अलंकृत होकर उठ बैठता है।अतः पालन-पोषण की आवश्यकता नहीं होती है।
🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥
*प्रश्न 30 :-- देवों के सन्तान होती है या नहीं? ?*
*उत्तर :--* नहीं। देवताओं के संतान नहीं होती।वे तो स्वयं ही देव शय्या में उत्पन्न हो जाते हैं।जब तक आयुष्य पूर्ण नहीं करते तब तक उस शय्या में दूसरा देव उत्पन्न नहीं होता है।
🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥
*प्रश्न 31:--- क्या देवता विषय सेवन करते हैं? करते हैं तो किस तरह?*
*उत्तर :--* हाँ। देव विषय सेवन करते हैं।
●भवनपति, वाणव्यंतर, ज्योतिषी और पहले, दूसरे देवलोक के देव मनुष्यों की तरह काया से कामभोग भोगते हैं।
 ●तीसरे चौथे देवलोक में देवी के स्पर्श मात्र से तृप्ति हो जाती है।
●पाँचवे-छठे देवलोक में देवी के रूपदर्शन मात्र से तृप्ति हो जाती है।
●सातवें-आठवें देवलोक में शब्द श्रवण मात्र से तृप्ति हो जाती हैं।
●नवें से बारहवें देवलोक में देवी के चिंतन मात्र से तृप्ति हो जाती है।
🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥
*प्रश्न 32 :-- क्या सभी देवलोकों में देवियाँ उत्पन्न होती हैं?*
*उत्तर :--* नहीं ,  सभी देवलोकों में देवियाँ उत्पन्न नहीं होती।
●भवनपति, वाणव्यंतर, ज्योतिषी, पहले, और दूसरे देवलोक में ही देवियाँ उत्पन्न होती हैं।
 ●आगे के देवलोकों में देवियाँ उत्पन्न नहीं होती ,किन्तु देवियों के स्मरण मात्र से पहले, दूसरे देवलोक की देवियाँ ही वहाँ पहूंच जाती हैं।
🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥
*प्रश्न 33 :-- सभी देवों के कुल कितने इन्द्र होते हैं ?*
*उत्तर :--* सभी देवों के कुल 64 इन्द्र निम्नानुसार होते हैं---
10 भवनपति के-- *20 इन्द्र*
16 वाणव्यंतर के-- *32 इन्द्र*
ज्योतिषी के      --  *2 इन्द्र*
12 देवलोक के--- *10 इन्द्र*
🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥
*प्रश्न 34 :--- देवता कौन -सा आहार करते हैं ?*
*उत्तर :--* देवता वैक्रिय पुद् गलों का आहार करते हैं।
🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥
*प्रश्न 35 :-- क्या भगवान महावीर के शासन में कोई जीव सर्वार्थसिद्ध में गया है ?*
*उत्तर :--* हाँ ,भगवान महावीर के शासन में बहुत सी आत्माएँ उत्कृष्ट करणी करके *सर्वार्थसिद्ध* में गई हैं---जैसै..
*(1) काकन्दी के धन्नाजी ,*
*(2) राजगृही के शालिभद्रजी आदि।*
🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥🚥
*☝️नव ग्रैवेयक और पाँच अनुत्तर विमानों के देव  "कल्पातित देव" कहलाते हैं।ये सब देव  "अहमिन्द्र" होते हैं।*

*☝️सामान्यतः देवों को साता(सुख-वेदना) ही होती है।कभी असाता (दु:ख वेदना)हो जाये तो वह एक अन्तर्मुहूर्त से अधिक काल तक नहीं रहती।साता वेदना भी लगातार छह महीने तक एक-सी रहकर बदल जाती है।*
🚥🔸🚥🔸🚥🔸🚥🔸
*🙏हम लोक की सैर करते हुए अधोलोक से सर्वार्थसिद्ध विमान तक के बारे में जान पाए हैं।*
*🙏यहाँ से आगे हम लोक के अन्तिम छोर पर स्थित "सिद्धशिला" के बारे में जानने का प्रयास करेंगे।*
*पढ़ें अगली पोस्ट में......*
🚥🔸🚥🔸🔸🔸🚥🔸🚥



*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2071 आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी के दादा जी का क्या नाम था?

उत्तर  *श्री बींजराज जी चोरड़िया।*

प्रश्न 2072  महाश्रमणजी की अहिंसा यात्रा के कितने व कौन-कौन से अभियान (सूत्र) हैं ?

अ  नैतिकता, सद्भावना व प्रामाणिकता
ब    नैतिकता, प्रमोदभावना व नशामुक्ति
स    नैतिकता, सद्भावना व नशामुक्ति
द    नैतिकता, प्रामाणिकता व नशामुक्ति।

उत्तर   *स    नैतिकता, सद्भावना व नशामुक्ति*

प्रश्न 2073  भगवान ऋषभ की दीक्षा के साथ कितने व्यक्ति दीक्षित हुये?

उत्तर  *चार हजार व्यक्तियों ने।*

प्रश्न 2074  ऐसी कौनसी इन्द्रिय है जो सब जीवो में होती हैं?

उत्तर  *स्पर्शनेन्द्रिय।*

प्रश्न 2075  निम्न खाद्य वस्तुओं में विगह कौन कौनसी है ?

काजू
बीदाम
पिस्ता
अंजीर
किसमिस
तिल
मुंगफली के दाने
उत्तर  *एक भी नहीं ।*



*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2066   आवश्यक सूत्र को लोक भाषा में क्या कहते है?

उत्तर  *प्रतिक्रमण।*

प्रश्न 2067 सांयकालीन प्रार्थना को किस नाम से जानते है?

 उत्तर  *अर्हत वंदना।*

प्रश्न 2068  आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की बहन मालीबाई का विवाह कहाँ हुआ?

उत्तर *चूरू के बैद परिवार में।*

प्रश्न 2069  पूज्य कालूगणी किस मंत्र का प्रयोग करते थे?

उत्तर  *सरस्वती मंत्र।*

प्रश्न 2070  जोड़ी मिलाओ ( पुस्तकों के रचनाकार का नाम )

(1) डालिम चरित्र -  *आचार्य तुलसी*
(2) कालूयशोविलास - *आचार्य तुलसी*
(3) तुलसी यशोविलास - *आचार्य महाप्रज्ञ*
(4) महात्मा महाप्रज्ञ - *आचार्य महाश्रमण*
(5) आचार्य महाश्रमण जीवन परिचय- *साध्वी सुमतिप्रभाजी*



*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2061   युवचार्य के रुप में आचार्य महाश्रमण जी ने सर्वप्रथम किसको दीक्षित किया?

उत्तर  *यशवंत मुनि को।*

प्रश्न 2062  आचार्य तुलसी ने सर्वाधिक एक साथ अपने हाथों से कितनी दीक्षाएं व कहाँ प्रदान की?

उत्तर  *31 दीक्षा बीकानेर में ।*

प्रश्न 2063  नमस्कार महामंत्र मे कितने पूर्वो का सार हैं?

उत्तर  *14पुर्वो का सार।*

प्रश्न 2064  एक कालचक्र में कुल कितने आरे होते है?

उत्तर *बारह आरे होते है।*

प्रश्न 2065 जोड़ी मिलाओ ( पुस्तकों के रचनाकार का नाम

उत्तर (1) भिक्खुजस रसायण-  *श्रीमद् जयाचार्य*
(2) भारीमाल चरित्र - *आचार्य  रायचंदजी*
(3) ऋषिराय चरित्र - *श्रीमद् जयाचार्य*
(4) जय सुजस - *आचार्य मगवागणी*
(5) मघवा सुजस - *आचार्य  माणकगणी*
(6) माणक महिमा - *आचार्य  तुलसी*

(  श्रीमद्जयाचार्य, आचार्य माणकगणी, आचार्य मघवागणी, आचार्य श्री तुलसी, आचार्य रायचन्द जी, श्रीमद्जयाचार्य  )

*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2056   नौ तत्वों में दुख चक्र के हेतु कितने और मुक्ति के हेतु कितने?

उत्तर  *दुख के 6*
 *मुक्ति के 3*

प्रश्न 2057  तेरापंथ में सबसे छोटा शासन काल कौन से आचार्य व कितना रहा ?

उतर  *छठे आचार्य मानक गणी लगभग साढ़े चार वर्ष का।*

प्रश्न 2058  कौनसा कर्म राजा के भंडारी के समान होता है?

उत्तर  *अंतराय कर्म।*

प्रश्न 2059 तेरापंथ की कौनसी साध्वी का शरीर संस्कार के समय गायब हो गया था?

उत्तर  *साध्वी छगना जी।*

प्रश्न 2060  भगवान महावीर का सम्पूर्ण जीवन चारित्र कौन से सुत्र मे मिलता है?

उत्तर  *कल्पसुत्र।*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2046 निर्जरा किसे कहते है तथा निर्जरा के कितने भेद हैं ?

 उत्तर *शुभ योग की प्रवृति से होने वाली आत्मा की आंशिक उज्जवलता को निर्जरा कहते है। निर्जरा के 12 भेद है।*

प्रश्न 2047  मोक्ष की प्राप्ति के कितने तथा कौन-कौनसे साधन है?

 उत्तर *मोक्ष प्राप्ति के 4 साधन है।*
*सम्यक् ज्ञान, सम्यक् दर्शन, सम्यक् चारित्र, सम्यक् तप।*

प्रश्न 2048  अहंकार को हटाने के लिए कौनसा तप किया जाता है?

उत्तर  *विनय तप।*

प्रश्न 2049  नौ तत्त्वों में प्रथम और अंतिम तत्त्व कौनसा है?

उत्तर  *नौ तत्त्वों में प्रथम जीव तत्त्व और अंतिम मोक्ष तत्त्व है।*

प्रश्न 2050  बंध किसे कहते हैं?

उत्तर  *आत्म-प्रदेशों के साथ कर्म पुद्गगलो का दूध पानी की तरह मिल जाना संबंधित हो जाना एकीभाव हो जाना बंध कहलाता है।*

*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

 प्रश्न 2041 श्रुत की आराधना से जीव क्या प्राप्त करता है ?

उत्तर  *श्रुत की आराधना से जीव अज्ञान का क्षय  करता है और राग-द्वेष आदि से उत्पन्न होने वाले मानसिक संक्लेशों से बच जाता है।*

प्रश्न 2042  ज्ञानात्मक व्यक्तित्व के साथ कौन कौन से कर्म का संबंध है ?

उतर  *ज्ञानात्मक व्यक्तित्व के साथ ज्ञानावरणीय कर्म और दर्शनावरणीय कर्म का संबंध है।*

प्रश्न 2043 कौन से कर्म के उदय से शरीर रूग्ण बन जाता है ?

उत्तर  *असातवेदनीय कर्म का उदय होता है तो शरीर रुग्ण बन जाता है।*

प्रश्न 2044  जब मोहनीय कर्म का क्षय, क्षयोपशम होता है तब आदमी में कौन कौन से भाव रहते हैं ?

उत्तर  *भावात्मक व्यक्तित्व के साथ मोहनीय कर्म  जुड़ा हुआ है। जब मोहनीय कर्म का क्षय, क्षयोपशम होता है, तब आदमी में क्षमा, संतोष, ॠजुता आदि के भाव रहते हैं और जब मोहनीय कर्म का प्रबल उदय होता है ।*

प्रश्न 2045  नीचे दिए गए वाक्य को पूरा करें ।

आदमी अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थितियों में __ का विकास करे और साथ में ज्ञान की आराधना करे, जिससे आदमी असंक्लेश की अवस्था में रह सके।

उत्तर  *क्षमता*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2036  साधना के फल में संदेह हो तो वह कहलाती हैं?

क  कांक्षा
ख  विचिकित्सा
ग   शंका
घ   उपरोक्त सभी

उत्तर  *ख विचिकित्सा*

प्रश्न 2037  आत्मा के क्रमिक विकास की कितनी सीढियां हैं ?

उत्तर - *14 सीढियां।*

प्रश्न 2038  पचीस बोल में सबसे छोटा बोल कौन सा है ?

उत्तर -  *21 वां बोल राशि दो ।*

प्रश्न 2039  तेरापंथ के कौनसे आचार्य को लगातार तीन छींके आने पर उन्होने  किसके प्रति शुभ भविष्यवाणी प्रदान की एवं उसमे तीसरी छींक पर कौनसी भविष्यवाणी थी ?

उत्तर   *किसने - आचार्य श्री रायचंद जी , किसके प्रति - मुनि मघवा , तीसरी छींक पर भविष्यवाणी - यह बालक मुनि जीतमल का भार सम्भाल ले तो कोई आश्चर्य नही।*

प्रश्न 2040  आचार्य तुलसी की स्मृति में भारत सरकार ने जो ट्रेन चलाई उस ट्रेन  का नाम क्या है ?
 उत्तर  *अणुव्रत एक्सप्रेस , ट्रेन नंबर - 22631/32 ।*

*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2031  तेरापंथ के सर्वप्रथम कौनसे आचार्य ने हरियाणा में पदार्पण किया ?

उत्तर  *आचार्य माणकगणी।*

प्रश्न 2032  महाविदेह क्षेत्र में कितने चारित्र होते है ?

उत्तर  *तीन।*

प्रश्न  2033  *उपयोगो लक्षणों जीवः* यह सुत्र किसने दिया ?

अ   आचार्य भिक्षु
ब   आचार्य तुलसी
स   आचार्य महाप्रज्ञ
द   आचार्य महाश्रमण

उत्तर  *ब   आचार्य तुलसी*

प्रश्न 2034  माता दीपाजी ने सिंह का स्वप्न कब कहाँ व किस प्रहर में देखा ?

उत्तर  *माता दीपाजी ने सिंह का स्वपन देखा*
*कब - वि, स, 1782 आसोज शुक्ला 3*
*कहाँ - कंटालिया*
*प्रहर - रात्री की अंतिम प्रहर*

प्रश्न 2035  इधर उधर बिखरे अक्षरों से पुस्तकों का नाम लिखे।

(1)स,ल,ला,तु,शो,वि,सी,य,
(2)हा,का,पं,ति,ते,स,रा,इ,थ
(3) ल,मृ,श,अ,त,क
(4)न,र,क्षु,चा,र्श,द,वि,भि
(5) श पं य का ते वी थ मा रा स् वी ध् ज सा स
(6) क ञ्  या न अ की त्रा ए च कि

उत्तर  (1)स,ल,ला,तु,शो,वि,सी,य,
*तुलसी यशोविलास*
(2)हा,का,पं,ति,ते,स,रा,इ,थ
*तेरापंथ का इतिहास*
(3) ल,मृ,श,अ,त,क
*अमृत कलश*
(4)न,र,क्षु,चा,र्श,द,वि,भि
*भिक्षु विचार दर्शन*
(5) श पं य का ते वी थ मा रा स् वी ध् ज सा स
*तेरापंथ का यशस्वी साध्वी समाज*
(6) क ञ्  या न अ की त्रा ए च कि
*यात्रा एक अकिञ्चन की*

*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2026  उपयोगों लक्षणों जीवः इस सुत्र का क्या अर्थ है?

उत्तर  *चेतना की प्रवृति को उपयोग कहते है।जिसमें उपयोग है वह जीव है।*

प्रश्न 2027  अंतराल गति में संसारी जीवों के कितने शरीर है?

उत्तर  *अंतराल गति में तैजस और कार्मण नामक दो सुक्ष्म शरीर होते है।*

प्रश्न  2028 गुणस्थान किसे कहते हैं?

उत्तर  *आत्मा के आध्यात्मिक विकास की क्रमिक भूमिका को गुणस्थान कहते हैं।*

प्रश्न 2029  अतिंद्रिय ज्ञान की क्या परिभाषा हैं?

उत्तर  *इन्द्रिय की सहायता के बिना जो ज्ञान होता है वह अतिंद्रिय ज्ञान कहलाता है।*

प्रश्न 2030  वीतराग में कितने गुणस्थान होते है?

उत्तर  *वीतराग में ग्यारहवें से चौदहवें तक चार गुणस्थान होते है।*



*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2021  विषम श्रेणी किसे कहते है और उसमें कितने घुमाव होते है?

उत्तर   *मृत्यु क्षेत्र से उत्पति क्षेत्र टेढी दिशा में होता है उसे विषम श्रेणी कहते है। उसमें पहुंचने के लिए जीव को एक दो या तीन घुमाव करने पडते है।*

प्रश्न 2022  बालक मोहन की दीक्षा के समय सरदारशहर में कितने संत उपस्थित थे?

अ   4
ब   5
स   2
द    7

उत्तर  *अ   4*

प्रश्न 2023  आचार्य भिक्षु ने गोबर की माला से किसको उपमित किया है?

उत्तर  *अयोग्य व्यक्तियों को दीक्षित कर संख्या बढाने वालों को क्योंकि गोबर की माला किसी काम की नही होती घर में कचरा ही बढाती है इसी प्रकार अयोग्य शिष्य भी अपनी दुर्बुद्धि पूर्ण प्रवृत्तियों द्वारा अपने दीक्षित को लज्जित करते है।*


प्रश्न  2024  तेरापंथ धर्मसंघ मे सविधि प्रतिक्रमण करना कब और किस अवसर पर प्रारंभ हुआ?

उत्तर  *तेरापंथ धर्मसंघ मे सविधि प्रतिक्रमण का प्रारंभ वि.स. 2018 धवल समारोह के अवसर पर हुआ।*

प्रश्न 2025 दीक्षा से लेकर आचार्य पद तक आचार्य महाप्रज्ञ जी सबसे कम समय के लिए किस पद पर प्रतिष्ठित हुए?

उत्तर  *निकाय सचिव 4 वर्ष।*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2016 आचार्य श्री रायचंद को युवाचार्य पद कहां दिया गया?

उत्तर  *केलवा में।*

प्रश्न 2017 पुष्पदन्त किस तीर्थंकर का दूसरा नाम हैं?

उत्तर  *नौवें तीर्थंकर सुविधिनाथ।*

प्रश्न 2018  रत्नत्रयी किसे कहते है?

उत्तर  *देव गुरू धर्म को रत्नत्रयी कहते है।*

प्रश्न 2019   जयाचार्य के विधा गुरु कौन थे?

उत्तर  *मुनि हेमराज जी।*

प्रश्न 2020  घाती कर्म और अघाती कर्म किसे कहते है?

उत्तर  *जो कर्म पुद्गगल आत्मा के मुख्य या स्वाभाविक गुणों को घात करते हैं वह घाती कर्म एवं जो आत्मा के मुख्य गुणों को घात नही करते वो अघाती कर्म कहलाते है।*



*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2011 पुण्य किसे कहते है और उसके कितने भेद है?

उत्तर  *पुण्य शुभ कर्म का उदय है।पहले बंधे हुये कर्म जब शुभ फल देते है तब वे पुण्य कहलाते है।ये 9 प्रकार के होते है।*

प्रश्न 2012  धार्मिक क्रिया क्या हैं ?

उत्तर  *जीव की मानसिक, वाचिक व कायिक जो शुभ प्रवृत्ति होती हैं वह धार्मिक क्रिया है।*

प्रश्न 2013  पुण्य की जघन्य स्थिति और उत्कृष्ट स्थिति कितनी है?

उत्तर  *पुण्य की जघन्य स्थिति एक समय और उत्कृष्ट स्थिति15 करोडा करोड सागर की।*

प्रश्न 2014  अभ्याख्यान का क्या अर्थ है?

उत्तर  *झूठा कलंक लगाना ,मिथ्या आरोप लगाना।*

प्रश्न 2015  आश्रव का विरोधी तत्व कौनसा है?

उत्तर  *संवर तत्व।*


*कल पूछे गए सवालों के जवाब*

प्रश्न 2001  किस राजा का नाम बिम्बसार भी था?

उत्तर   *राजा श्रेणिक का नाम*

प्रश्न 2002  सबसे छोटी अवस्था में केवल ज्ञान कौन से तीर्थंकर को आया?

उत्तर  *तीर्थंकर मल्लिनाथ प्रभु को*

प्रश्न 2003   कितने तीर्थंकरों ने राजकुमार अवस्था में दीक्षा ली ?

अ  5
ब  7
स  9
द 11

उत्तर  *अ  5*

प्रश्न 2004  तेरापंथ धर्म संघ मे कौन कौन सी दीक्षाओं का प्रावधान है?

उत्तर  *आठ दीक्षाओं का -*
*१) सम्यक्त्व दीक्षा*
*२) व्रत दीक्षा*
*3) मंत्र दीक्षा*
*४) मुमुक्षु दीक्षा*
*५) उपासक दीक्षा*
*६) मुनि दीक्षा*
*७) समण दीक्षा*
*८) श्रमणोपासक दीक्षा*

प्रश्न 2005  निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और सुने कविता *खुशी* ( यह कविता ग्रूप के मेम्बर Snehlata ji Sethia, Burhanpur ने बनायी है) और बताएं खुशी कहां है?

उत्तर *अपने ही दिल के पास।*



*कल पूछे गए सवालों के जवाब देने  के जवाब*

प्रश्न 1996  अंतराल गति किसे कहते हैं ?

उत्तर  *एक जन्म से दूसरे जन्म में जाने के बीच की गति को अंतराल गति कहते हैं।*

प्रश्न 1997 अंतराल गति कितने प्रकार की होती है ?

उत्तर  *दो प्रकार की १.ऋजु और २.वक्र।*

प्रश्न 1998  *महाप्रज्ञ ने कहा* -- पुस्तकों के कितने भाग प्रकाशित हो चुके है ?

 उत्तर  *48*

प्रश्न 1999 जोड़ी मिलाओ  -- आचार्य महाप्रज्ञ जी ने निम्न पुस्तको का लेखन किस किस अवसरों पर किया ?

(1) आचार्य तुलसीः जीवन दर्शन --
*धवल समारोह*
(2)  धर्मचक्र का प्रवर्तन--
 *अमृत महोत्सव*
(3) भिक्षु विचार दर्शन --
   *तेरापंथ द्विशताब्दी*
(4) श्रमण महावीर --
*भगवान महावीर निर्वाण की 25 वी शताब्दी*
(   अमृत महोत्सव,  धवल समारोह, भगवान महावीर निर्वाण की 25 वी शताब्दी, तेरापंथ द्विशताब्दी )

प्रश्न 2000  आज से कितने वर्ष पूर्व आचार्य श्री महाश्रमण जी ने महावीर मुनि को मुख्य मुनि के पद पर प्रतिष्ठित किया ?

उत्तर  *4 वर्ष पूर्व।*


















































































*



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी

जैन प्रश्नोत्तरी

सतियाँ जी 16